vivek oberoi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

49 वर्ष के हुए विवेक ओबेरॉय : फिल्म ‘कंपनी’ से की थी करियर की शुरुआत, जानें किस फिल्म से चमका था किस्मत का सिक्का
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय 49 वर्ष के हो गए। 03 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र अभिनेता है। विवेक ने अपने सिनेमा करियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की। इस फिल्म में विवेक ने नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के लिए सम्मानित किए गए। वर्ष 2002 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘साथियां’ विवेक के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक के अपोजिट रानी मुखर्जी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए।

वर्ष 2004 विवेक के करियर के लिए अच्छा वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी सुपरहिट फिल्म ‘मस्ती’ प्रदर्शित हुई। एडल्ट कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में विवेक ने अपने कॉमिक अभिनय से दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया, वहीं इसी वर्ष मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला। वर्ष 2004 में विवेक को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और पूर्व मिस व्लर्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘क्यूं हो गया’ में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2005 में विवेक को शो मैन सुभाष घई की फिल्म ‘किसना’ में काम करने का अवसर मिला, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी।

वर्ष 2006 में प्रदर्शित विशाल भारद्धाज की फिल्म ‘ओमकारा’ में विवेक ने एक बार फिर से अपने अभिनय का जौहर दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय गुप्ता की फिल्म ‘शूट आउट एट बडाला’ में विवेक ने अंडरवल्र्ड डॉन माया डोलास का किरदार निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किए गए। वर्ष 2013 विवेक के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘क्रिश 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। विवेक ने अपने सिनेमा करियर में लगभग 40 फिल्मों में अभिनय किया। उनके करियर की अन्य फिल्मों में ‘दम’, ‘डरना मना है’, ‘काल’, ‘होम डीलेवरी’, ‘प्यारे मोहन’, ‘नक्शा’, ‘फुल एंड फाइनल’, ‘मिशन इस्तानबुल’ , ‘कुर्बान’, ‘प्रिंस’, ‘रक्त चरित्र’, ‘रक्त चरित्र 2’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘ग्रेट ग्रांड मस्ती’, ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’, ‘रूसतम’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय के साथ अच्छी केमेस्ट्री :शिल्पा शेट्टी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ उनकी बहुत अच्छी केमेस्ट्री है जो उनकी आने वाली वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आयेगी।

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ऑबराय नजर आने वाले हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान अपने सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीङ्क्षथग सेशन आयोजित किया, जहां एक प्रशंसक ने उनसे सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा। शिल्पा ने जवाब में कहा,यह एक अद्भुत अनुभव था। सिड और विवेक दोनों अभिनेताओं के साथ मेरी पहली आउङ्क्षटग। दोनों बहुत अलग हैं। सिड काम से काम रखता है। वो जैसा दिखता है वैसा ही है। मुझे वो पसंद है। उसकी खासियत ये है कि वो अपने आप को एक पल में बदल सकता है। विवेक और मैं एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। इसलिए, हम बस एक साथ बैठते हैं और बात करते हैं। लेकिन एक बात जो दोनों अभिनेताओं के साथ कॉमन रही वह यह थी कि उन्होंने वही किया जो उनसे कहा गया था। मुझे लगता है कि हम तीनों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है जो इंडियन पुलिस फोर्स में देखने को मिलती है।

इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जायेगी।

धारावी बैंक के लिए विवेक ओबेरॉय ने 10 किलो वजन बढ़ाया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने वेब सीरीज धारावी बैंक के लिये 10 किलो वजन बढ़ाया है। धारावी बैंक में सुनील शेट्टी,विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी की मुख्य भूमिका है। धारावी बैंक की कहानी एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पुलिस ऑफिसर जयंत गावस्करका किरदार निभाया है, जिसके लिये उन्होंने 10 किलो वजन बढ़ाया है।

विवेक ओबेरॉय ने बताया कि जयंत गावस्कर के किरदार के लिए मैंने निर्देशक समित कक्कर और राइटर के साथ तकरीबन डेढ़ महीने तक समय बिताया। शारिरिक रूप से इसके ऊपर काफी तैयारी की जिससे इसमें मेरा रियल पुलिस ऑफिसर का किरदार लगे। इस रोल में ढ़लने के लिए मैंने 10 किलो वजन बढ़ाया। 10 किलो वजन बढ़ाने में मुझे 4 महीने का समय लगा। इसके लिए खुराक बढ़ानी पड़ी। आमतौर पर दिन में 2 बार खाना खाता हूं, लेकिन वजन बढ़ाने के लिए उस वक्त 6 से 7 बार खाना खाता था। इसके साथ में जिम को भी हल्का-हल्का मेन्टेन रखा जिसे थोड़ा तगड़ा और साथ-साथ असली भी लगे। अपने वजन को बढ़ाने के लिए में दाल-रोटी, सब्जी आदि चीजें खाता था और ज्यादा खाता था।

वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-विवेक ओबरॉय
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वेब सीरीज में काम करते नजर आयेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों रोहित शेट्टी के बैनर की वेब सीरीज की शूटिंग में व्च्यस्त हैं। इस वेबसीरीज में विवेक ओबेरॉय की भी एंट्री हो गई है। दोनों के किरदार का मिशन पांच युवा टेररिस्टों का एनकाउंटर बताया जा रहा है। इसे बाटला हाउस एनकाउंटर से मिलते जुलते मिशन से प्रेरित बताया जा रहा है। इस वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय के अलावा निकेतन धीर और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी।

वेब सीरीज में खलनायक के रोल में मयंक टंडन को कास्ट किया गया है। विले पार्ले में टोबैको कंपनी की इमारत में दिल्ली के ओखला का सेट भी क्रिएट किया है। सिद्धार्थ, विवेक और निकेतन धीर की तरह शिल्पा शेट्टी का भी कॉप कैरेक्टर आतंकियों से इंटेरोगेशन और उनका सफाया करता है।दिल्ली और गोवा का शूट कंप्लीट करने के बाद रोहित शेट्टी अपने टीवी शो'खतरों के खिलाड़ीÓके अगले सीजन की शूङ्क्षटग शुरू करेंगे।  टीवी शो के लिए उनका दो महीनों का शेड्यूल रहेगा। वहां से अक्टूबर में वापस आने के बाद सिद्धार्थ वाली वेब सीरीज का पैच वर्क पूरा करेंगे।