drug smugglers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
उदयपुर। शनिवार देर रात सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर सीधे 8 राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर घने जंगलों में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो से करीब 1 करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय कीमत का 421 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। सायरा थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात रणकपुर रोड पर मजावड़ा के पास विशेष नाकेबंदी कर रखी थी।

देर रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड्स तोड़ते हुए निकलने का प्रयास किया। नाकाबंदी टूटने के साथ ही तस्करों ने पुलिस टीम को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर 3 फायर किए। पुलिस की एक गोली तस्करों की स्कॉर्पियो के पिछले हिस्से के कांच को चीरती हुई निकल गई, जिससे गाड़ी का शीशा पूरी तरह टूट गया।

रात के अंधेरे और घने जंगल का उठाया फायदा
पुलिस की आक्रामक जवाबी कार्रवाई के बावजूद तस्कर क्षतिग्रस्त गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाते रहे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वे रणकपुर के घने जंगलों की तरफ घुस गए। पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा किया। पीछा बढ़ता देख तस्कर घने जंगल में ही स्कॉर्पियो खड़ी कर पेड़ों और पहाड़ियों की ओट में गायब हो गए। पुलिस को लावारिस मिली स्कॉर्पियो की तलाशी में प्लास्टिक के 22 कट्टों में भरा 421 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे स्कॉर्पियो सहित जब्त कर लिया गया है।

अमेरिकी सेना की सागर में कार्रवाई : ड्रग तस्करी में शामिल नाव डूबी, 6 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि कैरिबियाई सागर में रात भर चली अमेरिकी सेना की कार्रवाई में ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव डूब गई, जिससे उसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। इस अमेरिकी कार्रवाई में मरने वालों की संख्या 40 से अधिक हो गई है। हालांकि, यह किसी संदिग्ध मादक पदार्थ नाव पर रात में किया गया पहला हमला था।

हेगसेथ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस नाव में मादक पदार्थ थे और वह नाव ऐसे मार्ग से गुजर रही थी, जिसे तस्कर इस्तेमाल करते हैं। यह क्षेत्र ट्रेन डी अरागुआ के कब्जे में है, जो वेनेजुएला-मूल का कार्टेल है। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने औपचारिक रूप से एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। हेगसेथ ने बताया कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ।

व्हाइट हाउस ने 2 अक्टूबर को अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका उन ड्रग कार्टेलों के साथ एक गैर-अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष में शामिल है, जिन्हें आतंकवादी समूह घोषित किया गया है। हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया। इन हमलों की कांग्रेस के डेमोक्रेट सांसदों ने तीखी आलोचना की है। रोड आइलैंड के सीनेटर जैक रीड ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने इन हमलों के लिए कोई विश्वसनीय कानूनी औचित्य, सबूत या खुफिया जानकारी पेश नहीं की।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बार-बार वाशिंगटन की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अपनी सरकार को उखाड़ फेंकने और लैटिन अमेरिका में अमेरिकी सैन्य प्रभाव का विस्तार करने का प्रयास बताया है। इस महीने की शुरुआत में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने समुद्र में ड्रग संदिग्धों की हत्या के लिए अमेरिकी सरकार पर हत्या का आरोप लगाया था।

तीन महिलाओं समेत पांच मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार
जयपुर। सीएसटी क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत तीन थानों ने अलग-अलग कार्रवाई कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह ग्राम, 40 मिलीग्राम स्मैक, छह किलो, 120 ग्राम गांजा और 19,500 रुपए जब्त किए हैं। डीसीपी क्राइम दिगंत आनन्द ने बताया कि विद्याधर नगर में स्मैक तस्कर मोहम्मद अब्दुला शाह कच्ची बस्ती विद्याधर नगर को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 ग्राम, 40 मिलीग्राम स्मैक और 10, 900 रुपए बरामद किए हैं। थाना भांकरोटा में गांजा तस्कर प्रकाश सांसी आंगन मुकन्दपुरा रोड भांकरोटा को गिरफ्तार किया है, उसके पास से छह किलो, 46 ग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना खो-नागोरियान में गांजा तस्कर सुगना सांसी मूल निवासी जेडीए कॉलोनी पालड़ी मीणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम गांजा और 5820 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस ने शिवदासपुरा और मुहाना थाना क्षेत्र में दो महिला तस्करों को मादक पदार्थ बेचते गिरफ्तार किया है। डीसीपी दक्षिण दिगंत आनन्द ने बताया कि जिला स्पेशल टीम और शिवदासपुरा पुलिस ने स्मैक बेचते हुए मनराज सांसी निवासी नासिरदा टोंक हाल निवास शिवदासपुरा को 1.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।  मुहाना थाना पुलिस ने गांजा बेचते गुड्डी देवी निवासी मदरामपुरा हाल निवास मुहाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 96.90 ग्राम गांजा बरामद किया है।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सीएसटी टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर 19 लोगों को किया गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर एनडीपीएस एक्ट में सात प्रकरण दर्ज कर तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम में 12 प्रकरण दर्ज कर पांच महिला सहित 12 लोग, विशेष अभियान में कुल 19 प्रकरण दर्ज कर आठ महिला सहित कुल 19 लोग और गांजे के कुल 5406 हरे पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक किलो 544 ग्राम गांजा, नशीली दवाइयों के 792 कैप्सूल व टेबलेट्स और 80 कार्टून अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि मादक पदार्थ के उत्पादन, तस्करी, बिक्री और सेवन पर रोकथाम के लिए सीएसटी टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। टीमों ने जयपुर में गली, मोहल्लों में फुटकर विक्रेताओं के मादक पदार्थ बेचान करने वालों को सीएसटी टीम ने चिन्हित किया। इसके बाद शिवदासपुरा, करधनी, मुरलीपुरा, सदर, जवाहर सर्किल, महेश नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, करणी विहार, प्रताप नगर, कानोता, भांकरोटा, मालपुरा गेट, सांगानेर सदर इलाके में कार्रवाई करते हुए आठ महिला समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गेहूं के बीच गांजे की खेती
शिवदासपुरा इलाके में टीम ने गांव पिपल्या बाई में राजूलाल के गेहंू की फसल के बीच में गांजे की खेती करने पर कार्रवाई करते हुए राजूलाल पुत्र कानाराम बलाई को गिरफ्तार किया है। राजूलाल ने अपने खेत में कुल 5406 हरे गांजे के पौधों को कटवाया गया। इनका वजन 504 किलो 800 ग्राम मिला है। आरोपी राजूलाल ने बताया कि गांजा पीने वालों से गांजे के बीज लेकर फसल उगाता था। गांजे के पौधे की लम्बाई 8 से 10 फीट मिली, जिन्हें जेसीबी मशीन की सहायता से उखाड़ा गया।