ukrain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन ने युद्ध समाप्त करने को लेकर दुनिया से एकजुटता का किया आग्रह
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने देश के खिलाफ रूसी आक्रामकता को समाप्त करने के लिए विश्व से एकजुट होने का आग्रह किया है।

न्यूयॉर्क में एक भावुक भाषण में, जेलेंस्की ने कहा कि  मॉस्को को दुनिया को अंतिम युद्ध की ओर धकेलने से रोका जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने भोजन से लेकर ऊर्जा तक हर चीज को हथियार बनाया है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी अन्य आम चुनौतियों पर बातचीत करने से पहले मास्को को युद्ध करने से रोकना चाहिए।

जेलेंस्की ने महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं से कहा, यूक्रेन यह सुनिश्चित करने के प्रयास में लगा हुआ है कि रूसी आक्रमण के बाद दुनिया में कोई भी देश, किसी भी देश पर हमला करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि रूसी हथियारों पर लगाम लगाई जानी चाहिए। इस युद्ध में शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा कि निर्वासित लोगों को घर वापस आना चाहिए और कब्जा करने वाले को अपनी भूमि पर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा हमें इसे बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए और हम इसे करेंगे!

उन्होंने मास्को पर यूक्रेनी बच्चों का अपहरण करके नरसंहा करने का भी आरोप लगाया। मार्च में, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेनी बच्चों को रूस में कथित गैरकानूनी निर्वासन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को रूस के प्रमुख सहयोगी के रूप में देखा जाता है, क्योंकि उनके देश ने रूस को लड़ाकू ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने महासभा में कहा की, अमेरिका ने यूरोपीय देशों को कमजोर करने के लिए यूक्रेन में हिंसा की आग भड़काई है। दुर्भाग्य से यह एक दीर्घकालिक योजना है।

रूसी हमले के बाद पहली बार यूक्रेनी मंत्री आ रहीं दिल्ली, पाकिस्तान संग दोस्ती पर भारत की नजर
कीव। रूसी हमले के बाद पहली बार यूक्रेन से कोई मंत्री भारत की यात्रा पर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की उप विदेश मंत्री इमिने दझापरोवा अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आ रही हैं। यूक्रेनी मंत्री इमिने ऐसे समय पर भारत आ रही हैं जब मास्को के साथ भारत का व्यापार लगातार नए शिखर पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान इमिने रूस के साथ चल रहे युद्ध पर अपना पक्ष रखेंगी। एक साल से ज्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में भारत ने न्यूट्रल रुख अपना रखा है। यूक्रेन को पाकिस्तान बड़े पैमाने पर हथियारों का निर्यात करके पैसा कमा रहा है जिस पर भारत ने अपनी पैनी नजर बना रखी है। भारत ने जोर देकर बार-बार कहा है कि शांति और बातचीत ही आगे बढ़ने का रास्ता है। यूक्रेन की मंत्री भारत के दो प्रमुख थिंक टैंक के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। भारत यूक्रेन को पिछले साल से ही मानवीय सहायता मुहैया करा रहा है। अब तक राहत सामग्री की 10 खेप भेजी जा चुकी है। इस सहायता में कई जरूरी दवाएं और मेडिकल उपकरण हैं।

भारत की घटनाक्रम पर पैनी नजर
यूक्रेन ने पिछले साल अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और अभी तक किसी नए राजदूत की नियुक्ति नहीं की गई है। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से टेलिफोन पर बातचीत की थी। इस बीच भारत का दुश्मन पाकिस्तान यूक्रेन को पश्चिमी देशों के माध्यम से हथियार और गोला बारूद मुहैया कराकर जमकर पैसा बना रहा है। भारत इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। इस सप्ताह भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में मतदान से दूर रहा था। इसमें युद्धापराधों की जांच को एक साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव था।

जेलेंस्की का संदेश लेकर आ रहीं यूक्रेन की मंत्री
यह प्रस्ताव किसी तरह से पास हो गया जिसमें 28 देशों ने प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वहीं भारत समेत 17 देश इस प्रस्ताव से अनुपस्थित रहे। केवल दो देश ही इस प्रस्ताव से दूर रहे। पिछले दो सप्ताह में भारत ने कई शीर्ष रूसी अधिकारियों और मंत्रियों का स्वागत किया है। भारत और रूस ने एक लंबी अवधि का ऊर्जा समझौता किया है। वह भी तब जब दोनों देशों के बीच व्यापार 40 अरब डॉलर को पार कर गया है। यही नहीं पिछले दो सप्ताह में इस व्यापार को और ज्यादा बढ़ाने के लिए कई बैठकें हुई हैं। रूस के राष्ट्रपति ने अपनी नई विदेश नीति में भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है।

पौलेंड के दौरे पर जाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, मौजूदा स्थितियों पर करेंगे बैठक
वारसा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इस सप्ताह वारसा का दौरा करने वाले हैं। इसमें वे राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत और पोलैंड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। पोलिश अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की घोषणा की।

पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक बैठक
बुधवार को होने वाली यात्रा के लिए जेलेंस्की के साथ उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का भी होंगी। इसकी शुरूआत जेलेंस्की और उनके मेजबान पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के बीच रॉयल कैसल में एक आधिकारिक बैठक के साथ होगी।

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
डूडा के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय के प्रमुख मार्सिन प्रेजेडैक्ज के मुताबिक, उनकी बातचीत में सुरक्षा मुद्दे, क्षेत्रीय राजनीति, आर्थिक सहयोग, दोनों पड़ोसियों के बीच ऐतिहासिक मामले और पोलैंड के माध्यम से यूक्रेन के अनाज और अन्य कृषि उपज का पारगमन शामिल होंगे। प्रेजेडैक्ज ने कहा कि हम कई तत्व तैयार कर रहे हैं, जो इस यात्रा को एक विशेष महत्व दें। जेलेंस्की, पोलिश प्रधान मंत्री माटुज मोराविकी के साथ भी बातचीत करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, यूक्रेनी अनाज और द्विपक्षीय सहयोग के बारे में चर्चा की जाएगी।

विरोध कर रहे पोलैंड के किसान
पोलैंड के किसान अपने अनाज और उपज की गिरती कीमतों और इस साल की फसल से पहले भंडारण की कमी का विरोध कर रहे हैं। ऐतिहासिक मुद्दे मुख्य रूप से तनावपूर्ण स्थितियों से संबंधित हैं, जिसके कारण पोल्स और यूक्रेनियन के बीच रक्तपात हुआ, जो द्वितीय विश्व युद्ध से पहले पोलैंड में रहते थे और अब पश्चिमी यूक्रेनी हैं।

एकजुटता के कई कारण
उप विदेश मंत्री अर्कादियस मुलार्स्कीक ने कहा कि अतीत की तुलना में अब और भी बहुत कुछ है, जो हमें एकजुट करता है, क्योंकि हम भू-राजनीति, सुरक्षा और रूस की आक्रामकता जैसी चीजों पर नजर रखते हैं। 13 महीने पहले यूक्रेन पर रूस की आक्रामकता के बाद जेलेंस्की का पोलैंड का यह पहला आधिकारिक दौरा होगी। हालांकि, उन्होंने देश में कई गुप्त कार्य बैठकें की हैं और अन्य देशों की यात्राएं भी की हैं।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी, सायरन की आवाज सुनाई दी
कीव। यूक्रेन में शनिवार देर रात देश के कई क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजने की आवाज सुनायी दी। डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय का ऑनलाइन मैप से पता चला कि यूक्रेन के पोल्टावा, सुमी, खार्किव, किरोवोहर्ड और निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों में देर रात के बाद हवाई हमलों के सायरन बजने की आवाज सुनी गयी।

यूक्रेनी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रॉकेट हमले के कारण खार्किव में एक बुनियादी ढांचा क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया है। ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि शुक्रवार को हमलों के कारण छह यूक्रेनी क्षेत्रों में थर्मल और हाइड्रोइलेक्ट्रिक सुविधाओं के साथ-साथ उच्च वोल्टेज बुनियादी ढाचों को भी नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनेस शमीहाल ने गत नवंबर में कहा था कि यूक्रेनी अवसंरचनाओं को निशाना बनाने के कारण देश की ऊर्जा अवसंरचना का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसे रूस ने क्रीमियन ब्रिज पर हुए आतंकवादी हमले के दो दिन बाद 10 अक्टूबर, 2022 से लक्ष्य बना कर हमला शुरू किया गया था।

रूस ने आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनियों को किया ढ़ेर : अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिका ने दावा किया है कि रूस ने दोनेत्सक के पास आत्मसमर्पण की कोशिश करने वाले यूक्रेनी नागरिकों को मार दिया। इसकी उसके पास सूचना है। वैश्विक आपराधिक न्याय के लिए उच्च पद पर राजदूत बेथ वान शाक ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि दोनेत्सक के आसपास के क्षेत्र में एक रूसी सैन्य इकाई ने आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहे यूक्रेनी नागरिकों हिरासत में लेने की बजाय उनको ढ़रे कर दिया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध के मूल सिद्धांत का उल्लंघन होगा।

शाक ने दावा किया है कि अमेरिका के पास पुख्ता रिपोर्ट है कि नागरिकों को उनके हाथों को बांधकर मारा गया है। उन्हें प्रताड़ित किया गया। महिलाओं और  लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न भी किया गया। रिपोर्टो से पता चलता है कि यूक्रेनी नागरिकों को यातनाएं किसी एक सैन्य इकाई और व्यक्तियों ने नहीं दी है, बल्कि इससे यह पता चलता है कि सभी क्षेत्रों में जहां रूसी सेना है। रूसी सेना और राजनीतिक नेतृत्व को हमारा सीधा संदेश है कि दुनिया आपको देख रही है और इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे। शाक ने कहा कि यूक्रेन में हुए अत्याचार पर अंतरराष्ट्रीय जांच की श्रृंखला को अमेरिका समर्थन दे रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र और यूरोप में सुरक्षा तथा सहयोग संगठन द्वारा संचालित जांच शामिल है।

रूस ने यूक्रेन के उत्तरी इलाके से सैनिकों को है हटाया : ब्रिटेन
लंदन। ब्रिटेन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के उत्तरी इलाके से अपने सैनिकों को पूरी तरह हटाया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस अपने कुछ सैनिकों को युद्ध के लिए डोनबास क्षेत्र रवाना करेगा। मंत्रालय ने ट्वीट किया कि यूक्रेन के उत्तर से रूसी सेना को पूरी तरह हटाकर रूस और बेलारूस भेज दिया गया है।  इनमें से कुछ बलों को डोनबास में लडऩे के लिए पूर्वी यूक्रेन में स्थानांतरित किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि इन बलों में से कई को पूर्व में तैनात करने से पहले महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता होगी। उत्तर में किसी भी बड़े पैमाने पर दोबारा तैनाती में एक सप्ताह का समय लग सकता है। रूस सेना की ओर से यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण में गोलाबारी की जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि और दक्षिण के शहरों में रूसी गोलाबारी जारी है और रूसी सेना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एवं अपने नियंत्रण वाले इजायिम शहर से दक्षिण की ओर आगे बढ़ गई है।