investor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को अच्छी तेजी रही और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,073.61 अंक उछलकर 76,488.96 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत चढ़कर 24,031.70 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के बाद निवेश धारणा मजबूत हुई है। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.99 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.37 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, रियलटी, रसायन, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में निवेशकों ने ज्यादा विश्वास दिखाया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर ढाई प्रतिशत ऊपर बंद हुए। इटरनल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी दो से ढाई प्रतिशत तक चढ़े।

एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर भी हरे निशान में रहे। इंफोसिस और टीसीएस में गिरावट रही।

ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी रही। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 720.47 अंक की बढ़त के साथ 76,135.82 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 919 अंक की बढ़त बनाता हुआ 76,334.77 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 722.21 अंक (0.96 प्रतिशत) ऊपर 76,137.56 अंक पर था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा है कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ी है और वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए भी तैयार हो गया है। हालांकि उन्होंने बाद में यह भी कहा कि जबतक होर्मुज को खोलने के समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते अमेरिकी नौसैना वहां से घेराबंदी नहीं हटायेगी।

उनके इस बयान के बाद निवेशकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापारिक जहाजों की निर्बाध आवाजाही फिर शुरू हे सकेगी। इससे दुनिया के तमाम शेयर बाजारों में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 220.95 अंक की बढ़त में 23,940.25 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 210.95 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,930.25 अंक पर रहा। चौतरफा लिवाली के बीच ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गयी और इसका सूचकांक फिलहाल सवा दो फीसदी ऊपर है।

बैंकिंग और वित्तीय सेक्टरों के सूचकांक भी लगभग डेढ़ फीसदी की बढ़त में हैं। तेल एवं गैस और रियलटी सेक्टरों में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी है। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर पौने तीन फीसदी और एलएंडटी का लगभग ढाई प्रतिशत ऊपर है। कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, मारुति सुजुकी, इटरनल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में हैं। वहीं, टीसीएस और सनफार्मा में अभी बिकवाली हावी है।

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77.03 अंक की बढ़त के साथ 75,260.39 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 399.70 अंक (0.53 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 75,583.06 अंक पर था। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में दूसरे एशियाई बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में भी निवेशक लिवाल रहे। रुपये में लगातार दूसरे दिन जारी तेजी से भी घरेलू स्तर पर निवेश धारणा मजबूत हुई है।

बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में निवेशक पैसा लगा रहे हैं। साथ ही टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टर में भी लिवाली जारी है। धातु, ऑटो, बैंकिंग, मीडिया और रियलटी सेक्टरों में ज्यादा तेजी रही। वहीं, आईटी, मीडिया, रियलटी और स्वास्थ्य सेक्टर दबाव में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 16.50 अंक चढ़कर 23,671.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 96.90 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 23,751.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर फिलहाल ऊपर हैं। पावरग्रिड आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बीईएल और इंफोसिस के शेयर नीचे चल रहे हैं।

रफ्तार धीमी: जीडीपी आंकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर
मुंबई। वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका और फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की अटकलों से विदेशी बाजारों में आई गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह 1.36 प्रतिशत तक गिरे घरेलू शेयर बाजार की नजर अगले सप्ताह जारी होने वाले आर्थिक विकास, कार बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 812.28 अंक टूटकर सप्ताहांत पर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 58833.87 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 199.55 अंक गिरकर 17558.90 अंक पर रहा। वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों में तेजी रही। सप्ताहांत पर मिडकैप 153.43 अंक चढ़कर 25119 अंक और स्मॉलकैप 240.51 अंक की तेजी लेकर 28415.89 अंक पर रहा। विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह 31 अगस्त को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने वाले हैं। इस आंकड़े पर निवेशकों की नजर रहेगी। इसका असर अगले सप्ताह बाजार पर दिखेगा। इसके साथ ही 01 सितंबर को अगस्त में हुई वाहनों की बिक्री तथा अगले सप्ताह ही अगस्त के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी आएंगे।

बाजार की दिशा निर्धारित करने में इन कारकों की भी अहम भूमिका होगी। इनके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की दो दिन पूर्व हुई जैक्सन हॉल बैक के दौरान उनके वक्तव्य में महंगाई को दो प्रतिशत के लक्ष्य के दायरे में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जाने के संकेत पर अगले सप्ताह वैश्विक बाजार की प्रतिक्रिया सामने आएगी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि ऊंची ब्याज दरें, धीमी विकास दर और श्रम बाजार में नरमी से मुद्रास्फीति में कमी आएगी। हम इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक हमें विश्वास नहीं हो जाता कि काम पूरा हो गया है। ऐसे में छोटे निवेशकों को सलाह है कि वह सतर्कता बरतें।

बीते सप्ताह शेयर बाजार दो दिन गिरकर वहीं तीन दिन तेजी पर रहा। वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका और फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की अटकलों से विदेशी बाजारों में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के दबाव में सोमवार को सेंसेक्स 872.28 अंक लुढ़ककर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 58773.87 अंक और निफ्टी 267.75 अंक टूटकर 17490.70 अंक पर आ गया। वहीं विदेशी बाजार के कमजोर रुख के बीच स्थानीय स्तर पर धातु, तेल एवं गैस, आॅटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऊर्जा समेत 17 समूहों में हुई लिवाली से मंगलवार को शेयर बाजार उबरा तथा सेंसेक्स 257.43 अंक उछलकर 59031.30 अंक और निफ्टी 86.80 अंक बढ़कर 17577.50 अंक पर रहा। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजारों की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर रियल्टी, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, दूरसंचार और इंडस्ट्रियल्स समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रही। सेंसेक्स 54.13 अंक की बढ़त लेकर 59085.43 अंक और निफ्टी 27.45 अंक बढ़कर 17604.95 अंक पर रहा।  वहीं, वैश्विक बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी और टेक समेत पंद्रह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार पिछले लगातार दो दिन की तेजी गंवाते हुए गुरुवार को आधे प्रतिशत गिर गया।

सेंसेक्स 310.71 अंक टूटकर 58774.72 अंक और निफ्टी 82.50 अंक उतरकर 17522.45 अंक पर आ गया। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर  पावर, धातु, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटीज, इंडस्ट्रियल्स  और बेसिक मैटेरियल्स समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी लौट आई। सेंसेक्स 59.15 अंक बढ़कर 58833.87 अंक और निफ्टी 36.45 अंक की मामूली बढ़त लेकर 17558.90 अंक पर रहा।

आरबीआई के नीतिगत दरों को यथावत रखने से शेयर बाजार ने भरी उड़ान
मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) के महंगाई को नियंत्रित करने और आर्थिक विकास की गति बनाए रखने के लिए नीतिगत दरों को यथावत रखने से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से शेयर बाजार पिछले तीन दिनों की गिरावट से उबरते हुए तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 412.23 अंक की उड़ान भरी। 59447.18 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 157.75 अंक की बढ़त लेकर 17797.30 अंक पर रहा। बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों के शेयर भी लाभ में रहे। इस दौरान मिडकैप 0.93 प्रतिशत चढ़कर 25,303.39 अंक और स्मॉलकैप 0.99 प्रतिशत मजबूत होकर 29,765.79 अंक पर पहुंच गया।

आरबीआई ने महंगाई को नियंत्रित करने और आर्थिक विकास दर को तेज बनाये रखने के उद्देश्य से रिवर्स रेपो दर में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखा। इससे निवेशकों की निवेश धारणा मजबूत हुई। लिवाली के बल पर बीएसई के 18 समूहों में तेजी रही। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 1.91, ऊर्जा 1.72, एफएमसीजी 1.93, इंडस्ट्रियल्स 1.32, यूटिलिटीज 1.81, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.25, धातु 1.96, तेल एवं गैस 1.76 और पावर समूह 1.76 प्रतिशत चढ़ गये। इनके अलावा अन्य समूहों में तेजी रही।