religious event - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
अजमेर। नव संवत्सर समारोह समिति की ओर से नव संवत्सर 2083 के आगमन पर 18 व 19 मार्च को विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नव संवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने बताया कि नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 18 मार्च को पूर्व संध्या पर रीजनल कॉलेज चौपाटी में सायं 6:30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार, राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, महिला मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा दीपदान से होगी।

इसके बाद शाम 7 बजे मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गणेश वंदना, बाल कलाकारों द्वारा हनुमान एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही छावा मूवी के दृश्य मंचन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न समाजों व संस्थाओं की सहभागिता रहेगी, जिनके माध्यम से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में झूले, ऊंटगाड़ी और घोड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा नि:शुल्क स्टॉल पर बच्चों के लिए गुड़िया के बाल, पॉपकॉर्न और आइसक्रीम उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य स्टॉल पर ठंडाई, पकौड़ी, गुलगुले, कचौरी, छोले टिक्की और चाउमीन जैसी व्यंजन भी परोसे जाएंगे। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जिसमें गैर नृत्य, लोक नृत्य और चरी-घूमर नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आगंतुकों का स्वागत शहनाई वादन के साथ किया जाएगा, जबकि समापन आतिशबाजी के साथ होगा।

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज और गौरखनाथ महाराज के मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव
जयपुर। जयपुर के भूरया की प्याउ में स्थित श्री गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज के मंदिर में शनिवार को फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज को नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी।

भगवान पुष्पों से सजे फूलों के मंडप में विराजमान रहेंगे। सायं 4:30 बजे भगवान भक्तों के साथ गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसके बाद भक्तों को  प्रसाद दिया जाएगा।

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता। रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ करके इतिहास बना दिया। बता दें कि इस कार्यक्रम को आयोजन सनातन संस्कृति संसद नाम संस्था की तरफ से किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक सनातन धर्म की मूल भावना को पहुंचाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में साधु संतों व साध्वियों और नेपाल तथा बांग्लादेश से आए हिंदूओं सहित करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने भगवद् गीता के प्रथम, नवम और 18वें अध्याय का एक साथ पाठ किया। इसके आगे ज्ञानानंद जी ने कहा कि, पूरा मैदान भगवा झंडो से भरा हुआ नजर आया और भगवा वस्त्र पहने सनातनियों के साथ नजर आया।

इस मंच के बारे में जानकारी देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि, अगर हिंदू एक हो जाए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके आगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, ये देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। भारत में हमें सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं। बता दें कि, ये कार्यक्रम को आयोजन सत्तारूढ टीएमसी के निलबिंत ​विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के दूसरे दिन हुआ। धीरेंद्र शास्त्री ने इसके आगे कहा कि, इस बात का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

प्रदेश में अब बिना अनुमति के नहीं किए जा सकेंगे धार्मिक आयोजन
जयपुर। प्रदेश में अब बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने करौली के हादसे के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार राजस्थान में अब धार्मिक, त्योहार, जयंती, शोभा यात्रा, प्रदर्शन, सार्वजनिक कार्यक्रम और जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाले जा सकेंगे। सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, प्रदर्शन के सम्बन्ध में आयोजकों को उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर और प्राधिकृत अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी के लिए निर्धारित प्रारूप में संबंधित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र व शपथ-पत्र पेश करना होगा। अधिकारी प्रार्थना-पत्र के तथ्यों का सम्बन्धित थानाधिकारी से सत्यापन करवाएंगे। प्रार्थना-पत्र को निस्तारित करते समय पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी निर्देशों में वर्णित बिन्दुओं एवं समय-समय पर इस विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखेंगे। सक्षम अधिकारी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम के प्रार्थना-पत्र को निस्तारित करते समय राजस्थान ध्वनि नियंत्रण नियम 1964 के प्रावधानों को भी ध्यान में रखेंगे। कार्यक्रम की स्वीकृति निर्धारित प्रारूप में देंगे। अधिकारी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्राप्त प्रार्थना-पत्र की निस्तारण की सूचना सम्बन्धित जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त को देंगे। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आईपीसी 1860 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नहीं बदला जाएगा मार्ग
जिस मार्ग पर आयोजन के गुजरने की अनुमति प्राप्त हुई है, उस मार्ग का ही प्रयोग किया जाएगा। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक जंक्शन पर स्वयं सेवक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। आयोजन में कोई उत्तेजनात्मक या किसी की धार्मिक या अन्य भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य नहीं किए जाएंगे। आयोजन से राज्य सरकार या किसी व्यक्ति को कोई वित्तीय, मानसिक और शारीरिक क्षति होती है, तो उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदारी ली जाएगी।

दो महीने में ये होंगे आयोजन
राज्य के विभिन्न जिलों में 2 माह में विभिन्न मेले, त्योहार, पर्व एवं जयंतियों, रामनवमी, नवरात्रा, हनुमान, महावीर जयन्ती आदि के दौरान विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम, जुलूस और शोभा यात्राओं का आयोजन किया जाता है।

देना होगा पूरा विवरण
आयोजन के प्रकार, व्यक्तियों की संख्या बतानी होगी। गृह विभाग की ओर से जारी प्रोफार्मा के अनुसार आयोजक को अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड के साथ संस्था के नाम रजिस्ट्रीकरण की जानकारी देनी होगी। कार्यक्रम के आयोजन प्रकार जैसे धार्मिक सामाजिक उत्सव जुलूस राजनीतिक प्रदर्शन अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों की जानकारी देनी होगी। आयोजन शुरू होने से लेकर खत्म होने की तारीख व समय तथा कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या बतानी होगी। पांच दिन में आने वाले वीवीआईपी व्यक्तियों के नाम पद के साथ रैली जुलूस के गुजरने का मार्ग विवरण बताना होगा।