rioting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीम में हुड़दंगी ने कांस्टेबल पर फिर किया धारदार हथियार से हमला
अजमेर। भीम कस्बा बन्द के दौरान सोमवार को हुड़दंगी ने एक और कांस्टेबल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल के हाथ व अंगुलियां गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। उसे पुलिस सुरक्षा घेरे में अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। इधर, पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल दिवेर पुलिस थाना में तैनात कांस्टेबल वजेराम (51) पुत्र गोपीराम है, जो भीम में बन्द व विरोध प्रदर्शन के दौरान बदनौर चौराहे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की डयूटी कर रहा था। उस दौरान भीड़ में से ही एक युवक आया और उसने कांस्टेबल के गले पर धारदार हथियार से हमला किया। कांस्टेबल ने तुरंत अपने हाथ से वार का बचाव किया तो आरोपी ने दो-तीन और ताबाड़ तोड़ वार कर दिए। जिसमें कांस्टेबल के हाथ की अंगुलियों व हाथ पर कट लग गए। वह गंभीररूप से जख्मी हो गया। उसके हाथ से तेजी से खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

ग्रीन कोरीडोर और कड़ी सुरक्षा के बीच लाए अजमेर

घटना के बाद पुलिस जाप्ते ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान कांस्ेटबल को पुलिस ने निकटतम अस्पताल पहुंचाया और वहां से उसे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद में उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। इस दौरान पुलिस ने ब्यावर से अजमेर तक पूरा ग्रीन कोरीडोर तैयार किया। एम्बुलैंस के आगे पुलिस की गाड़ी स्कोर्ट करते हुए चली रही थी, जो आगे से आगे रास्ता खाली करवा रही थी। जिससे एम्बुलैंस के मार्ग में कहीं कोई व्यवधान ना आ सके। इसलिए उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। जेएलएन में एडीशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी, ग्रामीण डिप्टी इस्लाम खान, सीओ नोर्थ छवि शर्मा, कोतवाली थाना सीआई सत्येन्द्र सिंह नेगी, क्रिश्चियनगंज थाना सीआई डॉ. रवीश सामरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मेडिकल टीम भी मुस्तैद

घायल कांस्टेबल को जेएलएन अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम अलट हो गई। अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व ट्रॉलीमैन गेट पर खड़े रहे। कांस्टेबल के पहुंचते ही उसका आपातकालीन विभाग में ही एक्सरे किया गया। उसके ब्लड संबंधी जांच कराई और उसे बिना समय गंवाए आॅपरेशन थिएटर में ले गए जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। कांस्टेबल को पूर्ण रूप से खतरे से बाहर बताया गया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

आरोपी दोनों हाथों में थे हथियार

हुड़दंगी के हमले के दौरान वहां खड़े अन्य कांस्टेबल ने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गया। जिसका अन्य पुलिस कांस्टेबल ने पीछा किया। उसे कुछ दूरी पर जाकर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के दोनों हाथों में धारदार हथियार थे। जिन्हें पुलिस ने बरामद किया। वह पुलिस कार्यवाही का विरोध कर रहा था। उसे पुलिस ने बमुश्किल काबू किया और थाने पर लाया गया। पुलिस अधिकारी आरोपी से कांस्टेबल पर हमले की वजह पूछ रहे हैं।

करौली में उपद्रव करने वाले 23 लोग गिरफ्तार
जयपुर। करौली में नवसंवत्सर पर उपद्रव मामले में पुलिस अब तक 23 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंध में करौली के कोतवाली थानाधिकारी ने एक व अन्य व्यक्तियों ने 10 एफआईआर दर्ज कराई है। अब तक पुलिस ने 44 उपद्रवियों को चिन्हित किया है। डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि नवसंवत्सर पर बाइक रैली निकालने के लिए संयोजक नीरज कुमार के आवेदन पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट करौली ने सशर्त अनुमति दे दी थी। इन शर्तो में डीजे, लाउडस्पीकर का प्रयोग और भड़काऊ नारे लगाने समेत किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र की अनुमति नहीं थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक करौली ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबन्ध किए। रैली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक भी की।

भ्रामक वीडियो डालने पर एफआईआर
राजस्थान पुलिस की सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी निगाह है। ऐसी घटनाओं का सोशल मीडिया पर खण्डन करने के साथ ही भ्रामक सूचना फैलाने के संबंध में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। कुछ व्यक्तियों ने तेलंगाना के तीन वर्ष पुराने वीडियो को राजस्थान का होने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी डाली। इस प्रकार उत्तरप्रदेश के एक वीडियो को करौली से जोड़कर डाला गया।

उत्तेजनापूर्ण नारेबाजी की तो हुआ पथराव
लाठर ने बताया कि उस दिन शाम चार बजे 200-215 बाइकों पर 400 व्यक्ति कलक्ट्रेट सर्किल से रैली के रूप में रवाना हुए। रैली के आगे पिकअप में डीजे सेट में हिन्दु संगठनों के गाने चल रहे थे। यह रैली हाथीघटा, गुलाब बाग सर्किल, हिंडौनगेट, ताम्बे की टोरी, हटरिया, फूटाकोट होते हुए ढलान से उतरकर हटवाड़ा रोड पर बांस-बल्लियों की दुकानों व मणियारों की मस्जिद के पास पहुंची। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में उतेजनापूर्ण नारेबाजी की गई, तो लोगों एवं पुलिस जाप्ते पर आस-पास के मकानों व दुकानों से पथराव शुरू हो गया। साथ ही आस-पास के मकानों से 100-150 व्यक्तियों ने लाठी व डंडा लेकर हमला कर दिया, जिसमें 11 स्थानीय और 8 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने 105 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। 10 प्रकरणों में लिप्त शेष उपद्रवियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। घटना में दोनों पक्षों के 80 से अधिक व्यक्तियों की सम्पत्ति को नुकसान हुआ।