quarter finals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची
चेंगदू। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने सोमवार को दूसरे ग्रुप सी मुकाबले में इंग्लैंड को 5-0 से हराकर थॉमस कप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने इंग्लैंड के हैरी हुआंग को सीधे गेम में हराकर भारत की राह आसान कर दी। 42 मिनट चले मुकाबले में प्रणय ने हैरी को 21-15, 21-15 से हराया।
सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने युगल मुकाबले में इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को 21-17, 19-21, 21-15 से हराया। पूर्व विश्व नंबर वन किदांबी श्रीकांत ने 30 मिनट से अधिक समय तक चले मुकाबले में नदीम दलवी को 21-16, 21-11 से हराकर भारत के लिए जीत पक्की कर ली।  एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने चौथे मुकाबले में रोरी ईस्टन और एलेक्स ग्रीन को 21-17, 21-19 से हराया, इससे पहले किरण जॉर्ज ने इंग्लैंड के चोलन कायान को 21-18, 21-12 से हराया।
भारतीय पुरुष टीम ने शुरुआती ग्रुप-स्टेज मुकाबले में थाईलैंड को 4-1 से हराया और अब भारतीय टीम बुधवार को अंतिम ग्रुप मैच में रिकॉर्ड 14 बार के थॉमस कप चैंपियन इंडोनेशिया से मुकाबला करेगी। वहीं भारतीय महिला टीम ने भी अब तक अपने दो मैचों में कनाडा और सिंगापुर पर 4-1 की समान जीत के साथ अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सिंधु-लक्ष्य और प्रणय समेत सात ने कटाया पेरिस का टिकट
भारत के सात बैडमिंटन खिलाड़ियों ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ये सात खिलाड़ी चार अलग- अलग श्रेणी के हैं। साई मीडिया ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। इन सभी खिलाड़ियों ने रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। ओलंपिक इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेला जाएगा। इन सात खिलाड़ियों में से हाल में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन हैं। इन दोनों ने पुरुष एकल वर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। वहीं दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने महिला एकल वर्ग में पेरिस का टिकट हासिल किया। वह इस वर्ग में भारत की अकेली  प्रतिद्वंद्वी हैं। सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक और 2021 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पहले ही पुरुष युगल वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। दोनों की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग तीन है। वहीं महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और तनीशा क्रास्तो की जोड़ी ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। इन सातों खिलाड़ियों के हाथों में बैडमिंटन में भारत को पदक दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

हारते-हारते बची राजस्थान नॉकआउट दौर में पहुंची
जयपुर। बड़ौदा के खिलाफ सूरत में अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले के आखिरी दिन राजस्थान की टीम हारते-हारते बच गई। राजस्थान ने बमुश्किल मैच ड्रॉ करा नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया। ड्रॉ मैच से राजस्थान को एक अंक मिला। राजस्थान के ग्रुप बी में तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ 13 अंक रहे और उसने शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वार्टर फाइनल में राजस्थान का मुकाबला 12 से 15 अप्रैल तक बड़ौदा में गुजरात से होगा।

बड़ौदा ने अपनी दूसरी पारी विगत दिन के 5 विकेट पर 247 रन से आगे शुरू की और आठ विकेट पर 290 रन बना पारी घोषित कर दी। राजस्थान के समक्ष जीत के लिए 304 रनों का कठिन लक्ष्य था। खेल समाप्ति तक राजस्थान टीम नौ विकेट पर 162 रन बना ही बना सकी।  राजस्थान की दूसरी पारी में करण लाम्बा ने 161 गेंदों पर नाबाद 35 रन बना मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई, जबकि दूसरे छोर से विकेट लगातार गिरते रहे। राजस्थान की ओर से करण लाम्बा के अलावा कप्तान सलमान खान ने 33, अंशुल गढ़वाल ने 31 और राममोहन ने 27 रन बनाए।  इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच सका। मानव सुथार, अराफात खान और रोहित खींचड़ तो अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि पहली पारी के शतरवीर निखिल सचदेवा मात्र 1 रन बना आउट हो गए।