engagement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ज्ञानेश कुमार ने किया बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद : BLO मेरे परिवार का हिस्सा, बोले- लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ मेरे परिवार का हिस्सा है। लोकतंत्र की सफलता में उनकी महत्ती भूमिका है। सीईसी शनिवार को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी)में बीएलओ संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 700 बूथ स्तरीय अधिकारियों बीएलओ और सुपरवाइजर्स से संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बीएलओज की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे बीएलओ के मेहनत का ही परिणाम रहा कि हम एसआईआर का कार्य तय समय से 7 दिन पूर्व संपन्न कर पाएं।

खम्मा धणी से की शुरुआत

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने संबोधन की शुरुआत राजस्थानी परंपरा के अनुरूप खम्मा घणी... कहकर की। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ उनके परिवार का हिस्सा हैं, और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधार है। उन्होंने कहा कि 12 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में हुए एसआईआर में राजस्थान को प्रथम लाने में यहां के बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी चुनाव संविधान और विधि के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत इस वर्ष लोकतांत्रिक देशों के वैश्विक संगठन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस की अध्यक्षता कर रहा है। यह संगठन विश्व के सभी देशों में स्थायी, सशक्त और समावेशी लोकतंत्र को बढ़ावा देने वाली संस्था है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में चुनावों में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि देश के नागरिकों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

सेतु का काम करते हैं बीएलओ

उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में निर्वाचन आयोग एक संस्थागत ढांचे के रूप में कार्य करता है, किंतु चुनावों के दौरान लगभग 1.80 करोड़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी चुनावी संस्था बन जाता है। इस विशाल व्यवस्था में बीएलओ सबसे आधारभूत और महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच सेतु का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के बीएलओ से संवाद चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने में नई दिशा देगा।

बड़ी खबर: अमेरिका-ईरान समझौते की अटकलें तेज, अगले हफ्ते स्विट्ज़रलैंड में हो सकती है अहम बैठक
मॉस्को। अमेरिका और ईरान के दो वरिष्ठ अधिकारियों की अगले हफ़्ते स्विट्ज़रलैंड में बैठक हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इस बैठक की तैयारी के लिए स्विट्ज़रलैंड जाने की योजना बनाई है। इससे पहले शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट दी कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए जिनेवा संभावित जगह हो सकती है। साथ ही शुक्रवार को एक्सियोस ने बताया था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए संभावित दौरे से पहले अमेरिकी वायु सेना के चार सी-17 विमान जिनेवा में उपकरण पहुंचा रहे हैं।

वहीं, ईरानी वार्ताकारों के करीबी एक सूत्र ने बताया कि रविवार को जिनेवा में संभावित समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं और ईरान ने अभी तक समझौते पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे। वहीं ईरान ने इस समय-सीमा को खारिज कर दिया है, लेकिन उसका कहना है कि हस्ताक्षर आने वाले दिनों में हो सकते हैं।

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
जयपुर। नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन द्वारा वार्ड संख्या 121 स्थित दयानंद पुरी कॉलोनी के माता जी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने आकर्षक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, घर एवं आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

नाटक के संवाद और संदेशों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वच्छ और हरित पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता बढ़ाने की प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। नगर निगम की यह पहल स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अजमेर रेल मंडल में पर्यावरण दिवस: डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया पौधारोपण, बांटे जूट के बैग
अजमेर। अजमेर रेल मंडल पर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रिंकल भूतड़ा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर मनोज मीणा सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से पौधे लगाए।

पर्यावरण संरक्षण थीम पर आधारित विशेष सेल्फी पॉइंट पर फोटो क्लिक कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए राजू भूतड़ा और रिंकल भूतड़ा ने रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को जूट के बैग वितरित किए।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में पूरी तरह शामिल, संघर्ष-विराम पर बन सकती है सहमति
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ ईरान की चल रही बातचीत में पूरी तरह शामिल हैं। ट्रंप ने न्यूयार्क पोस्ट से कहा कि नाजुक संघर्ष-विराम और शांति वार्ता के पूरी तरह से ठप पड़ जाने के बावजूद दोनों नेताओं के बीच काफी अच्छी बन रही है। मोजतबा के बारे में ट्रंप ने कहा, "वह इसमें शामिल हैं, बिल्कुल। हां, मुझे लगता है कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है... अगर आप कहानियों पर विश्वास करें, तो उनके शरीर के कई अंग गायब हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "वे कहते हैं कि वह मंजूरी दे रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से ऐसा ही होता आया है। पहले उनके पिता और फिर वह, मुझे लगता है कि यह एक उत्तराधिकार है। लेकिन ऐसा लगता है कि हमारी आपस में काफी अच्छी बन रही है।" ईरानी नेता के साथ संभावित मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, "हां, मैं उनसे मिलना चाहूंगा। मैं हर किसी से मिलना पसंद करूंगा। मैं उनसे मिलना चाहूंगा और शायद हम किसी न किसी मोड़ पर मिलेंगे, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सब कुछ कैसे आगे बढ़ता है।"

छप्पन वर्षीय मोजतबा अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान की युद्ध की शुरुआत के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। खुफिया रिपोर्टों से हालांकि पता चला है कि अचानक हुए हवाई हमलों में वह बुरी तरह घायल हो गए थे और कथित तौर पर उनका चेहरा भी बिगड़ गया था। इन हमलों में उनके पिता दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और ईरानी नेतृत्व के कई शीर्ष सदस्य मारे गए थे।

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: एस्ट्रोनॉमी क्लबों और एथलीटों को सराहा, नीदरलैंड्स से चोल काल की ताम्र पट्टिकाएं लौटीं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश के गांवों और शहरों में ऐसे अनेक प्रेरणादायी कार्य हो रहे हैं जिनसे यह विश्वास मजबूत होता है कि देश लोगों की शक्ति से निरंतर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134 वीं कड़ी में इसी तरह के अनेक प्रेरणादायी कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगोंं से इनकी सराहना करने तथा इनसे जुड़ने की अपील की है। उन्होंंने कहा, भारत के हर गाँव में, हर शहर में, कुछ-न-कुछ ऐसा हो रहा है जो हमें प्रेरणा देता है। कई बार, इन प्रयासों की ज्यादा चर्चा नहीं होती, लेकिन जब हम इन्हें जानते हैं, तो ये विश्वास और मजबूत होता है, कि देश, अपने लोगों की शक्ति से आगे बढ़ रहा है।

मोदी ने देश में एस्ट्रोनॉमी क्लबों की बढ़ती लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए छात्रों से अपनी रूचि के अनुसार इन क्लबों से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, स्कूलों से लेकर पार्कों तक एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंंने कहा, आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है।

100 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड पर पीएम ने सराहा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं और 100 मीटर दौड़ में नए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाले दो खिलाड़ियों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से बात की तथा उनकी खेल भावना और खेलोंं के क्षेत्र में देश को आगे बढाने के उनके जुनून की सराहना की।

भारत को वापस मिलीं प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं

पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, बीते दिनों मुझे यूरोप के नीदरलैंड्स जाने का अवसर मिला। वहां मैं कई बैठक में शामिल हुआ। इसी दौरान एक ऐसा क्षण आया जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। नीदरलैंड्स में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं।

गांधी परिवार में बजने वाली है शादी की शहनाई, प्रियंका गांधी के बेटे ने अवीवा बेग के साथ की सगाई, जानें कब होगी शादी ?
नई दिल्ली। गांधी परिवार को बहुत ही जल्द अब तक की सबसे बड़ी खुशी मिलने वाली हैं क्योंकि गांधी परिवार में बहुत ही जल्द शादी की शहनाई बजने वाली हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि राहुल गांधी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं बल्कि ये मौका है प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई का, जिन्होंने अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के सा​थ सगाई की है। बता दें​ कि 24 साल के रेहान ने बेहद ही निजी प्रोग्राम में अपनी गर्लफ्रेंड को सगाई की अंगूठी पहनाई और खबर सामने आ रही है कि ये दोनों बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, अब बहुत ही जल्द गांधी परिवार इन दोनों की शादी की तारिख अनांउस करने वाले हैं।

फिलहाल, गांधी परिवार की तरफ से अभी तक रेहान और अवीवा की सगाई को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सात साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद रेहान ने अवीवा के परिवार से शादी के लिए इजाजत मांगी और वो इस रिश्ते के लिए मान गए। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम को बेहद ही खास रखा गया था और इस कार्यक्रम में केवल दोनों परिवारों के खास लोगों को ही शामिल किया गया था।

बता दें कि रेहान राजनीति से दूर रहते हैं और ये एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिसट है। रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं। इसके अलावा रेहान ‘डार्क परसेप्शन’ नाम की सोलो एग्जीबिशन भी चलाते हैं। फिलहाल, रेहान लंदन में रहते हैं और कभी कभी अपने माता पिता से मिलने के लिए दिल्ली आते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन बनेंगी भारत की बहू, पंजाबी युवक हमराज से की सगाई
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन जल्दी ही भारत की बहू बनने जा रही हैं। अमांडा ने एक पंजाबी लड़के हमराज से सगाई की है। हाल ही गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने को लेकर चर्चा में रही अमांडा ने भारत के प्रति अपने गहरे प्रेम और भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के अपने इरादे का भी खुलासा किया है। अमांडा ने कहा कि दोहरी नागरिकता मिलने पर वह भारत के लिए खेलने की संभावना को लेकर उत्साहित हैं।

अमांडा ने बताया कि 2016 में भारत आने के बाद से उनका देश से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक पंजाबी लड़के हमराज से सगाई की है और उनकी सगाई ऐतिहासिक ताज महल में हुई थी। भारतीय संस्कृति को पूरी तरह से अपनाने की कोशिश करते हुए अमांडा अब कई भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार और शनिवार को शाकाहारी रहती हैं और भारतीय संस्कृति को समझने के लिए मंदिर भी जाती हैं।

स्पिनर कुलदीप यादव ने वंशिका से की सगाई, प्रशंसकों को दिया तोहफा
नई दिल्ली। भारतीय टीम के खब्बू स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे से पहले प्रशंसकों को तोहफा दिया है। उन्होंने बुधवार को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुलदीप को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

लखनऊ में हुई सगाई: 30 वर्षीय धीमी गति के गेंदबाज ने बुधवार को लखनऊ स्थित होटल में वंशिका से सगाई की। वह कानपुर की  है। कुलदीप की सगाई में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हुए। रिंकू भी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आठ जून को वह जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज संग सगाई करेंगे।

अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ के साथ सगाई की
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ के साथ सगाई कर ली है।

अरमान मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की खबर दी है। अरमान मलिक ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है। अरमान मलिक पिछले कई सालों से आशना श्रॉफ को डेट कर रहे थे।

अरमान मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में वह आशना को रिंग पहना रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में उन्हें गले लगाते और तीसरी तस्वीर में उनके माथे पर किस करते हुए नजर आए। पोस्ट के साथ अरमान ने कैप्शन में लिखा, और हमारा फॉरएवर बस अभी शुरु हुआ है।

युवक-युवती ने वीडियो कॉल कर खाया जहर
भीण्डर। उदयपुर जिले के भीण्डर नगर में युवक-युवती ने शुक्रवार सुबह वीडियो कॉल कर एक साथ जहर खा लिया। युवती की उदयपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, वहीं युवक का इलाज जारी है। दोनों का पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था। शनिवार को युवती की किसी अन्य युवक के साथ सगाई होने वाली थी। भीण्डर निवासी निधि (20) पुत्री पुरूषोतम चौबीसा एवं मनीष (21) पुत्र मदनलाल चौबीसा ने शुक्रवार सुबह मोबाइल से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक साथ विषाक्त का सेवन कर दिया। युवती की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर भींडर चिकित्सालय पहुंचे। दूसरी ओर, युवक को भी तबीयत खराब होने पर परिजन चिकित्सालय ले गए, जहां से दोनों को उदयपुर रेफर किया गया। चिकित्सालय में निधि की इलाज के दौरान मौत हो गई।