gang arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वृद्ध महिलाओं को ऑटो में बैठाकर लूटते थे जेवर : गैंग के मुख्य सरगना सहित दो जने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार, वारदातों को अंजाम देने के बाद मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाते
जयपुर। विधायक पुरी थाना पुलिस ने सोमवार को वृद्ध महिलाओं को ऑटो में बैठाकर जेवर लूटने वाली गुजराती गैंग के मुख्य सरगना समेत दो जनों को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरलीपुरा, विधायकपुरी, नारायण सिंह सर्किल व अन्य स्थानों पर वारदात कर चुके हैं। आरोपी माता रानी (जोगमाता) से मन्नत मांग कर वादात करते हैं और वारदातों को अंजाम देने के बाद मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाते हैं। आरोपियों ने दिल्ली में रघुवीर नगर स्थित 25 गज कच्ची बस्ती में ठिकाना बना रखा था। इस बस्ती में करीब 50 प्रतिशत लोग गुजराती रहते हैं।  थानाप्रभारी बीएल मीना ने बताया कि एक जुलाई 2025 को वृद्धा संगीता नन्दवानी (66) ने रिपोर्ट दी कि 30 जून 2025 को वह अपने बेटे के साथ अमरापुर मंदिर दर्शन करके वापस अपने घर जाने के लिए एक ऑटो में बैठी थी। इसमें दो अन्य सवारियां भी थीं। वह ऑटो में बैठकर कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि एक अन्य व्यक्ति ने ऑटो रुकवाया और ऑटो में बैठ गया।

उसके बाद फिर से ऑटो कुछ ही दूर चला था कि ऑटो में बैठे तीनों व्यक्तियों ने अपने हाथों से उसके सिर पर मारा और उसके सीधे हाथ के गोल्ड के दो कंगन 60 ग्राम के छीनकर भाग गए। 1 जुलाई को दूसरी परिवादिया हेमलता वासवानी उम्र 56 ने भी ऑटो सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गिरफ्तार गोविन्द राजकोटिया एवं अश्विन मीठापुरा से जांच की तो खुलासा हुआ कि जयपुर, दिल्ली एवं गुरुग्राम (हरियाणा) में हर संभावित जगह जगह पहुंच कर काफी तलाश की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रवि एवं दिलीप वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस पर टीम ने इन्हें तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया।

धोखधड़ी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार : पांच क्विंटल सरियों समेत वाहन जब्त, ड्राइवर सीट के पीछे बनाया था ट्रक में गुप्त केबिन
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में ट्रकों में लोड होकर जोने वाले सरियों को षडयंत्र कर धोखे से निकालने और गाड़ी में सरियों के बराबर वजन करने के लिए गुप्त केबिन में बजरी भरकर धोखधड़ी करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई कर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि गैंग के मुख्य सरगना चेतन निवासी शाहपुरा ने ट्रक चालक विकास समेत अन्य आरोपितों से साजिश पूर्ण तरीके से बगरू से लोहे के सरिये मंगवाता था। सरगना ने आरोपितों के साथ सांठ-गांठ कर रखी थी, जिस पर ट्रक से सरिये निकाल कर बराबर वजन के बजरी के कट्टे गुप्त केबिन में रखवा कर ठगी करता था।

सूचना पर पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक विकास कुमार (30) केरावली ढाणी खेतड़ी झुन्झुनूं ,पवन (28) तोलियासर थाना मंडावा झुंझुनूं हाल भगवती नर्सरी बढ़ारणा, विश्वकर्मा, विकास यादव (25) ईटाडी बिहार हाल किराएदार 17 नम्बर रोड विश्वकर्मा, राजेश कुमार (35) कुशपा थाना लहरपुर उत्तर प्रदेश हाल युवराज विहार विश्वकर्मा जयपुर, रोहित कुमार (23) मनीकोडा थाना सकरन सीतापुर उत्तरप्रदेश हाल किराएदार 17 नम्बर रोड विश्वकर्र्मा जयपुर और आकाश कुमार (20) भेड़ा थाना लहरपुर, सीतापुर हाल किराएदार 17 नम्बर रोड विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर कब्जे से निकाले गए पांच क्विंटल सरियों के छह बण्डलों समेत घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक को जब्त किया हैं। आरोपितों से सरगना चेतन खटीक और प्रकरण के बारे में पूछताछ जारी हैं।

फर्जी कॉल सेंटर बनाकर एईपीएस सेवा देने के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा, 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार
जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने किराए की दुकान में फर्जी कॉल सेंटर बनाकर कई राज्यों में एईपीएस सेवा देने के नाम पर ठगी की वारदात करने वाले मुख्य सरगना और दो युवतियों सहित पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास तीन लैपटॉप, 6 मोबाइल, प्रिंटर और 10 अलग-अलग कम्पनियों के सिम कार्ड व अन्य उपकरण जब्त किए हैं। आरोपियों ने राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में 50 से अधिक लाखों रुपए की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। डीसीपी उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपी मुख्य सरगना अविनाश सैनी (24) निवासी बोराला की ढाणी मिलन सिनेमा हरमाड़ा, लोकेश गुर्जर (24) निवासी गुर्जरों की ढाणी गोकुल बाग रिसोर्ट के पास विश्वकर्मा, दुर्गेश शर्मा (22) गांव लिवाली सवाई माधोपुर,ज्योति राठौड़ (24) निवासी हाथौज पुलिस थाना कालवाड़ और शंकुतला बाकोलिया (20) निवासी भैरवनगर बैनाड़ करधनी से गिरफ्तार किया है। डीसीपी डूडी ने बताया कि आरोपी ई-मित्र संचालकों को अधिक मुनाफा देने के नाम पर उनसे अलग-अलग खातों में रुपए ट्रांसफ र करवाकर ठगी करते थे। बदमाश ई-मित्र संचालकों को सिल्वर प्लान के तहत तीन प्रतिशत, गोल्ड प्लान के तहत 10 प्रतिशत, डायमण्ड प्लान के तहत 20-25 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर ठगी करते थे। पांचों शातिर बदमाश रोजाना नए नंबर और मोबाइल का प्रयोग करते थे।

कैसे पकड़े गए
विद्याधर नगर एचएसओ राकेश ख्यालिया ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम पर जयपुर की दर्ज शिकायतों का विश्लेषण करने पर पता चला कि विद्याधरनगर में कुछ संदिग्ध मोेबाइल और ई-मेल काफी एक्टिव हैं। संदिग्ध मोबाइल नम्बरों को जेआईएमएस पोर्टल पर सर्च किया तो इन नम्बरों के खिलाफ राजस्थान सहित अन्य राज्यों में साइबर फ्राड की अनेक शिकायतें दर्ज थीं। जांच में पता चला कि आरोपी विद्याधर नगर के गोल्डन टावर में ऑफिस बनाकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यूं देते हैं वारदात को अंजाम
ई मित्र संचालकों, आनलाइन रिचार्ज, आनलाइन टिकट आदि ऑनलाइन कार्य करने वाले कम्प्यूटर संचालकों को मोटा मुनाफे का झांसा देकर स्वयं के एकांउट में पैसे डलवाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का खुलासा
जयपुर। राहगीरों से मारपीट कर रुपए व मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर झोटवाड़ा पुलिस ने शोयब व मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया कि 12 जून को धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में दो बदमाशों ने बाइक रुकवाई और मारपीट कर दो हजार रुपए व दोनों के मोबाइल लूट लिए थे।

स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल बलराम की टीम ने रैकी कर आरोपियों को पकड़ लिया। थाना पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे बदमाश को पकड़ा है। आरोपी सोहेल से बाइक बरामद की है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
धौलपुर। दिहौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर 15-15 हजार रूपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनसे 315 बोर के 2 अवैध हथियार के साथ चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी नारायण टोगस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गुर्गे संदीप जाट और दिनेश यादव से मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए दोनों गुर्गे हरियाणा पुलिस से बचने के लिए धौलपुर के पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के पास शरण लेने आए थे। पुलिस ने पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के साथ लॉरेंस बिश्नोई के दोनों गुर्गों को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों गुर्गे धौलपुर जिले में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे। जिसको लेकर बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब में लूटपाट करने वाले गिरोह के 16 लोगों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के थाना ब्यास की पुलिस ने शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात राइफल, सात पिस्तौल, 14 मैगजीन, कई कारतूस और तीन कारें बरामद की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटपाट और खाली मकानों पर कब्जा करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य एक ढाबे पर किसी बड़े हादसे को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्यास थाने के प्रभारी निरीक्षक बलकार ङ्क्षसह ने छापामारी करते हुए उक्त सभी 16 अपराधियों को कलानौरी ढाबे के पास काबू कर लिया है।

अपराधियों से से सात राइफल, सात पिस्तौल, 14 मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर तीन कारें भी बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उक्त अपराधी विगत में लूटपाट और घरों पर कब्जे की कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त हथियारों की खेप आरोपितों ने कहां से और कितने में खरीदी थी।