amitabh bachchan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की।

हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म युवा अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।

वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म 'पा' का निर्माण किया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं, घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने शुरू की केबीसी 17 की शूटिंग 3 किया सिल्वर जुबली एडिशन का भव्य आगाज, लोगों को पसंद आ रहा है सीजन का नया कैंपेन जहां अक्ल है वहां अकड़ है
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 17 की शूटिंग शुरू कर दी है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 शानदार अंदाज में शुरू हो चुका है। इस सीजन का नया कैंपेन जहां अक्ल है वहां अकड़ है, लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यह बताता है कि आज के समय में समझदारी के साथ-साथ आत्मगौरव भी जरूरी है यानी अकल और अकड़ दोनों का जश्न। अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है और इस बार प्रतियोगियों और दर्शकों के लिए कई रोमांचक सरप्राइज तैयार हैं।

शो के 25 शानदार साल पूरे होने के मौके पर, उन्होंने इस सिल्वर जुबली एडिशन के लिए एक खास नया तोहफ़ा भी पेश किया है। नए सीजन और अपने लीजेंडरी होस्ट अमिताभ के साथ केबीसी 17 इस साल भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक बनने का वादा करता है। ऐसे में ओपनिंग एपिसोड में न सिर्फ कुछ नए ऐलान होंगे, बल्कि यह दर्शकों के लिए उत्साह की एक नई लहर भी लेकर आएगा। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 की शुरुआत 11 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर की जाएगी।

फिल्म 'वेट्टैयन' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म में अहम किरदार
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

जे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेट्टैयन' में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चनकी भी अहम भूमिका है। अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है। इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'वेट्टैयन' ने रिलीज के पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनो में 82 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी। फिल्म ने चौथे दिन 22 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म चार दिनों में भारतीय बाजार में 104 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका ङ्क्षसह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।

जानिए कब और कौनसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी
मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी, 22 अगस्त से हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2989 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड ग्रास 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। सिनेमाघरों में राज करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने फिल्म कल्कि 2898 एडी की ओटीटी रिलीज की तारीख की खुलासा कर दिया है।

हिंदी में ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ शनिवार को कर दिया गया है। कल्कि 2898 एडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 अगस्त को हिंदी भाषा में स्ट्रीम कर दी जाएगी। नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर यह जानकारी दी गई है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शुरू होगा KBC Season 16
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का होस्ट किया जाने वाला क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' 12 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शुरू होगा।

'कौन बनेगा करोड़पति'(केबीसी) भारत के सबसे प्रतिष्ठित टेलीविजन गेम शो में से एक है। वर्ष 2000 में इसका प्रीमियर हुआ, यह शो जल्द ही एक सांस्कृतिक घटना बन गया, जिसमें ज्ञान और मनोरंजन का मिश्रण था। अमिताभ बच्चन एक बार फिर केबीसी को होस्ट करने के लिए तैयार हैं।'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' अगले महीने 12 अगस्त को प्रीमियर के लिए तैयार है। क्विज शो, केबीसी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के लिए खास तरीके से पेश होने वाला है। इस सीजन की टैगलाइन है, 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा!' फैंस सोमवार से शुक्रवार रात 09 बजे से केबीसी को देख सकते हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16'का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अमिताभ का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। 'नये प्रोमो में एक लड़की अपनी मां से डांट खाती है, उसकी मां बोलती है कि' तुझसे शादी कौन करेगा तेरे जैसी पहाड़ चढऩे वाली लड़की के साथ? 'इसके बाद लड़की अपनी मां से बोलती है कि,'मां, ऐसा लड़का शादी करेगा, जिसकी सोच पहाड़ों से भी उंची हो। इसके बाद अमिताभ कहते हुए दिख रहे हैं कि 'जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा।

Kalki 2898 AD: 39 साल बाद नजर आयी अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज स्टार कमल हासन की जोड़ी 39 साल बाद साइंस फिक्शन महाकाव्य कल्कि 2898 एडी में नजर आयी।

वर्ष 1985 में प्रदर्शित प्रयाग राज के निर्देशन में बनी फिल्म गिरफ्तार में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने पहली बार साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने करण और किशन दो भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रजनीकांत ने भी अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म गिरफ्तार सुपरहिट साबित हुयी थी। अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी 39 साल के बाद कल्कि 2898 एडी में नजर आयी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कमल हासन सुप्रीम यास्किन की भूमिका में हैं।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।

Happy Wedding Anniversary : अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के 51 साल पूरे
मुंबई। बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की शादी के आज 51 साल पूरे हो गये हैं।

अमिताभ और जया आज अपने विवाह की 51वीं सालगिरह मना रहे हैं।अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई कामयाब फिल्मों में साथ काम किया है।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। उन्हीं दिनों दोनों की फिल्म 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही थी। दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ से कहा था यदि छुट्टी मनाने जाना है तो पहले शादी कर लो फिर जाना। बताया जाता है कि इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे। आज अमिताभ और जया अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक शेयर की है। करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन शाहरूख खान प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। करण ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए आदित्य चोपड़ा और शाहरुख को धन्यवाद बोला है।

करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को किसी शॉट्स के बीच से लिया गया है। पोस्ट की गई फोटो में एक बेंच पर करण जौहर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बैठे हुए हैं। बेंच पर बैठ कर तीनों लोग किसी गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने फोटो को शेयर करते लिखा है की इन लोगों ने मुझे कहानीकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभा का दर्शक बनना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही है। मैं अमिट यादों और कृतज्ञता के साथ पीछे मुडक़र देखता हूं। ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब मैंने अपने ब्रह्मांड आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद नहीं दिया कि मैं एक कहानीकार बन सकता हूं और अपने बचपन के सपनों को सेल्युलाइड पर निर्देशित करने का प्रयास कर सकता हूं।

अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
मुंबई। बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंगेशकर परिवार ने लता मंगेशकर की याद में वर्ष 2022 में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत की थी। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र, इसके लोगों और समाज के लिए अग्रणी योगदान दिया हो। सबसे पहले यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था। इसके बाद 2023 में यह सम्मान लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया।

अमिताभ बच्चन को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया गया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पिता और जाने-माने कवि हरिवंश राय बच्चन, लता मंगेशकर की आवाज की तुलना शहद की धार से करते थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यह पुरस्कार मिला। मैंने कभी भी खुद को इस तरह के काबिल नहीं समझता, लेकिन हृदयनाथ जी ने बहुत कोशिश की जिससे मैं यहां आ सकूं। उन्होंने मुझे पिछले साल भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मैं नहीं आ पाया था।

अमिताभ बच्चन को मिलेगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
मुंबई। बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

मंगेशकर परिवार ने लता मंगेशकर की याद में वर्ष 2022 में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत की थी। अमिताभ बच्चन को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र, इसके लोगों और समाज के लिए अग्रणी योगदान दिया हो। सबसे पहले यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था। इसके बाद 2023 में यह सम्मान लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया।

दो साल का था तब अमिताभ बच्चन ने मेरे गाल पर चिकोटी काटी थी: इमरान हाशमी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि वह जब दो साल के थे तब अमिताभ बच्चन ने उनके गाल पर चिकोटी काटी थी और आर्शीवाद दिया था। इमरान हाशमी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में काम किया है। उन्होंने बताया, फिल्म चेहरे में काम करने की वजह अमिताभ बच्चन रही। अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और बेहद प्रोफेशनल हैं। चेहरे में मेरा किरदार नेगेटिव था। अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलकार के साथ काम करना शानदार अनभुव रहा। चेहरे के सीन्स में मै अमिताभ बच्चन पर चिल्लाता था, जिस बात का मुझे बेहद बुरा लगा। मेरी मां ने मुझे बताया था कि जब मैं दो वर्ष का था तब अमिताभ बच्चन ने चिकोटी काटी थी और आर्शीवाद दिया था।

इमरान हाशमी ने बताया कि अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर वह अपनी सुपरहिट फिल्में राज, मर्डर और जन्नत की फ्रेंचाइजी में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दर्शक नया कुछ देखना चाहते हैं, यदि अच्छी स्क्रिप्ट मिले तभी वह काम करेगे। इमरान हाशमी ने बताया कि वह दर्शकों को हर बार कुछ नया देना चाहते हैं। मैंने मर्डर, आवारापन, राज, जन्नत, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर,टाइगर 3 समेत कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदान निभाये हैं। उन्होंने बताया कि वह आगे भी फिल्मों में अपने किरदारों के जरिये के दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश करेंगे।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है। इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है। शोटाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह, श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है। धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है।वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में किए राम लला के दर्शन
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम लला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है।

अमिताभ बच्चन अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।अमिताभ बच्चन एक बार फिर से राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।

भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच अमिताभ ने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन हाथ जोड़ राम लला की मूर्ति के  सामने खड़े हैं।