Alia Bhatt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्राइम वीडियो और इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस ने किया ‘डोंट बी शाय’ का ऐलान, आलिया भट्ट फिल्म को करेंगी प्रोड्यूस
मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ओरिजिनल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का ऐलान किया है। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने इस फिल्म को अपने बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को स्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

फिल्म की कहानी 20 साल की श्यामिली उर्फ शाय दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह प्लान्ड है, लेकिन अचानक एक मोड़ उसकी जिंदगी को उलट-पुलट कर देता है और हालात उसके कंट्रोल से बाहर होने लगते हैं।

इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस की को-फाउंडर आलिया भट्ट ने कहा- इटर्नल सनशाइन में हम हमेशा ऐसी कहानियों का साथ देना चाहते हैं, जो सच्ची लगें और जिनकी अपनी अलग आवाज हो। यह फिल्म हमें तुरंत पसंद आ गई, क्योंकि इसमें सादगी है और एक खूबसूरत कमिंग ऑफ एज नजरिया है। स्रीति की एनर्जी और पैशन कहानी की भावना से अपने आप जुड़ गए। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए और इटर्नल सनशाइन के लिए बहुत खास है। प्राइम वीडियो के साथ हमें ऐसे पार्टनर्स मिले, जो बेझिझक क्रिएटिव फैसले लेते हैं और अलग तरह की कहानियों को दिल से सपोर्ट करते हैं, इसलिए यह इस कहानी के लिए बिल्कुल सही जगह लगी।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा- हम आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के साथ इस बेहद मजेदार, लेकिन दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी पर काम करके बहुत उत्साहित हैं, जिसके केंद्र में शाय दास जैसा खास किरदार है। इमोशन से भरपूर, गहराई से जुड़ने वाली और एंटरटेनिंग कहानियों को चुनने की आलिया की समझ इस यंग एडल्ट स्टोरी में साफ दिखती है, जो दोस्ती, प्यार और बड़े होने की जर्नी को दिखाती है।

आलिया भट्ट ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में किया धमाकेदार डेब्यू, आउटफीट में लगी बिल्कुल परी जैसी
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में धमाकेदार डेब्यू किया। इन दिनों ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025’ काफी चर्चा में है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फ्रांस के रिवेरा शहर में चल रहे ‘कांस फिल्म फेस्टिवल 2025’ में आलिया भट्ट ने धमाकेदार एंट्री की है।

आलिया भट्ट ने इस मौके के लिए सॉफ्ट पेस्टल फ्लोरल गाउन चुना, जिसमें शानदार एम्ब्रायडरी और क्लासिक सिल्हूट नजर आ रहा था। आलिया इस गाउन में एकदम परी जैसी दिख रही थीं। ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ के दौरान आलिया भट्ट केली रीचड्र्ट की हॉलीवुड फिल्म ‘द मास्टरमाइंड’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जिसका प्रीमियर इस फेस्टिवल के दौरान 23 मई को किया गया। ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में डेब्यू के साथ ही आलिया के ड्रेस सेलेक्शन को लेकर तारीफ मिल रही है।

आलिया भट्ट ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है-  हैलो कान्स। इसके साथ उन्होंने लोरियल पेरिस को टैग किया है, जिसकी ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर वे वहां पहुंची हैं।

कहानी बहुत लंबी है...आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म जिगरा का शेयर किया पोस्टर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म जिगरा का पोस्टर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' में जोरदार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। मेकर्स ने 'जिगरा' का दो पोस्टर रिलीज कर दिया है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। पहले पोस्टर में 'द आर्चीज' के अभिनेता वेदांग रैना हैं, जिसमें आलिया भट्ट की सिर्फ बैक दिखाई गई है। दोनों कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर भाई-बहन के रिश्ते को परिभाषित करते हुए नजर आएंगे।

आलिया द्वारा शेयर किए गए पहले पोस्टर में वेदांग सबसे आगे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया हथौड़ा पकड़े हुए बैक शॉट देती नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा कि तू मेरे प्रोटेक्शन में है, जिगरा सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को। इसके बाद मेकर्स ने आलिया भट्ट का फ्रंट पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जिसमें पैंट-शर्ट और बुलेट प्रूफ जैकेट में आलिया भट्ट कार के बोनट पर खड़ी हुई हैं और उन्होंने एक हाथ में हथौड़ा और दूसरे हाथ में कई और हथियार पकड़े हैं।दूसरे पोस्टर के साथ मेकर्स ने बहुत ही दिलचस्प कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा कि कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत ही कम। फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। करण जौहर के साथ आलिया भट्ट भी फिल्म जिगरा को प्रोड्यूस कर रही हैं।

YRF Spy Universe का हिस्सा बनना सपना सच होने जैसा है : शरवरी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी बाघ का कहना है कि वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनना उनके लिये सपना सच होने जैसा है। आलिया भट्ट, आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म अल्फा का नेतृत्व कर रही हैं, जिसमे शरवरी बाघ सुपर-एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इस स्पाईवर्स का हिस्सा बनकर शरवरी अभिभूत हैं, जिसमें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अग्रणी महिलाएं जैसे दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और अब आलिया भट्ट ने इसकी शोभा बढ़ाई है।

शरवरी बाघ ने कहा कि वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनना अत्यंत रोमांचक है। मैं वास्तव में बहुत दबाव महसूस नहीं कर रही हूं क्योंकि मैं इस यूनिवर्स का हिस्सा बनने की प्रक्रिया का हर पल आनंद ले रही हूं। मैं इस समय ऊर्जा और उत्साह से भरपूर हूं। इस अवसर को पाकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक आलिया भट्ट के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं सेट पर जाने, हर दिन आलिया से सीखने और अपने सीन को अच्छे से निभाने के लिए तत्पर हूं। यदि मैं दबाव को अपने ऊपर हावी होने दूंगी, तो मुझे मजा नहीं आएगा और मैं ऐसा नहीं चाहती। एक ऐसे यूनिवर्स का हिस्सा बनना, जिसमें मेरे सिनेमा के आदर्श हों, सचमुच एक सपना सच होने जैसा है। मैं आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ की प्रशंसा करती हूं। बस इस तथ्य से कि मैं सिनेमा के महानतम आइकनों के इस गैलेक्सी में एक सुपर एजेंट की भूमिका निभा रही हूं, यह यकीन नहीं होता है।

'ALFA' के लिये आलिया भट्ट ने ली चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म अल्फा के लिये चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है।

आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग 05 जुलाई से शुरू कर दी है। आलिया ने 'अल्फा' में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें।

शिव रवैल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग लगातार चल रही है। स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में आलिया एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 'अल्फा' में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। इस फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं।

स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में नजर आयेंगी आलिया भट्ट-शरवरी वाघ
मुंबई। बॉलीवुड आलिया भट्ट और शरवरी बाघ स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में काम करती नजर आयेंगी।

यशराज फिल्म्स की पहली फीमेल लीड स्पाई मूवी का टाइटल'अल्फा रखा गया है।'अल्फामें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आयेंगी।फिल्म के टाइटल के साथ पहला वीडियो यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया मेकर्स ने रिवील कर दिया है, जिसमें आलिया भट्ट की आवाज में बैकग्राउंड में सुनाई दे रही हैं।आलिया कहती हैं,'ग्रीक एल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मोटो। सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर, ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और हर जंगल में राज करेगा एक अल्फा।

अल्फा के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में आखिरी में फिल्मिंग नाऊ भी लिखा गया है।आलिया  भट्ट ने अल्फा के टाइटल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,ये अल्फा का टाइम है...गल्र्स!

आलिया भट्ट ने कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। आलिया ने कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की तारीफ की है। आलिया ने ट्रेलर के बारे में अपनी खुशी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, यह अवास्तविक लग रहा है। आलिया से पूर्व अभिषेक बच्चन, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे पैन इंडिया सितारों ने भी फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है।

नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित कल्कि 2898 एडी हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मिलती है प्रेरणा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से प्रेरणा मिलती है। आलिया भट्ट ने बताया,भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों ने बेहतरीन काम किया है और वो मेरे लिए प्रेरणा का बहुत बड़ा स्रोत रही हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ऐसी कलाकार हैं जो मेरी दोस्त भी हैं। मैं भी उनकी तारीफ करती हूं इसलिए मुझे उन्हें बहुत अधिक श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने एक तरह से रास्ता बनाया है।'

आलिया ने कहा,'मुझे यह भी लगता है कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां विविधता समय की मांग है। आप दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग चेहरों को अलग-अलग लहजे में बोलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन सभी एक ही का हिस्सा हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधी नगर में संपन्न हुआ। फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। फिल्म 12 वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विक्की कौशल को फिल्म डंकी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जबकि शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला। बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'एनिमल' के 'अर्जन वैली' के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला। वहीं बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'पठान' के 'बेशरम रंग' के लिए शिल्पा राव को दिया गया।

बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'एनिमल' के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवद्र्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला।बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता।

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्म फेयर अवॉर्ड मनोज वाजपेयी की फिल्म जोरम को मिला।विक्रांत मेस्सी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक) का अवार्ड दिया गया।रानी मुखर्जी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक) मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया।बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड तरुण डुडेजा को धक धक के लिए मिला। बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान की भांजी अलीजेह को दिया गया।आदित्य रावल को फिल्म फराज के लिये बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार दिया गया। 'जरा हटके जरा बचके' के 'तेरे वास्ते' के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता। निर्देशक डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिये दिया गया।अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड) श्रेयस पुराणिक को एनिमल के गाना सतरंगा के लिये जीता।

फिल्म जिगरा में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी आलिया भट्ट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म जिगरा में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। करण जौहर के प्रोडक्शल हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तले फिल्म जिगरा बनायी जा रही है।फिल्म जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। आलिया इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी हैं। फिल्म जिगरा की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हुई थी जो इन दिनों मुंबई में जारी है। आलिया इस फिल्म के लिए एक्शन ट्रेनिंग लेती हैं। इस फिल्म में आलिया अपने भाई की रक्षा करती नजर आएंगी। जिगरा में आलिया के भाई के रोल में वेदांग रैना हैं।

बताया जा रहा कि फिल्म जिगरा में आलिया का एक्शन रियलिस्टिक लगे इसके उन्होंने शूटिंग से पहले काफी बास्केटबॉल खेला है।इस फिल्म को वासन बाला बना रहें हैं। जिगरा 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Brahmastra Part 2 की शूटिंग 2024 के अंत या 2025 की शुरूआत में शुरू होगी: रणबीर कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग साल 2024 के अंत या साल 2025 की शुरूआत में शुरू होगी।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका थी। शाहरुख खान कैमियो के तौर पर नजर आए थे। रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 को लेकर दिया अपडेट दिया है।

रणबीर कपूर ने बताया कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हम हर समय इस पर काम कर रहे हैं। अभी पिछले हफ्ते ही  अयान मुखर्जी ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई थी। आने वाला पार्ट 2 पहले पार्ट से 10 गुना बड़ा है। रणबीर कपूर ने बताया कि, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग साल 2024 के अंत या फिर साल 2025 की शुरुआत में शुरू करेंगे।

National Film Awards: पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस
नई दिल्ली। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, और आलिया भट्ट तथा कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में सुपरहिट तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया, जबकि आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सैनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवार्ड दिया गया। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया। एटंरटेन करने बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड आरआरआर को मिला।

पल्लवी जोशी को फिल्म (द कश्मीर फाइल्स) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस  और पंकज त्रिपाठी को फिल्म (मिमी) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया। वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी, स्पेशल जूरी अवॉर्ड फिल्म  शेरशाह, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन  डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर), बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह, सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगिंग मेल  काल भैरव और सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल बनीं।