1062 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक बार फिर किसान नेता राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़े किसान आंदोलन की बताई जरूरत
नई दिल्ली। एक बार फिर देश में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या देश में किसान फिर धरने पर बैठेगा क्या। क्या एक बार देशभर में बड़े रूप में किसान आंदोलन होंगा। दरअसल भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बड़े किसान आन्दोलन की जरुरत है जिसकी सफलता के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता जरुरी है।

टिकैत ने तेलंगना के किसानों से फसलों की खरीद को लेकर तेलंगना भावन पर जन प्रतिनिधियों के चल रहे धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के आन्दोलन के लिए स्थान और तिथि की घोषणा जल्दी ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक की जानी चाहिए और ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सत्तारुढ दल का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के मदद की जरूरत है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए ।

किसान नेता ने कहा कि तेरह माह के आन्दोलन के बाद किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के निर्धारण के लिए केन्द्र सरकार ने एक समिति गठित करने की घोषणा की और बाद में संयुक्त किसान मोर्चा से इसके लिए दो तीन नाम मांगे गए। मोर्चा की ओर से सरकार को पत्र भेजा गया और और पूछा गया कि समिति में कितने लोग होंगे और उसकी शक्ति क्या होगी , इसका जवाब अब तक नहीं दिया गया है ।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने ढंग से समिति का गठन करना चाहती है और उसके निर्णय को किसानों पर थोपना चाहती है जिसे किसान कभी सफल नहीं होने देंगे। किसानों को एमएसपी गारंटी कानून चाहिए और इससे कम कुछ उसे मंजूर नहीं है।

प्रदेश के 1062 गांव में अपराध ‘जीरो’
जयपुर। प्रदेश में हर रोज कहीं न कहीं जघन्य या सामान्य अपराध होते रहते हैं, लेकिन इन सबके बीच राजस्थान के 1062 गांव ऐसे हैं, जहां सात वर्षों में एक भी अपराध नहीं हुआ है। यह सुनने में आपको अच्छा लगेगा, क्योंकि इसकी वजह यह रह रहे लोग हैं, जो इतने प्रेमभाव से रहते हैं कि हर बात को अपने ही स्तर पर पंच पटेलों की मौजदूगी में निपटा लेते हैं। इन्हीं कारणों से ये गांव आज प्रदेश के लिए नजीर बने हुए हैं।

ये हैं अपराध मुक्त गांव
जिला अजमेर में पांच, भीलवाड़ा में 45, नागौर में 36, टोंक में 37, जयपुर दक्षिण में पांच, जयपुर पश्चिम में 17, जयपुर ग्रामीण में 25, झुंझुनूं में 11, सीकर में 16, दौसा में 17, अलवर में 10, भिवाड़ी में 16, बीकानेर में 12, चूरू में 16, गंगानगर में 56, हनुमानगढ़ में पांच, भरतपुर में आठ, सवाई माधोपुर में 11, धौलपुर में 16, करौली में 25, जोधपुर पश्चिम में दो, जोधपुर ग्रामीण में 13, जालौर में 12, जैसलमेर में 209, बाड़मेर में 59, सिरोही में 11, पाली में 33, कोटा ग्रामीण में चार, बूंदी में आठ, झालावाड़ में 17, बारां में 17, उदयपुर में 77, बांसवाड़ा में 45, चित्तौड़गढ़ में 62, डूंगरपुर में 26, राजसमंद में 27 और प्रतापगढ़ में 51 गांव अपराध मुक्त हैं।

यहां हर जगह हुए अपराध
प्रदेश के जयपुर उत्तर, जयपुर पूर्व, जोधपुर पूर्व और कोटा शहर में एक भी गांव ऐसा नहीं है, जहां अपराध नहीं हुआ हो। यहां हर जगह अपराध हुए हैं।

प्रदेश के हर व्यक्ति को अपने छोटे-मोटे झगड़ों को बैठकर सुलझा लेना चाहिए। आपसी सद्भाव की भावना बढ़ानी चाहिए। प्रदेश के 1062 गांव में अपराध जीरो है। इन गांवों से हमें सीख लेकर एक अपराध मुक्त समाज की स्थापना करनी चाहिए।
-मोहन लाल लाठर, पुलिस महानिदेशक, राजस्थान