community health center - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लापरवाही : मौसमी बीमारियों का प्रकोप मरीजों पर पड़ रहा भारी,भटक रहे मरीज
खानपुर। खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि मरीजों को इलाज के लिए दर ब दर भटकना पड़ रहा है। यहां डॉक्टरों की भारी कमी के चलते मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है । नियमानुसार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फिजिशियन, महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग, सर्जन आदि चिकित्सकों को लगाया जाता है ताकि मरीजों को सही समय पर सही इलाज मिल सके लेकिन यहां पर चिकित्सकों के अभाव के कारण मरीजों को कई घंटों लाइन में लगना पड़ता है वहीं कई बार तो चिकित्सक समय पर नहीं आते और आते है तो चले जाते है। अभी सर्दी का असर धीरे धीरे जाने लगा है तो मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है , जिस कारण सर्दी जुखाम, खांसी बुखार, वायरल के मरीजों की संख्या ज्यादा है लेकिन मरीजों को इलाज चिकित्सक के अभाव में उपचार नहीं मिल पा रहा है जिस कारण मरीज उपचार के लिए भटक रहे है। वहीं अस्पताल में एक्स रे, दवाईयां काउंटर, बीमारियों की जांचों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है , संक्रमित कचरा ज्यादा खतरनाक होता है जिसे सही समय पर उचित स्थान पर डालना चाहिए लेकिन सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है, डस्टबिन में कचरा बाहर आ रहा है वहीं दीवारों पर गुटखें के निशान आदि से गंदगी के आसार बने हुए है । ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में अव्यवस्थाओं को सुधारा जाए।

खानपुर अब नगर पालिका बन चुकी है और नगर पालिका बनने के बाद अब आसपास के गांव के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है इधर तो मरीजों की संख्या बढ़ रही है और उधर डॉक्टरों की संख्या कम हो रही है । मजबूरन मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है ।
- अभिषेक वर्मा, कस्बेवासी

अस्पताल में कई बार लम्बी लाइनें लगाकर मरीज अपना इंतजार करता है लेकिन तब तक चिकित्सक से नहीं मिल पाता ।
- मुकेश मालव, कस्बेवासी

चिकित्सकों की कमी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- टोनी मीणा, कस्बेवासी

खानपुर सीएचसी पर आज तो केवल दो ही डॉक्टर थे और तादाद की संख्या में मरीजों की भीड़ लगी हुई थी ओपीडी में ज्यादा मरीज आते हैं, सही समय पर उपचार मिलना चाहिए।
- उग्रसेन नागर, कस्बेवासी

यहां खानपुर सीएचसी में चार डॉक्टरों में से भी एक डॉक्टर सिजेरियन व एक गाइनेकोलॉजिस्ट व एक सीएचसी प्रभारी है वह भी अपना कार्य करेंगे उन्हें भी अपने ड्यूटी टाइम से लेकर लगातार कार्य करना पड़ता है लगातार ड्यूटी पर बैठते हैं लेकिन क्या करें इतने मरीजों को कैसे संभाले यह भारी विडंबना है डॉक्टरों की कमी है।
- राजाराम गुर्जर, कस्बेवासी

अभी नई नियुक्तियां हुई है जयपुर निदेशालय द्वारा खानपुर में इसी सप्ताह में डॉक्टर लगा दिए जाएंगे ।
-डॉ. साजिद खान सीएमएचओ, झालावाड़

यहां पहले ही चिकित्सकों की कमी चल रही है और जैसे गर्मी बढ़ती हुई जाएगी मरीजों की संख्या बढ़ेगी अब केवल मात्र चार डॉक्टर ही रह जाएंगे, जिसके ऊपर खानपुर सीएचसी निर्भर रहेगी ।
-डॉ. धीरेंद्र गोपाल मिश्रा सीएचसी इंचार्ज, खानपुर

नया अस्पताल तैयार, बिजली अब भी नदारद
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में देई रोड स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बने नए भवन पर विद्युत निगम की लापरवाही सामने आ रही है। भवन पर 11 केवी लाइन खींचकर परिसर में ट्रांसफार्मर तो रख दिया गया है, लेकिन अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया। भवन बनकर पूरी तरह तैयार होने के बावजूद बिजली के अभाव में इसका उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। वर्तमान में संचालित पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर और कम क्षमता का है। यहां आने वाले रोगियों, उनके तीमारदारों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भवन की क्षमता केंद्र के ओहदे के अनुरूप नहीं होने पर सरकार ने लाखों रुपए का बजट स्वीकृत किया और ग्राम पंचायत द्वारा भूमि आवंटित कर नवीन भवन का निर्माण कराया गया।

जानकारी के अनुसार लंबे समय से विद्युत कनेक्शन की समस्या बनी हुई थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद डिमांड राशि जमा हुई और निगम ने 11 केवी लाइन के पोल लगाकर लाइन भी खींच दी। इसके साथ ही भवन परिसर में ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर से अस्पताल भवन तक बिजली नहीं पहुंचाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण नया अस्पताल भवन बेकार पड़ा है। ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत कनेक्शन देकर भवन में चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की मांग की है, ताकि रोगियों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।

विभागीय अधिकारी का कहना
बांसी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन हेतु विद्युत लाइन पहुंच चुकी है। मीटर नही लगवाया, कल मीटर लगवा दिया जाएगा।
-सौरभ गौत्तम, कनिष्ठ अभियंता,जयपुर विद्युत वितरण निगम ग्रामीण देई

असर खबर का - चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिला मॉडल अस्पताल का दर्जा
चौमहला। राजस्थान सरकार ने चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड का कर दिया है। इसके साथ ही चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ में भी बढ़ोतरी की गई है।  अब यह अस्पताल मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापार संघों द्वारा लंबे समय से की जा रही इस मांग को सरकार ने पूरा किया है। दैनिक नवज्योति ने भी समय-समय पर इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अस्पताल के उन्नयन से अब मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और एक साथ 50 मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास जैन ने बताया कि अस्पताल में अब तीन विशेषज्ञ डॉक्टर और चार नर्सिंग कर्मचारी लगाए जाएंगे। सरकार का यह कदम गंगधार क्षेत्र के सवा लाख से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार होगा।

महिला चिकित्सक का पद अब भी रिक्त
चौमहला सीएचसी पूरे गंगधार क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है। बावजूद इसके महिला चिकित्सक का पद खाली होने के कारण महिलाओं को मामूली बीमारियों के लिए भी झालावाड़, भवानीमंडी या नजदीकी मध्यप्रदेश के अस्पतालों में जाना पड़ता है।अस्पताल में कई सालों से सोनोग्राफी सुविधा ठप पड़ी है। मशीन खराब है। इस वजह से गर्भवती महिलाओं, पथरी रोगियों और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें आसपास के अन्य शहरों में भटकना पड़ता है।

इनका कहना है
सरकार द्वारा चौमहला सीएचसी को 50 बेड का कर दिया गया है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की बढ़ोतरी की जा रही है। महिला चिकित्सक और सोनोग्राफी सुविधा के प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजे गए हैं।
-डॉ. विकास जैन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, डग

चौमहला सीएचसी को 50 बेड का बनाने के लिए लंबे समय से प्रयास जारी थे। सरकार ने स्वीकृति दे दी है। अब यह मॉडल सीएचसी बनेगी और नई बिल्डिंग का भी निर्माण होगा।
-कालूराम मेघवाल, विधायक, डग

बांसी सीएचसी महज दो डॉक्टरों के भरोसे, मरीज परेशान
भण्डेड़ा। क्षेत्र में बांसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सरकार ने तीन डॉक्टरों को लगा रखे है। जिसमें से एक को अन्यत्र लगा रखा है। मौके पर दो चिकित्सक ही सेवा दे रहे है।  जिस रोज एक चिकित्सक अपने निजी काम या विभाग की मीटिंग में जाने पर महज एक डॉक्टर के भरोसे रहने से रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। इस समय मौसम परिवर्तन के साथ ही रोगियों की बढ़ती संख्या से ओपीडी डेढ़ सौ से अधिक संख्या में रोगी पहुंच रहे है। इस केंद्र पर दो दर्जन गांवों से लोग उपचार लेने पहुंचते हैं। पर इस केंद्र के नाम अनुरूप यहां चिकित्सा व्यवस्थाएं नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार यहां समय रहते ध्यान देते तो केंद्र पर आने वाले मरीजों को राहत मिलती। जानकारी के अनुसार बांसी कस्बे में देई रोड पर स्थित सीएचसी पर संबंधित विभाग ने तीन चिकित्सक लगा रखे है। पर एक महिला चिकित्सक को लंबे समय से दुगारी अस्पताल में लगा रखा है। यहां पर एक महिला व एक पुरूष दो चिकित्सक सेवारत है। इनमें से भी जिस रोज विभाग की मीटिंग हो तो एक मीटिंग में जाने पर एक ही चिकित्सक के भरोसे रहना पड़ता है। मौसम परिवर्तन के साथ ही रोगियों की बढ़ती संख्या के कारण सोमवार को पुरूष चिकित्सक ही सेवा दे रहे थे। जो उपचार के लिए आए रोगियों को कतार में अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़़ा है। कतार में गंभीर रोगियों के परेशानी होने से कुछ तीमारदार कतार में लगकर रोगी का उपचार करवाते नजर आए है। स्वास्थ्य केन्द्र पर आए महिलाएं रोगियों को पुरूष चिकित्सक से अपनी परेशानी बताने में भी समस्या रहती है। विभाग ने अन्य अस्पताल की व्यवस्था जुटाने के लिए यहां की व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है। यहां के चिकित्सकों को यही पर रखा जाए, तो ग्रामीण अंचलों से आनेवाले रोगियों को राहत मिले।

मरीजों की दर्द
बुखार आ रहा था। उसके लिए उपचार लेने आया था। कतार में लगने पर बहुत देरी से अपनी बारी आई है। मौके पर दो चिकित्सक होते तो उपचार लेने में राहत मिलती।
- अशोक बैरवा, रोगी माधोराजपुरा

ओडो के झोपड़े से उपचार के लिए अस्पताल आई हूँ, पर महिला चिकित्सक नही होने से बीमारी बताने में परेशानी हुई है।
- बबीता, महिला रोगी ओड़ो का झोपड़ा

ओडो का झोपडा निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह पत्नी को लेकर आया था। यहां पर महिला चिकित्सक नही मिलने से महिला की बीमारी बताने की परेशानी रही है।
- प्रेम सिंह, रोगी का पति ओड़ो का झोपड़ा

चिकित्सकों को हटाना व लगाना उच्चाधिकारियों का काम है। इस समय सभी जगहों पर चिकित्सकों की कमी चल रही है। नए चिकित्सक आते ही व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
- संजय मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ नैनवां

चौमहला अस्पताल वेंटिलेटर पर, मरीज भगवान भरोसे
चौमहला। चौमहला क्षेत्र के 103 गांवों के करीब डेढ़ लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने वाला चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र दो चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है, जिसमें से एक आयुष चिकित्सक है, चिकित्सालय में स्वास्थ सेवाओं व मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, यहां सोनाग्राफी ईसीजी की जांच मशीनें खराब पड़ी है। मजबूरन लोगों को जांच बाहर करवानी पड़ती जो मनमाने दाम वसूल करते है। इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है, अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। भाजपा मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात कर चिकित्सालय को 50 बेड की क्षमता में क्रमोन्नत करने, महिला चिकित्सक सहित अन्य चिकित्सक लगाने,सोनाग्राफी शुरू करने की मांग की है। सामुदायिक चिकित्सालय में महिला चिकित्सक सहित कनिष्ठ विशेषज्ञ सजर्री,कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन  सोनाग्राफी चिकित्सक,डेंटल चिकित्सक का पद रिक्त है। चिकित्सालय में महिला चिकित्सक सहित पांच पद स्वीकृत है लेकिन पिछले तीन सालों से दो ही चिकित्सक कार्यरत है।

कई सालों से सोनोग्राफी बन्द
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला में कई सालों से सोनोग्राफी नहीं हो रही है तथा यह मशीन भी खराब है ,मशीन खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,सोनोग्राफी के लिए महिलाओ को इधर उधर भटकना पड़ता है,वर्तमान में चिकित्सालय में हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रूप ,शुगर ,यूरिया, क्रिएटिनी, पीलिया, लिवर ,किडनी, टाइफाइड मलेरिया, एचआईवी वीडीआरएल, हैपटिटीज बी,गर्भवती महिलाओ कि सभी जाँच, टीबी की जाँच भी हो रही हैं।

महिला चिकित्सक का पद रिक्त
महिला चिकित्सक का पद रिक्त होने से महिलाओं को छोटी छोटी बीमारियों में निकटवर्ती मध्यप्रदेश के चिकित्सालय में जाना पड़ रहा है। महिला नर्सिंग कर्मी का पद भी रिक्त है,महिला चिकित्सक के अभाव में प्रसव के दौरान स्थिति बिगड़ने पर प्रसूताओं को मजबूरन जिला चिकित्सालय झालावाड़ या भवानीमंडी ,मध्यप्रदेश के नागदा,मन्दसौर, उज्जैन की और रुख करना पड़ता है। यहां डेंटल चिकित्सक का पद भी रिक्त है जबकि अस्पताल में डेंटल की आधुनिक मशीन भी लगी हुई है।

ज्ञापन देकर चिकित्सालय को 30 बेड की बजाय 50 बेड का करने की मांग
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर चिकित्सालय को 50 बेड क्षमता में क्रमोन्नत करने ,सोनाग्राफी शुरू करवाने,महिला चिकित्सक सहित रिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति करने,चिकित्सालय में 108 एंबुलेंस शुरू करने की मांग की है। 30 बेड की क्षमता वाले इस चिकित्सालय में महिला चिकित्सक सहित  कनिष्ठ विशेषज्ञ सजर्री,कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन  सोनाग्राफी चिकित्सक,डेंटल चिकित्सक का पद रिक्त है।

चौमहला चिकित्सालय में शीघ्र ही महिला चिकित्सक सहित चिकित्सको की नियुक्ति होगी। हाल ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात कर महिला चिकित्सक सहित रिक्त पदों पर चिकित्सको की नियुक्ति,सोनाग्राफी शुरू करने अस्पताल को 50 बेड में क्रमोन्नत करने की मांग की है,पूर्व मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
- गौतम जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष

चौमहला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक सहित विशेषज्ञ चिकित्सको के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चूका है, सोनाग्राफी चिकित्सक की उपलब्धता होते ही सोनोग्राफी शुरू करवा दी जाएगी।
- डॉ विकास जैन, ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डग

चिकित्सालय में महिला चिकित्सक नहीं होंने से महिलाओं को परेशानी होती है, अस्पताल में महिला डॉक्टर होना चाहिए,सोनाग्राफी की जांच शुरू होनी चाहिए।
- प्रेमलता अशोक भंडारी, सरपंच  ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला

चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के नहीं होने से छोटी छोटी बीमारियों के लिए महिला को बाहर जाना पड़ता है, जिस कारण काफी समय व धन बर्बाद होता है , यहां महिला चिकित्सक की शीघ्र नियुक्ति हो।
- गुणमाला पिछोलिया संचालक प्रयास ग्रुप

मौसमी बीमारियों का प्रकोप
इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है अस्पताल में मरीजों की भीड़ पड़ रही है,दो ही चिकित्सक होने से मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है इन दिनों ओपीडी 500 के करीब है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोटा होने से अव्यवस्थाओं की भरमार
किशनगंज।  किशनगंज कस्बा मुख्यालय पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा सुविधाओं के लिहाज से बहुत छोटा होने से आदिवासी अंचल से रोजाना चिकित्सालय आने वाले सैंकडों मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सालय पहुंचने के रास्ते समेत चिकित्सा भवन,वाहन पार्किंग, इमरजेंसी,लेबर वार्ड,ओपीडी,एक दवा वितरण काउंटर हर जगह सकरी होने से लंबी लाइन लग जाने से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। जिससे चिकित्सालय में आने मरीजों एवं परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ती है। चिकित्सा प्रभारी नामदेव ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सालय में 25 चिकित्सक, 20 सविदाकर्मी कार्यरत है। जिनके लिए पर्याप्त कमरे चिकित्सालय में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन हो तो कस्बे सहित क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकती है।

ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर वार्ड, चिकित्सक कक्ष की कमी
चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को ओपीडी छोटी होने से कई बार लाइन चिकित्सालय से बाहर निकल जाती है। वहीं इमरजेंसी वार्ड के छोटे होने से दो से अधिक घायलों का इलाज एक साथ संभव नहीं है। कई बार दुर्घटना में घायल मरीजों को सीधे बारां रेफर करना पड़ता है।  गैलरी में ही प्राथमिक उपचार करना पड़ता है। यहीं हाल लेबर रूम का है। जहां एक दो से अधिक डिलेवरी एक साथ नहीं हो पाती। साथ ही चिकित्सकों के लिए कमरे छोटे होने के साथ ही कई परेशानियां बनी रहती है।

जगह की कमी से वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग
चिकित्सालय परिसर में ही मौजूद वाहन पार्किंग स्थल बहुत छोटा होने के चलते चिकित्सा स्टाप के वाहनों से ही भर जाता है। ऐसे में चिकित्सालय में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस, परिजनों को वाहन खड़े करने में परेशानी खड़ी हो जाती है। पार्किंग भर जाने से लोग अपने वाहन इधर उधर अव्यवस्थित रूप से खड़े कर देते है। जिससे जाम के हालात बन जाते है। कई बार खुद एंबुलेंस चालको को मरीजों की जान पर खेलकर रास्ते में खड़े वाहनों को नीचे उतरकर हटाना पड़ता है।

मुख्य रास्ता,पार्किंग स्थल छोटा, एंबुलेंस चालक परेशान
किशनगंज बस स्टैंड से लेकर चिकित्सालय पहुंचने तक मार्ग बहुत ही सकड़ा होने मुख्य बाजार होने से कस्बे में आने वालों लोग अपने  वाहन अव्यवस्थित खड़े कर देते है। जिसे आए दिन जाम के हालात बने रहते है। मरीजों को समय पर चिकित्सालय पहुंचने एंबुलेंस चालको को परेशानी उठानी पड़ती है।

किशनगंज बस स्टैंड से लेकर चिकित्सालय पहुंचने तक मार्ग सकड़ा होने, वाहन अव्यवस्थित खड़े रहने से आए दिन जाम के हालात बने रहते है। मरीजों को समय पर चिकित्सालय पहुंचने में परेशानी बनी रहती है।
- योगेश नागर, एंबुलेंस चालक, किशनगंज।

चिकित्सालय परिसर छोटा होने से मरीजों के साथ-साथ चिकित्सालय में आने वाले परिजनो को भी जगह कम होने से बैठने,खड़े रहने में भी परेशानी उठानी पड़ती है।
- डीके सैनी, कस्बेवासी।

चिकित्सालय भवन आवश्यकता को देखते हुए बहुत छोटा है। जिसमे ओपीडी, इमरजेंसी में ज्यादा समस्या रहती है। नए भवन के लिए अधिकारियों को अवगत कराया हुआ है।
- प्रदीप नामदेव, चिकित्सा प्रभारी सीएचसी किशनगंज

असर खबर का - सीएचसी के पीएनसी वार्ड में इनवेटर से चलने लगे पंखे
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीएनसी वार्ड में बिजली बंद होने पर भी इनवेटर से पंखे चलने लगे है। जिम्मेदारों ने कमियों को दूर किया, तो वार्ड में भर्ती नवजात शिशु, प्रसूताओं सहित तीमारदारों को भी अब राहत मिलने लगी है। इससे पूर्व बिजली बंद होने पर भीषण गर्मी नवजात बच्चों और प्रसूताओं को बुरा हाल था। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने 11 जुलाई के अंक में भीषण गर्मी में गुल हुई बिजली तो तड़प उठे नवजात...प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करके जिम्मेदारों को अवगत कराया। जानकारी के अनुसार बांसी में देई रोड पर स्थित सीएचसी पर लंबे समय से पीएनसी वार्ड में बिजली बंद होते ही पंखे व कूलर बंद रहते थे। जिससे वार्ड में भर्ती नवजात शिशु, प्रसूताओं के साथ ही तीमारदार भी परेशान रहते थे। इस समय उमस भरी गर्मी में पंखे नही चलने से केंद्र पर आने वाले इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा था। जिसकी समस्या को दैनिक नवज्योति ने खबर प्रकाशित कर वार्ड में चल रही समस्या से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। जिस पर विभाग के अधिकारी ने वार्ड की समस्या का समाधान किया गया है। अब वार्ड में लगे पंखे इनवेटर से भी चलने से वार्ड में भर्ती रहने वालों को भी राहत मिलने लगी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया सांगानेर सीएचसी का निरीक्षण
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगानेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों को निर्देश दिए कि रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। सभी कार्मिक सेवा भाव के साथ रोगियों और परिजनों को सुगमता और सहजता के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
सिंह ने निरीक्षण के दौरान  निर्देश दिए कि चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। उन्होंने शौचालयों के रेनोवेशन के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल में छाया और पेयजल का समुचित प्रबंध हो। रोगियों के लिए कूलर आदि की व्यवस्था हो।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जांच व्यवस्था एवं दवा वितरण केंद्रों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि आवश्यक दवा सूची के तहत सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जांच मशीनों का नियमित मेंटिनेंस करवाया जाए। उन्होंने अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि ऑन ड्यूटी सभी कार्मिकों के नाम एवं मोबाइल नंबर नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्मिक लगाए जाने के लिए निदेशक जनस्वास्थ्य को निर्देश दिए।
सिंह ने टीकाकरण एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की आमजन को पूरी जानकारी मिल सके इसके लिए अस्पताल परिसर में आई ई सी सामग्री का समुचित प्रदर्शन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ रवि प्रकाश माथुर, सीएचसी के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दो चिकित्सकों के भरोसे सवा लाख मरीजों का स्वास्थ्य
चौमहला। चौमहला क्षेत्र के 116 गांवों के करीब सवा लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने वाला चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र दो चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। चिकित्सालय में स्वास्थ सेवाओं सहित मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां सोनोग्राफी, ईसीजी की जांच मशीनें खराब पड़ी हुई हंै। मजबूरन लोगों को जांच बाहर करवानी पड़ रही है। प्राइवेट लैब वाले मरीजों से मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं।चिकित्सालय में महिला चिकित्सक सहित विशेषज्ञ चिकित्सक सहित अन्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कस्बे के बाशिन्दों द्वारा चिकित्सालय को 30 बेड की बजाय 50 बेड का करने की मांग भी की जा रही है। 30 बेड की क्षमता वाले इस चिकित्सालय में महिला चिकित्सक सहित कनिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी, कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन, सोनोग्राफी चिकित्सक, डेंटल चिकित्सक का पद रिक्त है। महिला चिकित्सक का पद रिक्त होने से महिलाओं को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी निकटवर्ती मध्यप्रदेश के चिकित्सालय में जाना पड़ रहा है। महिला चिकित्सक के अभाव में प्रसव के दौरान स्थिति बिगड़ने पर प्रसूताओं को मजबूरन जिला चिकित्सालय झालावाड़ या भवानीमंडी, मध्यप्रदेश के नागदा, मन्दसौर, उज्जैन की ओर रुख करना पड़ता है। यहां डेंटल चिकित्सक का पद भी रिक्त है। जबकि अस्पताल में डेंटल की आधुनिक मशीन भी लगी हुई है। चिकित्सालय में चार मेल नर्स, चार वार्ड बॉय के पद रिक्त हैं।

मौसमी बीमारियों का प्रकोप, बढ़े मरीज
इन दिनों मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मंगलवार को अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। अस्पताल में दो चिकित्सकों की नियुक्ति है। लेकिन एक चिकित्सक के सरकारी काम से इधर-उधर जाने से एक ही चिकित्सक पर मरीजों का भार रहता है।

पांच साल से सोनोग्राफी मशीन बन्द
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला में विगत पांच साल से सोनोग्राफी नहीं हो रही है। यह मशीन पांच साल से खराब पड़ी हुई है। मशीन खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में 200 रुपए में सोनाग्राफी हो जाती है। जबकि निजी चिकित्सक मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं।

चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के नहीं होने से छोटी-छोटी बीमारियों के लिए महिलाओं को बाहर जाना पड़ता है। जिस कारण काफी समय व धन बरबाद होता है। यहां महिला चिकित्सक की शीघ्र नियुक्ति हो।
- गुणमाला पिछोलिया, समाजसेवी

चिकित्सालय में महिला चिकित्सक नही होंने से महिलाओं को परेशानी होती है। पुरुष चिकित्सक को महिला शर्म के कारण अपनी बीमारी ठीक से नहीं बता पाती। अस्पताल में महिला डॉक्टर होना चाहिए। सोनाग्राफी आदि जांचें शुरू होनी चाहिएं।
- प्रेमलता अशोक भंडारी, सरपंच, चौमहला

चौमहला प्रमुख व्यापारिक मंडी है। बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से यह अस्पताल 50 बेड क्षमता का होना चाहिए। सभी जांच सुविधाएं अस्पताल में होनी चाहिएं। रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।
- पवन पिछोलिया, अध्यक्ष, खाद्य एवं किराना व्यापार संघ, चौमहला

क्षेत्र का यह बड़ा चिकित्सालय है। यहां महिला चिकित्सक सहित विशेषज्ञ चिकित्सक भी होना चाहिए। अस्पताल को क्रमोन्नत कर 50 बेड क्षमता का करना चाहिए।
- सुरेन्द्र कालरा, अध्यक्ष, रेडीमेड कपड़ा व्यापार संघ

चौमहला चिकित्सालय में महिला चिकित्सक सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। सोनाग्राफी चिकित्सक की उपलब्धता होते ही सोनोग्राफी शुरू करवा दी जाएगी।
- डॉ. विकास जैन, ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी ,चौमहला

जिला कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
कोटा। जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादाबाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कक्षों में जाकर व्यवस्थाएं देखी। पंजीकरण, टीकाकरण, दवा वितरण, स्टोर, लैब, लेबर रूम, शौचालय सभी जगह जाकर निरीक्षण किया और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रभारी को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से ध्यान रखकर व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। चादर साफ हों, फटी हुई ना हों। दिन के निर्धारित रंग के अनुसार चादर बिछाई जाएं। स्टोर रूम में दवाओं के पुराने खाली डब्बे अव्यवस्थित तरीके से मिले, जिन्हें निस्तारित करने एवं व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश स्टोर प्रभारी को दिए। रजिस्टर भी चेक किए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एडीएम सिटी बृजमोहन बैरव साथ रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त शहर के विभिन्न सरकारी कार्यों का निरीक्षण कर चुके हैं जहां व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए गए विशेष रूप से सरकारी कार्यालय में साफ सफाई रखने पर जोर दिया जा रहा है जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद कलेक्ट्रेट और संभावित आयुक्त समेत कई कार्यालय में सफाई का विशेष अभियान भी चलाया गया है।

डॉक्टर साब कस्यां होवेगो उपचार! अस्पताल खुद बीमार...
खानपुर। वैसे से अस्पतालों में लोग अपनी बीमारी को ठीक करवाने आते है । चिकित्सक मरीजों की जान को बचाते है लेकिन खानपुर उपखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तो आने वाले मरीजों का उपचार होना तो दूर, यहां अस्पताल में अव्यवस्थाओं के  चलते मरीजों की जान पर बन आई है।  इन दिनों कुछ समय से खानपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों गंदगी अपना पैर पसारे हुए हैं, यहां फैली गंदगी रोगियों व उनके परिजनों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल परिसर में स्थित आॅक्सीजन प्लांट के समीप भारी गंदगी फैली हुई है, पूरे अस्पताल में दुर्गंध से मरीज को गंदगी की दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, इससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है। रोगियों और उनके परिजनों ने बताया कि अस्पताल के जनरल वार्ड में स्थित सुविधाघर में ताला लगा होने से मजबूरी में मरीज को शौच बाहर करना पड़ता है। अस्पताल से निकलने वाले मेडीकल वेस्ट को आॅक्सीजन प्लांट और स्टोर रूम से सटे पिट में डाला जाता है। कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। मवेशी फैली गंदगी में अपना मुंह मार रहे हैं ऐसे में कचरा जोकि प्लास्टिक से परिपूर्ण है जानवरों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले रोगियों, परिजनों ओर अस्पताल स्टाफ को संक्रामक बीमारियां होने का भय बना रहता है। जानकारी अनुसार अस्पताल में खानपुर ब्लॉक सहित आसपास से जुड़े हुए छोटे गांव के रोगी प्रतिदिन उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडीकल वेस्ट के निस्तारण के लिए गाड़ी आती है। शेष गंदगी को परिसर में स्थित पिट में डाला जा रहा है, इस कचरे के साथ-साथ ऐसा देखा गया है कि परिसर में जो कचरापात्र रखा हुआ है, वह भी पूरा गंदगी से भरपूर हो चुका है लेकिन किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अस्पतालों में तंबाकू व गुटखा वर्जित है, लेकिन यहां पर इतना अधिक तंबाकू व गुटखा खाकर दीवारे गंदी हो रही है। दिनों दिन मौसमी बीमारियों के चलते वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया से अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ने से सारे बेड फुल हैं और लगभग करीब 5 वर्ष से यहां पर दंत चिकित्सक नहीं होने के कारण दांतों के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सारे उपकरण होते हुए भी दांतों का डॉक्टर नहीं है, जिससे मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। खानपुर उपखंड में यह बहुत बड़ा चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र है जहां पर दूर-दूर से मरीज आते हैं अत: यहां पर सभी सुविधाएं होना चाहिए ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

अभी बीमारियों का सीजन चल रहा है, सर्दी जुकाम व खांसी के मरीज लगातार आ रहे हैं, लेकिन खानपुर चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार लग रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
- परमेश गौत्तम, ग्रामीण

खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इतनी गंदगी फैली हुई है कि मरीज ठीक होने के स्थान पर उसकी दुर्गंध से ही बीमार हो जाए, जल्द से जल्द गंदगी को हटाया जाए।
- गोलू सुमन, छात्र

खानपुर का अस्पताल एक बहुत बड़ा अस्पताल है जहां पर अधिक डॉक्टर होने के स्थान पर डॉक्टर कम मरीज अधिक है, जिसकी वजह से मरीज परेशान रहते हैं और यहां से झालावाड़ जाना पड़ता है।
- केशव लक्ष्कार, ग्रामीण

खानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई वर्षों से दांतों के चिकित्सक का पद रिक्त है, जिसके कारण दांतों के मरीजों को खानपुर से बाहर जाना पड़ता है और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करना पड़ता है।
- विशाल गोस्वामी, ग्रामीण

लगभग दो-चार दिन में सोनोग्राफी मशीन आ जाएगी और यहां पर दंत चिकित्सक की कमी है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
- डॉ. धीरेंद्रगोपाल मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ।

असर खबर का - मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किया अलर्ट
पनवाड़। दैनिक नवज्योति में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़  में सीबीसी मशीन के रिजेंट खत्म होने की खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को ही ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश नागर ने निरीक्षण कर अस्पताल की समस्याओं को जाना। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ की मीटिंग ली। मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्टाफ से चर्चा कर संबंधित कार्य के लिए पाबंद किया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश नागर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ में वर्तमान में निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत आने वाली समस्त जांच की जा रही हैं। चिकित्सालय की लैब में सीबीसी मशीन के रिजेंट खत्म होने से बंद पड़ी मशीन का रिजेंट उपलब्ध करवा दिया गया है। मंगलवार से सीबीसी की जांच नियमित रूप से शुरू कर दी गई है। अब रोगियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जांच के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ पर वर्तमान में डॉक्टर सत्यवीर सिंह सोलंकी एवं डॉक्टर नीतीश कटारिया अपनी सेवाए निरंतर दे रहे हैं। जिनको मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया गया है। अस्पताल परिसर में शाम के वक्त गेट पर ताला लगा हुआ होने की शिकायत मिलने पर अस्पताल स्टाफ से जानकारी ली तो पता चला कि अस्पताल परिसर में दो गेट हैं। चौकीदार की पत्नी की तबियत खराब होने पर चौकीदार एक गेट का ताला लगाकर घर चला गया है। जिसके लिए चौकीदार को दोनों गेट खुले हुए रखने के लिए पाबंद किया गया।

जल्द शुरू होगा भवन का निर्माण कार्य
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश नागर ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट में कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कामोन्नत होने के बाद नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास से लगभग 9.5 बीघा भूमि जिला कलक्टर द्वारा आवंटित करने पर लीज खानपुर तहसील कार्यालय से रिलीज हो गई है। संबंधित पटवारी से संपर्क कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है। कार्यवाही पूर्ण होने पर जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ।

निरीक्षण के दौरान वर्तमान में सीएचसी भवन की छत क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली थी। क्षतिग्रस्त भवन की रिपेयरिंग के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
-डॉक्टर मुकेश नागर, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी