shahbaz sharif - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान ने किया ईरान के समर्थन का ऐलान : इजरायल पर भड़के शहबाज, कहा- मुस्लिम देश एक हो जाएं
इस्लामाबाद। इजरायल के साथ सैन्य संघर्ष में उलझे ईरान को चीन और रूस के बाद पाकिस्तान का साथ मिला है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात कर अपनी एकजुटता जताई है। शरीफ ने इजरायल के हमले को स्पष्ट तौर पर उकसावे वाले बताते हुए आलोचना की है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम वर्ल्ड से इजरायल के खिलाफ एकजुटता की अपील की है। इजरायल ने शुक्रवार से ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं। इन हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ईरान ने भी जवाबी हमले करते हुई इजरायल के प्रमुख शहर तेल अवीव में मिसाइलें दागी हैं। शहबाज शरीफ ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत करते हुए ईरान के खिलाफ इजराइल के हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर एवं अंतराष्ट्रीय कानून का पूर्ण उल्लंघन है। शरीफ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की और इजरायल के बेवजह किए गए हमले कर रहे ईरान के लोगों के साथ पाकिस्तान की अटूट एकजुटता व्यक्त की।

ईरान को अपनी हिफाजत का अधिकार
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत ईरान को अपनी आत्मरक्षा का अधिकार है। इजरायल के हमले क्षेत्रीय, वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। रेडियो पाकिस्तान ने अपनी खबर में बताया कि शरीफ ने फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल के नरसंहार अभियान की भी कड़ी निंदा की। शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र और मुस्लिम देशों से आग्रह किया कि वे इजरायल के आक्रामक रुख और उसके अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल एवं प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संदर्भ में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कठिन समय में विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के साथ पाकिस्तान के समर्थन और एकजुटता के लिए प्रधानमंत्री शरीफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शरीफ का यह भाव दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को दशार्ता है। ईरान को चीन और रूस जैसी बड़ी ताकतों से भी समर्थन मिला है।

क्या भारत विरोध की नीति पर ही आगे बढ़ेंगे शहबाज
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ  (पीटीआई) के सांसदों के ‘चोर-चोर’ के नारों और हंगामों के बीच शहबाज शरीफ  को गठबंधन सरकार का प्रधानमंत्री चुना गया। तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे शहबाज दूसरी बार पाकिस्तान की बागडोर संभाल रहे हैं। 336 सदस्यों वाले सदन में शरीफ  को 201 मत मिले, जबकि सुन्नी इतेहाद काउंसिल (जिसे इमरान की पीटीआई का समर्थन हासिल था) के प्रत्याशी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले। अपने विजयी भाषण में शहबाज ने देश के सामने मौजूदा चुनौतियों का जिक्र करते हुए एक बार फिर कश्मीर का राग छेड़ा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कश्मीरियों का खून बहाया जा रहा है, और पूरी घाटी खून से सुर्ख हो गई है। पिछले महीने हुए विवादित आम चुनाव के बाद इमरान खान के समर्थन वाले 93 उम्मीदवारों को जीत मिली। दूसरे नंबर पर नवाज शरीफ  की पीएमएल-एन रही जिसने 75 सीटे हासिल की। बिलावल भुट्ठो की पीपीपी 54 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। 17 सीटें एमक्यूएम को मिली। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। परिणाम यह हुआ कि पाकिस्तान में एक बार गठबंधन की राजनीति का दौर शुरू हो गया। शहबाज के बड़े भाई और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  को गठबंधन सरकार के गठन का काम सौंपा गया। इमरान खान की पीटीआई को सत्ता से बाहर रखने के लिए पीएमएल-एन और पीपीपी ने 4 छोटे दलों के साथ गठजोड़ कर शहबाज शरीफ को दूसरी बात प्रधानमंत्री बना दिया। पीपीपी के अलावा शहबाज को मुताहिदा कौमी मूवमेंट, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू, बलूचिस्तान अवामी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-जेड, इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी और नेशनल पार्टी का समर्थन प्राप्त था।

हालांकि, सत्ता की मजबूरी के चलते परस्पर विरोधी विचारधारा वाले संयुक्त गठबंधन ने एक बारगी तो सरकार बनाकर शहबाज को पाकिस्तान की कमान सौंप दी है कि लेकिन शहबाज शरीफ  की राह उतनी आसान नहीं है। घरेलू और वैश्विक मोर्चे पर कई चुनौतियां उनके सामने है। प्रथम, पिछले एक डेढ दशक में पाकिस्तान आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से पिछड़ रहा है। उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से गिर रही है। महंगाई आसमान छू रही हैं। मुद्रास्फीति 30 प्रतिशत की रिकॉर्ड दर से बढ़ रही है। आर्थिक विकास पर विराम लगा हुआ है। राजकोषीय और चालू खाते के दोहरे घाटे का संकट पाकिस्तान पर मंडरा रहा है। पाकिस्तान को डिफॉल्ट होने से बचाने के लिए आईएमएफ के 24.900 करोड़ के राहत पैकेज की समय सीमा इस माह के अंत में खत्म होने वाली है।
द्वितीय, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के अलावा गठबंधन के साथ तालमेल बैठाना दूसरी बड़ी चुनौती है। हालांकि सत्ता की मजबूरी भुट्ठो और शरीफ  को एक साथ तो ले आई है, लेकिन जिस तरह से भुट्ठो और शरीफ परिवारों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की स्थिति रही है, उस देखते हुए गठबंधन की उम्र क्या होगी कहा नहीं जा सकता है। पिछली बार भी दोनों के बीच अनुभव कोई बहुत ज्यादा अच्छे नहीं रहे। दूसरी ओर अनेक कानूनी बाधाओं के बावजूद इमरान खान अब भी लोकप्रिय है और अधिकांशत: उनकी पार्टी से जुड़े ‘निर्दलीयों’ का वर्चस्व बना हुआ है। ऐसे में संसद के भीतर भी जब-तब सरकार विरोधी स्वर उठते दिखाई देंगे। तृतीय, चूंकि शहबाज फौज की मदद से सत्ता में आए हैं। फौज ने भी चुनाव में इमरान को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया। यहां तक की उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह  भी छीन लिया गया था। ऐसे में शहबाज शरीफ को पूरी तरह से सेना पर निर्भर रहना पडेÞगा। हालांकि, अभी सेना का जो रूख है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले एक-डेढ साल तक सेना शहबाज को डिस्टर्ब नहीं करेगी। सेना भी चाहती है कि पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित हो, जिससे देश में निवेश बढेÞ और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट सके।

चौथी चुनौती सरकार की वैधता को लेकर है। विपक्ष सरकार पर चुनाव में जबरदस्त धांधली किए जाने का आरोप लग रहा हैं। मामला न्यायालय में है। इन आरोपों के कारण अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से आग्रह किया है कि अदालत का फैसला आने तक पाकिस्तान सरकार को मान्यता प्रदान न करे। बाइडेन के लिए इन सांसदों की मांग इसलिए मायने रखती है, क्योंकि अमेरिका में इसी साल प्रेसिडेंशियल इलेक्शन होने है, और बाइडन के लिए इन सांसदों का समर्थन हासिल करना जरूरी है। पांचवीं और सबसे अहम चुनौती है भारत के साथ संबंधों का सुधारना। अगस्त 2019 में जब भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को हटाया था उसके बाद से भारत व पाकिस्तान के संबंध पूरी तरह से पटरी से उतरे हुए है। यहां तक की दोनों देशों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को भी वापस बुला लिया था। लेकिन अब पिछले कुछ माह से पाकिस्तान ने भारत के साथ ठंडे पड़े कूटनीतिक रिश्तों में जान फूंकने की कोशिशे शुरू कर दी है।

पाकिस्तान: शहबाज शरीफ ने दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) के शहबाज शरीफ ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में देश के चौबीसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह दूसरी बार है जब शरीफ ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

समाचार पत्र जियो न्यूज के मुताबिक राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने समारोह में नवनिर्वाचित शरीफ को शपथ दिलाई। इस समारोह में सेनाध्यक्ष असीम मुनीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस बीच, मुख्य राजनीतिक पार्टियां जैसे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), मुताहिद्दा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) और इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) के नेता और  अन्य गणमान्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

इन नेताओं में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ, पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी शामिल थे। इसके अलावा पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मरियम नवाज, मुराद अली शाह और सरफराज बुग्ति भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे। समारोह स्थल पर विभिन्न देशों के राजदूत और राजनयिक भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शरीफ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गौरतलब है अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक देश के शीर्ष पद पर अपने 16 महीने के  कार्यकाल के बाद शरीफ को रविवार को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया । यह दूसरी बार है कि संसद के निचले सदन के सत्र में शरीफ ने अपने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान के खिलाफ 201 वोट मिले जबकि खान के पक्ष में 92 वोट पड़े।

शरीफ की जीत की अपेक्षा की जा रही थी, क्योंकि उन्हें पीएमएल-एन के अलावा सात अन्य पार्टियों का समर्थन प्राप्त था। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), मुताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू), बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-जिया का समर्थन प्राप्त है। पीएमएल-जेड, इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) और नेशनल पार्टी (एनपी) का समर्थन प्राप्त था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर प्रधानमंत्री आवास पर नये प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे।

पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री होंगे शाहबाज शरीफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाले गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार शाहबाज शरीफ को रविवार को पाकिस्तान का 24वां प्रधानमंत्री चुना गया।

नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने घोषणा की कि संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में रविवार को हुए मतदान में जीत हासिल करने के बाद शरीफ को प्रधानमंत्री चुन लिया गया। पीएमएल-एन अध्यक्ष शरीफ ने मतदान के दौरान डाले गये कुल 293 वोटों में से 201 वोट हासिल करके चुनाव जीता। उन्होंने बताया कि शरीफ के एकमात्र प्रतिद्वंद्वी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संयुक्त उम्मीदवार उमर अयूब खान ने 92 वोट हासिल किये।

स्पीकर ने बताया कि जीत के लिए 336 सदस्यीय नेशनल असेंबली के कुल 169 वोटों की आवश्यकता थी। शरीफ को पीएमएल-एन, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसदों, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान और अन्य सहयोगियों से वोट मिले।

इससे पहले शुक्रवार को नेशनल असेंबली के सदस्यों ने सादिक को सदन का स्पीकर और सैयद गुलाम मुस्तफा शाह को डिप्टी स्पीकर चुना। देश में आठ फरवरी 2024 को हुए आम चुनाव के बाद नये सदन का गठन किया गया है और नये स्पीकर तथा डिप्टी स्पीकर को चुना गया है।

Pakistan New PM: अनवर-उल-हक होंगे पाकिस्तान के नए कार्यवाहक पीएम
अनवर-उल-हक पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम होंगे। अनवर, शहबाज शरीफ की जगह लेंगे। आज कार्यवाहक पीएम चुनने की आखिरी तारीख थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनवर आज ही शपथ ले सकते हैं। बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को 9 अगस्त को भंग कर दिया गया था जिसके चलते शहबाज शरीफ का बतौर पीएम कार्यकाल समाप्त हो गया था। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शरीफ को जल्द से जल्द नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने के लिए कहा था।

पाकिस्तान ने कहा एससीओ में मोदी-शहबाज की मुलाकात की संभावना नहीं है
इस्लामाबाद। उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 और 16 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ के बीच मुलाकात की संभावना नहीं है। पड़ोसियों के बीच एससीओ में एक इतर बैठक के सवाल का जवाब देते हुए विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने डॉन को बताया, ''भारतीय प्रधानमंत्री के साथ किसी भी बैठक की परिकल्पना नहीं की गई है।"

डॉन अखबार द्वारा संपर्क किए जाने पर एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि दोनों के बीच एक संक्षिप्त शिष्टाचार मुलाकात संभव है, लेकिन वे बातचीत नहीं करेंगे। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी बैठक की मांग नहीं की है। विदेश कार्यालय ने एक बयान में पुष्टि की कि शरीफ एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद (सीएचएस) की 22वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगे। गौरतलब है कि एससीओ 2001 में स्थापित दक्षिण और मध्य एशिया में फैला एक प्रमुख अंतर-क्षेत्रीय संगठन है।

पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है-प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है और कश्मीर मुद्दे का समाधान चाहता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस संबंध में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। शरीफ ने गुरुवार को पाकिस्तान में नव-नियुक्त ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त नील हॉकिन्स के साथ एक बैठक के दौरान ये विचार व्यक्त किए। पीएमओ ने प्रधान मंत्री के हवाले से कहा कि पाकिस्तान समानता, न्याय और आपसी सम्मान के सिद्धांतों के आधार पर भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। इस संदर्भ में, प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार जम्मू और कश्मीर विवाद का एक उचित और शांतिपूर्ण समाधान अपरिहार्य है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस संबंध में एक उचित भूमिका तैयार करनी होगी, क्योंकि यह दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक है। शरीफ ने उस सहयोग पर भी प्रकाश डाला जो पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में स्थिति के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए जारी रखा है, खासकर पिछले साल अगस्त से। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की और अफगानिस्तान से अपने नागरिकों और अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने में पाकिस्तान की सहायक भूमिका के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।

पाकिस्तान में सियासी उठपटक जारी: फरमान, शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद देंगे इस्तीफा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सियासी उठापटक का दौर जारी है। जहां एक के बाद एक नई सियासी घटना करंट देने का काम कर रही है। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर शाह फरमान ने कहा कि वह पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ के देश का प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद इस्तीफा दे देंगे।  फरमान के बाद सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल भी इस्तीफा दे सकते हैं।पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बाहर किए जाने के एक दिन बाद सोमवार को पीटीआई सांसदों के नेशनल असेंबली से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की खबरों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

खैबर पख्तूनख्वा गवर्नर हाउस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार फरमान ने कहा है कि शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं गवर्नर पद से इस्तीफा दूंगा, और एक गवर्नर होने के नाते मैं शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री के आवश्यक प्रोटोकॉल आगे नहीं बढ़ा पाऊंगा। उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी को भेजेंगे।गवर्नर सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रांत के गर्वनर ने पहले से ही अपना निजी सामान गवर्नर हाउस से अपने घर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।
इस बीच, ङ्क्षसध के गवर्नर इमरान इस्माइल ने भी संकेत दिए है कि वह भी अपना पद छोड़ सकते हैं।