operations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लखनऊ में भीषण हादसा: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ; दम घुटने से 14 बच्चों की मौत, 4 घायल
लखनउ। लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद भवन में मौजूद कई छात्र और कर्मचारी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से नीचे कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू किया गया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, इस हादसे में दम घुटने के कारण करीब 14 लोगों की मौत हो गई और 4 बच्चे गंभीर घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे पर सीएम योगी और पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन में आईटी प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती हैं और आग लगने के समय कई प्रशिक्षु अंदर मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक कोचिंग सेंटर में करीब 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार भवन के भीतर तलाश अभियान चला रहे हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी करने के आदेश भी दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।

मुरलीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने वाहन चोरी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सतत निगरानी के आधार पर की गई। थाना मुरलीपुरा में दर्ज वाहन चोरी के एक प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम ने दादी का फाटक आरओबी पुलिया के पास से दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद इब्राहीम (29) और राधेश्याम उर्फ छोटू (24) के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों ने मुरलीपुरा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। गहन पूछताछ में उनके द्वारा चित्रकूट, सदर और खोरा बीसल थाना क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की वारदातें करना सामने आया, जिसके बाद कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त आलोक सैनी के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुरील के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले विभिन्न इलाकों में रेकी करते थे और देर रात सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे।

पीएम मोदी से मिलीं सिटी बैंक की अध्यक्ष एवं सीईओ: भारत के विकास की प्राथमिकताओं, सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर काम करने वाले अमेरिका के प्रसिद्ध बैंकिंग संस्थान सिटी बैंक के संचालक मंडल की प्रमुख और मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेज़र ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत के आर्थिक विकास में सहयोग देने की अपनी कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। सिटी अगले वर्ष भारत में अपने परिचालन के 125 साल पूरे करने जा रहा है। सिटी बैंक की ओर से गुरुवार को हुई इस मुलाकात पर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के साथ सिटी की सीईओ की कल हुई बातचीत में देश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने, विदेशों में भारतीय कंपनियों को बढ़ावा देने और वैकल्पिक ऊर्जा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों में अवसरों की तलाश करने जैसे विषय शामिल थे।

बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विकास की गति को तेज़ करने और आर्थिक रफ़्तार को बढ़ाने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। चर्चा में कई विषयों को शामिल किया गया, जिनमें भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह, विदेशों में भारत के कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए अवसर, वैकल्पिक ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल थे। उन्होंने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि सिटी किस प्रकार भारत के आर्थिक एजेंडे को और अधिक समर्थन दे सकती है, देश में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में मदद कर सकती है, और दुनिया भर में नए बाज़ारों में विस्तार कर रही भारतीय कंपनियों को बढ़ावा दे सकती है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने देश के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास से संबंधित अवसरों पर भी चर्चा की, जिसमें सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे हरित ऊर्जा स्रोत शामिल हैं। बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विषय भी शामिल था, जिसमें इसके विनियमन की भूमिका और उन क्षेत्रों पर चर्चा हुई जहाँ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जा सकता है। इस बैठक में फ्रेज़र के साथ सिटी के भारत में कारोबार के प्रभारी सीईओ, बैंकिंग प्रमुख और भारतीय उपमहाद्वीप के सब-क्लस्टर प्रमुख के. बालासुब्रमण्यम भी मौजूद थे। दोनों ने देश में सिटी की हालिया प्रगति पर चर्चा की और देश तथा अपने ग्राहकों को समर्थन देने की कंपनी की मज़बूत प्रतिबद्धता को दोहराया।

सिटी की ओर से कहा गया है कि यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के सुधार के एजेंडे में वैश्विक वित्तीय संस्थानों के विश्वास को दर्शाता है। पीएम की ऐतिहासिक पहलों ने भारत के बैंकिंग परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है और वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया को तेज़ किया है। देश के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय बैंक के तौर पर सिटी ने 3-5 जून तक मुंबई में सीटी इंडिया कांफ्रेंस आयोजित किया है जिसमें में 1,500 से ज़्यादा ग्राहक और निवेशक आमंत्रित किये गये हैं। इस सम्मेलन का इस प्लेटफॉर्म का मकसद भारत से जुड़ी चर्चाओं को आगे बढ़ाना और वैश्विक पूंजी के लिए निवेश के अवसरों को उजागर करना है।

दिल्ली में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत, 38 अन्य घायल
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं और करीब 38 लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग ने करीब 10 गाड़ियां रवाना की। दमकल विभाग ने टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक करीब 11 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे में 21 लाेगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि बचाये गये सभी लोगों को केंद्रीयकृत दुर्घटना एवं ट्रॉमा सेवा (कैट्स) एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। नेहरू प्लेस अग्निशमन केंद्र के डिविजनल अधिकारी (डीओ) रविंदर मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह पौने दस बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
रैणी(अलवर)। अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस शनिवार शाम करीब 4 बजे एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अलवर से रवाना होने के कुछ समय बाद ही नटनी का बारा के समीप बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में उतर गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण नरेश ने बताया कि बस तेज गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस सड़क छोड़कर खाई में जा गिरी।

बस के खाई में उतरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सीटों के बीच फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बस के शीशे और दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कई यात्री चोटिल अवस्था में मदद की गुहार लगाते नजर आए। सूचना पर अकबरपुर पुलिस और एंबुलेंस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है। जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे पर कैसे जवाब देता है। आज पास होने वाले अफसर अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें।

आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गए

सेना प्रमुख ने नए अफसरों को मैसेज देते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध पारदर्शी हो गया है। 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। ऐसे में सैनिकों की तैनाती, ऑपरेशन और बॉर्डर के पास बसे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

हमेशा दिमाग से जीती जाती है जंग

सेना प्रमुख ने कहा कि जीत हमेशा दिमाग में होती है। यह जमीन पर नहीं होती। इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साथ आए और सूचना देने वाले लोगों पर भरोसा करे। जब युद्ध की गति बहुत तेज हो रही होए तब संसाधनों के दायरे में रहकर मदद की जरूरत पड़ती है, ताकि तेजी से फैसले ले सकें। भविष्य की लड़ाइयां केवल पारंपरिक तरीके से नहीं लड़ी जाएंगी, बल्कि ये कई मोर्चों पर होंगी। इनमें जमीन, आकाश, समुद्र, अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, लोगों के दिमाग और सोच पर असर डालना शामिल होंगे।

वर्दी का नजरिया हमेशा राष्ट्रीय ही रहना चाहिए

जनरल द्विवेदी ने कहा है कि भविष्य के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ऐसे तेजी से जटिल होते सुरक्षा माहौल में काम करने के लिए तैयार रहना होगा जहां प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बीच का अंतर धुंधला होता जा रहा है। यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है उन्होंने कैडेटों  से कहा कि आज, जब मैं वर्दी वाली जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर आपके सामने खड़ा हूं और अपनी वर्दी उतारने की तैयारी कर रहा हूं, जबकि आप अपनी वर्दी पहनने की तैयारी कर रहे हैं तो मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि यहां जो कुछ भी शुरू होता है, वह हमेशा आपके साथ रहता है।

गाजा में इज़रायल का बड़ा एक्शन, हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को किया ढ़ेर
यरुशलम। इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है। आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में 'ऑलिव बटालियन' का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले हमले की कमान संभाली थी।

आईडीएफ के अनुसार इस आतंकवादी ने हाल के वर्षों में और विशेष रूप से पिछले कुछ समय में गाज़ा पट्टी में आईडीएफ के जवानों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशें रची थी। इसलिए इसे एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईडीएफ ने बताया है कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहाँ आतंकवादी संगठन हमास का एक और कमांडर भी मौजूद था। इस हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षिणी कमान के तहत तैनात आईडीएफ के जवान समझौते के अनुसार तैनात हैं और किसी भी आसन्न खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

फिटनेस खत्म होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ी रोडवेज बसें, कोटपूतली डिपो की लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के कोटपूतली डिपो की दो बसें बिना वैध फिटनेस के ही नियमित रूप से रूट पर संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस संख्या आरजे-14 पीई 4493 की फिटनेस 23 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी है, जबकि बस संख्या आरजे-14 पीई 5376 की फिटनेस 28 अप्रैल, 2026 को खत्म हो गई। इसके बावजूद दोनों बसें यात्रियों को लेकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। नियमों के अनुसार बिना फिटनेस किसी भी यात्री बस का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिटनेस प्रमाण पत्र वाहन की तकनीकी स्थिति और सड़क सुरक्षा मानकों की पुष्टि करता है।

ऐसे में फिटनेस समाप्त होने के बाद बसों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जा रहा है। इस मामले में संबंधित मुख्य प्रबंधक और प्रबंधक संचालन की जिम्मेदारी तय मानी जाती है। परिवहन विभाग के उड़नदस्ते कार्रवाई करते हुए ऐसी बसों को मौके पर जब्त भी कर सकते हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सड़क सुरक्षा मानकों में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती जा रही है।

मणिपुर में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान तेज : हथियार और गोला-बारूद बरामद, आईईडी जब्त
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई जिलों के सीमांत इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दौरान हथियार, कई गोला-बारूद एवं विस्फोटक बरामद हुए हैं। मणिपुर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांगपोकपी जिले के गामनोम सपेरमेइना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत के. लहंगनोम क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान एक बंदूक बरामद हुई।

बिष्णुपुर जिले के फोगाकचाओ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डोपकोन और नगनुकोन गांवों के बीच के इलाके में आगे की कार्रवाई के दौरान कई आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और लगभग 3.9 किलोग्राम वजन के 4 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जब्त किये गये। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उयुंगमाखोंग क्षेत्र से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

दानापुर- भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का गांधीनगर एवं जयपुर स्टेशन पर संचालन समय में संशोधन
जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर संचालित दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का गांधीनगर एवं जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दानापुर- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 अप्रैल से 26 जून तक दानापुर से प्रत्येक गुरूवार को शाम 6.45 बजे रवाना होकर गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर संशोधित समय आगमन शाम 6.15 बजे व प्रस्थान 6.18 बजे व जयपुर स्टेशन पर संशोधित समय आगमन शाम 6.40 बजे व प्रस्थान 6.50 बजे रवाना होकर शनिवार को रात 1 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान : हथियार के साथ गोला-बारूद बरामद, 2 पिस्तौल भी शामिल
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। सेना ने एक्स पर एक ट्वीट में कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा पेन के सामान्य क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के दौरान दो पिस्तौल, चार पिस्तौल मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। सेना का अभियान जारी है।

स्पाइसजेट का सर्वर डाउन, विमान संचालन में देरी, यात्रियों ने किया हंगामा
जयपुर। स्पाइसजेट के सर्वर के चलते  बुधवार को विमानों का संचालन देरी से हुआ। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
जयपुर से सुबह 6:15 बजे अहमदाबाद, सुबह 6:25 बजे दिल्ली और सुबह 8:35 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट सर्वर डाउन होने की वजह से उड़ान नहीं भर सकी। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
इसी प्रकार एयर एशिया की जयपुर से सुबह 10:25 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।