trading week - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिरे
मुंबई। दुनिया में ब्याज की ऊंची दरें और चीन में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पडऩे की आशंका में विदेशी बाजारों में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिर गए।

बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 364.91 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 54470.67 अंक पर आ गया। इससे पूर्व 08 मार्च को यह 54647.33 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक उतरकर 16301.85 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 1.89 प्रतिशत का गोता लगाकर 22,692.18 अंक और स्मॉलकैप 1.67 प्रतिशत गिरकर 26,641.21 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 3614 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2418 में गिरावट जबकि 1048 में तेजी रही वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 31 कंपनियां लाल जबकि 18 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

इस दौरान बीएसई के 16 समूहों में बिकवाली जबकि तीन में लिवाली हुई। पावर समूह को सबसे अधिक 2.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 1.41, सीडीजीएस 1.46, ऊर्जा 2.27, एफएमसीजी 1.56, इंडस्ट्रियल्स 1.49, यूटिलिटीज 2.46, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.89, धातु 1.98, तेल एवं गैस 2.03 और रियल्टी समूह के शेयर 1.38 प्रतिशत टूटे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएससी 1.10, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 2.53 और हांगकांग का हैंगसेंग 3.81 प्रतिशत लुढ़क गया वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट से उबरकर 0.09 प्रतिशत की बढ़त पर टिकने में सफल रहा।

शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरकर हुआ बंद
मुंबई। विदेशी बाजारों की गिरावट से निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, दूरसंचार और कैपिटल गुड्स समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 482.61 अंक लुढ़ककर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 58964.57 अंक पर आ गया। इस वर्ष 31 मार्च को सेंसेक्स 58568.51 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक टूटकर 17674.95 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली हुई, जिसने बाजार को और अधिक गिरने से बचाया। इस दौरान मिडकैप 0.41 प्रतिशत चढ़कर 25,407.15 अंक और स्मॉलकैप 0.38 प्रतिशत बढ़कर 29,880.07 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई के दस समूहों में बिकवाली जबकि नौ समूहों में लिवाली का जोर रहा, जिससे बाजार को समर्थन मिला। वित्त 0.49, आईटी 1.46, दूरसंचार 0.60, कैपिटल गुड्स 1.09 और टेक समूह के शेयर 1.37 प्रतिशत टूटे वहीं पावर 5.18, यूटिलिटीज 5.09, तेल एवं गैस 2.38, रियल्टी 1.07 और ऊर्जा समूह में 1.73 प्रतिशत की तेजी रही।

वैश्विक बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25, जर्मनी का डैक्स 0.50, जापान का निक्केई 0.61, हांगकांग का हैंगसैंग 3.03 और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.61 प्रतिशत लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 114 अंक की बढ़त लेकर 59,333.18 अंक पर खुला और लिवाली की बदौलत दोपहर बाद 59,355.76 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बिकवाली के दबाव में यह कारोबार के अंतिम चरण में 58,894.40 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। संभलने की कोशिशों के बावजूद यह पिछले दिवस के 59,447.18 अंक की तुलना में 0.81 प्रतिशत गिरकर 58,964.57 पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3685 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2099 में तेजी जबकि 1456 में गिरावट रही वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वहीं, निफ्टी 43 अंक फिसलकर 17,740.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 17,779.05 अंक के उच्चतम जबकि 17,650.95 अंक न्यूनतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,784.35 अंक के मुकाबले 0.62 प्रतिशत उतरकर 17,674.95 अंक पर रहा। इस दौरान एनएसई में 29 कंपनियां लाल जबकि 21 हरे निशान पर रहीं। सेंसेक्स की 23 कंपनियां बिकवाली का शिकार हुई वहीं सात में तेजी रही। इस दौरान एचसीएल टेक ने सबसे अधिक 2.73 प्रतिशत का नुकसान उठाया। साथ ही एलटी 2.72, इंफोसिस 2.67, विप्रो 2.16, एशियन पेंट 1.54, एचडीएफसी 1.39, एचडीएफसी बैंक 1.25, डॉ. रेड्डीज 1.20, एक्सिस बैंक 1.20, टाइटन 1.01 और टाटा स्टील 0.96 प्रतिशत गिरा। शेष अन्य कंपनियों के शेयर 0.01 से 0.88 प्रतिशत तक टूटे।