nigeria news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लागोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण हादसा: आग लगने से 6 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
लागोस। नाइजीरिया के शहर लागोस में मुर्तला मुहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमएमआईए) के ओल्ड टर्मिनल-1 में सोमवार को आग लग गयी, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने बिना किसी बड़े नुकसान के इस पर काबू पा लिया और उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया। लागोस के एयरपोर्ट पुलिस कमान ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

कमान के जनसंपर्क अधिकारी एएसपी मोहम्मद अदेओला द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 23 फरवरी को हुई इस घटना को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। आग की घटना के कारण उड़ान परिचालन बाधित हुआ था, कई यात्री फंस गये थे और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मोडऩा पड़ा था, क्योंकि इससे कंट्रोल टावर की गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। आग बुझाने के दौरान टर्मिनल के कुछ हिस्सों से घना धुआं उठता देखा गया और दमकलकर्मियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।

कमान ने बताया कि उसी दिन बाद में स्थिति को स्थिर कर लिया गया। बयान में कहा गया, एयरपोर्ट पुलिस कमान, इकेजा, लागोस, जनता को सूचित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करता है कि मुर्तला मुहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ओल्ड टर्मिनल-1 भवन में लगी आग को सफलतापूर्वक काबू में कर लिया गया है। अदेओला ने कहा कि ओल्ड टर्मिनल भवन के एक हिस्से में लगी आग को सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से पूरी तरह बुझा दिया गया। उन्होंने कहा, उसी दिन देर रात तक स्थिति पूरी तरह स्थिर हो गयी थी।

कमान के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 12 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गयी। किसी के हताहत की सूचना नहीं है। पुलिस ने पुष्टि की कि उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। अदेओला ने कहा, अस्थायी रूप से बाधित उड़ानें अब दोबारा सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। सभी गतिविधियों को न्यू टर्मिनल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि ओल्ड टर्मिनल-1 भवन को आगे के आकलन और मंजूरी तक सभी प्रकार के परिचालन और प्रवेश के लिए बंद रखा गया है।

नाइजीरिया : हाल के हमलों में 30 लोगों की मौत
अबुजा। नाइजीरियाई पुलिस ने बुधवार को पुष्टि की कि देश के मध्य पठारी राज्य के दो गांवों में हाल में हुए घातक हमलों में 30 लोग मारे गये हैं। पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने एक बयान में कहा कि हमलों के सिलसिले में अब तक कम से कम पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार देर रात बंदूकधारियों द्वारा रात भर किए गए हमलों के बाद राज्य के मंगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र में फंगजई और कुबत गांवों में अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अलाबो ने कहा कि पुलिस फरार अन्य बंदूकधारियों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने सोमवार देर रात पास के एक गांव से फंगजई और कुबत को बंदूकधारियों द्वारा स्थानीय निवासियों पर हमले की सूचना पर जबावी कार्रवाई की गयी। सुरक्षाकर्मियों के अचूक निशान  के कारण बंदूकधारी चार मोटरसाइकिलें, एक मिनीवैन और अपनी नापाक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ वस्तुओं को छोड़ मौके से भाग गये। सरकार ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  24 घंटे के कफ्र्यू की घोषणा की।

नाइजीरिया में इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत
लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत लागोस में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के समन्वयक इब्राहिम फरिनलोय ने बताया कि ओनिगबो इलाके में इमारत ढह गयी। बचाव दल ने 8 पीड़ितों के शव बरामद किये है।

इस हादसे में 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी और लोगों के फंसे होने की आशंका है। फरिनलोय ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

नाइजीरिया में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत
लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य ओगुन में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ओगुन में फेडरल रोड सेफ्टी कॉप्र्स (एफआरएससी) के क्षेत्रीय कमांडर अहमद उमर ने बताया कि एक बस चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस एक ट्रक से जा टकरायी।

हादसे में पांच पुरुष घायल हो गए, जबकि छह पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोटर चालकों को चेतावनी दी कि वे अधिक गति या लापरवाही से वाहन न चलाएं, ताकि जान-माल की अनावश्यक हानि से बचा जा सके।

नाइजीरिया में सैन्य विमान हादसे में 2 की मौत
कडुना। नाइजीरियाई वायु सेना का एक सैन्य विमान नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडुना में प्रशिक्षण के दौरान हादसे का शिकार हो गया। पाकिस्तानी निर्मित प्रशिक्षण विमान सुपर मुशक सैन्य कर्मियों के साथ एक प्रशिक्षण मिशन पर था।

पंच अखबार के मुताबिक विमान के हादसे होने से कम से कम दो पायलटों की मौत हो गई। नाइजीरियाई वायु सेना ने हादसे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 70 से अधिक ग्रामीणों की हत्या की
अबुजा। नाइजीरिया में प्लैटो प्रांत के 12 से अधिक गांवों में बंदूकधारियों ने हमला कर 70 लोगों की हत्या कर और कई अन्य का अपहरण कर लिया हैं। मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार हमलें में मारे गए लोगों की संख्या 70 से 90 तक हो सकती हैं। 70 ग्रामीणों को, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं का अपहण कर लिया गया हैं तथा सैकड़ो घरों को ध्वस्त कर दिया गया हैं। सैकड़ों लोग अपने घरों को छोड़कर जंगल में भाग गए हैं।

इस हमले में बंदूकधारियों ने कई घंटों तक कोहराम मचाया, लेकिन सुरक्षा बलों को सोमवार को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों को घायलों को प्लैटो प्रांत की राजधानी डेंगी और जोस के अस्पतालों में पहुंचाने में एक दिन लगा।