midcap - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 173 अंक की बढ़त के साथ 83,450 पर बंद
मुंबई। आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.81 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़त में 83,450.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 अंक पर पहुंच गया।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी और बीईएल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। एलएंडटी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्टस, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सनफार्मा के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में रहे। मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक और टीसीएस के शेयर भी हरे निशान में रहे।

क्वालिटी वाल्स का शेयर पांच प्रतिशत के करीब टूटा। इटरनल, टाटा स्टील और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत से बीच गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 208.17 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 84,273.92 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 67.85 अंक यानी 0.26 प्रतिशत ऊपर 25,935.15 अंक पर रहा। यह दोनों का 07 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.32 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.49 प्रतिशत चढ़ गया। ऑटो, मीडिया, धातु, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा जबकि फार्मा, स्वास्थ्य, रसायन और सार्वजनिक बैंकों के समूहों में बिकवाली हावी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा। टाटा स्टील में भी करीब तीन फीसदी की तेज रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, टीसीएस, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। हिंदुस्तान यूनीलिवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोट्रस और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे।

शुरुआती गिरावट के बाद चढ़े घरेलू शेयर बाजार, छोटी कंपनियों में दिखी बिकावाली
मुंबई। रुपये में रही गिरावट और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच दोपहर बाद दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 266.47 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 83,580.40 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 50.90 अंक चढ़कर 25,693.70 अंक पर बंद हुआ।

बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में बिकावाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर का सूचकांक 2.27 प्रतिशत चढ़ा। निजी बैंक, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में भी तेजी रही। वहीं, निफ्टी आईटी सूचकांक 1.47 प्रतिशत लुढ़क गया। फार्मा, ऑटो, सार्वजनिक बैंकों, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में भी गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस और टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अडानी पोर्टस, एशियन पेंट्स और इटरनल के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, सनफार्मा, इंडिगो, ट्रेंट और टाटा स्टील के शेयर भी नीचे बंद हुए।

आईटीसी में पांच प्रतिशत का जबरदस्त उछाल रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर तीन प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनीलिवर का ढाई प्रतिशत और भारती एयरटेल का दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। टाइटन, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी हरे निशान में रहे।

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स 503.76 अंक (0.60 प्रतिशत) टूटकर 83,313.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 133.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 25,642.80 अंक पर आ गया।

तीन दिन की तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही है। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.28 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

धातु, ऑटो, आईटी, निजी बैंकों, रियलटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सार्वजनिक बैंकों और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। भारती एयरटेल, बीईएल, आईटीसी और इंफोसिस में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर भी हरे निशान में रहा।

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 83,817 और निफ्टी 25,776 अंक पर बंद
मुंबई। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गयी, हालांकि आईटी सेक्टर की कंपनियों में बड़ी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 78.56 अंक (0.09 प्रतिशत) चढ़कर 83,817.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 48.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत ऊपर 25,776 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का 12 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। इस बीच, आईटी कंपनियों में भारी दबाव रहा जिसके कारण सुबह प्रमुख सूचकांकों में गिरावट थी और एक समय सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूट गया था।

अमेरिकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध भारतीय आईटी कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। बताया जा रहा है कि एक ऐसे एआई टूल के विकास की खबर आने के बाद ये कंपनियां दबाव में आ गयीं जो दस्तावेजों की समीक्षा और आंकड़ों के विश्लेषण का काम कर सकती हैं। ज्यादातर कंपनियां वर्तमान में ये काम भारतीय कंपनियों से आउटसोर्स करवाती हैं। उसी का असर आज बाजार खुलते ही दिखा।

सेंसेक्स में आईटी कंपनियों में ही सबसे अधिक गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर सात प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। टीसीएस में भी लगभग सात फीसदी की गिरावट रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटे। तीस कंपनियों वाले संवेदी सूचकांक में इटरनल का शेयर पांच प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। ट्रेंट का शेयर पांच प्रतिशत के करीब चढ़ा। एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और पावरग्रिड में दो से ढाई प्रतिशत की तेजी रही। मारुति सुजुकी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हरे निशान में रहे।

एक्सिस बैंक का शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूटा। कोटक महिंद्रा बैंक भी गिरावट में बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.65 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। निफ्टी आईटी सूचकांक करीब छह प्रतिशत लुढ़क गया। फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में भी गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, ऑटो, धातु, रियलिटी, मीडिया, बैंकिंग और रसायन सेक्टरों के सूचकांक तेजी में रहे।

शुरुआती गिरावट से उबरे घरेलू शेयर बाजार, निजी बैंक और धातु कंपनियों में तेजी
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को 982 अंक का बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया और शुरुआती गिरावट से उबरकर प्रमुख सूचकांक अंतत: हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 221.69 अंक (0.27 प्रतिशत) चढ़कर 82,566.37 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 76.15 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त में 25,418.90 अंक पर रहा।

सेंसेक्क 24 अंक की बढ़त के साथ खुला और खुलते ही लाल निशान में चला गया। हालांकि संसद में वित्त वर्ष 20225-26 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद बाजार में तेजी लौट आयी। एक समय यह 637 अंक टूटकर नीचे 81,707.94 अंक तक उतर गया था। बाद में 82,689.96 अंक तक चढ़ा भी। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.20 प्रतिशत की समान मजबूती दर्ज की गयी।

धातु, निजी बैंकिंग, रियलटी और तेल एवं गैस क्षेत्रों की कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। वहीं, एफएमसीजी, आईटी, ऑटो, फार्मा, सार्वजनिक बैंकों, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों की कंपनियों में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर लगभग साढ़े चार प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी और एक्सिस बैंक में साढ़े तीन प्रतिशत के करीब तेजी रही। इटरनल का शेयर भी तीन फीसदी के ज्यादा चढ़ा। एनटीपीसी और अडानी पोर्टस के शेयर दो से तीन प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। आईसीआईसीआई बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। पावरग्रिड, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

एशियन पेंट्स में पौने चार प्रतिशत की गिरावट रही। इंडिगो और मारुति सुजुकी के शेयर ढाई-ढाई प्रतिशत गिरे। बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूटे। टाइटन, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

शेयर बाजारों में एक दिन बाद फिर आई गिरावट, सेंसेक्स 770 अंक लुढ़का
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली हावी होने से बीएसई का सेंसेक्स 769.67 अंक (0.94 प्रतिशत) लुढ़ककर 81,537.70 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 241.25 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट में 25,048.65 अंक पर रहा।

डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर पडऩे से शेयर बाजार में भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। अनंतिम जानकारी के अनुसार, रुपया आज 42 पैसे टूटकर पहली बार 92 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों का और बुरा हाल रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.94 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.95 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गयी और सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। बैंकिंग, रियलटी, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस, ऑटो, वित्त और मीडिया सेक्टरों पर दबाव अधिक रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा टूटा। इटरनल में छह फीसदी से अधिक और इंडिगो में चार प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर दो से तीन प्रतिशत की बीच टूटे।

मारुति सुजुकी, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, ट्रेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक से दो प्रतिशत के बीच गिरावट रही। टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर करीब एक फीसदी ऊपर बंद हुआ। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और टीसीएस में भी तेजी रही।

घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में हुए बंद
मुंबई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 275.01 अंक (0.32 प्रतिशत) टूटकर 84,391.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 81.65 अंक यानी 0.32 प्रतिशत उतरकर 25,758 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 11 नवंबर के बाद का निचला स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा बिकवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.12 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.90 प्रतिशत गिरा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आईटी, बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की कंपनियों में ज्यादा गिरावट रही। मीडिया, धातु, फार्मा और तेल एवं गैस सेक्टरों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग तीन फीसदी की गिरावट में बंद हुआ। ट्रेंट का शेयर डेढ़ प्रतिशत और भारती एयरटेल का एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इंफोसिस में भी लगभग एक प्रतिशत की तेजी रही।

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 609.68 अंक (0.71 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,102.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 225.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 25,960.55 अंक पर आ गया।

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली देखी गयी। मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 सूचकांक 2.61 प्रतिशत टूट गया।

एनएसई में रियलिटी सेक्टर का सूचकांक करीब 3.5 प्रतिशत टूट गया। सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक में भी लगभग 2.8 फीसदी की गिरावट रही। रसायन, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य, फार्मा, ऑटो और एफएमसीजी समूहों के सूचकांक भी एक से दो प्रतिशत के बीच गिरे।

सेंसेक्स में बीईएल का शेयर करीब पांच प्रतिशत लुढ़क गया। इटरनल, ट्रेंट, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस में दो से ढाई फीसदी के बीच गिरावट रही। अडानी पोर्टस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में भी डेढ़ फीसदी के अधिक टूटे। एशियन पेंट्ंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एनटीपीसी, एलएंडटी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी एक फीसदी से अधिक टूटे। वहीं, टेक महिंद्रा का शेयर 1.4 प्रतिशत के करीब चढ़ा।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव : आईटी कंपनियों में लिवाली, 29.24 अंक गिरकर 84,643.78 अंक पर खुला सेंसेक्स
मुंबई। आईटी सेक्टर की कंपनियों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स 29.24 अंक गिरकर 84,643.78 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 37.26 अंक (0.04 प्रतिशत) ऊपर 84,710.28 अंक पर था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 8.05 अंक की बढ़त के साथ 25,918.10 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 2.15 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी में 25,912.20 अंक पर रहा।

आईटी, दूरसंचार और ऑटो समूहों की कंपनियों में लिवाली रही। विशेषकर आईटी कंपनियों में तेजी से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं, हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों पर फिलहाल दबाव है। मीडिया, फार्मा स्वास्थ्य और रियलिटी सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में हैं।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, ङ्क्षहदुस्तान यूनीलिवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट थी। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर लाल निशान में थे।

Stock Market : मिडकैप एवं स्मॉलकैप के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत लौटी तेजी
मुंबई। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों को लगातार छठी बार यथावत रखने के निर्णय से विश्व बाजार का रुझान मिश्रित रहा वहीं सेंसेक्स और निफ्टी ने शांत प्रतिक्रिया दी और मिडकैप एवं स्मॉलकैप के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत तेजी पर रहे।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 128.33 अंक चढ़कर 74,611.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 43.35 अंक उठकर 22,648.20 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों के मजबूत प्रदर्शन ने बाजार को गति दी। मिडकैप 0.91 प्रतिशत की छलांग लगाकर 42,503.13 अंक और स्मॉलकैप 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,451.13 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3957 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1912 में लिवाली जबकि 1924 में बिकवाली वहीं 121 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां हरे जबकि अन्य 21 लाल निशान पर बंद हुईं।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को लगातार छठी बार ब्याज दर को 5.25-5.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। फेड का निर्णय निवेशकों की उम्मीद के अनुरूप रहने के कारण घरेलू शेयर बाजार अधिक प्रभावित नहीं कर पाया। फेड ने नीतिगत दरों पर यथास्थिति बनाए रखते हुए निकट भविष्य में दर वृद्धि की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया। साथ ही दर में कटौती पर स्पष्ट संकेत देने से भी परहेज किया। ऐसे में निवेशकों को घरेलू बुनियादी बातों पर अधिक जबकि फेड के नीतिगत कदमों पर कम ध्यान देना चाहिए क्योंकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज की ऊंची दरों को लंबे समय तक बरकरार रख सकता है।

इससे बीएसई के 15 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.47, सीडी 0.82, ऊर्जा 0.61, एफएमसीजी 0.40, वित्तीय सेवाएं 0.21, हेल्थकेयर 0.31, इंडस्ट्रियल्स 0.46, आईटी 0.07, यूटिलिटीज 1.49, ऑटो 1.17, कैपिटल गुड्स 0.54, धातु 1.03, तेल एवं गैस 1.38, पावर 1.47 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.24 प्रतिशत के लाभ में रहे।

फेड के नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने के निर्णय पर विदेशी बाजारों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.32 और हांगकांग के हैंगसेंग ने 2.50 प्रतिशत की छलांग लगाई जबकि जर्मनी का डैक्स 0.09, जापान का निक्केई 0.10, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.31 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत उतर गया।

हरे निशान के साथ शेयर बाजार की शुरूआत
मुंबई। गिरावट के दौर में चल रहे शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 477.52 अंक की बढ़ोतरी के साथ 53,018.91 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31.1 अंक चढ़कर 15,723.25 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बीएसई का मिडकैप 193.37 अंकों की बढ़त के साथ 22,148.65 अंक पर और स्मॉलकैप 206.72 अंक बढ़कर 25,272.62 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 152.18 अंक टूटकर 52541.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 39.95 अंक फिसलकर 15692.15 अंक पर आया।