amarnath yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमरनाथ यात्रा के लिए हम तैयार, अमरनाथ यात्रा, हिंदू धर्म की सबसे प्रतिष्ठित तीर्थयात्राओं में से एक : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि आगामी तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सभी नागरिक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। अब्दुल्ला ने गंदेरबल जिले में माता खीर भवानी मंदिर के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का तत्काल ध्यान तीन जून को कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए एक धार्मिक आयोजन, वार्षिक माता खीर भवानी मेले के सफल आयोजन पर है। उन्होंने कहा,जहां तक नागरिक व्यवस्थाओं का सवाल है, हम (अमरनाथ यात्रा के लिए) पूरी तरह तैयार हैं। जहां तक सुरक्षा का सवाल है, उचित कदम उठाए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा, हिंदू धर्म की सबसे प्रतिष्ठित तीर्थयात्राओं में से एक, पारंपरिक रूप से सोनामर्ग-बालटाल और पहलगाम मार्गों से संचालित की जाती है। सोनामर्ग सीधे मार्ग का हिस्सा नहीं है, बल्कि बालटाल और पहलगाम दो मुख्य मार्ग हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा, हम सुनिश्चित करेंगे कि यह यात्रा सुचारू रूप से चले और यात्री सुरक्षित वापस लौटें। यह हमारा प्रयास होगा। अब्दुल्ला ने कहा है कि क्षेत्र में तनाव के कारण पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन उन्होंने तुरंत कोई हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पहले स्थिति सामान्य होने दी जाए, फिर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के बाद सरकार पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा,पर्यटन प्रभावित हुआ है, लेकिन अभी हम इस पर कुछ नहीं कर रहे हैं। स्थिति सामान्य होने पर हम पर्यटन हितधारकों के साथ जुड़ेंगे।

तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रक्षा बंधन पर 9 अगस्त को होगी संपन्न
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा आगामी 3 जुलाई से शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन 9 अगस्त को संपन्न होगी।  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां राजभवन में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 48वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बोर्ड ने अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के परंपरागत बालटाल दोनों मार्गों से एक साथ शुरू होने वाली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपायों का प्रस्ताव रखा।

तीर्थयात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा
अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैठक में जम्मू, श्रीनगर और अन्य स्थानों पर केंद्रों पर ठहरने की क्षमता बढ़ाने, ई-केवाईसी के लिए यात्री सुविधा केंद्रों का संचालन, आरएफआईडी कार्ड जारी करने, नौगाम और कटरा रेलवे स्टेशनों सहित कई स्थानों पर तीर्थयात्रियों का मौके पर पंजीकरण करने के उपायों पर चर्चा की गयी। आवश्यकता के अनुरुप बालटाल, पहलगाम, नुनवान, पंथा चौक श्रीनगर में भी इन सुविधाओं को उपयुक्त रूप से बढ़ाये जाने के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया।

कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बहाल, गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की दी अनुमति
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण एहतियात के तौर पर एक दिन के लिए स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा रविवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से फिर से बहाल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद आज सुबह यात्रियों के नए जत्थों को मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के नुनवान पहलगाम आधार शिविर से पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने की अनुमति दी गई।

52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा गत 29 जून को शुरू हुई थी और अब तक 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बना शिवलिंग स्थित है। शनिवार को एहतियात के तौर पर यात्रा को बारिश के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार हुआ है और दोनों मार्गों पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए दिखाई दे रहे है। यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर का दौरा किया था और इस साल अधिकारियों को संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

BSNL द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए अपने ग्राहक सेवा केन्द्रों पर त्वरित पोस्टपेड सिम एक्टिवेशन सेवा शुरू
जयपुर। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पवित्र अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी। बीएसएनएल, यात्रा मार्ग पर 25 मोबाइल टावरों के माध्यम से सेवाएँ प्रदान कर रहा है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमानुसार, जम्मू और कश्मीर में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए केवल पोस्टपेड सिम की अनुमति है।

बीएसएनएल राजस्थान सभी यात्रियों को शुभ यात्रा की शुभकामनाएं देता है और इस पवित्र यात्रा में उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए समर्पित है। बीएसएनएल पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन के साथ, आप यात्रा के दौरान भी अपने प्रियजनों से जुड़े रह सकते हैं और बिना किसी व्यवधान के संचार कर सकते हैं।

बीएसएनएल राजस्थान को यह सेवा प्रदान करते हुए गर्व हो रहा है। हमारे ग्राहक सेवा केंद्र अशोक मार्ग, सी स्कीम, बजाज नगर पर त्वरित पोस्टपेड सिम एक्टिवेशन के लिए तैयार हैं। बीएसएनएल पोस्टपेड सिम लेकर आप यात्रा के दौरान अपने प्रियजनों से जुड़े रह सकते हैं और बिना किसी व्यवधान के संचार कर सकते हैं।

अभी बीएसएनएल पोस्टपेड सिम लें और अपने अपनों से जुड़े रहें। हमारी उत्कृष्ट नेटवर्क कवरेज और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं आपको एक निर्बाध और सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ उठाएं और यात्रा को बनाएं अधिक यादगार।

बीएसएनएल के पोस्टपेड प्लान बहुत ही किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। मात्र 199 रुपये प्रति माह से प्लान शुरू होते हैं, जिसमें असीमित वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। एक प्लान लेकर आप अपने परिवार के सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं और सभी को बेहतरीन सेवाओं का लाभ दिला सकते हैं।

जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुए 6216 तीर्थयात्री
जम्मू। बम बम भोले के जयकारों के बीच सोमवार को 6216 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 6216 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 225 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ। वहीं, 3164 तीर्थयात्री (2386 पुरुष, 647 महिलाएं, छह बच्चे, 78 साधु और 21 साध्वी) 122 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए।

इसी तरह से 3052 तीर्थयात्री (1818 पुरुष, 1224 महिलाएं, 10 बच्चे) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 103 वाहनों के काफिले में बालटाल के लिए रवाना हुए। एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन और सरकारी एजेंसियों के सहयोग से रविवार को 20806 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में सुचारू रूप से और आराम से भोलेनाथ के दर्शन किए।

उन्होंने कहा कि इस साल जुलाई महीने के पंद्रह दिनों में यात्रियों की कुल संख्या दो लाख से अधिक रही। उन्होंने कहा कि मौजूदा अमरनाथ यात्रा के दौरान कुल 229221 श्रद्धालुओं ने तीर्थयात्रा की है।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा 01 जुलाई को शुरू हुई थी और 31 अगस्त को समाप्त होगी।

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बहाल, पदयात्रा स्थगित
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रविवार को बहाल कर दी गई लेकिन खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों से यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर में आज सुबह हेलिकॉप्टर  सेवा फिर से शुरू कर दी गयी और तीर्थयात्रियों को अब तक पांच उड़ानों में दर्शन के लिए गुफा मंदिर ले जाया गया। उनमें से छह लोग अब तक अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय बादल छाए हुए हैं और रास्ते में जगह-जगह फिसलन है, जिससे पैदल यात्रा करना असंभव हो गया है। उन्होंने कहा, जैसे ही मौसम में और सुधार होगा, यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी।

दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर से रविवार को रास्ते में फिसलन के कारण किसी भी यात्री को आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बारिश रुक गई है, लेकिन अमरनाथ मार्ग के विभिन्न जगहों पर फिसलन है। एक जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से 86,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने हमशिव ङ्क्षलग के दर्शन किये हैं।

बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा का नया जत्था नहीं हुआ रवाना, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार को भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के नए जत्थे को अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच, बारिश के कारण हुए भूस्खलन होने से रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया हैं।

अधिकारी ने बताया, ''भारी बारिश और कश्मीर घाटी में मौसम की खराब स्थिति के कारण शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए कोई जत्था रवाना नहीं हुआ।"

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण श्रीनगर से बालटाल और पहलगाम मार्गों के लिए यात्रा पहले ही शुक्रवार को निलंबित कर दी गई थी और बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों में तीर्थयात्रियों की भीड़ को रोकने के लिए आज सुबह जम्मू से कोई भी जत्था रवाना नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि आज सुबह भारी बारिश के कारण रामबन में भूस्खलन भी हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने ट्वीट किया, ''एनएच 44 पर विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन, और पत्थर गिरने की घटना हुई है।"

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अगली मिलने तक बंद कर दिया गया है। यात्री टीयूसी से मंजूरी मिलने पर यात्रा की योजना बनाये।

अमरनाथ यात्रा : 62 दिन चलने वाली यात्रा की आज से शुरूआत, उपराज्यपाल सिन्हा ने दिखाई पहले जत्थे को हरी झंडी
जम्मू। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बम बम भोले के जयकारों के बीच, शुक्रवार सुबह भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में श्री अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 62 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 30 अगस्त को समाप्त होगी।

सिन्हा ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद श्री अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। तीर्थयात्री पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए।

उन्होंने कहा कि सभी भक्तों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं। बाबा अमरनाथ से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि 3488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 164 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस साल यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। जम्मू के लोगों ने उम्मीद जताई है कि तीर्थयात्रियों के आने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा एवं शांति और सछ्वाव का संदेश भी जाएगा।

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर, हेलीकॉप्टर के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
जम्मू। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग शुरू कर दी है। प्रदेश में 62 दिनों तक चलने वाली यह वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरु होकर 30 अगस्त (रक्षाबंधन) पर समाप्त होती है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम रूट से उपलब्ध होने वाली सेवा के लिए हेलीकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यात्रा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगों ने यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के गुफा मंदिर आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए करायी जा सकती है।

ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प लिमिटेड और एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड बालटाल मार्ग के लिए सर्विस ऑपरेटर हैं जबकि हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड पहलगाम मार्ग के लिए ऑपरेटर होगी।

सूत्रों ने कहा कि एम एस पवन हंस लिमिटेड संचालकों की सेवाएं श्रीनगर से पवित्र गुफा तक संचालित होंगी। यात्रा से संबंधित जिला प्रशासन ने लखनपुर से कश्मीर के प्रवेश द्वार तक सभी व्यवस्थाएं 20 जून तक पूरी करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरो पर, गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक ली
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी एक जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा से पहले शुक्रवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। शाह ने नार्थ ब्लाक स्थित ग्रह मंत्रालय में केन्द्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल, सुरक्षा बलों तथा गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक अमरनाथ यात्रा से संबंधित तैयारियों और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की।

करीब दो महीने चलने वाली अमरनाथ यात्रा एक जुलाई को शुरू होकर लगभग दो महीने तक चलेगी और अगस्त के अंत में संपन्न होगी। बैठक में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख, खूफिया ब्यूरो के प्रमुख और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रमुख तथा अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री को अमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों तथा अन्य इंतजामों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा बलों की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे इंतजामों की जानकारी साझा की गयी। शाह ने सभी अधिकारियों को यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह के बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।

खराब मौसम फिर बना दुश्मन: अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर स्थगित
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा सोमवार को खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने हालांकि यह भी बताया कि बालटाल से सोमवार सुबह दस बजे तक बर्फानी बाबा के हिमशिव लिंग रूप के दर्शन के लिए 140 श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी तीर्थयात्री को दक्षिण कश्मीर के नुनवान पहलगाम आधार शिविर और चंदनवाड़ी और पंजतरणी के पड़ाव स्थलों से आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि अब भी अमरनाथ के लिए जाने वाले कई मार्गों पर बारिश हो रही है और सड़कों में फिसलन बनी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने जब तक मौसम में सुधार नहीं हो जाता तब तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है।

बालटाल मार्ग से दुमैल होते हुए पवित्र गुफा की ओर किसी भी पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी गयी है। अधिकारियों ने कहा बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा जाने वाले मार्ग पर पूरी रातभर बारिश होती रही और अब भी मार्ग में तेज बूंदाबांदी हो रही है जिसके कारण रास्तों में फिसलन है। कश्मीर के मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तक बारिश होने के आसार हैं और उसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है।  केन्द्रशासित प्रदेश में 30 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में रविवार शाम तक 2,94,046 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, पहलगाम मार्ग से यात्रा फिर से हुई बहाल
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्थित अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से फिर से शुरू हो गई है। जबकि खराब मौसम के कारण सबसे छोटे बालटाल मार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी यात्रा स्थगित रही। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में नुनवाह आधार शिविर से तीर्थ यात्रियों के जत्थे में से कुछ श्रद्धालुओं को टट्टू से ले जाया गया और कुछ तीर्थयात्री पैदल यात्रा कर रहे हैं। ये सभी अमरनाथ गुफा की ओर चंदनवारी और दक्षिण कश्मीर में पंजतरणी पड़ाव स्थलों के लिए रवाना हुए हैं। यहां आज बादल छाए रहेंगे। बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को सबसे छोटा मार्ग बालटाल से जाने की अनुमति नहीं दी गयी क्योंकी यहां हल्की बूंदाबांदी होने के कारण मार्गों में फिसलन हो गयी है उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बालटाल मार्ग से हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई थी क्योंकि इस समय ऊपरी इलाकों में बारिश हो रही थी। एक स्वतंत्र मौसम वेधशाला ने कश्मीर के मौसम के बारे में बताया कि यहां दोपहर और शाम के बीच हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि पिछले पांच दिनों की तुलना में बारिश हल्की रहेगी।