campus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

माड्साब कस्यां आऊं पढबा..स्कूल तो बण ग्यो तळाव..
पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के लायफल गांव में हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा होने से छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आते समय बच्चो को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे कई बार ड्रेस तक गंदी हो जाती है,इसके लिए अभिभावकों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ । लायफल गांव निवासी रवि राठौर,लेखराज सुमन,दुर्गाशंकर भील ,नरेश माली,सोनू माली सहित अन्य लोगों ने बताया कि हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में गांव के घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा होने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और छात्रों को पढ़ाई कमरे तक जाने के लिए पत्थर डालकर निकलना पड़ रहा है। जिन पर इससे कई बार बालक फिसल कर गिर जाते है जिससे ड्रेस गंदी हो जाती है और वापिस घर जाना पड़ता है। यही नहीं छात्र छात्राओं को गंदे पानी के नजदीक ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है जिससे दुर्गंध आती है और मच्छर पैदा हो रहे है जिससे बच्चो में बीमारी फैलने का भी डर है। स्कूल परिसर में गंदा पानी जमा होने का मुख्य कारण है कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव की नालियों की कई दिनों से सफाई नही होने के कारण इनका पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है और एक सप्ताह से विद्यालय में भर रहा है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्यालय परिसर में बच्चे रोग बीमारी के बीच बैठ कर कैसे शिक्षा ग्रहण कर रहे है विभाग जब भी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित करता है तो यह बताना भी भूलता की अपने घर और विद्यालय के आसपास पानी न जमा होने दे ऐसे में बच्चो के स्वास्थ्य पर विद्यालय में क्या असर पड़ रहा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

इनका कहना है
सड़क पर पानी भरा रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ग्रामीण गिरकर चोटिल हो जाते है। समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण होना चाहिए।
- दुर्गाशंकर भील, ग्रामीण

नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो जाती है जिस कारण पानी सड़क पर आ जाता है , सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए।
- लेखराज सुमन, लायफल निवासी

ऐसी स्थिति आज के दो वर्ष पूर्व भी आई थी, तब भी निजी सहयोग से छात्र छात्राओं को निकलने के लिए पत्थर मिट्टी डलवाए गए थे ओर वही स्थिति अभी बनी हुई हे इसके लिए अभिभावकों से मिलकर स्थानीय प्रशासन को अवगत करवा रखा है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ ।
- धनराज, शिक्षक

नाले में कचरा भरा होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है । एक दो दिन में सफाईकर्मियों से नाले की सफाई करवा दी जाएगी ।
- अर्जुन कुमार सुमन, लायफल पंचायत सरपंच

यूईएम कैंपस में हुआ जॉब फेयर
जयपुर। राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड (उत्तरी क्षेत्र), केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम) कैंपस में ट्रेनिंग और जॉब फेयर हुआ। इसमें राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (राजस्थान) के सेक्रेटरी एनके जैन, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड के निदेशक डॉ. एसके मेहता, सहायक निदेशक मानस खवास ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

यूईएम के रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा और निदेशक संदीप अग्रवाल ने कहा कि ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी उन्हीं कंपनियों में नौकरी प्राप्त कर लेते हैं। चटर्जी ने बताया कि प्रशिक्षुता प्रशिक्षण (रोजगार मेले) में कुल 51 मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल हो रही है। इसके साथ ही अनेकों राज्यों के लगभग 3500 से ज्यादा विद्याथिर्यो ने रजिस्ट्रेशन किया है। लगभग 844 विद्यार्थी प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए हैं।

IIT-KHARAGPUR : परिसर में लगी आग, कई छात्रों के बिस्तर जले
खडग़पुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खडग़पुर परिसर में आग लग गई, जिससे छात्रावास के कॉमन रूम में छात्रों के बिस्तर और अन्य सामान नष्ट हो गए। आईआईटी सूत्रों ने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।आग सबसे पहले सुबह करीब तीन बजे देखी गई, जब परिसर के छात्रावासों में से एक लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) हॉल से गहरा धुआं निकलता देखा गया।

मौके पर दो दमकल भेजे गये और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने कहा कि हॉस्टल के कॉमन रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण वर्तमान में नियमित कक्षाएं आयोजित नहीं होने के कारण केवल कुछ छात्र ही परिसर में रह रहे हैं।  आग से एलबीएस कॉमन रूम में रखे उन छात्रों के सामान जलकर राख हो गये जो अपने-अपने गृहनगर गए हैं।

हर समाज निभाता है सामाजिक दायित्व : मोदी
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अडालज में अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया और जनसहायक ट्रस्ट के हीरामनी आरोग्यधाम का भूमिपूजन करते हुए कहा कि हर समाज कुछ न कुछ अपना सामाजिक दायित्व निभाता है। मोदी ने कार्यक्रम को हिंदी और गुजराती में संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, पोषण और आरोग्य के क्षेत्र में समाज के लिए गुजरात का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हर समाज कुछ ना कुछ अपना सामाजिक दायित्व निभाता है और उसमें पाटीदार समाज भी कभी भी पीछे नहीं रहता। आप सब सेवा के यज्ञ में मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से और अधिक समर्थ, अधिक समर्पित बनें और अधिक से अधिक सेवा भाव की ऊंचाइयों को छुएं। ऐसा करने पर मां अन्नपूर्णा आपको आर्शीवाद दें। मेरी तरफ से आप सबको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मां अन्नपूर्णा के इस पावन धाम में आस्था, आद्यात्म और सामाजिक दायित्वों से जुड़े बड़े अनुष्ठानों से मुझे जुडऩे का निरंतर अवसर मिलता रहा है। मंदिर का भूमिपूजन, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, हॉस्टल का भूमि पूजन हुआ और आज उद्घाटन हो रहा है। मां के आशीर्वाद से हर बार मुझे किसी न किसी तरह से आपके बीच रहने का मौका मिला है। आज श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट अडालज, कुमार हॉस्टेल और एज्यूकेशन कांपलेक्स के उद्घाटन के साथ-साथ जन सहायक ट्रस्ट हीरामणी आरोग्यधाम का भूमि पूजन भी हुआ है। मोदी ने कहा साथियों समृद्धि और धनधान्य की देवी मां अन्नपूर्णा के प्रति हमारी अगाध आस्था रही है। पाटीदार समाज तो धरती माता से सीधा जुड़ा रहा है। मां के प्रति इस अगाध श्रद्धा के चलते ही कुछ महीने पहले मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को हम कनाडा से वापस काशी वापस ले आए। मां अन्नपूर्णा माता की इस मूर्ति को दशकों पहले काशी से चुराकर विदेशों में पहुंचा दिया गया था। अपनी संस्कृति के ऐसे कई प्रतीकों को बीते सात-आठ साल में विदेशों से वापस लाया जा चुका है। साथियों हमारी संस्कृति में हमारी परंपरा में भोजन, आरोग्य और शिक्षा पर हमेशा से बहुत बल दिया गया है।

इन्हीं तत्वों का मां अन्नपूर्णा धाम में विस्तार किया है। ये जो नई सुविधाएं विकसित हुयी हैं। ये आरोग्यधाम जो यहां बनने जा रहा है। इसे गुजरात के सामान्य मनुष्य को बहुत अधिक लाभ होगा। विशेष रूप से एक साथ अनेकों लोगों के डायालिसिस और 24 घंटे रक्त आपूर्ति की सुविधा से अनेक मरीजों की बहुत बड़ी सेवा होगी।  केंद्र सरकार ने जिला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की जो सुविधा शुरू की है। उस अभियान को आप के यह प्रयास और बल देने वाले हैं। इस सभी मानवीय प्रयासों के लिए ये सेवाभाव के लिए, समर्पण भाव के लिए आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं।