spending - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार: 22 साल में 54 बार विदेश यात्रा, 64 करोड़ रुपये व्यय, आखिर किसने उठाया खर्च ?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है तथा सवाल किया है कि उनके विदेश दौरे का खर्च कौन उठाता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के विदेश दौरे का ब्योरा दिया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए राहुल गांधी पिछले 22 वर्ष में 54 बार विदेश यात्रा पर गये और इन दौर पर 64 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आया, जो एक बड़ी जांच का विषय है।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने जिन देशों के दौरे किये, उनमें इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल है। इसके अलावा तीन मई 2026 को एक्स और सोशल मीडिया के पोस्ट पर जो तस्वीरें सामने आई हैं और जो अघोषित यात्रा रही उसमें मस्कट और ओमान भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी की इतनी महंगी यात्राओं का खर्च कौन उठाता है। उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि राहुल गांधी इन यात्राओं का प्रायोजक कौन है और इसके पीछे के असली इरादे क्या हैं।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी के चुनावी हलफनामे और घोषित आय को लेकर कहा, "पिछले 10 वर्षों में राहुल गांधी की कुल आमदनी लगभग 11 करोड़ रुपये रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस व्यक्ति की 10 साल की कमाई 11 करोड़ हो, वह 64 करोड़ रुपये विदेश यात्राओं पर कैसे खर्च कर सकता है।" संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की कई विदेशी दौरों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है और वह अक्सर गोपनीय तरीके से विदेश जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह कई बार एसपीजी सुरक्षा को चकमा दिया या सुरक्षाकर्मियों को साथ न लेकर विदेश गये। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि आखिर विदेश में राहुल गांधी किससे मिलते हैं, जिसे वह देश की सुरक्षा एजेंसियों से छिपाना चाहते हैं।

गांधीनगर जयपुर स्टेशन का होगा वर्ल्डक्लास पुनर्विकास, 180 करोड़ रुपए खर्च कर दो नई बिल्डिंग के साथ ही एयर कॉनकोर्स एवं खुली छत पर होगीं सुविधाऐं
जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से गांधीनगर जयपुर स्टेशन का विश्वस्तरीय विकास किया जाएगा। इसके लिए लगभग 180 करोड़ रुपए के कार्यों के टेण्डर जारी कर दिये गये है। रेलवे की प्री-बिड मीटिंग 13 मई को की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर पुनर्विकास के लिए स्वीकृत स्टेशनों में गांधीनगर जयपुर स्टेशन भी शामिल है। वर्तमान गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर दो नई बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है। सामने की ओर की मुख्य इमारत  बनाई जायेगी। मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन में डिपार्चर लॉबी, वेस्टिबुल, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, शौचालय, आरपीएफ कक्ष और हेड टीसी कक्ष जैसी विभिन्न सुविधाएं होंगी। प्लेटफार्म 1 पर  अनारक्षित प्रतीक्षालय, एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टालें, शौचालय, शिशु आहार कक्ष और प्लेटफार्म संख्या 1 पर आने वाले यात्रियों के लिए आगमन कक्ष होगा।

इस भवन का मेजेनाइन फर्श बनाया जाएगा। भूमि तल पर विभिन्न रेलवे कार्यालय एवं दूसरी मंजिल पर एक्सेस कंट्रोल, मेटल डिटेक्टर सिस्टम, बैगेज स्कैनर सिस्टम, अतिरिक्त प्रतीक्षा कक्ष, रिटेल स्टॉल, मॉड्यूलर शौचालय, सीढ़ियां, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि होंगे। पहली मंजिल तक आसान पहुंच के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट एवं सीढ़ियां बनाई जाएंगी।

दूसरे प्रवेश स्टेशन की इमारत जी+1 की होगी। जिसमें टिकट काउंटरों के साथ हॉल, बुकिंग कार्यालय, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच, प्रस्थान हॉल आदि जैसे क्षेत्र होंगे तथा अन्दर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर अनारक्षित प्रतीक्षा हॉल, शौचालय, बेबी केयर रूम, आरपीएफ थाना, आगमन हॉल, कुली रूम और स्वास्थ्य निरीक्षक कक्ष होंगे।मुख्य प्रवेश द्वार पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त दो मंजिला भूमिगत बेसमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। मौजूदा फुट ओवर ब्रिज का उपयोग आने वाले यात्रियों की ओर से स्टेशन पर पहुंचने के लिए किया जाएगा और इन एफओबी को सीधे आगमन हॉल में खोला जाएगा। जहां से यात्री भवन से बाहर निकलेगा। मौजूदा एफओबी को नई वास्तु कला थीम के साथ पुनर्निर्मित किया जाएगा।

एयर कॉनकोर्सः-
पुर्नविकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर एक एयर कॉनकोर्स प्रस्तावित है, जो दोनों इमारतों को प्लेटफार्मों के ऊपर से जोड़ते हुए बनाया जायेगा। एयर कॉनकोर्स को बिभिन्न उद्देश्य की पूर्ति के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया
लिफ्टों और सीढ़ियों की सहायता से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना।
स्टेशन के भीतरी भाग का विशेष दृश्य प्रदान करना।
अनारक्षित एवं एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, एसी आरक्षित एवं वीआईपी हॉल, क्लोक रूम, शिशु देखभाल कक्ष, शौचालय, खुदरा दुकानें, फूड कोर्ट और विशाल वाणिज्यिक क्षेत्र जैसी अन्य सुविधाएं भी होंगी, साथ ही रेलवे कार्यालय भी होंगे।

छत का सौंदर्यकरण-
दोनों प्लेटफार्मों पर छत के माध्यम से एयर कॉनकोर्स को कवर किया जाएगा। यात्रियों को इसके माध्यम से हवेली जैसा एहसास देने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्मों पर Triple Height Pitch रूफ का प्रस्ताव है। छत एल्यूमीनियम की होगी, इसके कॉलम में जयपुर हवेली स्टाइल क्लैडिंग, मेहराब आदि होंगे।

सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार बेहतर सौंदर्य के लिए मौजूदा स्टेशन भवन का नवीनीकरण किया जाएगा।गांधीनगर-जयपुर स्टेशन का संपूर्ण पुनर्विकास जयपुर शहर की विरासत पर आधारित है। गुलाबी शहर की समृद्ध विरासत को विभिन्न स्थापत्य तत्वों और विशेषताओं जैसे जाली कार्य, मेहराब, गुंबद, छतरी, झरोखा, बारादरी, मेहराब, अलंकरण, पत्थर का काम, पत्थर का आवरण, आदि के माध्यम से किया जाएगा। पूरी परियोजना में निर्माण के साथ-साथ संचालन और रखरखाव के दौरान ऊर्जा खपत में कमी के लिए सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग सुविधाएं होंगी, जो  नवीनीकरणीय ऊर्जा के साथ कचरे के प्रसंस्करण, वर्षा जल संचयन आदि जैसे संसाधनों युक्त होगी। नवीन बिल्डिंग Net Zero Energy based स्टेशन बिल्डिंग होगी।

पूरी पेंशन खर्च कर गणेश मंदिर बनवाया चौकीदार रहमान ने
चमराजानगर। कनार्टक में जब धार्मिक आधार पर नफरत की आग भड़कने लगी है तब एक मुसलमानों के हाथों भगवान गणेश का मंदिर बनने की घटना अपने आप में बहुत राहत देने वाली है। कर्नाटक के चमराजानगर के चिखोले रिजर्व में एक मुस्लिम चौकीदार के अपनी पेंशन की रकम से मंदिर बनवाने की चर्चा हो रही है। पी. रहमान ने कहा कि उन्हें दिव्य शक्तियों ने मंदिर बनवाने का निर्देश उनके सपने में दिया था। उन्होंने उन्हीं निदेर्शों का पालन किया है। रहमान ने नासिर्फ मंदिर बनवाया है बल्कि उन्होंने मंदिर में एक पुजारी भी नियुक्त किया है जिसे वह हर महीने अपनी जेब से चार हजार रुपए का वेतन भी देते हैं। वह हर हफ्ते सोमवार और शुक्रवार को वहां पूजा के लिए फूलों और अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था भी करते हैं। पूजा के बाद रहमान प्रसादम का भी वितरण करते हैं।

जब रहमान से आजकल के माहौल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नहीं समझ पा रहे कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। रहमान कहते हैं कि मनुष्यों में केवल पुरुष और महिला का अंतर है। बाकी सब तो एक ही हैं। उन्होंने कहा कि चार साल पहले यह मंदिर बनवाया था। इससे बनाने के लिए मैंने अपनी पेंशन खर्च कर दी, लेकिन परिवार ने कभी विरोध नहीं किया। मेरे समुदाय के लोगों को भी इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि मैं हिंदू भगवान की पूजा क्यों करता हूं या मैंने क्यों मंदिर बनवाया है। रहमान का कहना है कि इंसान के तौर पर हिंदू और मुस्लिम में कोई अंतर नहीं है। हमारा एक ही खून है। चिक्काहोल बांध के पास एक शिलाखंड पर एक मूर्ति थी जो चोरी हो गई। मैंने स्थानीय संतों से परामर्श किया और भगवान गणेश की मूर्ति लाने के लिए तमिलनाडु गया। ईश्वर एक है। उनके सच्चे भक्त इसके लिए अंतर नहीं करते हैं कि मंदिर एक मुसलमान की ओर से बनाया जा रहा है। मुझे समझ नहीं आता कि अचानक से कलह क्यों हो गई है।