ramnavami - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रामनवमी पर जमवाय माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, जयपुर-आंधी स्टेट हाईवे डेढ़ घंटे रहा जाम
जमवारामगढ़। उपखंड क्षेत्र की रामगढ़ बांध की तलहटी में स्थित कछावा वंश की कुलदेवी जमवाय माता के मंदिर में दर्शनो के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके चलते रविवार दोपहर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और साढ़े बारह बजे से दो बजे तक सड़क मार्ग जाम रहा। जिसके चलते राहगीरों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महानवमी पर श्रद्धालु जमवाय माता के दर्शनों के लिए पहुंचने के चलते मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही जिसके चलते श्रद्धालुओं को जमवाय माता के दर्शनों के लिए कई घंटों का लम्बा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर चुनरी व प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।

भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण सड़क मार्ग जाम की सूचना जब ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के पास पहुंचीं तो उन्होंने जमवारामगढ़ पुलिस को विशेष निर्देश दिए। जिसके बाद जमवारामगढ़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूरी सक्रियता के साथ जाम खुलवाया और उसके बाद सड़क मार्ग का आवागमन सुचारु हुआ। गौरतलब है कि शनिवार को उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने भी जमवाय माता मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए थे।

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा :पांच हाथी, आठ ऊंट, आठ घोड़े और श्रीराम दरबार की झांकी होगी शामिल
जयपुर। श्रीरामकृष्ण जयन्ती महोत्सव समिति ट्रस्ट, जयपुर की ओर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें तीन दर्जन से अधिक झांकियां और बैंड-बाजे शामिल होंगे। शोभा यात्रा में पांच हाथी, आठ ऊंट, आठ घोड़े और श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन स्वरूप की विशेष सजी हुई झांकी रहेगी। करीब छह किमी की यात्रा में जगह-जगह यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। ट्रस्ट के महामंत्री प्रवीण (बड़े भैया) और उपाध्यक्ष अलबेली माधुरीशरण महाराज ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि यात्रा सूरजपोल अनाज मण्डी से छह अप्रैल को त्रिवेणी धाम के संत रामरिछपालदास महाराज रवाना करेंगे। शोभा यात्रा रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोेटी चौपड़ से होती हुई चांदपोल बाजार स्थित रामचंद जी मंदिर में पहुंचेगी। प्रेस वार्ता में गोविन्द देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी भी मौजूद थे।

मानस के प्रसंगों पर झांकियां होंगी : शोभायात्रा में श्रीराम चरित्र मानस के प्रसंगों पर आधारित झांकियां होंगी। गोरांग महाप्रभु संकीर्तन मडल हरि गुणगान करते हुए चलेगा।

यहां होगा स्वागत : शोभा यात्रा का हीदा की मोरी पर सामाजिक संस्थाएं, वर्तमान एवं पूर्व विधायक स्वागत करेंगे। रामगंज चौपड़ पर शांति एवं विकास समिति एवं पूर्व मंत्री, फूटाखुर्रा पर पुलिस कमिश्नर, जिला कलक्टर, आईजी, लाड़ली जी का मंदिर आरती दर्शन, बड़ी चौपड़ सर्राफा बाजार व्यापार मण्डल एवं सामाजिक संस्थाएं, गोलछा टॉकिज पर प्रमुख समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी, ताड़केश्वर मंदिर पर ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी और रामचन्द मंदिर में मंदिर परिवार स्वागत करेगा।

रामनवमी में राम दरबार में श्रद्धालुओं ने हाजिरी का रचा नया कीर्तिमान, 4 लाख 12 हजार 407 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में नौ दिनों तक चले रामनवमी मेले में चार लाख 12 हजार 407 श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर नया कीर्तिमान रचा है।  जानकारी के अनुसार राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार सम्पन्न हुए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामनवमी मेले में रामलला के दर्शन का रिकार्ड टूट गया। वर्ष 2017 में दो लाख 83 हजार 542 श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये थे। वर्ष 2018 में तीन लाख दो हजार 54 और 2019 में तीन लाख 35 हजार 227 श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में मत्था टेका था।

इसके बाद 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों ने श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन बहुत कम हो गये थे। इस वर्ष के पहले दिन एक जनवरी रामलला के दरबार में एक लाख 12 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये थे। इस बार रामनवमी मेले में भक्तों की रिकार्ड भीड़ पहुंची थी। अनुमान के मुताबिक रामनवमी मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और सरयू नदी में स्नान करके रामलला का दर्शन और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी का दर्शन करना नहीं भूलते थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का श्रद्धालुओं ने दो अप्रैल को 11885, तीन अप्रैल को 21222, चार अप्रैल को 23006, पांच अप्रैल में 22066, छह अप्रैल में 18168, सात अप्रैल में 20757, आठ अप्रैल में 511658,नौ अप्रैल में 115875 तथा।0 अप्रैल अर्थात् रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के समय एक लाख 87 हजार 720 श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया।  इस बार रामनवमी के मेले में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम बहुत ही अच्छा देखा गया है। अयोध्या में इतनी भीड़ थी कि अगर सरसों फेंक दिया जाय तो वह जमीन तक नहीं पहुंच पाता था। भक्तों को रामलला का दर्शन लाइन लगा करके प्रशासन द्वारा कराया जा रहा था।