johnson - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिटेन का राजनीतिक संकट: PM बोरिस जॉनसन के इस्तीफे का ऐलान, जाने क्यों पड़ी इसकी जरूरत....
ब्रिटेन का राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है।  एक तरफ 48 घंटों में 45 मंत्रियों ने सरकार का साथ छोड़ दिया है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अपने पद स् इस्तीफा देने वाले हैं।  ब्रिटिश मीडिया के हवाले से खबर है कि सेक्स स्कैंडल के बाद सियासी संकट का सामना कर रहे हैं।  बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि एक बात यह भी है कि नए नेता के चुनाव तक वह पद पर ही बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि क्रिस पंचर मामले में फजीहत होने के बाद जॉनसन की कंजर्वेटिंव पार्टी के ज्यादातर लोग उनके बागी हो गए हैं।

जॉनसन सरकार में ज्यादातर मंत्रियों ने कहा है कि उन्हें अब प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है और वे घोटालों में घिरी सरकार के लिए काम नहीं कर सकते हैं। जिसका सीधा उदाहरण साजिद जाविद और ऋषि सुनक ने कुछ ही मिनट के अंतराल में अपने इस्तीफे की कॉफी ट्विटर पर शेयर की।  ब्रिटेन मं सरकार पर ऐसे समय में संकट आया, जब एक पूर्व नौकरशाह ने हाल में ही निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ आरोपों से निपटने के डाउनिंग स्ट्रीट के तरीके पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद भी हुआ था। दरअसल क्रिस पर आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में गे बार में दो लड़कों को गलत तरीके से छुआ था। जॉनसन के पूरे मामले में जानकारी 2019 में ही मिल गई थी। बावजूद इसके उन्होंने पिंचर को बड़े सरकारी पद पर नियुक्त कर दिया। जिसके बाद इस मामले में ब्रिटिश पीएम कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट ने भी अपने बयान बदले थे। उन्होंने कहा जॉनसन को साल 2019 में यौन शोषण मामले की जांच के बारे में बता दिया था, जिसमें पिंचर भी शामिल है। ऐसे में वो पुराने दावे भी इनके झूठे पड़ गए, जिसमें पीएम कार्यालय की ओर से कहा था कि प्रधानमंत्री को इन विशिष्ट आरोपों की जानकारी नहीं थी।

अनिश्चित समय में भारत एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझीदार
लंदन/नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से कीव में मुलाकात के कुछ दिनों बाद एक प्रमुख आर्थिक शक्ति और अनिश्चित समय में ब्रिटेन के एक अत्यधिक मूल्यवान रणनीतिक भागीदार के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ब्रितानी प्रधानमंत्री के कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान में कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और  निरंकुश देशों से खतरों की स्थिति में एक प्रमुख साथी लोकतंत्र  के साथ शांति एवं समृद्धि के लिए हमारी दीर्घकालिक साझेदारी को और गहरा करने के वास्ते प्रधानमंत्री जॉनसन इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री जॉनसन 21 अप्रैल को अहमदाबाद से अपनी भारत यात्रा की शुरुआत करेंगे, जहां वह प्रमुख व्यवसाइयों से मिलकर प्रमुख उद्योगों में बड़े निवेश की घोषणा कर सकते हैं। यह पहली बार होगा जब ब्रिटेन का कोई प्रधानमंत्री भारत के पांचवे सबसे बड़े राज्य और आधे से ज्यादा ब्रिटिश-भारतीयों के घर गुजरात का दौरा करेगा।

वह इस यात्रा में इस साल शुरू हुई मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता में प्रगति को आगे बढ़ाएंगे। भारत के साथ एक समझौता 2035 तक हमारे कुल व्यापार को सालाना 28 अरब पाउंड तक बढ़ा सकता है, जिससे पूरे ब्रिटेन में आय में तीन अरब पाउंड तक की वृद्धि होगी। जॉनसन शुक्रवार 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे, जहां दोनों नेता द्विपक्षीय सामरिक रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री जॉनसन ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब निरंकुश देश हमारी शांति और समृद्धि के लिए खतरा बने हुए हैं, यह महत्वपूर्ण है कि लोकतांत्रिक और मित्र देश एकजुट होकर रहें। एक प्रमुख आर्थिक शक्ति और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत इस अनिश्चित समय में ब्रिटेन के लिए एक अत्यधिक मूल्यवान रणनीतिक भागीदार है। उन्होंने कहा कि मेरी भारत यात्रा के दौरान  रोजगार सृजन और आर्थिक विकास से लेकर ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा तक उन सभी मुद्दों पर काम किया जायेगा, जो दोनों देशों के लोगों के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। पिछले साल, दोनों प्रधानमंत्रियों ने ब्रिटेन-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर सहमति व्यक्त की थी, जिसमें ब्रिटेन में 53 करोड़ पाउंड से अधिक के निवेश की घोषणा की गई तथा व्यापार, स्वास्थ्य, जलवायु, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बयान में कहा गया कि भारतीय कंपनियों की ओर से किए गए निवेश से पहले से ही ब्रिटेन में 95,000 नौकरियों का समर्थन होता है, जिसे आगामी घोषणाओं और भविष्य के मुक्त व्यापार सौदे से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ब्रिटेन में लॉकडाउन पार्टी के लिए बोरिस जॉनसन पर लगाया जुर्माना
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया है। इसी के साथ उन्होंने अपने ही बनाए नियमों का पालन नहीं करने की वजह से माफी भी मांगी। एक वीडियो में पीएम ने कहा कि मैंने जुर्माना भर दिया है और एक बार फिर से माफी मांग रहा हूं।

उन्होंने अपने पक्ष में बात रखते हुए कहा कि डाउनिंग स्ट्रीट पर कैबिनेट में वह लोगों की भीड़ के बीच पहुंचे थे, तो उन्हें नहीं लगा था कि वह किसी नियम को तोड़ रहे हैं। जॉनसन ने कहा कि उस वक्त मुझे नहीं लगा कि मैं किसी नियम का उल्लंघन कर रहा हूं। हालांकि पुलिस को ऐसा ही लगा। उन्होंने बताया कि अब काम पर ध्यान देना ही उनके लिए सबसे बेहतर है। जॉनसन ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। उन्हें विपक्ष और उनकी कंजर्वेटिव पार्टी दोनों से पद छोडऩे के लिए लगातार कॉल आ रहे हैं।