rajasthan team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान की टीम से लूटपाट घटना गंभीर, केंद्र सरकार सुरक्षा पुख्ता करे : अशोक गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की टीम से मणिपुर में लूटपाट की घटना को गंभीर बताया है।

गहलोत ने कहा है कि बेहद दुखद और चिंताजनक है कि राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मणिपुर गई राजस्थान की टीम को वहां पर बंदूक की नोक पर बंधक बनाने एवं लूट की खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों और उनके परिजनों ने अपनी पीड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। राजस्थान सरकार और खेल विभाग ने इस गंभीर मुद्दे पर क्या एक्शन लिया है ? बच्चों के साथ ऐसी घटना होना बेहद गंभीर है, मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और आईंदा से राजस्थान से जाने वाली टीमों की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए। मणिपुर पिछले करीब दो वर्षों से हिंसा और अशांति से जूझ रहा है। अब तो राष्ट्रपति शासन लागू है तो पूरी जिम्मेदारी भी केन्द्र सरकार की है, लेकिन ऐसा लगता है कि केन्द्र सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

बीच कबड्डी : राजस्थान टीम उपविजेता बनी, आंध्रप्रदेश विजेता रही
जयपुर। राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर में सम्पन्न 12वीं बीच कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। मेजबान आंध्रप्रदेश विजेता रही। राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत के अनुसार राजस्थान टीम ने अपने उद्घाटन मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 50-25 अंकों से हरा अपने अभियान की शुरुआत की। राजस्थान ने दूसरे मैच में गोवा को 40-36 के अंतर से हराया। उसने क्वार्टरफाइनल में दिल्ली को 50-39 से हराया। सेमीफाइनल में उसने मजबूत हरियाणा पर 37-34 से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मेजबान आंध्र प्रदेश ने राजस्थान को 42-32 अंकों से हरा खिताब जीत लिया। इस अवसर पर राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान टीम की इस उपलब्धि से राज्य में कबड्डी खेल को प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राजस्थान पुरुष टीम ने हरिद्वार में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेल में बीच कबड्डी का खिताब जीता था। उसने खेलो इंडिया में भी राजत पदक जीता था।

राजस्थान बीच कबड्डी टीम - अनुज, जय भगवान, विजेंद्र, महेंद्र, राजीव व जितेंद्र टीम कोच सोहनलाल (कोच) व  कैलाश चंद सैनी (टीम मैनेजर)।

पहली इंडियन सॉफ्ट हॉकी लीग में राजस्थान की विजयी शुरुआत
जयपुर। रॉयल चैलेंजर्स राजस्थान ने यहां सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई पहली इंडियन सॉफ्ट हॉकी लीग के दोनों वर्गों में विजयी शुरुआत की। मेजबान टीम ने पुरुष वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में यूपी राइडर्स को 1-0 से पराजित किया। पूल ए के इस मुकाबले में मेजबानी टीम के लिए विजयी गोल टीम के कप्तान विशेष ने किया। राजस्थान की जीत में उसकी रक्षा पंक्ति की अहम भूमिका रही। यूपी राइडर्स की टीम ने पूरे मैच में कई बेहतरीन प्रयास किए लेकिन उसके खिलाड़ी राजस्थान की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। महिला वर्ग के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स राजस्थान ने हरियाणा बिग बुल को 1-0 से शिकस्त दी। राजस्थान के लिए विजयी गोल बीना ने किया।

खेल परिषद अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन के चेयरमैन पुलिस महानिरीक्षक संदीप चौहान ने की। लीग के चेयरमैन संजय पाटनी और फेडरेशन के महासचिव रमेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ और गजेन्द्र सिंह राठौड़ समेत अन्य पदाधिकारी और टीमों के मालिक मौजूद थे।

पहले दिन के परिणाम
पहले दिन पुरुष वर्ग में खेले अन्य मैचों में पूल ए में पंजाब लॉयन ने पावर स्ट्राइकर्स उत्तराखंड को 1-0 से, पूल बी में महाराष्ट्र ड्रेगन ने दिल्ली फाइटर्स को 5-1 से और स्टार ऑफ चंडीगढ़ हरियाणा बिग बुल को 3-1 से शिकस्त दी। महिला वर्ग के मुकाबले में दिल्ली फाइटर्स ने स्टार ऑफ चंडीगड़ को 3-1 से पराजित किया।

ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबॉल प्रारंभ, 10 टीमें खेलेंगी, आरती करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व
जयपुर। 19वीं ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल का आयोजन बुधवार से यहां सवाई मान सिंह इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से शीर्ष दस टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 73 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी। राज्य हैंडबॉल संघ के सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान राजस्थान समेत दस टीमें भाग लेंगी। इनमें भारतीय रेलवे, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान पुलिस, मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी हिमाचल शामिल हैं। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

राजस्थान पूल बी में
यशप्रताप ने बताया कि मेजबान टीम हरियाणा, यूपी, गुजरात और हैंडबाल नर्सरी के साथ पूल बी में है, जबकि रेलवे, बिहार, राजस्थान पुलिस, हिमाचल और पंजाब पूल बी में हैं।

राजस्थान टीम
आरती (कप्तान), पूजा गुर्जर, टीना, मनीषा, मुस्कान, चेतना शर्मा, नोरती मेवाड़ा, ममता, सीमा मीणा, रेखा, यशोदा धाकड़, काजल गुर्जर।

तब राजस्थान टीम का अलग ही क्रेज था, मैच कहीं भी और किसी भी टीम के खिलाफ हो
जयपुर। अस्सी और नब्बे के दशक में राजस्थान की फुटबाल का ऐसा दौर था, जहां राजस्थान टीम का अलग ही क्रेज हुआ करता था। पिंक जर्सी में जब राजस्थान की टीम मैदान पर उतरती तब मैच कहीं भी हो और कोई भी विपक्षी टीम हो, राजस्थान की टीम हमेशा दर्शकों की फेवरेट हुआ करती थी। ये कहना है राजस्थान की पूर्व महिला फुटबॉलर श्वेता जैन का।

अस्सी और नब्बे के दशक में राजस्थान की फुटबाल को बुलंदियों पर पहुंचाने में कोटा की सोलंकी बहनों के साथ ही जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता चौधरी, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) की खटक और जैन बहनों तथा त्यागी सिस्टर्स का भी बड़ा योगदान रहा। रेखा यादव, मधु साजिव, अबिरा चौधरी और इन्दु, ये सभी खिलाड़ी उस दौर में राजस्थान के लिए खेलीं, जब राजस्थान ने तीन बार सीनियर, तीन बार जूनियर और पांच बार सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

श्वेता, जो अब डूंगरपुर में हिन्दी की लेक्चरर हैं, ने बताया कि हम तीनों बहनें (मोनिका, श्वेता और शिल्पा) एक साथ राजस्थान के लिए खेलीं। दीदी मोनिका ने सिर्फ एक नेशनल सासाराम में खेला और उसके बाद उन्होंने पढ़ाई को तरजीह दी। श्वेता और शिल्पा ने राजस्थान के लिए कई नेशनल टूनार्मेंट एक साथ खेले।

कुरुक्षेत्र में एक साथ खेलीं तीनों खटक बहनें
खुद फुटबॉलर रहे रावतभाटा के रफीक अहमद खटक की तीनों बेटियां रुबिना, जुबिना और जेबिना खटक 1986 के कुरुक्षेत्र नेशनल में एक साथ राजस्थान टीम में शामिल थीं। जेबिना जो अब स्कूल एजुकेशन में पीटीआई हैं, ने बताया कि हम मुस्लिम परिवार से थीं और उस दौर में शॉर्ट्स पहनकर मैदान में खेलना लोगों के लिए बड़ा ऑबजेक्शन था, लेकिन पिता ने इसकी कभी परवाह नहीं की। उन्होंने बताया कि 1982 में जब राजस्थान टीम पहली बार नेशनल खेलने गई, तब बड़ी दीदी रुबिना टीम में शामिल थीं। उन्होंने बताया कि दीदी रुबिना ने तो अपनी 11वीं की परीक्षा के कारण मलेशिया टूर ही छोड़ दिया था। बाद में जुबिना भी इंडिया कैंप में रहीं। जेबिना 2000 तक राजस्थान के लिए खेली।

ये खिलाड़ी भी खेलीं राजस्थान के लिए
रावतभाटा से दीपाली अग्रवाल, मधु रानी, बीकानेर से अनिता शर्मा, मधु भाटी, इन्दु भाटी, जयश्री सोलंकी, अजमेर से हरप्रीत कौर, जमुना सिंह, हेनरी मेंजिएस, जयपुर से कल्पना सिंह, मीना शर्मा और सुनिता, कोटा से उपासना त्यागी, संध्या त्यागी और शिखा त्यागी, अरिबा चौधरी, अर्पिता चौधरी, विशना सिंह, शबाना खान, मीना, विमलेश शर्मा, मेलविना डेनियल और उग्लेश चौहान, जोधपुर से गीता चौधरी, हनुमानगढ़ से मधु बिश्नोई और शिखा बिश्नोई तथा सवाईमाधोपुर से मधु साजिव, बिन्दु पानिकर और आशा गुजराल।

आज जैसी सुविधाएं नहीं थीं पर परिवार जैसा माहौल था
अस्सी के दशक में 6-7 साल लगातार राजस्थान के लिए खेली रेखा यादव का कहना है कि उस दौर में न तो खेलों के प्रति इतनी जागरूकता थी और न ही सुविधाएं थीं लेकिन परिवार जैसा माहौल था। सोलंकी सर सबको अपने बच्चों की तरह रखते और इसीलिए हम पूरी मेहनत करते और परिणाम लाते। रेखा यादव अब एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज हैं और धौलपुर में कार्यरत हैं। रेखा ने कहा कि वो महिला फुटबाल का गोल्डन पीरियड था। हालांकि तब पेरेंट्स खेल के बजाय पढ़ाई को प्राथमिकता देते थे। आज तो पेरेंट्स बच्चों को खुद खेलों में प्रमोट कर रहे हैं।

मुश्ताक अली टी-20 : रेलवे को 8 रन से हराया
जयपुर। मध्य क्रम के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर (50) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद अनिकेत चौधरी (25 पर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने राजकोट में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 प्रतियोगिता के ग्रुप ए मुकाबलों में रेलवे को आठ रनों से पराजित कर दिया। राजस्थान की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।  राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया और फिर उसके गेंदबाजों ने रेलवे पारी को 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रनों के स्कोर पर ही थामते हुए जीत हासिल कर ली।

17 रनों पर गंवाए 2 विकेट

मैच में राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज यश कोठारी (10) और विदर्भ के खिलाफ जीत के हीरो रहे कप्तान अशोक मेनारिया मात्र 1 रन बना पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलमान खान और महिपाल लोमरोर ने तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़ स्कोर 49 रन तक पहुंचाया। सलमान 28 रन बनाकर आउट हुए।

फायदेमंद रहा इम्पेक्ट प्लेयर

तीन विकेट 49 रनों पर गंवाने के बाद इंपेक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी के लिए उतरे समर्पित जोशी और लोमरोर ने चौथे विकेट के लिए 68 रनों की मत्वपूर्ण साझेदारी की। समर्पित ने 27 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के जमाते हुए शानदार 39 रन बनाए। वहीं महिपाल लोमरोर ने 44 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के सहित टीम के लिए सर्वाधिक 50 रन जुटाए। अर्जित गुप्ता ने 12 गेंदों पर 17 रन बनाए, वहीं कुणाल सिंह राठौड़ 14 रन बना अविजित रहे।

अनिकेत ने झटके 3 विकेट

जवाब में रेलवे की टीम शिवम चौधरी की 70 रनों की जुझारू पारी के बावजूद 8 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। सलमान ने 31 रन देकर दो विकेट लिए। कमलेश नागरकोटी ने हालांकि एक विकेट लिया लेकिन उन्होंने 45 रन भी लुटाए।

रिकॉर्ड 32 बार चैंपियन बनी पश्चिम बंगाल और 8 बार का विजेता पंजाब भी हैं राजस्थान के ग्रुप में
जयपुर। 34 साल के लम्बे अन्तराल के बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबाल के फाइनल्स के लिए राजस्थान टीम मंगलवार को केरल के लिए रवाना हुई। राजस्थान खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने टीम की रवानगी से पूर्व खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। राजस्थान फुटबाल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह के अनुसार राजस्थान टीम ने 34 साल बाद फाइनल राउण्ड के लिए क्वालीफाई किया है। फाइनल राउण्ड में दस टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 टीमों के दो ग्रुपों में रखा गया है। टीम के कप्तान हनुमानगढ़ के मनिन्दर सिंह ने फाइनल्स में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम की तैयारी अच्छी है और पिछले तीन महीने से हम एक साथ अभ्यास कर रहे हैं। राजस्थान की फुटबाल टीम पहली बार हवाई जहाज से रवाना हुई। टीम के अधिकांश खिलाड़ी अपनी पहली हवाई यात्रा को लेकर रोमांचित नजर आए।

तीन पूर्व चैंपियनों के साथ राजस्थान कठिन ग्रुप में
संतोष ट्रॉफी फाइनल्स में राजस्थान बेहद कठिन ग्रुप में खेलेगी। राजस्थान के ग्रुप में रिकॉर्ड 32 बार की चैंपियन पश्चिम बंगाल के साथ आठ बार की विजेता पंजाब और 6 बार की विजेता मेजबान केरल शामिल हैं। ग्रुप की एक अन्य टीम मेघालय है।

राजस्थान के मैच

16 अप्रैल

राजस्थान बनाम केरल

18 अप्रैल

राजस्थान बनाम मेघालय

20 अप्रैल

राजस्थान बनाम पंजाब

24 अप्रैल

राजस्थान बनाम बंगाल

संतोष ट्रॉफी के ग्रुप

ग्रुप ए :

राजस्थान, मेघालय, पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल।

ग्रुप बी :

गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, सर्विसेज, मणिपुर।

राजस्थान टीम
टिंकल सिंह, त्रिलोक लोहार, इमरान खान, हिमांशु राव, मनिंदर सिंह (कप्तान), अल्ताफ हुसैन, सुधीर कुमार, अंकित शर्मा, कर्मजीत गुर्जर, लक्ष्य गरसा, दशरथ सिंह, गजराज सिंह, सरफराज, अनिल कुमावत, अमित गोदारा, युवराज सिंह, गौतम बिस्सा, साहिल खान, अमन थैनुआ, लक्ष्यदेव सिंह। कोच- प्रीतम कुमार, सहायक कोच- सतीश जांगिड़, मैनेजर- सुनील राव, फिजियो- डा. विशाल सक्सेना।