holland - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हालैंड बने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, महिलाओं में केर ने जीता खिताब
लंदन। मैनचेस्टर सिटी के लिए अपने पदार्पण सत्र में दमदार प्रदर्शन के लिए युवा फॉरवर्ड एर्लिंग हालैंड इंग्लैंड में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने गए हैं। वहीं, चेल्सी की स्ट्राइकर सैम केर महिला वर्ग में लगातार दूसरी बार श्रेष्ठ फुटबालर बन गई। ये पुरस्कार फुटबाल राइटर्स संघ द्वारा दिए जाते हैं और उन्होंने बताया कि हालैंड को 82 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बुकायो और ओडेगार्ड को पछाड़ा
हालैंड ने इस पुरस्कार की दौड़ में आर्सेनल के खिलाड़ी बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड को पछाड़ दिया। 22 वर्षीय नॉर्वे के हालैंड सभी टूनार्मेंटों में खेलते हुए 51 गोल कर चुके हैं और उनकी मदद से मैनचेस्टर सिटी प्रीमियर लीग, एफए कप और चैंपियंस लीग का खिताब जीतने की दौड़ में है। उन्होंने प्रीमियर लीग के एक सत्र में सर्वाधिक गोल (35) करने का भी रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

आस्ट्रेलिया की केर ने दागे 26 गोल
वहीं, केर के अलावा एस्टन विला की फॉरवर्ड राचेल डैली और चेल्सी की लौरेन जेम्स सर्वश्रेष्ठ फुटबालर बनने की दौड़ में थीं, लेकिन केर ने दोनों को पीछे छोड़ते यह पुरस्कार अपने नाम किया। 29 वर्षीय आस्ट्रेलिया की केर ने चेल्सी के लिए इस सत्र में 34 क्लब मैचों में 26 गोल दागे हैं।

लगातार दो साल खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी
केर पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने यह पुरस्कार लगातार दो साल जीता है। महिलाओं के लिए यह पुरस्कार 2018 में शुरू हुए थे। खिलाड़ियों को पुरस्कार 25 मई को दिए जाएंगे।

हॉलैंड बना प्रो लीग हॉकी चैंपियन, भारत को तीसरा स्थान
रोटरडम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एफआईएच प्रो लीग हॉकी खिताब जीतने की उम्मीद रविवार को यहां दो चरण के मुकाबले के दूसरे मैच में हॉलैंड के खिलाफ 1-2 की हार के साथ टूट गई। भारत को शनिवार को पहले मैच में भी हॉलैंड से शूट आउट में 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि 60 मिनट के नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी। खिताब जीतने की मामूली उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को हॉलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम को कामयाबी नहीं मिली। हॉलैंड ने 14 मैच में 35 अंक के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता जबकि अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम की टीम 16 मैच में 35 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि भारत ने 16 मैच में 30 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने 30 सेकंड में ही बनाई बढ़त

भारत ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और 30 सेकंड के भीतर ही अभिषेक के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। लेकिन हॉलैंड ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जिप जेनसेन के गोल से बराबरी हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया और अंत में यह विजयी स्कोर रहा।

भारत ने गंवाए कई मौके
हॉलैंड को तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। भारत को 16वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह गोल करने में विफल रहे। भारत को मध्यांतर से दो मिनट पहले भी लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में नहीं बदल सकी। तीसरे क्वॉर्टर में 45वें मिनट में जोरिट क्रून ने नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया। भारत को इसके बाद गोल करने के कई मौके मिले लेकिन उसके खिलाड़ी वाइसर को छका नहीं पाए।

अर्जेंटीना से 2-3 से हारी भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम प्रो हॉकी लीग मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट अर्जेंटीना से नजदीकी मैच में 2-3 से हार गई। भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही शूटआउट में अर्जेंटीना को मात देकर सभी को चौंकाया था। अर्जेंटीना पहले ही अंकों के आधार (42 अंक) पर लीग का खिताब जीत चुकी है। टीम इंडिया लीग टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम को अब 21 और 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के खिलाफ मैच खेलने हैं।

हॉलैंड बना जूनियर विश्व कप महिला चैंपियन
पोचेफ्सट्रूम। हॉलैंड ने कड़े मुकाबले में जर्मनी को मंगलवार को 3-1 से हराकर हॉकी जूनियर महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया।  जर्मनी टूर्नामेंट की एकमात्र टीम रही जिसने हॉलैंड के खिलाफ गोल किया। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को शूट आउट में 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। इंग्लैंड और भारत निर्धारित समय में 2-2 से बराबर रहे थे।  फाइनल से पहले हॉलैंड ने टूर्नामेंट में 46 गोल किये थे लेकिन एक भी गोल नहीं खाया था। जर्मनी ने फाइनल में हॉलैंड के डिफेंस में सेंध लगाई लेकिन हॉलैंड को खिताब जीतने से नहीं रोक सके।