contaminated water - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दूषित पानी से हड़कंप : विधायक ने मौके पर पहुंचकर उठाए सवाल, जांच के आदेश
जयपुर। जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाहरगढ़ रोड और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में घरों तक पीले रंग का पानी पहुंचने से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर क्षेत्रीय विधायक बालमुकुन्दाचार्य मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बोतलों में भरा दूषित पानी दिखाते हुए स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका जताई।

इस बीच एक बच्ची और दो महिलाओं में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद XEN संजय ने पहले पानी को हानिकारक नहीं बताया, लेकिन विधायक द्वारा खुद पानी पीने की बात कहने पर वे घबरा गए और तुरंत सैंपल जांच कराने की बात कही। इसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी अब तक सैंपल तक नहीं ले रहे थे। विधायक के हस्तक्षेप के बाद अब संबंधित विभाग हरकत में आया है और पानी के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और लोग शुद्ध पानी की मांग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना, अब तक 29 लोगों की हो चुकी है मौत, जांच के आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल मामले से जुड़ी एक और व्यक्ति की मौत के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर फिर से हमला बोला है। सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 29वीं मौत हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार आज भी झूठे दावों और कागजी रिपोर्टों में उलझी है। नाले जैसे गंदे पानी को 'शुद्ध' बताकर जनता को ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तुरंत साफ पेयजल की ठोस व्यवस्था करे और इस 'जलहत्याकांड' की जिम्मेदारी ले। इसी बीच मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इस संबंध में जारी किए गए अपने आदेश में कहा कि दूषित पेयजल के इस मामले में स्वतंत्र और निष्प्क्ष आयोग से जांच कराया जाना आवश्यक है। इस फैसले के बाद अब इस मामले में न्यायिक जांच होगी। न्यायिक जांच के लिए बनाए गए आयोग का नेतृत्व सेवानिवृत न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता करेंगे।

इंदौर जल त्रासदी: नागरिकों की मौतों पर खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाएं सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इंदौर में दूषित जल से लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के बीमार होने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हैरानी की बात यह है कि केंद्र सरकार ने इस गंभीर विषय पर भी मौन साध लिया है। खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया और कहा कि जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीटने वाली केंद्र सरकार, हमेशा की तरह इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर मौन हैं।

इसके आगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, यह वही इंदौर शहर है जिसने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार आठवीं बार 'सबसे स्वच्छ' शहर होने का खतिाब जीता है। ये शर्मनाक बात है कि यहाँ पर केंद्र सरकार के निकम्मेपन के चलते लोग साफ़ पानी के मोहताज हैं। उन्होंने कहा कि 11 साल से देश केवल लंबे-चौड़े भाषण, झूठ-प्रपंच, खोखले दावे, डबल-इंजन की डींगें सुन रहा है। कमाल यह है इस घटना को लेकर जब मध्य प्रदेश के मंत्री से सवाल पूछा जाता है तो वे गाली-गलौज पर उतर आते हैं। सत्ता को अहंकार में उल्टा पत्रकार पर हावी हो जाते हैं। केंद्र सरकार के शासन में हर जगह यही स्थिति है और जब स्थिति के खुलासे होते हैं तो केंद्र सरकार राज्य सरकारों के कुशासन पर पूरी मशीनरी पर्दा डालने में जुट जाती है।

इसके आगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि जल जीवन मिशन समेत, हर योजना में भ्रष्टाचार और धाँधली है। याद दिलाना जरूरी है कि जल जीवन मिशन का 10 प्रतिशत फंड दूषित पानी को साफ़ करने के लिए दिया जाता है। केंद्र सरकार ने ना देश को साफ़ पानी मुहैया कराया है और ना ही स्वच्छ हवा। इसका परिणाम आम जनता भुगत रही है।

शौचालय, लीकेज, पुलिस चौकी… इंदौर में जहरीले पानी से अब तक 13 लोगों की मौत, ICU में भर्ती 32 मरीज, आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें कि इंदौर स्वचछता के मामले में पूरे देश में सिरमौर है। इंदौर में दूषित पानी के कारण अब तब 13 लोग अपनी जान गवां चुके है और करीब 300 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सीएम मोहन यादव की कुछ अधिकारियों पर गाज गिरी जिसके कारण उनको तुरंत ही उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। बीते दिन गुरूवार को करीब 338 नए मरीज मिले हैं जिनमें से करीब 32 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इस मामले में लैब रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासा हुआ है और उसके बाद आज हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी।

हालांकि, इस मामले में प्रशासन की तरफ से केवल 4 मौतों की ही पुष्टि हुई है, लेकिन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में अब तक करीब 1400 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की पुष्टि की है। इन मामलों के सामने आने के बाद भागीरथपुरा स्थानियों निवासियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यहां पीने की पानी के लिए टैंकर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इन मामलों के सामने आने के बाद स्थानिय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमने यहां पर करीब 21 टीमें बनाई हुई है, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल, एएनएम व आशा कार्यकर्ता शामिल है, जों समय समय पर घर घर जाकर सबको समझाने की कोशिश करते हैं। इसके आगे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, गत दिवस हमने करीब 1714 मकानों का सर्वे किया,​ जिसमें से 8571 लोगों की जांच की गई, जिनमें से करीब 338 लोगों की हालत खराब थी। अब तक इस मामले में 272 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

दूषित पानी के मामले में 13 लोगों की मौत होने के बाद एनएचआरसी ने स्वत: सज्ञान लिया है और इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

माकपा का गंभीर आरोप, दो महानगरों में मौत का तांडव, सरकार को ठहराया जिम्मेदार
भोपाल। मध्यप्रदेश के दो महानगरों में हुई 27 मौतों को लेकर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। माकपा ने आरोप लगाते हुए कहा, सरकार और मंत्री चाहे जितनी भी सफाई दें, लेकिन इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा, पिछले सात वर्षों से आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए सफाई में नंबर एक का दावा करने वाली इंदौर नगर निगम की हकीकत जहरीला पानी पीने से हुई आठ मौतों से सामने आ गई है। वहीं, प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत का दिल दहला देने वाला मामला उजागर हुआ है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी से आठ लोगों की मौत, 111 लोगों का अस्पताल में भर्ती होना और 1146 लोगों का उपचार के लिए मजबूर होना यह साबित करता है कि यह कोई सामान्य चूक नहीं है, बल्कि लंबे समय से जहरीले पानी की सप्लाई हो रही होगी। वहीं जबलपुर में कच्ची शराब का कारोबार पुलिस संरक्षण और राजनेताओं के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। ग्वालियर में भी रेलवे स्टेशन पर पुलिस चौकी से कुछ ही कदम की दूरी पर नशे का धंधा पुलिस संरक्षण में चल रहा है।

माकपा नेता जसविंदर सिंह ने कहा कि यह संयोग नहीं है कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भी इंदौर से हैं और वे इंदौर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। आंकड़ों का ढोल पीटने में उन्हें महारत हासिल है। उनके महापौर कार्यकाल में इंदौर नगर निगम का विधवा और वृद्धा पेंशन घोटाला देशभर में चर्चित हुआ था। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के इस घोटाले की फाइल आज भी मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पड़ी है।

जसविंदर सिंह ने मांग की, कि जबलपुर में शराब के अवैध कारोबार को चलाने और संरक्षण देने वाले राजनेताओं व नौकरशाहों के नाम उजागर किए जाएं। साथ ही इंदौर में जहरीला पानी सप्लाई होने के कारणों की जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। माकपा के दो प्रतिनिधिमंडल आज दोनों महानगरों के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ति परिवारों से मुलाकात करेंगे।

असर खबर का - 24 घंटे में पेयजल समस्या से मिली निजात, मिलेगा स्वच्छ पानी
खानपुर। खानपुर कस्बे में दूषित जलापूर्ति की समस्या काफी दिनों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी और लगातार गंदा पानी नलों में आ रहा था, जिसके बाद दैनिक नवज्योति टीम ने इस मुद्दे को उठाया तो तुरंत प्रशासन 24 घंटे में हरकत आ गया। प्रशासन के आला अधिकारियों ने दूषित जलापूर्ति की समस्या के बारे में जलदाय विभाग से जानकारी प्राप्त कर तुरंत प्रभाव से दूषित जलापूर्ति की समस्या से निजात दिलाकर कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। जिससे ग्रामीणों को दूषित जलापूर्ति की समस्या से राहत मिली। कस्बेवासी अभिषेक वर्मा, त्रिलोक राठौर, केशव लक्षकार, राहुल राठौर, सोनू पारीक, मुकेश सेन आदि ने बताया कि खानपुर कस्बे में दूषित जलापूर्ति की समस्या कई समय से बनी हुई थी जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं कई दिनों से नलों में पानी नहीं आने की समस्या भी बनी हुई थी।

दूषित जलापूर्ति को लेकर ग्रामीणों में गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा था, जिसके बाद नवज्योति टीम ने पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया, तो 24 घंटे में ही प्रशासन हरकत में आया और पानी की समस्या का निराकरण हो गया। जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। मुस्ताक पठान एईएन जलदाय विभाग खानपुर ने बताया कि दूषित जलापूर्ति की समस्या का निराकरण कर दिया गया है। अब ग्रामीणों को स्वच्छ जल पीने को मिलेगा।

पानी सप्लाई की फूटी पाइपलाइन, व्यर्थ बह रहा अमृत
शाहाबाद। शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर नरिया मौहल्ले में पानी की सप्लाई की पाइपलाइन जगह से टूटी हुई है। जिससे कई लीटर पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है। वहीं लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नलों में भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इससे पानी के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। शाहाबाद निवासी छोटू भार्गव, डेविड, जितेंद्र कुमार अखिलेश ने बताया कि जलदाय विभाग की पानी सप्लाई की पाइप लाइन नरिया मौहल्ले में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है एवं नलों में भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इससे बरसात के मौसम में नल उपभोक्ताओं को दूषित पानी उपयोग में लेना मजबूरी बना हुआ है। दूषित पानी के उपयोग करने से मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। मौहल्लेवासियों ने जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों से नल सप्लाई की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने की मांग की है।

पानी की पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की बर्बाद हो रही है। जिससे पानी  का सही उपयोग नहीं हो पा रहा।
- छोटू भार्गव, मौहल्लेवासी।

नलों में भी दूषित पानी आ रहा है। जिससे दूषित पानी पीने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
- अनिल कुमार, मौहल्लेवासी।

नरिया मौहल्ले में पानी सप्लाई की पाइपलाइन फूटी हुई है। इसकी जानकारी किसी ने नहीं दी है। अगर ऐसी समस्या है तो जल्दी लाइन को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
- गोपाल मीणा, एईएन, जलदाय विभाग, शाहाबाद।

असर खबर का : हरकत में आया जलदाय विभाग, पाइप लाइन को साफ करवाया
हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी कस्बे में बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रेगर बस्ती व पुराने पुलिस थाने के पीछे पहुंचकर नलों में आ रहे दूषित पानी व पाइप लाईनों का निरीक्षण किया। साथ ही दोनों मौहल्लों से पानी के सेंपल लिए और रेगर बस्ती की पाइप लाईन को साफ करवाया। जानकारी  अनुसार रेगर बस्ती के निवासियों ने पीने के पानी में कीड़े आने और गंदे दूषित पानी समस्या बताई थी।  पिछले 20 दिनों से यह समस्या जस की तस बनी हुई थी। आमजन की समस्या को दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर को 1 मार्च को '' हरनावदाशाहजी में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति'' शिर्षक से प्रकाशित करने के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया।

बुधवार को सहायक अभियंता रवि गुप्ता छीपाबडौद के निर्देशन में  कनिष्ठ अभियंता अखिल रावत ने टीम के साथ हरनावदाशाहजी पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही रेगर बस्ती व पुराने थाने के पीछे वाली बस्ती से पीने के पानी के सेम्पल लेकर बारां लेब में भिजवाए। रेगर बस्ती में गंदे पानी व कीड़े निकलने की शिकायत के बाद पाइप लाईन को वॉश करवाया। इस अवसर पर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता अखिल रावत, ग्राम पंचायत उपसरपंच संजय पारेता , ग्राम विकास अधिकारी देवलाल नागर जलदाय विभाग से लक्ष्मीनारायण, ललित मेवाड़ा कर्मचारी साथ रहे।

दूषित पानी की शिकायत मिलने के बाद सहायक अभियंता रवि गुप्ता के निर्देशन में हरनावदाशाहजी पहुंचकर दो अलग-अलग स्थानों से पीने के पानी के सेंपल लेकर बारां लेब में जांच के लिए भिजवाये हैं। साथ ही रेगर बस्ती की पाइपलाइन को वाश करवा दिया है।
- अखिल रावत, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग।

दूषित पानी से एलन कोचिंग के 70 से अधिक छात्र बीमार, एक की मौत
कोटा। शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में दूषित पानी पीने से पिछले 3 दिन में  एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 70 से अधिक छात्रों की तबीयत खराब हो चुकी है। वहीं एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इधर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  41 छात्रों को बीमार बताया है। अन्य छात्र मामूली लक्षण वाले  हैं।  6 विद्यार्थी अब भी गंभीर हालत में हैं जिनका इलाज जवाहर नगर क्षेत्र के निजी अस्पतालों में चल रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को 9 जुलाई को जवाहर नगर क्षेत्र में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों के दूषित पानी पीने से बीमार होने की सूचना मिली थी। उसके बाद से क्षेत्र में पानी के सैंपलिंग लेने का कार्य शुरू हुआ। टीम  ने सबसे पहले दूषित पानी सप्लाई करने वाले तीन बोरिंग की जांच की जो एलन कोचिंग सेंटर को टैंकर से पानी सप्लाई करते थे। तीनों बोरिंग के सैंपल पॉजीटिव आने के बाद पीएचडी विभाग ने तीनों बोरिंग को सीज कर दिया है। वहीं एलन में  टैंकरों से पानी सप्लाई करने वालों टैंकर के नमूने लिए हैं।

सीएमएचओं डॉ. जगदीश कुमार सोनी ने बताया कि कलक्टर के निर्देश पर  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग टीम ने जवाहर नगर के सभी हॉस्टल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।  72 हॉस्टल की पानी सप्लाई व्यवस्था जांची। वहीं करीब 12 हॉस्टल के पानी के नमूने लिए। जांच के दौरान एलन कॅरियर इंस्टीटूयट के 41 विद्यार्थी बीमार मिले। एक छात्र की मौत हो चुकी है। बीमार छात्रों में उल्टी दस्त, बुखार और हेपेटाइसिस ए के लक्षण मिले हैं। इनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

72 हॉस्टल की जांच 2 बच्चे और मिले बीमार
जवाहर नगर क्षेत्र में शनिवार को फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टलों व कोचिंग सेंटरों की जांच की। जिसमें दो बच्चों में उल्टी दस्त और हेपेटाइसिस के लक्षण मिले हैं। जांच के दौरान 12 जगहों से पानी के सैंपल भी लिए।

एलन कोचिंग के पानी के टैंक कराए साफ, आरो लगाने के लिए किया पाबंद
सीएमएचओ हेल्थ डॉ. घनश्याम मीणा ने बताया कि जवाहर नगर के एलन में पानी सप्लाई होने वाले स्त्रोत का टीम ने पता लगाकर उसके सैंपल लिए।  जवाहर नगर क्षेत्र नाले के पास तीन बोरिंग लगे थे। उनका पानी एलन कोचिंग के हॉस्टलों में टैंकर से सप्लाई होता था। एलन के सभी पानी की भंडार करने वाले टैंकों के नूमने लेकर उनकी सप्लाई कराने और पानी उपचारित किया गया। एलन संस्थान को  बच्चों के लिए आरो लगाने और जलदाय विभाग द्वारा सप्लाई पानी का उपयोग करने के लिए पाबंद किया है। एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी को इस संबंध में फोन कर व्हाट्सअप मैसेज भी दिया गया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

दूषित पानी से बीमार होकर एक दर्जन से अधिक मोरों की मौत
अलवर। कठूमर उपखंड के कालवाडी ग्राम पंचायत के गांवों में दूषित पानी से राष्ट्रीय पक्षी मोर के बीमार होने से बीमार होने से पिछले 15 दिनों में 12 से अधिक मोरों की मौत हो चुकी है। सरपंच रमेश मीना ने बताया कि कालवाडी, अगराया और भैरूबास में एक दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पक्षी मर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मोर अचानक गिर जाते हैं।

कुछ ही देर में इनकी मौत हो जाती है। इसकी सूचना वन विभाग और खेड़ली पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. इंद्रराज सिंह को दी जा चुकी है। वन विभाग के रेंजर जितेंद्र सैन ने बताया कि मौत का कारण दूषित जल से होने वाला बर्ड टायफाइड है। मोरों के पानी पीने के स्थलों पर दवा डाली जा रही है।

पाइप टूटने से दूषित पानी पीने को मजबूर शहरवासी,बीमारियां फैलने का खतरा
बारां। शहर के वार्ड 45 में गलियां कीचड से सनी हुई है। वहीं वार्डवासी दूषित पानी पीने को मजबूर है। कॉलोनी की कई गलियों में पानी भरा हुआ है। जहां पैदल तो क्या लोग वाहनों से भी बडी मुश्किल से निकल पा रहे हैं। घरों के आगे बरसों से कीचड युक्त पानी भरा हुआ है। नगर परिषद द्वारा आधी गली में सीसी व नाली तो बनाई, लेकिन आगे सीसी रोड व नाली नहीं बनाने से पानी निकासी नहीं हो रही है। इस कारण घरों का पानी रोड पर जमा हो रहा है।

हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने वार्ड नंबर 45 शिव कॉलोनी का दौरा किया। जहां मूलभुत सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं था। लगभग वार्ड पार्षद के चुनाव बीते डेढ साल हो गए, लेकिन वार्ड में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। वहीं नगर परिषद सभापति कहते हैं कि वार्डों में विकास कार्यों के लिए बजट नहीं है। गली में गंदगी, मक्खी, मच्छर पनपने से वार्डवासियों को मलेरिया, डेंगू आदि महमारी फैलने की पूर्ण संभावना है। खुराना ने कहा कि नालियों से पीने के पानी के पाइप जा रहे हैं। कई पाइप तो क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में दूषित पानी पीना पड रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं वार्ड में देखा कि लोगों के घरों के पास से 11केवी लाइन के तार निकल रहे हैं। इनसे भी दुर्घटना की आशंका रहती है। एक घर के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिस पर सैकडों  तार एक दूसरे से जुडे हुए हैं। ऐसे में इन तारों से चिंगारियां निकलने पर कभी भी बडा हादसा होने की आशंका रहती है। वार्डवासियों ने कहा कि पूर्व में इस समस्या से नगर परिषद सभापति को अवगत करा दिया गया है। साथ ही मंत्री प्रमोद जैन भाया को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।