himachal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा नगर निगम चुनावों के लिए मतदान जारी, 17 वार्डों में कुल 34 मतदान केंद्र
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा नगर निगम चुनावों के लिए मतदान रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ। धर्मशाला में नगर निगम चुनाव स्वतंत्र, ष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जा रहे हैं। नगर निगम के 17 वार्डों में कुल 34 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 12 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और पांच को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

नगर निगम क्षेत्र में 36,800 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 18,258 महिलाएं और 18,542 पुरुष शामिल हैं। मतदान दोपहर 3 बजे समाप्त होगा।

पश्चिम बंगाल में ED की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारें में हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन
शिमला। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ममता बनर्जी की केंद्रीय एजेंसियों का सामना करने के तरीके की प्रशंसा करते हुए उन्हें शेरनी और रॉयल बंगाल बाघिन कहा।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई, जिसमें मुख्यमंत्री बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई पर कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नेगी ने कहा कि चुनावों से पहले गैर-भाजपा शासित राज्यों को निशाना बनाने का एक स्पष्ट एवं सुनियोजित चलन दिखाई दे रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं झारखंड जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए दावा किया कि इस तरह की कार्रवाइयां चुनावों से ठीक पहले राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न करने और लोकप्रिय नेताओं को बदनाम करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

इसके आगे नेगी ने कहा, केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर जिस प्रकार से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है वह बहुत चिंताजनक है। ये एजेंसियां चुनाव से ठीक पहले अचानक सक्रिय हो जाती हैं और केंद्र सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए एक झूठी कहानी गढऩे की कोशिश करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करतीं बल्कि केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर काम करती हैं।

हिमाचल के राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व को निशाना बनाकर पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया साहस एवं राजनीतिक दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और पूरे देश की लोकतांत्रिक ताकतों का समर्थन पाने की हकदार है। नेगी को एक प्रखर जनजातीय नेता के रूप में जाना जाता है और वह केंद्र सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुखर आलोचक रहे हैं। अतीत में उनके कई बयानों ने राजनीतिक बहस को जन्म दिया है और जनता का ध्यान आकर्षित किया है।

नेगी के बयान यह रेखांकित करते हैं कि जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विभिन्न राज्यों के विपक्षी नेताओं के बीच एकता बढ़ रही है, जिससे ईडी की कार्रवाई को एक व्यापक राष्ट्रीय राजनीतिक आयाम मिल गया है।

हिमाचल, शिमला और कश्मीर मेें बर्फवारी
नई दिल्ली। बादल छाए रहने और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के अनुमान के बीच कश्मीर घाटी में रविवार को रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना के साथ मुख्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री के नीचे बना हुआ है। हिमाचल में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब-हरियाणा में भी शीतलहर चल रही है। चंडीगढ़ में तापमान 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंजाब में घना कोहरा भी देखने को मिला। बर्फबारी और तेज सर्दी के साथ मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में मावठ की बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सोमवार से बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पंजाब, हिमाचल के जलस्तर में 36 से 49 फीट तक गिरावट
जालंधर। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग तीन महीनों से बरसात नहीं होने के चलते इन राज्यों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन हो गई है। रणजीत सागर बांध, भाखड़ा बांध और पोंग जलाशयों में जल स्तर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की सिंचाई और बिजली उत्पादन आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण है, पर बरसात की कमी के काराण पंजाब में स्थित हाइड्रो परियोजनाओं से हाइड्रो उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम होने की संभावना है। क्योंकि इन जलाशयों में जल स्तर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम है। वर्षा के अभाव में पंजाब, हिमाचल के जलाशयों के जल स्तर में 36 से 49 फीट तक की कमी दर्ज की गई है। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, रणजीत सागर बांध के मामले में स्तर 1636.7 फीट है, जो पिछले साल इसी दिन 1672.4 फीट के जल स्तर से 36 फीट कम है।

इस स्तर पर उत्पादन क्षमता 91 मिलियन यूनिट है, जबकि पिछले साल इसी दिन 221 एमयू की क्षमता थी। भाखड़ा जलाशय में मंगलवार को 17 दिसंबर को जल स्तर 1619.5 फीट है और यह पिछले साल के 1640.0 फीट के स्तर से 20.5 फीट कम है। इसके अलावा यह 1680 फीट की अधिकतम भराव सीमा से 49 फीट कम है। इस साल उत्पादन क्षमता पिछले साल के 1088 लाख युनिट के मुकाबले 858 लाख युनिट है। इसी प्रकार पोंग बांध में 17 दिसंबर को स्तर 1331.5 फीट है। पिछले साल इसी दिन जलस्तर 1366.2 फीट था। यह पिछले साल की तुलना में 36 फीट कम है। इस जल स्तर से इस साल उत्पादन क्षमता पिछले साल के 743 लाख युनिट के मुकाबले 370 लाख युनिट हो सकती है।

एआईईपीएफ के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि नवीनतम जलाशय भंडारण बुलेटिन के अनुसार चालू वर्ष के दौरान भंडारण पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में कम है और इसी अवधि के दौरान सामान्य भंडारण से भी कम है। हिमाचल प्रदेश में तीन जलाशयों का लाइव स्टोरेज पूर्ण जलाशय स्तर का 49 प्रतिशत है जबकि पिछले साल यह 69 प्रतिशत था।

सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक निर्वाचित सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। वहीं प्रतिभा खेमे के मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री पद दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई तथा मुख्यमंत्री पद के लिए हाईकमान की ओर से सुक्खू के नाम पर मुहर लगी है।सुखविंदर सुक्खू ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। रविवार दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की सीएम पद पर दावेदारी कर रही थीं। इससे पहले प्रतिभा सीएम की दौड़ से बाहर हो गई। दोपहर तक तो मुख्यमंत्री चुनने की प्रोसेस वैसी ही चल रही थी, जैसी उम्मीद थी। असल पेंच इसके बाद फंसाए जब प्रतिभा सिंह ने सुक्खू के नाम से असहमति जता दी। वे अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गर्इं।

सुक्खू का नाम आते ही होटल पहुंची प्रतिभा
इससे पहले सुखविंदर सुक्खू का नाम चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से भी हुई। मगर, कांग्रेस हाईकमान के आगे उनका एतराज नहीं टिक सका।

हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त पर पीसीसी में मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई
जयपुर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने पर पीसीसी मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यालय के बाहर पटाखे छोड़ अपनी खुशी जाहिर की।

जश्न मना रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमाचल में लोगों ने कांग्रेस में भरोसा जताकर मोदी सरकार की गलत नीतियों को करारा जबाव दिया है। देश में राजनीतिक परिदृश्य अब बदलता हुआ नजर आ रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी।

इस अवसर पर पीसीसी कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग अध्यक्ष हरसहाय यादव,पीसीसी प्रवक्ता आरसी चौधरी,पुष्पेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता हरेन्द्रपाल सिंह जादौन, समीर सुखीजा, शरीफ खान,  दीपक धीर, पंकज दाधीच,श्रवण खींची, सत्येन्द्र जादौन, महेश अग्रवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'धर्म संसद' पर सुप्रीम कोर्ट का हिमाचल को नोटिस
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार को पिछले साल दिसंबर में हरिद्वार की एक कथित 'धर्म संसद' में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भड़काऊ भाषण के आरोप पर दर्ज मुकदमों की स्थिति का विवरण 22 अप्रैल से पहले पेश करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने हरिद्वार की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम पर रोक लगाने की अर्जी पर बुधवार को सुनवाई के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता पत्रकार कुर्बान अली एवं अन्य की अर्जी पर दोनों सरकारों को ये निर्देश दिए।

पीठ ने यह कहते हुए 17 अप्रैल को होने वाली हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित 'धर्म संसद' पर रोक लगाने से किया इंकार कर दिया कि सरकार का पक्ष जानना जरूरी है।याचिकाकर्ता कुर्बान अली की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने हिमाचल प्रदेश में रविवार को प्रस्तावित धर्म संसद पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की थी।शीर्ष अदालत ने हालांकि याचिकाकर्ता कुर्बान अली को हिमाचल के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित जिला अधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखने की अनुमति दी।

न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार को हरिद्वार में दिसंबर 2021 के धर्म संसद के संबंध में दर्ज प्राथमिकियों पर कार्रवाई की स्थिति का विवरण सुनवाई की अगली तारीख 22 अप्रैल से पहले पेश करने का निर्देश दिया। हरिद्वार धर्म संसद में कथित आपत्तिजनक भाषणों के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पटना उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश एवं अधिवक्ता अंजना प्रकाश एवं अन्य ने जनहित याचिकाएं दाखिल की थीं। शीर्ष अदालत के समक्ष दायर याचिकाओं में कहा गया है, Þधर्म संसद के नाम पर दिए गए भाषण केवल आपत्तिजनक ही नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की हत्या के खुलेआम आह्वान के समान हैं।Þ