bl santosh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा संगठन चुनाव में देरी से नाराज बीएल संतोष : पूरे मंडलों के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होंगे
जयपुर। राजस्थान में भाजपा के संगठन चुनावों की धीमी रफ्तार को गति देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जयपुर दौरे पर आए। उन्होंने यहां भाजपा ऑफिस में चुनावों से जुड़े जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। चुनावों को लेकर चर्चा में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार चुनाव संयोजक नारायण पंचारिया ने अब तक की संगठन चुनावों की प्रगति रिपोर्ट संतोष के सामने रखी। चुनाव में देरी, सभी बूथों और मंडलों के चुनाव न होने और आधे से अधिक मंडलों के ही चुनाव करा कर जिलाध्यक्षों और प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन कराने की औपचारिकता पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि संगठन के चुनावों के लिए पहले सभी मंडलों के चुनाव कराने होंगे। इसके बाद ही जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। ऐसे में अब पार्टी 1137 मंडलों में से बचे मंडलों के चुनाव कराएगी। संतोष ने आगामी पांच दिन में बाकी बचे सभी मंडलों के चुनाव कराने के निर्देश प्रदेश नेतृत्व को दिए हैं। उन्होंने इसके बाद सभी जिलाध्यक्ष और फिर प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन के निर्देश दिए हैं। संगठन चुनावों को लेकर सीएम भजनलाल और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे से भी संतोष ने अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में चर्चा की।

10 जनवरी तक जिलाध्यक्ष और 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने थे
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 10 जनवरी तक सभी 44 जिला इकाइयों के जिलाध्यक्षों के चुनाव और 15 जनवरी तक प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन कराने का लक्ष्य रखा था। लेकिन 10 जनवरी बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी जिले के अध्यक्ष निर्वाचित नहीं हुए हैं। अब संतोष के निर्देश के बाद भाजपा पहले सभी 44 जिलाइकाइयों के जिलाध्यक्ष निर्वाचित करेगी। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। सभी चुनावों में कितना समय लगेगा, इसे लेकर कोई तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता प्रभारी रितुराज सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, संगठन चुनाव प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया, सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रमुख ओंकार सिंह लखावत, संगठन पर्व के सह संयोजक हरिराम रणवां, सुशील कटारा और दामोदर अग्रवाल सहित सभी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

शत-प्रतिशत मंडल रचना पूरी करें
राजस्थान में भाजपा का पुराना काम है। अन्य राज्य राजस्थान के भाजपा संगठन से प्रेरणा लेते हैं। अभी कुछ मंडलों की चुनावी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। प्राथमिकता में राजस्थान को शत-प्रतिशत मंडल रचना पूर्ण करनी चाहिए।
-बीएल संतोष, संगठन महामंत्री, भाजपा

कांग्रेस ने संविधान से की छेड़छाड़
भाजपा के आगामी दिनों में संविधान गौरव दिवस की परिकल्पना सबके समक्ष रखी है। इसके साथ ही आए हुए पदाधिकारियों का आह्वान किया कि संविधान गौरव अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने 60 साल में किस प्रकार संविधान से छेड़छाड़ की और किस प्रकार से बाबा साहब अंबेडकर को प्रताड़ित किया, इसे जनता को बताएं।
-राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी, भाजपा

संगठन पर्व 2024 के तहत गत ढाई-तीन माह से चल रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्य के लिए निर्देशित-उत्साहित किया।
-मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक, सुस्त चाल से नाराज हुए बीएल संतोष
जयपुर। भाजपा ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का अभियान 3 सितंबर से शुरू हुआ था लेकिन आज 24 दिन भी जाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में करीब 22 लाख 50 हजार सदस्य ही बना पाई है। भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करने जयपुर आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष ने बैठक में इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने बैठक में अब तक बनाए गए सदस्यों की संख्या काफी काम बताते हुए कहा की सदस्यता अभियान में किसकी कितनी भूमिका रही है, इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें चाहिए। पार्टी में सदस्यता अभियान मैं पार्टी ने राजस्थान भर में सदस्यता अभियान के दौरान एक करोड़ 25 लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा था ,सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा ऐसे में आगामी 19 दिन में पार्टी एक करोड़ पार सदस्य कैसे बनाएगी इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। बैठक में मेंबरशिप देने में आ रही समस्याओं के बारे में भी आए सदस्य संयोजकों ने बताया लेकिन संतोष उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

समीक्षा बैठक के पहले सत्र में जहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, जिला प्रभारी उपस्थित रहें। वहीं दूसरे सत्र में भाजपा के जयपुर संभाग सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, 2023 के विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, संभाग के जिला प्रमुख, महापौर, उप महापौर सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

बीएल संतोष ने भाजपा महामंत्रियों से लिया फीडबैक
जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के आखिरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेशों के भाजपा इकाइयों के संगठन महामंत्रियों से पहले संयुक्त और फिर अलग-अलग मंत्रणा की। पहली बैठक में उन्होंने केन्द्रीय स्तर के कार्यक्रमों और राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर प्रदेशों में हुई गतिविधियों पर विस्तार से बात की। इसके बाद वन-टू-वन बैठकों में राज्यवार संगठन गतिविधियों, विपक्ष के मुद्दों पर पार्टी का रुख-आंदोलन इत्यादि, राज्य में भाजपा की स्थिति, नेताओं और प्रदेश नेतृत्व को लेकर फीडबैक लिया। आगामी दिनों में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनके महामंत्रियों से विशेष मंत्रणा भी हुई। संगठन की वर्तमान हालात, नेताओं की सक्रियता, निर्णयों और केन्द्रीय कार्यक्रमों पर फीडबैक लिया। राजस्थान और छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में यहां सरकार को घेरने से लेकर भाजपा की आगामी चुनाव में जीत को लेकर, बूथ-मंडल की इकाइयों के नेटवर्क और कामों पर प्रदेश नेतृत्व की स्थिति जानी गई है।

चुनावों से पहले कई राज्यों में होगा बदलाव
भाजपा चुनावों से पहले कई बड़े राज्यों में संगठन महामंत्रियों के दायित्वों में बदलाव करने जा रही है। कई महामंत्रियों को इधर-उधर कर जिम्मेदारी बदली जाएगी, जिसमें यूपी के महामंत्री और मूलत: राजस्थान के सुनील बंसल को अन्यत्र लगाए जाने की चर्चा है।

राजस्थान में एक्शन की तैयारी: बीएल संतोष ने भाजपा के पदाधिकारियों की ली बैठक
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे है। संतोष भाजपा कार्यालय पहुंचे। संतोष यहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों की बैठक ली। राजस्थान में भाजपा की अब तक की गतिविधियों,  भाजपा के कार्यक्रमों, होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों और भाजपा की जनता तक पहुंच बनाने को लेकर बीएल संतोष ने बीजेपी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।

इसके साथ ही राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक हालातों और कांग्रेस सरकार को आगामी दिनों में घेरने को लेकर तैयार रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया। सरकार की विफलताओं के मुद्दों पर भाजपा बड़े आंदोलन कर सकती है।