gumanpura - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फर्नीचर मार्केट की दुकान में भीषण आग, दो दमकलों ने पाया काबू
कोटा। गुमानपुरा थाना क्षेत्र के शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार सुबह एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के सब्जी मंडी फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और फायरमैन ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट में एक दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही दो दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। आग एसएस एंटरप्राइजेज नामक फर्नीचर की दुकान में लगी थी।

पीछे की दीवार में मिला बड़ा छेद
व्यास के अनुसार, दुकान के पीछे की तरफ से आग लगने की बात सामने आई है। मौके पर दुकान की पिछली दीवार में एक बड़ा छेद भी मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोई व्यक्ति चोरी की नीयत से दुकान में घुसा हो और वहां किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी हो। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी आग
फर्नीचर मार्केट में आसपास कई अन्य दुकानें भी हैं। फर्नीचर और अन्य सामान ज्वलनशील होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने से रोक दी गई और बड़ा हादसा टल गया।आग की घटना में एसएस एंटरप्राइजेज की दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

31 लाख रुपए की लूट का पदार्फाश, दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा। गुमानपुरा पुलिस 31 लाख रुपए की लूट का पदार्फाश करते हुए 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जिंदल सेल्स मोबाइल दुकान का कर्मचारी विष्णु प्रजापति इस वारदात का मुख्य सूत्रधार था। उसके कहने पर ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अभी इस मामले में इनायत हुसैन पुत्र मोहम्मद रमजानी निवासी उड़िया बस्ती , विष्णु प्रजापति पुत्र सोहनलाल निवासी कंसुआ से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस  अन्य 5 आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कराने में रामगंज मंडी पुलिस की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती फरियादी जितेंद्र मेहता निवासी दिल्लीपुरा थाना सांगोद ने पर्चा बयान दिया कि वह 21 जून 2023 को अपने एक्टिवा से दिन के 3:15 बजे रामचंद्रपुरा छावनी से रावतभाटा रोड सिंधी कॉलोनी स्थित मोबाइल की दुकान से 31 लाख रुपए लेकर काले बैग में रखकर छावनी स्थित गोदाम जा रहा था। 4:00 बजे के लगभग टीचर्स कॉलोनी गुमानपुरा से गुजरते समय दो बाइक सवारों ने उसे रोका  और चाकू से वार कर रुपए से भरा बैग छीन फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यूआईटी का गुमानपुरा फ्लाई ओवर बना एक्सीडेंट जोन
कोटा । नगर विकास न्यास ने शहर की ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनाने और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर में अंडरपास और फ्लाई ओवर की बाढ़ तो ला दी। लेकिन उनमें से अधिकतर का लाभ जनता को उतना नहीं मिल रहा है जितना मिलना चाहिए। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है गुमानपुरा में इंदिरा गांधी तिराहे पर बना 57 करोड़ से अधिक की लागत का फ्लाई ओवर। 57.45 करोड़ की लागत मात्र 12 सौ मीटर लम्बाई का यह फ्लाई ओवर 32 स्पान व 31 पिलर्स पर बनाया गया है। न्यास ने इस फ्लाई ओवर को बनाने में 57.45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके दोनों तरफ की एप्रोच रोड 75 व 90 मीटर की बनाई गई है। हालत यह है कि अभी इस फ्लाई ओवर को बने 6 माह का समय ही हुआ है। उससे पहले ही इसके बीच में गड्ढ़े होने लगे हैं। हालांकि उसे सीमेंट का पेचवर्क कर भर दिया है। सभी फ्लाई ओवर चौड़े व डिवाइडर भी शहर में जितने भी फ्लाई ओवर व ओवरब्रिज हैं वे सभी चार लेन वाले हैं। सभी पर डिवाइडर भी बने हुए हैं। चाहे रंगपुर का आरओबी हो या छावनी का फ्लाई ओवर। विज्ञान नगर का फ्लाई ओवर हो या केशवपुरा का। लेकिन गुमानपुरा का फ्लाई ओवर संकरा होने के बाद भी उस पर डिवाइडर तक नहीं बनाया जाना तकनीकी खामी है। दिनभर वाहन आपसमें टकरा रहे इस फ्लाई ओवर के संकरा होने व बिना डिवाइडर के होने से दोनों तरफ से वाहन तेजी से निकल रहे हैं। जिससे यहां मोड़ अधिक होने पर दिनभर वाहन आपस में टकरा रहे हैं। पिछले दो-तीन दिन से इस तरह के मामले अधिक हुए हैं। शुक्रवार को भी दिन में कई बार वाहन ओवरटेक करने के प्रयास में आपस में टकराते रहे। इसका कारण वाहनों का ओवरटेक करना है। जल्दी निकलने के प्रयास में अधिकतर वाहन चालक ओवरटेक कर रहे हैं। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। संकरा होने के बाद भी इस फलाई ओवर से दोनों तरफ के वाहन निकल रहे हैं। जिससे यह खतरा अधिक बढ़ गया है। दोनों तरफ उतार-चढ़ाव के समय भी हादसों का खतरा इस फ्लाई ओवर को इंदिरा गांधी तिराहे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने व वहां लगने वाले जाम की समस्या का समाधान के लिए किया गया है। लेकिन हालत यह है कि न तो इंदिरा गांधी तिराहे पर ट्रैफिक में सुधार हुआ और न ही फ्लाई ओवर पर यातायात सुगम हुआ। जितने दावे किए जा रहे थे वे खोखले ही साबित हुए हैं। वहीं ज्वाला तोप के पास से फ्लाई ओवर पर चढ़ने और वल्लभ नगर चौराहे पर उतार के समय दोनों जगह पर भी हादसों की स्थिति उत्पन्न की गई है। ज्वाला तोप के पास फ्लाई ओवर से उतरने, उस पर चढ़ने और सेवन वंडर्स की तरफ से गीता भवन की तरफ जाने और गीता भवन से गुमानपुरा की तरफ जाने व सब्जीमंडी से सेवन वंडर्स की तरफ जाने वाले वाहनों के एक साथ आने के कारण यहां अघोषित नया चौराहा व हादसों का खतरा उत्पन्न कर दिया है। यहां भी दिन में कई बार हादसे तो हो ही रहे हैं। लोगों को निकलने में ही डर लगने लगा है। यही स्थिति वल्लभ नगर चौराहे पर बनी हुई है। यहां भी फ्लाई ओवर से तेजी से वाहनों के उतरने, ऊपर चढ़ने और गुमानपुरा की तरफ से आने वाले वाहन व फर्नीचर मार्केट की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण हादसों की स्थिति को अनावश्यक रूप से पैदा कर दिया है। 12 सौ मीटर का फ्लाई ओवर और एस आकार में कई मोड़ न्यास ने पुरानी सब्जीमंडी स्थित ज्वाला तोप के पास से इंदिरा गांधी तिराहा होते हुए वल्लभ नगर चौराहे तक करीब 12 सौ मीटर लम्बा फ्लाई ओवर बनाया है। इस छोटे से फ्लाई ओवर को एस आकार में बनाया गया है। जिससे इस पर कई मोड़ हैं। मोड़ भी इतने अधिक खतरनाक हैं कि सामने से आने वाले वाहन आसानी से नजर ही नहीं आ रहे हैं। जिससे तेजी से आने वाले वाहन विशेष रूप से बड़े वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मात्र 7.50 मीटर चौड़ाई के इस दो लेन फ्लाई ओवर को बनाया गया है। पहले से ही संकरा होने के बाद भी उस पर डिवाइडर नहीं बनाया गया। जिससे दोनों तरफ के वाहन ओवरटेक करके निकल रहे हैÞ। जिससे फ्लाई ओवर के ऊपर हादसों के साथ ही जाम के भी हालात बन रहे हैं। यह स्थिति रात के समय अधिक खतरनाक हो रही है। जनता का दर्दं गुमानपुरा में बनाया गया फ्लाई ओवर काफी संकरा है। इसके बाद भी इसके बीच में डिवाइडर नहीं बनाया गया। जिससे दिनभर निकलने वाले वाहन ओवरटेक करते रहते हैं। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं दोनों तरफ के वाहन इस संकरे फ्लाई ओवर से निकलना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस फलाई ओवर पर मोड भी काफी अधिक व खतरनाक हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा वाहन नीबे गिर सकता है। इस कारण से या तो यहां पतला डिवाइडर बनाया जाए या फिर इस फलाई ओवर पर वन वे ही ट्रैफिक किया जाए। वरना 57 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए इस फ्लाई ओवर का कोई फायदा नहीं है। - संजय शर्मा, गुमानपुरा फ्लाई ओवर आमजन को ट्रैफिक की परेशानी से राहत देने के लिए बनाए जाते हैं। जिनकी लम्बाई और चौड़ाई इतनी होनी चाहिए कि उस पर से वाहन आसानी से निकल सकेें। तब तो उस फ्लाई ओवर को बनाने का औचित्य है और उसका मकसद हल होगा। लेकिन गुमानपुरा में बनाया गया फ्लाई ओवर 55 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया है। लेकिन वह भी इतना संकरा व मोड़ वाला है कि उस पर हादसे होना स्वाभाविक है। - हिमांशु रणदीप, गुमानपुरा अभी यह स्थिति है तो आने वाले समय में वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और विकट होगी। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इसे नहीं बनाया गया है। इसका डिजाइन भी शहर के मुताबिक नहीं है। फ्लाई ओवर को या तो चौड़ा बनाया जाता और डिवाइडर भी बनता। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं हो सकता तो इसे वन वे किया जा सकता है। जिससे एक तरफा यातायात होने से कुछ हद तक हादसों को टाला जा सकता है। - अरविंद शर्मा, दादाबाड़ी न्यास सचिव ने नहीं दिया जवाब फ्लाई ओवर पर हादसे रोकने के लिह भविष्य में किए जाने वाले प्रयास के बारे में जाने के लिए नगर विकास न्यास सचिव राजेश जोशी को मोबाइल पर फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वाट्सअप पर मैसेज भी किया लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया।

अलर्ट: बिजली के खुले पैनल बन सकते है बारूद
कोटा । शहर में चोर व स्मैकचियों के हौंसले इतने  बुलंद हैं कि गुमानपुरा जैसे व्यस्त बाजार और मेन रोड से बिजली के पैनल बॉक्स के ढक्कन तक चोरी कर ले गए। खुले पैनल बॉक्स से करंट का खतरा बना हुआ है। इससे बचने के लिए दुकानदारों ने प्लास्टिक की थैली व कपड़ों से पैनल बॉक्स को ढक तो दिया लेकिन वे टाट में पैबंद लग रहे हैं। नगर विकास न्यास द्वारा गुमानपुरा में इंदिरा गांधी तिराहे पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया है। ज्वाला तोप सब्जीमंडी से इंदिरा गांधी तिराहा होते हुए वल्लभ नगर चौराहे तक फ्लाई ओवर बनाया है। करीब 45 करोड़ रुपए की लागत से बने इस फ्लाई ओवर के साथ ही गुमानपुरा बाजार में बिजली के खंबे भी हटाए गए हैं। क्षेत्र के पोल लेस(खंबा रहित) बनाने के साथ ही घरों व दुकानों के  ऊपर से निकल रहे बिजली के तारों को भी हटाया गया। उन तारों को अंडरग्राउंड किया गया है। जिससे बिजली के तारों का जंजाल खत्म हो जाए और क्षेत्र खुला-खुला नजर आए।साथ ही  उनके कनेक् शन दुकानों व घरों के आगे करीब दो-दो फीट के पैनल बॉक्स लगाकर उनसे किए। नगर विकास न्यास के अधिकािरयों ने तो एक अच्छी सोच के साथ इस काम को किया। लेकिन चोर व स्मैकची अधिकािरयों से दो कदम आगे निकले। जैसे ही बॉक्स नीचे दिखाई दिए। उन्होंने अधिकतर बॉक्स के ढक्कन ही गायब कर दिए। हालत यह है कि वर्तमान में अधिकतर पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं। जिनसे बिजली के तार लटके हुए हैं। ऐसे में गुमानपुरा जैसे व्यस्त बाजार में जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारीे के लिए आ रहे हैं। उनके साथ ही दुकानदारों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

करीब 70 से 80 बॉक्स
नगर विकास न्यास द्वारा फ्लाई ओवर के काम के साथ ही बिजली के खंबों को हटाकर केबल को अंडरग्राउंड करने का काम किया गया। लाखों रुपए कीमत के करीब 70 से 80 बॉक्स लगाए गए हैं। ये बॉक्स इंदिरा गांधी तिराहे के आस-पास से गुमानपुरा मेन बाजार तक और पुराना रावतभाटा बस स्टैंड की तरफ लगाए हैं। दुकानों व घरों के आगे एक निर्धारित दूरी पर इस तरह के बॉक्स लगाए गए हैं। न्यास सूत्रों के अनुसार एक-एक बॉक्स से मकानों व दुकानों की दूरी के हिसाब से 2 से 8 तक कनेक्शन किए गए हैं।

खंबों का काम कर रहे पैनल बॉक्स
न्यास के अधिकरिक सूत्रों ने बताया कि  जिस तरह से पहले बिजली के खंबों से दुकानों व घरों के बिजली कनेक्शन होते थे। उन खंबों को हटाकर तारों को अंडरग्राउंड कर दिया है।  साथ ही घरों व दुकानों के कनेक्शन इन पैनल बॉक्स से कर दिए हैं। ऐसे में अब ये पैनल बॉक्स बिजली के खंबे की तरह ही काम कर रहे हैं।

वर्तमान में यह है हालत
गुमानपुरा जैसे व्यस्त बाजार में मेन रोड पर लगे सभी पैनल बॉक्स की हालत यह है कि उनके ढक्कन गायब होने पर करंट के खतरे से बचने के लिए अधिकतर दुकानदारों ने उन बॉक्स को प्लास्टिक की थैलियां लपेटकर व पानी के कैम्पर के पास कपड़ा ढक रखा है। जिससे उन बॉक्स की सुंदरता खत्म होने के साथ ही खतरा कम नहीं हुआ है।

नगर विकास न्यास ने दुकानों के आगे कुछ समय पहले ही बिजली के पैनल बॉक्स लगाए थे। तारों को अंडरग्राउंड कर उनके कनेक्शन पैनल बॉक्स से किए थे। लेकिन बॉक्स लगने के कुछ दिन बाद ही सभी बॉक्स के ढक्कन चोरी हो गए हैं। जिससे करंट का खतरा बना हुआ है। बॉक्स के पास ही वाहन खड़े होने से गर्मी व बरसात के समय कभी भी करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता है।
संजय शर्मा, अध्यक्ष ,गुमानपुरा व्यापार संघ

स्मैकचियों व चोरों की हालत तो यह है कि घर में ही सामान नहीं छोड़ते। उन्हें तो लोहा व अन्य सामान दिखना चाहिए। अभी तक बिजली के  पैनल बॉक्स के ढक्कन चोरी होने की जानकारी किसी ने नहीं दी है। अब उसे दिखवाकर सभी के नए सिरे से ढक्कर लगवा देंगे। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए गार्ड भी लगाने पड़ेंगे। जिससे दोबारा से वे चोरी नहीं हों।
राजेश जोशी, सचिव ,नगर विकास न्यास

गुमानपुरा फ्लाईओवर पर लगाई टेंपरेरी हैलोजन लाइट
कोटा । नगर विकास न्यास की ओर से 57 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाए गए गुमानपुरा फ्लाईओवर पर बीच में फिलहाल टेंपरेरी हैलोजन लाइट लगाई गई है। नगर विकास न्यास द्वारा हाल ही में ज्वाला तोप सब्जी मंडी से इंदिरा गांधी सर्किल होते हुए वल्लभनगर चौराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है । फ्लाईओवर तैयार होने के बाद उस पर लोड टेस्टिंग कर फ्लाईओवर पर ट्रैफिक तो शुरू कर दिया लेकिन उस पर रोड लाइट नहीं लगाई गई।  जिससे अभी तक फ्लाईओवर पर दिन के समय ही ट्रैफिक चल रहा था।  अंधेरा होते ही रात 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद कर रखा था।

नगर विकास न्यास द्वारा फ्लाईओवर पर स्थाई बिजली के खंभे लगाकर लाइट शुरू करने में समय लग रहा है। इस कारण से न्यास द्वारा फ्लाईओवर के बीच में मोड पर अस्थाई  रूप से हैलोजन लाइट लगाई गई है । न्यास अधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ दर्जन हैलोजन लाइट फ्लाईओवर के दोनों तरफ  लगाई गई है। जिससे रात के समय मोड पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े । उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे लगाकर रोड लाइटें चालू की जाएंगी लेकिन उसे इस महीने तक लगाया जा सकेगा । उस समय तक अस्थाई  रूप से व्यवस्था करते हुए फ्लाईओवर पर बीच में मोड़ के पास करीब डेढ़ दर्जन हैलोजन लाइट लगाई गई है। जिससे रात के समय भी ट्रैफिक को फ्लाईओवर से निकलने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

गौरतलब है कि कोटडी चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य चलने से वहां पर ट्रैफिक डायवर्ट किया हुआ है । ऐसे में सब्जी मंडी से कोटडी चौराहा होकर छावनी जाने वाले वाहन और सीएडी दादाबाड़ी की तरफ  से कोटडी होकर नयापुरा जाने वाले वाहन गुमानपुरा स्थित फ्लाईओवर से ही होकर निकल रहे हैं । जिससे फिलहाल इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है । ऐसे में जहां रात के समय इस फ्लाईओवर को लाइटों के अभाव में बंद किया गया जा रहा था वह अब शुरू कर दिया गया है।