hit and run case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में हिट एण्ड रन : नशे में महिला ने तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, बच्ची की मौत
जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे शराब के नशे में धुत महिला ने तेज रफ्तार कार से दो बच्चियों के साथ बाइक पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक से तीनों ही उछलकर सड़क पर गिर गए, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका पिता और ममेरी बहन घायल हो गए। ममेरी बहन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि घायल पिता का उपचार जारी है। हादसे के बाद महिला ने सड़क पर हंगामा कर दिया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल संभाला और मेडिकल कराया। पुलिस ने इस हादसे में ड्रिंक एंड ड्राइव समेत सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर लाल कोठी थाने पर हंगामा कर घेराव किया। हादसे में मौत का शिकार हुई असीमा के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गिरफ्तार कार चालक महिला संस्कृति (28) मूलत: नागपुर हाल जगतपुरा की रहने वाली है।  दुर्घटना थानाप्रभारी (पूर्व) राजेश बाफना ने बताया कि जवाहर नगर के आजाद नगर निवासी इस्लामुद्दीन अपनी बेटी आशिमा (14) और उसकी ममेरी छह वर्षीय बहन चांदनी को बापू बाजार शादी में शामिल होकर वापस बाइक से घर ला रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसे महिला चला रही थी। वह टक्कर मारती हुई कार को अजमेरी गेट की तरफ भाग गई।
डॉक्टरों ने आशिमा को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस्लामुद्दीन की टांग में फ्रेक्चर और छोटी बच्ची के हाथ पैर में चोट आई हैं। घटना के बाद कार चला रही युवती को बाइक सवार युवकों और पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। रास्ते में उसे रोक लिया। कार रोकते ही उसमें पीछे बैठे दो लड़के उतरकर भाग गए। रोकने के बाद वह हाथ जोड़ कर माफी मांगती रही। हादसे के बाद मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। विधायक रफीक खान सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया।

काल के गाल में समा गया परिवार का इकलौता सहारा : थाने से लेकर सड़कों तक उग्र भीड़ ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
जयपुर। चालक की घोर लापरवाही ने तीन जिंदगियों को लील लिया और कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। जयपुर की शांत रात अचानक चीख-पुकार और मातम में बदल गई। जब एक बेकाबू एसयूवी ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद डाला। इन तीनों परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार सुबह से ही नाहरगढ़ थाने और छोटी चौपड़ पर इकट्ठी हुई भीड़ ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हादसे में मौत का शिकार हुए अवधेश पारीक के परिवार को लोगों ने मंगलवार शाम तक उसकी मौत की भनक नहीं लगने दी। वहीं भाई-बहन की एक साथ अर्थी उठी तो सभी की आंखें नम हो गईं।

हंगामा दुकानें बंद
हादसे में तीन जनों की मौत से मंगलवार सुबह हड़कम्प मच गया। नाहरगढ़ थाने के पास ही रहने वाले मृतक अवधेश पारीक के परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर किया। इस दौरान छोटी चौपड़ पर भी टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया, पुलिस ने लगातार लोगों को समझाइश कर मामला शांत कराए रखा। नाहरगढ़ थाने के बाहर दोनों भाई-बहन के परिजन नहीं पहुंच सके। प्रदर्शनकारियों ने परकोटे की सड़कों पर विरोध कर दुकानें बंद करार्इं।

पड़ोसियों ने अखबार नहीं पहुंचने दिया
हादसे में मौत का शिकार हुए अवधेश पारीक अविवाहित थे। उसका बड़ा भाई जीतू पारीक एक हादसे में शारीरिक रूप से कमजोर हो चुका है। मृतक की एक बहन और चचेरे भाई पिंकू पारीक और मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता पदम शरण लकवाग्रस्त होने के साथ ही अवधेश भी बीमार रहता था, जिसके  चलते चिकित्सक ने उसे शाम के वक्त टहलने की सलाह दी थी। पूरे परिवार का जिम्मा अवधेश सैनेट्री की दुकान चलाकर उठा रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार पर रोजी-रोटी का संकट आने के साथ ही दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार को एक साथ सदमा नहीं लगे इस कारण अवधेश के यहां पहुंचने वाला अखबार रोक दिया।

जहां से उठी डोली, वहीं से उठी अर्थी
हादसे में वीरेन्द्र और उसकी बहन ममता भी मौत के मुंंह में समा गई। वह हवा सड़क स्थित 22 गोदाम इलाके में रहती थी। उसके पति सुरेन्द्र सिंह गोविन्द नगर पश्चिम कंवर नगर में दुकान चलाते हैं। सवाई मानसिंह अस्पताल से शवों को पोस्टमार्टम हुआ तो भाई-बहन के शव अग्रसेन नगर पहुंचे। यहां से दोनों की एक साथ अर्थी उठीं। वीरेन्द्र महाकाल का भक्त था। वहीं, ममता के इकलौता बेटा निखिल है, जो मुम्बई में सीए है। उसने रात को ही हादसे की जानकारी दे दी गई और वह मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे जयपुर पहुंचा तो मां और मामा की मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़-परिजनों को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा।

प्राइवेट कम्पनी में एमआई रोड पर फाइनेंस का काम करता था वीरेंद्र सिंह
दो बच्चों का पिता वीरेंद्र अपने मां-पिता, पत्नी और दो बच्चों समेत महेश नगर जयपुर में रहता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य वीरेन्द्र अपने पीछे बेटी देवांशी कंवर (17) और बेटा जयवर्धन सिंह (15) साल को छोड़ गया है। वीरेंद्र की मौत के बाद परिजन बुरी तरह से टूट चुके हैं। सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपए की सहायता राशि की भी मांग कर रहे हैं ।

चार दिन पहले हुआ था फूफा का देहान्त
वीरेंद्र अपनी बड़ी बहन ममता कंवर के साथ फूफा गिरधारी की बैठक से लौट रहा था। स्कूटी सवार बहन-भाई को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्क्र मार दी। जिन्हें एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया और देर रात इलाज के दौरान वारेन्द्र भी जिंदगी की जंग हार गया। शवों का एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया गया है।

धरना-प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने किया यातायात डायवर्ट
छोटी चौपड़ और नाहरगढ़ थाने के बाहर चल रहे धरना-प्रर्दशन के चलते पुलिस ने सुरक्षा के नजरिए से चार दीवारी में भीड़ ना घुसे, इसलिए अजमेरी गेट, बड़ी चौपड़, चांदपोल, नाहरगढ़ रोड,चौड़ा रास्ता, न्यू गेट, जौहरी बाजार के रास्ते को बेरिकेड्स लगा कर बंद कर दिया, जिससे आम जन को तंग  गलियों में रास्ता तलाशना पड़ा। हालांकि स्कूली वाहनों और आपाताकालीन सुविधा के वाहनों को निकलने दिया जा रहा था। इसी बीच भीड़ के प्रर्दशन को देखते हुए परकोटे का पूरा बाजार बंद करवा दिया गया।

तेज रफ्तार से मौतों पर उबला जयपुर : प्रदर्शन और जाम, मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपए का मुआवजा और संविदा पर नौकरी
जयपुर। नाहरगढ़ रोड पर सोमवार रात करीब सवा नौ बजे तेज रफ्तार कार से रोड पर मचा, कहर से मौत का शिकार हुए मामले में सरकार ने तीन मृत आश्रितों को 50 लाख रुपए का मुआवजा और एक संविदा पर नौकरी की घोषणा की है। इसके बाद नाहरगढ़ थाने और छोटी चौपड़ पर चल रहा धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी समाप्त कर दी गई। वहीं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने हादसा करने वाले कार चालक उस्मान को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। इस संबंध में मृतका ममता कंवर के पति सुरेन्द्र सिंह की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच सीआई रामेश्वरी को सौंपी है। एफएसएस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

ऐसे बनी सहमति
मुआवजे और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भीड़ का धरना नाहरगढ़ थाने के बाहर लगातार जारी था। दोपहर को सांसद मंजू शर्मा नाहरगढ़ थाने पहुंची और वार्ता शुरू हुई। करीब साढ़े चार बजे मृतकों को 50-50 लाख रुपए और एक-एक संविदा पर नौकरी देने की बात सांसद ने कही। कुछ देर तक लोग नहीं माने लेकिन अंत में सहमति बन गई और धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

सुबह से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन
गाड़ी चालक की रफ्तार के तांडव से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। मंगलवार सुबह तक जब मृतकों के परिजनों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई तो लोगों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया और नाहरगढ़ थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश की लेकिन बात नहीं बनी। विधायक बालमुकुंदाचार्य पहुंचे लोगों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया। जब मांगे नहीं मानी तो लोगों ने छोटी चौपड़ पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने छोटी चौपड़ पर आने वाले वाहनों को रोक दिया।

तीन के उजड़े परिवार, बाकी दहशत में
शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाकर लोगों और वाहनों को टक्कर मारने वाले उस्मान की लापरवाही से हादसे में तीन जनों वीरेन्द्र सिंह (48), ममता कंवर (50) निवासी शास्त्री नगर, अवधेश पारीक (37) निवासी नाहरगढ़ रोड की मौत हो गई जबकि मोनेश सोनी (28) निवासी नाहरगढ़ रोड, मोहम्मद जलालुद्दीन (44) निवासी मानबाग शारदा कॉलोनी, दीपिका सैनी (17) निवासी संतोषी माता मंदिर के पास, विजय नारायण (65) निवासी गोविंदराव जी का रास्ता, जेबुनिशा (50), अंशिका (24) घायल हो गए थे। इनका उपचार जारी है।

तेज रफ्तार कार हादसे में तीन की मौत हो चुकी है बाकी का उपचार जारी है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो चुका है।
बजरंग सिंह शेखावत, एडिशनल डीसीपी नॉर्थु

सड़क के पास सो रहे दंपती को कार चालक ने कुचला
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें देर रात एक कार चालक ने सो रहे दंपती को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी और 11 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना के बाद पुलिस पुलिस उपाधीक्षक राम वर्मा अस्पताल पहुंचे। पुलिस उप अधीक्षक कालूराम वर्मा ने बताया कि जेके लोन अस्पताल के सामने मोंटेसरी स्कूल के पास सड़क के पासएक दंपति अपने परिवार के साथ  सो रहे थे। वह फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर कर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

नयापुरा की तरफ से स्टेशन की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने देर रात कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मजदूर दिनेश की मौत हो गई , जबकि उसकी पत्नी वेणी और बेटा राकेश गंभीर रूप से घायल है। सब इंस्पेक्टर  लइक अहमद ने बताया कि मजदूर परिवार बारां का रहने वाला है । परिवार कोटा में मजदूरी के कार्य से ही जुड़ा हुआ था और सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहा है। कार में भी पति-पत्नी सवार थे, जो घटना के बाद कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू  कर दी है ।