elon musk - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायतों के बाद अपने नियमों को सख्त करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चैटबॉट ग्रोक के लिए नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं।

एक्स ने नए नियमों के तहत असली लोगों की आपत्तिजनक कपड़ों में तस्वीरों को संपादित करने पर रोक लगाना, चित्र बनाने की सुविधा सिर्फ पेड उपभोक्ताओं तक सीमित करना और ऐसे इलाकों में जियोब्लॉकिंग शुरू करना शामिल है जहां ऐसा कंटेंट गैर-कानूनी है, जो उपभोक्ता सुरक्षा और कानूनी पालन के प्रति प्लेटफॉर्म की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

एक्स ने कहा, हमने ग्रोक खाते को बिकनी जैसे आपत्तिजनक कपड़ों में असली लोगों की तस्वीरों को संपादित करने से रोकने के लिए तकनीकी उपाय लागू किए हैं। गौरतलब है कि यह प्रतिबंध सभी उपभोक्ताओं पर लागू होता है, जिसमें पेड उपभोक्ता भी शामिल हैं।ग्रोक के जरिए चित्र बनाना और संपादित करना अब सिर्फ पेड खाते तक सीमित है। एक्स ने कहा कि इस कदम से टूल का गलत इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान करने और उसे जवाबदेह ठहराने में मदद मिलेगी। ऐसे क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को ऐसे चित्र बनाने से रोकने के लिए जियोब्लॉकिंग उपाय भी शुरू किए गए हैं जहां यह कानून द्वारा प्रतिबंधित है।

कंपनी ने कहा कि उसने ऐसे क्षेत्रों में ग्रोक के जरिए बिकनी, अंडरवियर या इसी तरह के कपड़ों में असली लोगों के चित्र बनाने से सभी उपभोक्ताओं को रोकने के लिए जियोब्लॉकिंग उपाय शुरू किए हैं, जहां ऐसी गतिविधि गैर-कानूनी है। एक्स ने देकर कहा कि ये बदलाव उसके मौजूदा सुरक्षा ढांचे को नहीं बदलते हैं। सभी एआई जेनरेटेड कंटेंट को एक्स नियमों का पालन करना जारी रखना होगा। भले ही उपभोक्ता अनपेड हों या पेड।

प्लेटफॉर्म ने कहा कि उसकी सुरक्षा टीमें अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने, उल्लंघन करने वाले या गैर-कानूनी कंटेंट को हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने, जरूरत पडऩे पर खाते को स्थायी रूप से निलंबित करने और स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

Elon Musk ने रचा इतिहास, कमाई के मामले में बने दुनिया के पहले व्यक्ति
वॉशिंगटन। अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क 700 अरब डॉलर से ज्यादा की सम्पति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए है। फोब्र्स मैगजीन ने यह जानकारी दी है। डेलावेयर शीर्ष अदालत के मस्क के 2018 टेस्ला स्टॉक विकल्प पैकेज को अमान्य करने वाले निचली अदालत के फैसले को पलटने के बाद मस्क की दौलत बढ़ गई, जिसकी अब कीमत 139 अरब डॉलर है।

फोब्र्स ने कहा कि उसका अनुमान है कि इस फैसले के खिलाफ सफलतापूर्वक अपील करने के बाद मस्क की कुल सम्पति  रिकॉर्ड 749 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। मैगजीन ने पहले मस्क को 600 अरब अमरीकी डॉलर से ज्यादा सम्पति वाला पहला व्यक्ति बताया था जब स्पेसएक्स ने एक आईपीओ की घोषणा की थी जिसमें कंपनी की कीमत 800 अरब अमरीकी डॉलर थी।

हाल ही में, मार्च 2020 तक मस्क की कुल सम्पति 24.6 अरब अमरीकी डॉलर आंकी गई थी। जनवरी 2021 में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उसी साल उन्होंने 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया और 2024 में मस्क की कुल सम्पति बढ़कर 500 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई। मस्क के अलावा ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की कुल सम्पति 400 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुँची है।

मस्क ने की ट्रम्प की सराहना : विश्व में कई गंभीर संघर्षों को किया हल, कहा- जहां जरूरी हो वहां देना चाहिए श्रेय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दक्षिण अफ्रीका भेजने की धमकी के बाद अब कारोबारी एलन मस्क ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने 'विश्व में कई गंभीर संघर्षों को हल किया है। इससे पहले ट्रम्प ने स्पेसएक्स के संस्थापक मस्क को दक्षिण अफ्रीका भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने धमकी दी थी। दरअसल 'एक्स के मालिक मस्क ने हाल ही में सीनेट की ओर से पारित किए गए वन बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना करते हुए इसे पागलपन और सनक करार दिया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी थी। ट्रम्प के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने एक्स पर कहा कि वह स्थिति को तूल देने से परहेज करेंगे, भले ही ऐसा करने की उनकी जोरदार इच्छा हो।

इजराइल और हमास के बीच 60-दिवसीय युद्धविराम के बारे में मस्क ने 'एक्स पर कहा कि जहां जरूरी हो वहां श्रेय दिया चाहिए। डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व के कई गंभीर संघर्षों को सफलतापूर्वक हल किया है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ विशेष रूप से ट्रम्प की गाजा में 60-दिवसीय युद्धविराम की घोषणा वाली पोस्ट भी शेयर किया है। मई माह में अमेरिकी संसद के निचले सदन ने ट्रम्प के वन बिग ब्यूटीफुल बिल को आगे बढ़ाया था, जिसमें संघीय खर्च में कटौती के साथ गंभीर कर छूट का भी प्रावधान है। कांग्रेस के बजट कार्यालय के अनुसार, इससे बजट घाटा और देश पर कर्जें दोनों ही बढ़ेंगे।

मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रम्प के इस विधेयक की बार-बार आलोचना की थी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह विधेयक अमेरिका के बजट घाटे को 2.5  खरब डालर तक बढ़ा देगा और अमेरिकी नागरिकों को कर्ज में डूबो देगा। विश्लेषकों के अनुसार अगर संसद में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट कर्ज सीमा बढ़ाने पर सहमत नहीं होते हैं, तो अगस्त तक अमेरिका डिफ़ॉल्ट के कगार पर पहुंच सकता है। हाल के वर्षों में कांग्रेस के भीतर दो अमेरिकी दलों के बीच राजनीतिक विवादों में उधार सीमा बढ़ाने का मुद्दा अक्सर इस्तेमाल किया गया है।

दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए चमत्कार साबित हो सकता न्यूरालिंक का नया प्रोजेक्ट
वाशिंगटन। एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) एक ऐसी चिप पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य अंधे लोगों को उनकी दृष्टि वापस दिलाना है।

न्यूरालिंक प्राइम अध्ययन एन1 इम्प्लांट की सुरक्षा और कार्यक्षमता का परीक्षण करेगा, जो एक वायरलेस मस्तिष्क-कम्प्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) है, जिसे रीढ़ की हड्डी की चोट या एएलएस जैसी स्थितियों के कारण गतिशीलता खो चुके व्यक्तियों की स्वायत्तता बहाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

एलन मस्क की ब्रेन चिप कंपनी न्यूरालिंक ने अपने पहले लकवाग्रस्त मरीज को केवल 'टेलीपैथी' तकनीक के माध्यम से कंप्यूटर पर नियंत्रण पुनः प्राप्त करने और गेम खेलने में सफलतापूर्वक सक्षम बनाया।

इसका उपयोग कैसे होता है :

जब कोई व्यक्ति हिलने-डुलने के बारे में सोचता है, तो उसके मस्तिष्क के विशिष्ट क्षेत्र न्यूरॉनल गतिविधि से जगमगा उठते हैं। न्यूरालिंक डिवाइस माइक्रोमीटर परिशुद्धता के साथ इन क्षेत्रों में पहुँचती है, इलेक्ट्रोड थ्रेड का उपयोग करके संकेतों को पकड़ती है और उन्हें वायरलेस तरीके से बाहरी डिवाइस पर भेजती है।

ट्रंप अमेरिका के लोगों को बाटेंगे 400 अरब डॉलर, एलॉन मस्क को सौंपा जिम्मा
वॉशिंटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके प्रशासन सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) से बचे हुए पैसों का 20 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका के लोगों में बाटने का विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने DOGE का जिम्मा एलॉन मस्क को सौंपा है।

ट्रंप ने कहा कि हम एक नई अवधारणा पर विचार कर रहे हैं, जिसमें DOGE की बचत का 20 प्रतिशत अमेरिका के लोगों को दिया जाएगा और 20% ऋण चुकाने में खर्च किया जाएगा। कई अरब की बचत हो रही है, इसलिए हम अमेरिका के लोगों को 20 प्रतिशत वापस देने का सोच रहे है।

अमेरिका को अपने हथियार कार्यक्रमों में सुधार की आवश्यकता, एलन मस्क ने कहा - ऐसा नहीं करने पर करना पड़ सकता है लड़ाई में बड़ी हार का सामना
वाशिंगटन। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एवं टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि अमेरिका अपने पुराने हथियार कार्यक्रमों में तत्काल सुधार नहीं करता, तो उसे अगली लड़ाई में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। मस्क ने एक्स पर कहा कि अमेरिकी हथियार कार्यक्रमों को पूरी तरह से  रिडिजाइन करने की जरूरत है। वर्तमान रणनीति यह है कि कम संख्या में हथियार उच्च कीमत पर बनाए जाएं, अगर तत्काल बदलाव नहीं किए गए, तो अमेरिका अगली लड़ाई में बहुत बुरी तरह से हार जाएगा।

मस्क ने अमेरिकी रक्षा क्षेत्र में अक्षमताओं की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अत्यधिक नौकरशाही और पुरानी सैन्य रणनीतियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करती हैं। उनकी नवीनतम चेतावनी पेंटागन की क्षमता को लेकर बढ़ती चिंताओं को जोड़ती है कि वह आधुनिक युद्ध और तकनीकी प्रगति के अनुसार कैसे अनुकूलित हो सकता है।उन्होंने विशेष रूप से अमेरिकी सैन्य की ड्रोन युद्ध में पिछडऩे की समस्या को उठाया है और उन्होंने कहा है कि देश को घरेलू ड्रोन उत्पादन में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि सैन्य खरीद प्रक्रियाएं अक्सर अत्यधिक प्रारंभिक आवश्यकताओं के कारण अक्षम हो जाती हैं, जो प्रगति को बाधित करती हैं।

मस्क की चेतावनी एक ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी सैन्य अपनी पारंपरिक युद्ध रणनीतियों को आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं के अनुसार बदलने की कोशिश कर रहा है। यह चेतावनी उन चिंताओं को भी बढ़ाती है, जो पेंटागन की क्षमता को लेकर हैं कि वह तकनीकी प्रगति के साथ कैसे तालमेल बिठा सकता है।

स्टारगेट को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़े एलन मस्क और ऑल्टमैन
वॉशिंगटन। एक्स एआई के मालिक एलन मस्क और ओपनएआई के कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन अमेरिका भर में ओपनएआई के लिए डेटा सेंटर बनाने की विशाल बुनियादी ढांचा परियोजना स्टारगेट को लेकर एक्स पर भिड़ गये हैं। ओपनएआई ने कहा कि वह अमेरिका में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए कई डेटा केंद्र बनाने की बात सॉफ्टबैंक और ओरेकल के साथ मिलकर काम करेगा। कंपनियों को शुरुआत में स्टारगेट को एक अरब अमेरिकी डॉलर देने और अगले चार वर्षों में उद्यम में पांच अरब डॉलर का निवेश करने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया कि सॉफ्टबैंक और ओपनएआई स्टारगेट के प्रमुख भागीदार हैं, सॉफ्टबैंक के पास वित्तीय जिम्मेदारी है और ओपनएआई के पास परिचालन जिम्मेदारी है। मस्क ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा कि वास्तव में उनके पास पैसा नहीं है। सॉफ्टबैंक ने 10 अरब डॉलर से कम की राशि सुरक्षित रखी है। ऑल्टमैन ने एक्स पोस्ट में मस्क पर पलटवार करते हुए कहा कि गलत आपको निश्चित रूप से पता है।

उन्होंने कहा कि टारगेट देश के लिए महान है। मुझे एहसास है कि देश के लिए जो अच्छा है, वह हमेशा आपकी कंपनियों के लिए सर्वोत्तम नहीं होता है, लेकिन आपकी नई भूमिका में, मुझे उम्मीद है कि आप ज्यादातर अमेरिका को पहले रखेंगे। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार ओपनएआई की तरह एक्सएआई को भी अपने एआई सिस्टम को विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करना चाहता है। अनुमान है कि मस्क की कंपनी ने मेम्फिस में अपने एकल डेटा सेंटर पर 12 अरब डॉलर खर्च किए हैं और सुविधा को अपग्रेड करने में अरबों डॉलर और खर्च कर सकती है।

भारत विरोधी अमेरिकी अरबपति पर जमकर बरसे मस्क, कहा- जॉर्ज सोरोस का बुरा सपना अमेरिका और यूरोप को नष्ट कर रहा
वॉशिंगटन। अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस और 18 अन्य लोगों को रविवार (5 जनवरी) को अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार स्वतंत्रता का पदक (मेडल ऑफ फ्रीडम) प्रदान किया। इसे देख नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। टेक अरबपति इलोन मस्क ने जॉर्ज सोरोस पर तीखा हमला किया है। मस्क ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि यह हास्यास्पद है कि बाइडेन सोरोस को स्वतंत्रता का पदक दे रहे हैं। अपनी एक और पोस्ट में इलोन मस्क ने सोरोस पर निशाना साधा। मस्क ने लिखा कि जॉर्ज सोरोस ने फर्जी शरणार्थी दु:स्वप्न (बुरा सपना) बनाने के लिए अरबों खर्च किए जो अमेरिका और यूरोप को नष्ट कर रहा है। मस्क ने जॉर्ज सोरोस की वेबसाइट पर शरण प्रणाली का पुनर्निर्माण शीर्षक के साथ प्रकाशित एक आर्टिकल का हिस्सा भी पोस्ट में शेयर किया है, जिसमें सोरोस यूरोपीय संघ को कह रहे हैं कि उसे को निकट भविष्य में हर साल कम से कम दस लाख शरणार्थियों को स्वीकार करना होगा और ऐसा करने के लिए उसे बोझ को उचित रूप से साझा करना होगा। आर्टिकल के हिस्से के आखिर में लिखा है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि देशों और शरण चाहने वालों को अपनी पसंद व्यक्त करने की अनुमति दी जाए और उन पर कम से कम दबाव डाला जाए। शरणार्थियों को वहां रखना जहां वे जाना चाहते हैं और जहां उन्हें जाना चाहिए, यह सफलता की अनिवार्य शर्त है।

भारत में विवादास्पद हस्ती माने जाते हैं सोरोस

व्हाइट हाउस के आधिकारिक बयान के अनुसार, सोरोस एक प्रमुख निवेशक और ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक है। उन्हें लोकतंत्र, मानवाधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए उनकी वैश्विक पहल के लिए मान्यता दी गई। हालांकि, अमेरिका के शीर्ष पुरस्कार विजेता जॉर्ज सोरोस भारत में एक विवादास्पद व्यक्ति माने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के भीतर जॉर्ज सोरोस का रुख भारत विरोधी माना जाता है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें बूढ़ा, अमीर और खतरनाक व्यक्ति कहा था। जॉर्ज सोरोस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर आलोचक रहे हैं। सोरोस पर अपने संगठन ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के माध्यम से स्वतंत्र कश्मीर के विचार का समर्थन करने का भी आरोप है। वहीं, बीजेपी की ओर से कांग्रेस और जॉर्ज सोरोस की मिलिभगत के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। द फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2023 में जॉर्ज सोरोस ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने भाषण में यह भी कहा था कि पहली हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद बिजनेस टाइकून अडानी के साथ गठबंधन करने से भारत की संघीय सरकार पर मोदी की पकड़ काफी कमजोर हो सकती है।

उस समय भारत की महिला और बाल विकास मंत्री रहीं स्मृति ईरानी ने सोरोस पर पलटवार किया था। स्मृति ईरानी ने कहा था कि सोरोस भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और पीएम मोदी को निशाना बना रहे हैं। स्मृति ईरानी ने यह भी कहा था कि भारत को जब भी विदेशी ताकतों से चुनौती मिली है तो उसने उन्हें हमेशा पराजित किया है और भविष्य में भी करता रहेगा।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक गैर-लाभकारी संगठन ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट की ओर से एक रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद अडानी समूह ने दावों को खारिज करते हुए कहा था कि जॉर्ज सोरोस समूह के वित्तीय समर्थक थे और हिंडनबर्ग के दावों को पुष्ट करने के लिए रिपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे थे।

अमेरिका में साइबर ट्रक में हुए विस्फोट की जांच कर रही है टेस्ला : मस्क
वाशिंगटन। अमेरिका के अरबपति एलन मस्क ने कहा कि टेस्ला कंपनी की वरिष्ठ टीम लास वेगास में टेस्ला साइबर ट्रक में हुए विस्फोट की घटना की जांच कर रही है। मस्क ने एक्स पर कहा कि टेस्ला की पूरी वरिष्ठ टीम इस मामले की जांच कर रही है। जैसे ही हमें कुछ पता चलेगा हम अधिक जानकारी पोस्ट करेंगे। हमने ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया कि लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के पास एक टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट हो गया।

लास वेगास पुलिस विभाग ने कहा कि विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। कानून प्रवर्तन अधिकारी आतंकवादी हमले की संभावना से इनकार नहीं कर रहे थे। यह होटल आंशिक रूप से अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वामित्व में है।

अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क की लगातार बढ़ रही कमाई, 2027 तक बन सकते हैं विश्व के पहले Trillionaire
वाशिंगटन। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन (10 खरब) से अधिक की संपत्ति अर्जित कर विश्व के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। ब्रिटेन के अखबार 'द गार्डियन' ने इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी के एक पेपर का हवाले से यह जानकारी दी है। इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी अमीर लोगों की वित्तीय स्थिति पर नजर रखने वाली कंपनी है।

गौरतलब है कि मस्क की संपत्ति सालाना औसतन 110 प्रतिशत बढ़ रही है, जिसके आधार पर यह पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 'फोब्र्स' के अनुसार वर्तमान में 81.2 अरब डॉलर की संपत्ति वाले भारतीय अरबपति गौतम अडानी 2028 में दूसरे ट्रिलियनेयर बन सकते हैं, बशर्ते उनकी संपत्ति में वर्तमान 123 प्रतिशत प्रति वर्ष की वृद्धि दर बनी रहे। इसी वर्ष अमेरिकी वीडियो कार्ड डेवलपर एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग भी तेरह अंकों की नेटवर्थ तक पहुंच सकते हैं।

अमेरिका के लिए जरूरी है कि ट्रम्प 2024 का चुनाव जीतें: मस्क
वाशिंगटन। ट्रम्प का 2024 का चुनाव जीतना अमेरिका के लिए जरूरी है, मस्क ने ट्रम्प साथ लाइव बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, वास्तव में यह जरूरी है कि आप देश की भलाई के लिए यह चुनाव जीतें। उन्होंने कहा कि यह मेरी निजी राय है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से आधिकारिक प्रसारण के दौरान ट्रंप के साथ मस्क की बातचीत को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा।

वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के 2024 अभियान टीम ने कहा है कि मस्क अपने मंच का उपयोग करके अमेरिका में लोकतंत्र को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

मस्क ने गूगल पर जताया अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का संदेह
वाशिंगटन। अमेरिका के अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने सर्च इंजन गूगल पर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का संदेह जताया है।

मस्क ने एक्स पर कहा कि वाह, गूगल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में खोज पर प्रतिबंध लगा दिया है! चुनाव में हस्तक्षेप? उन्होंने एक स्क्रीनशॉट संलग्न करते हुए दिखाया कि जब सर्च बार में 'राष्ट्रपति डोनाल्ड' टाइप किया जाता है, तो ब्राउजर के सुझाव 'राष्ट्रपति डोनाल्ड डक' और 'राष्ट्रपति डोनाल्ड रेगन' होते हैं।

बाद में, मस्क ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर गूगल वास्तव में राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा था, तो उसके लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो जायेगा।

Wow, Google has a search ban on President Donald Trump!

Election interference? pic.twitter.com/dJzgVAAFZA

— Elon Musk (@elonmusk) July 29, 2024

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव पांच नवंबर को होने वाला है। डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा किया जाना था, लेकिन रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ जून की बहस में उनके बेहद खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट्स के बीच बहुत तेजी से उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटाये जाने की मांग उठने लगी। बाइडेन ने 21 जुलाई को राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का फैसला किया और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नामांकन का समर्थन किया।