korea - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दक्षिण कोरिया में रोबोट बना बौद्ध भिक्षु : जोग्येसा मंदिर में ली शपथ, पारंपरिक बौद्ध वस्त्र धारण कर भिक्षुओं के साथ प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा
सोल। दक्षिण कोरिया में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर से पहले बौद्ध दीक्षा देकर पहले रोबोट भिक्षु 'गाबी' को आधिकारिक रूप से आध्यात्मिक सेवा में शामिल किया है। देश की राजधानी सोल स्थित जोग्येसा मंदिर के द्युंगजेयोन हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान बुधवार को 130 सेंटीमीटर ऊंचे इस रोबोट ने पारंपरिक बौद्ध वस्त्र धारण कर भिक्षुओं के साथ प्रार्थना में भाग लिया। चीनी कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा विकसित इस ह्यूमनॉइड रोबोट 'जी1' को जोग्ये ऑर्डर ऑफ कोरियन बुद्धिज्म द्वारा आयोजित दीक्षा समारोह में 'गाबी' नाम दिया गया। 'सुग्ये' नामक इस अनुष्ठान में रोबोट ने बुद्ध की शिक्षाओं और मठवासी समुदाय के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। दक्षिण कोरिया के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी ह्यूमनॉइड रोबोट को बौद्ध दीक्षा दी गई है।

दीक्षा के दौरान रोबोट ने 'योनबी' नामक शुद्धिकरण अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया। परंपरा के अनुसार, नए भिक्षुओं की भुजाओं पर धूप से हल्के निशान बनाए जाते हैं, लेकिन रोबोट की भुजा पर प्रतीक स्वरूप 'कमल लालटेन उत्सव' का स्टीकर लगाया गया और उसके गले में 108 मोतियों की माला पहनाई गई। इस अवसर पर रोबोट भिक्षु के लिए बौद्ध धर्म के पांच प्रमुख नियमों (पंचशील) को भी नए रूप में परिभाषित किया गया। इन नियमों में जीवन की रक्षा करना, अन्य रोबोट या संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना, मनुष्यों का सम्मान और आज्ञा का पालन करना, धोखाधड़ी से बचना और आवश्यकता से अधिक चार्ज न करके ऊर्जा का संरक्षण करना शामिल है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया में इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 24 मई को मनाई जा रही है। कोरियाई पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार, यह हर साल चौथे चंद्र मास के आठवें दिन मनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में 'सोक्का तांसिनिल' या 'बुचोनिम ओसिन नाल' कहा जाता है। इस अवसर पर दक्षिण कोरिया में भव्य आयोजन किए जाते हैं, जिनमें 'योन द्युंग हो' (कमल लालटेन उत्सव) सबसे प्रमुख है। चूंकि 24 मई को रविवार है, इसलिए सरकार ने 25 मई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि लोग इस उत्सव का आनंद ले सकें।

कोरिया के विपक्षी पार्टी के प्रमुख जे-म्युंग पर चाकू से हमला, ऑटोग्राफ मांगने आया था हमलावर
सोल। दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख ली जे-म्युंग पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति से चाकू से हमला किया। इस घटना के समय जे-म्युंग देश के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान के दौरे पर थे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के करीब 01:27 बजे बुसान में पत्रकारों से बात करने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने जे-म्युंग की गर्दन के बाईं ओर चाकू मारा और वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर पड़े।

वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि हमलावर ऑटोग्राफ मांगने के लिए जे-म्युंग के पास आया और उसकी बायीं गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, पुलिस द्वारा हमलावर को गिरफ्तार करने से पहले लोगों ने हमलावर को जमीन पर गिरा दिया। हमलावर के पास से करीब 20 सेंटीमीटर लंबा चाकू बरामद हुआ है। हमले के करीब 20 मिनट बाद जे-म्युंग को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एशियाई चैंपियनंस ट्रॉफी : चेन्नई पहुंचे गत विजेता कोरिया, उपविजेता जापान
चेन्नई। गत विजेता कोरिया और उपविजेता जापान पुरुष हॉकी टीम हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंची। दोनों टीमों का चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोरिया जहां लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के विचार के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं जापान 2021 के फाइनल की निराशा को पीछे छोड़ इस बार स्वर्ण जीतना चाहेगा।

इस टूर्नामेंट में कोरिया, जापान और भारत के अलावा मलेशिया, पाकिस्तान और चीन भी हिस्सा ले रहे हैं। कोरिया अपने अभियान की शुरुआत तीन अगस्त को यहां मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर जापान के खिलाफ करेगा।

कोरिया के मुख्य कोच सियोक क्यो शिन ने टूर्नामेंट की तैयारियों पर कहा कि यह टूर्नामेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आगामी एशियाई खेलों के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में काम करेगा, जिसके माध्यम से हम अगले साल पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने का लक्ष्य बना रहे हैं।  हमारा लक्ष्य एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

इस बीच, कोरिया के कप्तान नाम योंग ली ने कहा कि हमने हाल ही में मैत्रीपूर्ण खेलों के लिए यूरोप का दौरा किया, जिससे हमें एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में मदद मिली। टीम भारत के खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक है क्योंकि मेजबान टीम के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

ली ने चेन्नई में मौसम की स्थिति पर कहा कि मैं दूसरी बार चेन्नई आ रहा हूं क्योंकि मैं आखिरी बार 2007 में एशिया कप के लिए यहां आया था, इसलिए मैं शहर के मौसम की स्थिति से काफी वाकिफ हूं। साथ ही, यहां की जलवायु काफी हद तक दक्षिण कोरिया के समान है। वहां भी गर्मी होती है।

इस बीच, टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में दूसरे स्थान पर रहने के बाद जापान की नजर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में आगे बढऩे और टूर्नामेंट के इतिहास में अपना पहला खिताब जीतने पर होगी।

जापान के कोच अकीरा ताकाहाशी ने कहा कि मैं चेन्नई में इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। हम बहुत उत्साहित हैं और प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। इसके अलावा, मुझे लगता है कि शहर में मौसम बहुत गर्म है, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जलवायु जापान के समान है। हमें यहां की मौसम स्थितियों से अभ्यस्त होने में कोई परेशानी नहीं होगी। हम भारतीय टीम के खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि उनकी टीम मजबूत है।

ताकाहाशी ने कहा कि हमने अपनी रक्षा और आक्रमण संरचनाओं को ठीक किया है और हमें उम्मीद है कि हम टूर्नामेंट में उसी के अनुसार खेलेंगे और अपनी नई रणनीतियों को भी लागू करेंगे। हमारा लक्ष्य कम से कम प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचना है।

हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 स्टार स्पोट््र्स और फैनकोड पर लाइव प्रसारित होगी।  इसे भारत के बाहर देखने के लिए वॉच डॉट हॉकी पर भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

द. कोरिया में आठ वाहनों की टक्कर, 30 लोग घायल
सोल। दक्षिण कोरिया के पूर्वी प्रांत गैंगवोन में आठ वाहनों की टक्कर में करीब 30 लोग घायल हो गये। योनहाप न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समय के मुताबिक अपराह्न करीब 1:26 बजे स्कूल ट्रिप की चार बसें, तीन ट्रक और एक यात्री कार एक के बाद एक आपस में टकरा गई। यह हादसा राजधानी सोल से लगभग 100 किमी पूर्व में होंगचियन काउंटी में हुआ।

एजेंसी ने अग्निशमन अधिकारियों और पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटना में लगभग 30 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बसों में सोल के एक मिडिल स्कूल के छात्र और शिक्षक थे। अग्निशमन अधिकारियों और पुलिस ने दुर्घटना के सटीक कारण की जांच करते हुए 12 उपकरण और कुछ 30 बचाव दल घटनास्थल पर भेजे।

कोरिया ने 'स्टेट सीक्रेट' संरक्षण पर कानून अपनाया : केसीएनए
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में समाजवादी व्यवस्था विकसित करने के लिए देश की गोपनीय दस्तावेज की सुरक्षा को लेकर एक नया कानून बनाया है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने यह जानकारी दी। योनहाप समाचार एजेंसी ने पर्यवेक्षकों का हवाला देते हुए बताया कि नए कानून बनाने का उद्देश्य उत्तर कोरिया में दीर्घकालिक आर्थिक चुनौतियों के बीच कथित तौर पर राज्य के नियंत्रण और अनुशासन को संतुलन करना है।

केसीएनए के अनुसार,देश की संसद की पूर्ण बैठक में  सांसदों ने रेलवे, ऋण और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रबंधन आदि कानूनों को भी अपनाया। समाचार एजेंसी ने बताया कि इसके अलावा, पूर्ण बैठक ने कानून के पालन में प्रभावी शिक्षा का संचालन करने के लिए सभी स्तरों पर समाजवादी कानून-पालन मार्गदर्शन समितियों की आवश्यकता पर जोर दिया।

दक्षिण कोरिया में कोरोना से 64 लोगों की मृत्यु
सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना के 72,646 नए मामले सामने आए है। संक्रमितों की कुल संख्या 2,38,64,560 हो गई है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार कोरोना मामले पहले की तुलना में कम है। पिछले एक हफ्ते में पुष्टि किए गए मामलों की औसत संख्या 76,711 थी।

नए मामलों में बाहर से आये लोगों की संख्या 229 है, जो कुल मिलाकर 61,071 हो गए। संक्रमितों में गंभीर हालत के मरीजो की संख्या 493 है। 64 और मौतों की पुष्टि के बाद इससे मरने वालों की संख्या 27,313 हो गई। कुल मृत्यु दर 0.11 प्रतिशत है।

भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा: ग्रुप ए से भारत और जापान तथा ग्रुप बी से मलेशिया और कोरिया सुपर-4 में पहुंचे
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हॉकी हीरो एशिया कप के पूल-ए के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में पाकिस्तान से ऊपर पहुंचकर जापान के साथ अंतिम-चार में प्रवेश कर लिया है। पहले मुकाबले में ड्रॉ और दूसरे मुकाबले में हार के बाद भारत को अंतिम-चार में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया को कम से कम 16 गोल के अंतर से हराने की आवश्यकता थी और दिप्सन टिर्की ने चौथे क्वार्टर के 14वें मिनट में 16वां गोल कर भारत के अंतिम-चार में प्रवेश पर मुहर लगाई।

टिर्की और राजभर ने दागे 5-5 गोल
भारत के लिए टिर्की  और पवन राजभर ने पांच-पांच गोल किए जबकि कार्ती सेल्वम, अभरन सुदेव और एसवी सुनील ने दो-दो गोल का योगदान दिया। यह भारत की सबसे बड़ी जीत नहीं है। भारत की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड 1932 ओलंपिक में दर्ज हुआ था। जब भारत ने अमेरिका को 24-1 से हराया था।

मलेशिया और दक्षिण कोरिया भी पहुंचे सुपर-4 में
एशिया कप के पूल-बी के मुकाबले में मलेशिया ने बांग्लादेश को 8-1 की करारी शिकस्त थमाते हुए सुपर चार में जगह बनाई। कोरिया भी ओमान को 5-1 से हराकर पूल बी से सुपर चार में पहुंच गया है।

एशिया कप हॉकी : मलेशिया और कोरिया ने दर्ज की बड़ी जीत, बढ़त के बावजूद भारत ड्रॉ को मजबूर
नई दिल्ली। एशिया कप हॉकी में चैंपियन भारत ने सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ से की। चौथे क्वार्टर में 58 मिनट तक स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में था। लेकिन आखिरी एक मिनट में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

भारत ने पहले क्वार्टर में ही 1-0 की बढ़त बना ली थी। नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर सेल्वम कार्थी ने हिट लगाया जो पाकिस्तानी डिफेंडर की स्टिक से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट में चला गया। इस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ी की गलती पर भारत को बढ़त का मौका मिल गया। इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। इस दौरान दोनों टीमों को कई मौके भी मिले लेकिन वे इन्हें भुना नहीं सके। चौथे क्वार्टर में 59वें मिनट में पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

मलेशिया ने ओमान को 7-0 से हराया
मलेशिया ने पूल बी के अपने पहले मैच में ओमान के खिलाफ 7-0 से जीत दर्ज की। पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट राजी रहीम के छठे, 13वें और 19वें मिनट में गोल की बदौलत मलेशिया ने शुरुआती मिनटों में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। कोरिया की बांग्लादेश पर 6-1 से जीत दिन के दूसरे मुकाबले में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कोरिया ने बांग्लादेश को 6-1 से हराया।

बांग्लादेश के खोरशादुर रहमान ने मैच के छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल किया, लेकिन कोरिया ने वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाई। कोरिया के पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट ताइल ह्वांग (13वें), जोंघयुन जांग (18, 52वें), जिहुन यांग (45वें) ने टीम को गोल दिलाए। ह्वांग और नामयोंग ने क्रमश 22वें और 32वें मिनट में भी गोल किए।

दक्षिण कोरिया ने यूक्रेन को दी 3 करोड़ डॉलर की सहायता
सोल। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग ने फोन पर अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा से बातचीत की और उन्हें तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सोल ने कीव को एक करोड़ डॉलर की सहायता प्रदान की थी।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि विदेश मंत्री चुंग ने बताया कि कोरियाई सरकार ने मार्च में दिए गए एक करोड़ डॉलर के अलावा तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही यूक्रेन की मदद के लिए लगातार नए तरीके तलाश की जा रही है।