aid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की आर्थिक मदद देगा यूएई
इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने घोषणा की है कि संयुक्त अरब अमीरात ने वित्तीय सहायता में 1 बिलियन अमरीकी डॉलर को मंजूरी दे दी है। इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान अब यूएई से पैसा हासिल करने के लिए जरूरी दस्तावेजी काम को पूरा कर रहा है। डार ने एक ट्वीट में कहा कि यूएई के अधिकारियों ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की द्विपक्षीय सहायता के लिए आईएमएफ से पुष्टि की है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान अब संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों से पैसे लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज हासिल करने के लिए लगा हुआ है।

बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान एक बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसे वॉशिंगटन स्थित अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 1.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की धनराशि का इंतजार है, जो 2019 में आईएमएफ द्वारा स्वीकृत 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है। वित्त मंत्री डार ने कहा कि खाड़ी देश ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है, जिससे वैश्विक ऋणदाता द्वारा 1.1 बिलियन अमरीकी डॉलर के कर्ज को खत्म करने के लिए कर्मचारी स्तर के समझौते का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

पाक डिफॉल्ट के कगार पर
वित्त मंत्री ने ट्वीट किया कि चीनी बैंक की आईसीबीसी द्वारा स्वीकृत 1.3 अरब डॉलर (जो पहले पाकिस्तान द्वारा चुकाया गया था) की सुविधा में से स्टेट बैंक आॅफ पाकिस्तान आज अपने खाते में 30 करोड़ डॉलर की राशि का तीसरा और आखिरी भुगतान वापस प्राप्त करेगा। आईसीबीसी ने 3 मार्च को पाकिस्तान के लिए 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण के रोलओवर को मंजूरी दी और उसी दिन 500 मिलियन अमरीकी डॉलर का पहला भुगतान किया, जबकि उसी राशि का दूसरा भुगतान 17 मार्च को किया गया था। उच्च मुद्रास्फीति और नकदी-संकटग्रस्त देश में बढ़ती बेरोजगारी दर के बीच आईएमएफ ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर के अपने पूवार्नुमान को चालू वित्त वर्ष के लिए 2 प्रतिशत से घटाकर केवल 0.5 प्रतिशत कर दिया था। नए विकास ने कर्ज में डूबे पाकिस्तान को आईएमएफ के साथ कर्मचारी स्तर के समझौते पर साइन करने और बहुपक्षीय ऋणों तक पहुंच प्राप्त करने के करीब ला दिया। उच्च विदेशी कर्ज और कमजोर स्थानीय मुद्रा से जूझ रहा पाकिस्तान महज 4 अरब डॉलर के भंडार के साथ डिफॉल्ट के कगार पर है।

यूक्रेन को युद्ध शुरू होने के बाद मिली 4.5 अरब यूरो की अंतरराष्ट्रीय सहायता
कीव। यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध के बाद से वित्तीय अंतरराष्ट्रीय सहायता के तौर पर 4.5 अरब यूरो (लगभग 4.73 अरब अमेरिकी डॉलर) प्राप्त हुए हैं।सरकारी प्रेस सेवा ने यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल के हवाले से यह जानकारी दी। शमिहल ने मंगलवार को बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान यूक्रेन को विश्व बैंक से अनुदान राशि के तौर पर 50 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए। उन्होंने कहा, ''हम इस तरह के समर्थन के लिए विशेष रूप से आभारी हैं। इससे हमें सभी सामाजिक लाभों को पूर्ण रूप से जारी रखने में मदद मिलती है, साथ ही नये सहायता कार्यक्रम शुरू करने में भी मदद मिलती है।''  उन्होंने बताया कि सरकार ने एक मंच शुरू किया है, जो देश को युद्ध के उबरने के लिए धन जुटाने में मदद करेगा।

यूक्रेन को सैन्य मदद भेजने पर आगबबूला हुआ रूस
लंदन। यूक्रेन में जारी लड़ाई के थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी मुल्क यूक्रेन को लगातार सैन्य मदद भेज रहे हैं। अब रूस ने अमेरिका से यूक्रेन को सैन्य मदद नहीं भेजने की चेतावनी दी है। वाशिंगटन में मास्को के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा है कि हम अमेरिका से यूक्रेन को हथियारों की खेप नहीं भेजने की मांग कर रहे हैं। ऐसा करना अस्वीकार्य है। एंटोनोव ने यह भी बताया है कि रूस की ओर से इस बारे में एक राजनयिक नोट वाशिंगटन भेजा गया है। अनातोली एंटोनोव ने कहा कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को भेजी जा रही इस तरह की हथियारों की आपूर्ति टकराव को और बढ़ाएगी। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड अस्टिन ने रविवार देर रात को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इस मुलाकात में यूक्रेन और क्षेत्र के अन्य देशों को रूसी आक्रामकता से निपटने के लिए 71.3 करोड़ डालर की आर्थिक मदद देने का वादा किया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका और मित्र यूरोपीय देशों से लगातार सैन्य मदद मुहैया कराने की गुजारिश कर रहे हैं। एक की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन ने वाशिंगटन में स्थित रूसी दूतावास के कामकाज पर अघोषित रूप से रोक लगा दी है। यह जानकारी अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव ने दी है। उन्होंने कहा कि रूसी दूतावास अमेरिका के सरकारी संगठनों के कामकाज रोकने वाले कदमों का सामना कर रहा है। इन कदमों के तहत बैंक आफ अमेरिका ने हमारे ह्यूस्टन और न्यूयार्क के वाणिज्य दूतावासों के बैंक खाते एकतरफा फैसले के तहत बंद कर दिए हैं। फोन और मेल के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। विदित हो कि यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के विरोध में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की है।

गुरुवार को अमेरिका उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने कहा था कि प्रतिबंधों को हटाने के सिलसिले में अमेरिका फिलहाल रूस के साथ कोई बात करने नहीं जा रहा। रूस पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के किसी प्रस्ताव पर भी विचार नहीं हो रहा।

दक्षिण कोरिया ने यूक्रेन को दी 3 करोड़ डॉलर की सहायता
सोल। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग ने फोन पर अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा से बातचीत की और उन्हें तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सोल ने कीव को एक करोड़ डॉलर की सहायता प्रदान की थी।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि विदेश मंत्री चुंग ने बताया कि कोरियाई सरकार ने मार्च में दिए गए एक करोड़ डॉलर के अलावा तीन करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही यूक्रेन की मदद के लिए लगातार नए तरीके तलाश की जा रही है।