electricity demand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रबी सीजन में बढ़ी बिजली की डिमांड
जयपुर। प्रदेश के आधा दर्जन थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले की कमी के चलते बिजली उत्पादन घट गया है। रबी सीजन में किसानों की अधिक बिजली डिमांड, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं के यहां भी लोड बढ़ने से डिमांड-सप्लाई में अंतर बढ़ गया है। फिलहाल बिजली कंपनियां मंहगी दरों पर बिजली खरीदकर सप्लाई दे रही हैं, लेकिन आगामी 15 दिनों में बिजली संकट बढ़ सकता है और अलग अलग श्रेणी में बिजली कटौती शुरू की जा सकती है।

डिमांड करीब 18 हजार मेगावाट तक पहुंची
प्रदेश में बिजली किल्लत के बीच डिमांड करीब 18 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है और डिमांड-सप्लाई में 1500 मेगावाट से भी ज्यादा अंतर बना हुआ है। प्रदेश के छह थर्मल पावर प्लांट्स में बिजली उत्पादन ठप पड़ा है। कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की एक यूनिट, सूरतगढ़ सबक्रिटिकल की 250-250 मेगावाट की एक यूनिट, सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660-660 मेगावाट की दो यूनिट, कोटा थर्मल प्लांट की 210 मेगावाट की एक यूनिट तकनीकी कारणों से बंद पड़ी हैं। विद्युत उत्पादन निगम ने इन यूनिट को जल्दी शुरू करने का दावा किया है। प्रदेश की उत्पादन इकाइयों को औसतन हर रोज 21 रैक(84 हजार मैट्रिक टन) कोयले की जरूरत है। छत्तीसगढ़ से राजस्थान की खदानों से भी पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही और हर रोज करीब 20 से 24 हजार मैट्रिक टन कम कोयला मिल रहा है।
अधिकांश पावर प्लांट में महज चार से पांच दिन का कोयला ही बचा है। प्रदेश की थर्मल इकाइयां अभी पूरी तरह कोल इंडिया कंपनी पर निर्भर हैं। राज्य उत्पादन निगम को कोल इंडिया के करीब एक हजार करोड़ रुपए चुकाने हैं। उधारी के कारण कोल इंडिया से सप्लाई भी प्रभावित हुई है।

मौसम ने कम की बिजली की डिमांड
जयपुर। मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश में बिजली डिमांड और सप्लाई में आए अंतर ने लोड फैक्टर कम कर दिया है। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली कटौती भी कम हो गई है। बिजली डिमांड में पांच हजार मेगावाट तक कमी आने के चलते डिमांड दस हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। इस वजह से पिछले दो दिन में यहां की उत्पादन इकाइयों से लाखों यूनिट बिजली बाजार में बेची गई है। कोयले की कमी और बिजली संकट से जूझ रही डिस्कॉम्स में बारिश ने पिछले दो दिनों में राहत दी है। डिमांड कम होने से दो दिन में यहां उत्पादित लाखों यूनिट बिजली बेची जा चुकी है। डिमांड में कमी का सिलसिला 11 जून से शुरू हो गया और 19 जून से हालात सामान्य ही नहीं हुए, बल्कि बिजली बेचने की स्थिति में आ गए। राज्य में तीन जून को सबसे ज्यादा 15,791 मेगावाट डिमांड रही। इसके बाद 19 जून को डिमांड कम होकर 10200 से 10700 तक ही रह गई।

कोयला संकट बरकरार
बिजली उत्पादन के लिए कोयला संकट अभी बरकरार है, लेकिन मानसून से खपत में कमी आ गई है। प्रदेश में बीती 15 जून को 3072 लाख यूनिट खपत, 16 जून को 3041 लाख यूनिट, 17 जून को 2922, 18 जून को 2682, 19 जून को 2282, 20 जून को 2258 और 21 जून को 2182 लाख यूनिट खपत रही। खपत घटने से कृषि, घरेलू और कॉमर्शियल श्रेणी उपभोक्ताओं को कटौती में भी राहत मिली है।

डिमांड कम होने से बेची बिजली, तो खरीदी भी सस्ती
लोड फैक्टर कम होने से 21 जून को ऊर्जा विकास निगम ने 2500 लाख यूनिट बिजली तीन रुपए प्रति यूनिट दर से बेची। 20 जून को राजस्थान में 190 लाख यूनिट 3.40 रुपए प्रति यूनिट दर से बेची। हालांकि सप्लाई में उतार चढ़ाव के चलते ऊर्जा निगम ने 21 जून को 2.42 रुपए प्रति यूनिट दर से एक लाख यूनिट बिजली बाजार से खरीदी भी थी।

36 प्रतिशत बढ़ी बिजली की मांग
जयपुर। भीषण गर्मी और बिजली संकट के बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले साल की तुलना में इस महीने कुल 36 प्रतिशत मांग बढ़ गई है। प्रदेश में पीक डिमांड 15,749 मेगावाट तक पहुंचने से सप्लाई देने में कम्पनियों के हाथ पैर फूलने लगे हैं, जबकि डिमांड की तुलना में करीब 1200 मेगावाट बिजली कम उपलब्ध है। इस महीने खपत साढ़े तीन हजार लाख यूनिट रोजाना तक पहुंच गई है। बिजली उत्पादन इकाइयों को कोयला संकट का अगले एक-दो सप्ताह में हल निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे। संकट के बीच ऊर्जा विभाग को एक्सचेंज के तहत महंगे दामों में भी बिजली नहीं मिल पा रही।

कोयला हासिल करने के लिए केन्द्र से लगातार वार्ता की जा रही है। वहीं, करीब छह बिजली उत्पादन इकाइयों में दो से तीन दिन का कोयला ही बचा है। जयपुर शहर में 210 लाख यूनिट प्रतिदिन की बिजली की डिमांड है। हालांकि शहर में एक घंटे की घोषित और दिन में कई कई बार की जाने वाली अघोषित कटौती का आमजन दंश झेल रहा है, लेकिन बावजूद इसके विभाग के अधिकारी सप्लाई में किसी तरह का अंतर होने से इंकार कर रहे हैं।

डिमांड बढ़ने पर महंगी बिजली लेना शुरू
जयपुर। गर्मी की तपन से बिजली उपभोक्ताओं के भी पसीने छूटेंगे। मांग बढ़ने से बिजली कम्पनियां महंगी बिजली खरीदकर उपलब्ध कराएगी। यह अतिरिक्त भार आगामी दिनों में फ्यूल सरचार्ज लगाकर वसूला जाएगा। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम ने शॉर्ट टर्म टेंडरिंग को मंजूरी देकर महंगी बिजली खरीदने की कवायद तेज कर दी है। तीनों डिस्कॉम में मार्च से अगस्त तक शॉर्ट टर्म टेंडर के जरिए महंगी बिजली खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निगम ने 800-800 मेगावाट बिजली की मांग को देखते हुए 11.15 रुपए प्रति यूनिट तक की दर में खरीदने की मंजूरी दी है। अलग टेंडर में एक मई से 31 मई तक 200 मेगावाट बिजली दस रुपए प्रति यूनिट और सौ मेगावाट बिजली 11 रुपए प्रति यूनिट रेट पर खरीदी जाएगी। नए वित्तीय वर्ष में एक मार्च से 31 अगस्त तक हर महीने के हिसाब से अलग-अलग टेंडर खोलकर बिजली खरीद की जाएगी। गर्मी में ज्यादा खरीद रेट होने का हवाला देते हुए निगम ने महंगी बिजली खरीद की मंजूरी दी है, जबकि इससे पहले फरवरी में 150 मेगावाट बिजली 5.34 रुपए से लेकर 6.75 रुपए प्रति यूनिट रेट से खरीद हुई।

शॉर्ट टर्म टेंडर में हर महीने अलग दर
ऊर्जा विकास निगम ने जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के लिए बिडिंग कराई है। डिमांड को देखते हुए बिजली खरीद टेंडर जल्दी मंजूर किए जाएंगे और खरीद दर भी ज्यादा होगी। मार्च से अगस्त तक बिजली खरीद के लिए अलग अलग शॉर्ट टर्म टेंडर भी करवाए हैं। एक मार्च से 31 मार्च तक 540 मेगावाट बिजली, एक मई से 31 मई तक 490 मेगावाट, एक जून से 30 जून तक 490 मेगावाट बिजली 6.23 रुपए से 9.49 रुपए प्रति यूनिट दर से खरीदने की दर मंजूर की है।