roadways buses - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
जयपुर। हीरापुरा बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह 9 बजे राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में बसों को रवाना करेंगे। रोडवेज प्रशासन ने इन बसों को अनुबंध पर लिया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर परिवहन और रोडवेज अधिकारियों ने हीरापुरा बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, बस टर्मिनल के संभाग प्रबंधक राकेश मीना और डीजीएम (प्रशासन) निशा अग्रवाल शामिल रहे। इस दौरान अधिकारी मनोज बंसल और रिजू जैकब भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हेलमेट भी वितरित किए जाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा, परीक्षा में 6,76,009 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जयपुर। प्रदेशभर में 17 अगस्त को आयोजित होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा में 6,76,009 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। सभी मुख्य प्रबंधकों को परीक्षा के आवागमन के दौरान बस संचालन सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा परीक्षा से दो दिन पूर्व और दो दिन बाद तक मान्य होगी।

अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। रोडवेज प्रशासन का मानना है कि इस पहल से परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और घर लौटने में सुविधा होगी।

चौमहला में रोडवेज बसों का टोटा, यात्री निजी वाहनों के भरोसे
चौमहला। चौमहला उपखण्ड के चौमहला, गंगधार  में रोडवेज की बसों का अभाव होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों के अभाव में मजबूरन यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वही चौमहला से लम्बी दूरी की कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। झालावाड़ चौमहला बस भी गत एक पखवाड़े से बंद है। क्षेत्र में रोडवेज की बसे नहीं होने से रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। झालावाड़ से चौमहला-कुण्डला -दुधालिया मार्ग को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा लगभग 40 वर्षों पूर्व राष्ट्रीयकृत घोषित किया जा चुका है। आज के समय में इस मार्ग पर रोडवेज की सेवाएं बिल्कुल खत्म सी हो गई है।  राजस्थान रोडवेज की सेवाएं बंद होने से महिलाओं, विकलांगों, छात्रों, मासिक पास धारियों एवं वृद्ध जनों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

क्षेत्र के नागरिकों की लम्बे समय मांग है कि इस मार्ग पर पुन: राजस्थान रोडवेज की सेवाएं उपलब्ध कराई जाए तथा रोडवेज के पास जो परमिट है बारां-रतलाम, बारां-आलोट, चौमहला-इंदौर, कुंडला-आगर,  झालावाड़-प्रतापगढ़ के साथ ही चौमहला-डग कि शटल सेवा पुन: शुरू की जाए। वर्तमान में मात्र झालावाड़ रतलाम,झालावाड़ चौमहला बस ही संचालित है। झालावाड़ चौमहला बस भी गत 20 दिनों से बंद है। चौमहला से लम्बी दूरी की कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को टुकड़ो में यात्रा करनी पड़ती है जिसमे अतिरिक्त समय व धन खर्च होता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिको कि ओर से लंबे समय से उन्हेल नागेश्वर से सांवरिया जी, उदयपुर तथा उन्हेल नागेश्वर से नाकोड़ा जी के लिए बस शुरू करने की मांग की जा रही है। लंबी दूरी की बसे चलने से यात्रियों को लाभ होगा और श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ जैसे विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ से लोगों को सुविधा मिलेगी।

झालावाड़ से दोपहर 12.30 बजे चलने वाली बस गत 20 दिनों से बंद है जिस कारण यात्री परेशान हो रहे इस बस को आए दिन बंद कर दिया जाता है , इसे सुचारू रखा जाए।
- मुकेश शर्मा, स्थानीय निवासी

चौमहला से लंबी दूरी की बसे संचालित नही होती, जिससे यात्रियों को टुकड़ो-टुकड़ो में यात्रा करनी पड़ती है। जिससे उनका काफी समय बर्बाद होता है। चौमहला से लम्बी दूरी की बसें चलना चाहिए।
- राजेश जैन, अध्यक्ष होटल व्यवसाय संघ

क्षेत्र में रोडवेज बसों का अभाव  है। जिससे यात्रियों को रोडवेज बसों की सुविधा नही मिल पा रही है। चौमहला में रोडवेज बसों का अभाव है यहां से लम्बी दूरी की बसे चलनी चाहिए।
- गुलजार एच जिनवाला, स्थानीय निवासी

जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ से नाकोड़ा व पुष्कर ,साँवरियाजी के लिए रोडवेज की बसें चलनी चाहिए, जिससे तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिल सके।
- धर्मचन्द जैन, सचिव नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ उन्हेल नागेश्वर

डग, चौमहला, उन्हैल सहित क्षैत्र में राजस्थान रोडवेज की बसो के संचालन के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए मंत्रीजी व अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
- कालूराम मेघवाल, विधायक डग

मैं छुट्टी पर था, झालावाड़ चौमहला बस क्यों बंद है, जानकारी करता हूं , झालावाड़ डिपो के लिए बसों की डिमांड की है, कितनी बसें मिलती है उसके बाद बसों का विस्तार किया जाएगा।
- पवन सेनी, मुख्य प्रबंधक रोडवेज डिपो झालावाड़

रक्षाबंधन पर महिलाओं को सौगात: रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा के आदेश जारी
जयपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ी सौगात मिली है। 19 अगस्त को प्रदेश की महिलाएं रोडवेज की एक्सप्रेस और साधारण श्रेणी की बसों में एक दिन के लिए नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर लागू होगी। हालांकि, वोल्वो और एसी श्रेणी की बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इस निर्णय के आदेश रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान की ओर से जारी किए गए हैं।

एनएच 52 के बाइपास से बिना रूके निकल जाती है रोडवेज बसें
पेच की बावड़ी। पेच की बावड़ी कस्बे में लंबी दूरी की रोडवेज बसे बाईपास से फर्राटा भरते हुए सीधे  निकल जाती है। ऐसे में यात्री बस का इंतजार करते रह जाते है और रोडवेज बसों के रूकने का इंतजार करते रह जाते है। बसों का ठहराव सुनिश्चित नहीं होने से 45 डिग्री सेल्सियस की भारी गर्मी में दिनभर बस के चक्कर में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में देवली, बूंदी इलाज कराने वाले, नौकरी पेशा लोग, विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमानुसार कस्बे में दूरगामी बसों का ठहराव  सुनिश्चित हैं लेकिन बस चालक और परिचालक अपनी मनमर्जी करते हुए ना तो सवारियों को बेटा रहे हैं न ही सवारियां उतार रहे हैं। घंटो इंतजार के बाद बस आती है और बिना रुके ही सीधे निकल रही है। यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। बसों का ठहराव नही होने से यात्रियों ने टोल फ्री नम्बर 181 पर परिवहन निगम के यातायात प्रबंधक , ट्राफिक इंचार्ज अजमेर, जयपुर, नागोर ,जोधपुर,कोटा एवं बूंदी को  बसों से नियमित ठहराव एवं यात्रियों को बिठाने और उतारने के लिए पाबंद करने, नियमों का पालन नहीं करने वाले बसों के चालक और परिचालकों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने  की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

नेशनल हाइवे 52 पर बसों के इंतजार में घंटों धूप में खड़े होते है यात्री  कस्बे के निकट नेशनल हाइवे 52 पर देवली और हिंडोली जंक्शन पर यात्री देवली बूंदी और अन्य शहरों की यात्रा करने के लिए आते है लेकिन रोडवेज बसों के चालक परिचालक अपनी मनमर्जी के चलते सवारियों को बैठाने और उतारने से कतराते है जिससे यात्री काफी परेशान है। वही दोनों  जंक्शन पर यात्रियों के लिए बसों का  इंतजार करने के लिए खुले आसमां के नीचे चिलचिलाती धूप में खड़े रहना पड़ता है । यात्रीगण जिसमें महिलाए ,बुजुर्ग और बच्चे धूप में घंटों इंतजार करते रहते है लेकिन चालक परिचालक अपनी मर्जी से बसों को जंक्शन पर न रोककर सीधी निकाल कर ले जाते है जिससे यात्रियों के रोजमर्रा और आवश्यक कार्य नही हो पाते । जानकारी के अनुसार यात्रियों और ग्रामीणों द्वारा कई बार जिम्मेदार  विभागीय अधिकारियों को शिकायत और सूचना कर चुके है। कई बार अधिकारी मौके पर भी पहुंचे लेकिन मामला का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से बसों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की ।

स्थानीय लोग बोले- रोडवेज बसों का हो ठहराव
कस्बे के बायपास पर प्रतिदिन कई दर्जनों बसे बिना रुके निकल जाती है। यात्री इंतजार करते करते खड़े ही रह जाते है। तपती दोपहरी में लोग छाया देखते नजर आते है लेकिन बस कब निकल जाए इसके चलते धूप में खड़े रहना मजबूरी हो गई है। धूप में खड़े रहने के बावजूद रोडवेज बसे सीधी निकल जाती है।
- हीरालाल चौहान ,शारीरिक शिक्षक

बसों का ठहराव नही होने से बुजुर्ग,महिला पुरुषों सहित छात्र छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
- तुलसीराम सैनी, टोकड़ा

कस्बे के नेशनल हाइवे 52 पर बसें नही रुकने से देवली,बूंदी इलाज के लिय जाने वाले लोगों सहित सभी आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-  मुकेश कुमार मीना , टोकड़ा

इनका कहना है
कस्बे के बायपास पर बसों के ठहराव को लेकर कई बार ग्रामीण आंदोलन कर चुके और बसों के चक्कर में कई बार हादसे भी हो चुके लेकिन फिर भी विभाग द्वारा चालक परिचालकों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाती ।
- सीमा मीना ,सरपंच ,ग्राम पंचायत पेच की बावड़ी

जिला कलक्टर कार्यालय से पत्र मिला है जिसमे आमजन और यात्रियों की समस्या को देखते हुए समस्त चालक परिचालकों को पेच की बावड़ी कस्बे में बसों के ठहराव करने को लेकर पाबंद कर आदेश निकाल दिया है।
- सुनीता जैन ,मुख्य प्रबंधक ,बूंदी आगार

रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए कार्य स्वरूप कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार रोडवेज के पास वर्तमान में करीब 2900 बसे हैं। इन बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन लगाने पर कवायद की जा रही हैं। इसको लेकर रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने मुख्य प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं। इसकी चालक -परिचालकों को जानकारी देनी होगी। यदि किसी यात्री द्वारा आपात स्थिति में पैनिक बटन दबाया जाता है  तो उसकी सूचना मुख्यालय कंट्रोल रूम को प्राप्त होगी। कंट्रोल रूम से संबंधित चालक-परिचालक को फोन पर जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रबंधक संचालन और प्रबंधक यातायात की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

सरकारी सुविधा चौड़ी हो रही, रोडवेज सिकुड़ी
कोटा। राज्य सरकार द्वारा एक तरफ तो यात्रियों को रोडवेज बसों में सुविधाएं दे रही है। वहीं दूसरी तरफ बसों की संख्या लगातार कम होने से  सुविधाओं का लाभ लेने वाले भी कम हो रहे हैं। रोडवज के कोटा आगार में ही बसों के शिड्यूल लगातार कम हो रहे हैं। नयापुरा स्थित रोडवेज का केन्द्रीय बस स्टैंड पुराना व छोटा होने से संजय नगर में नया बस स्टैंड बनाया गया है। यह नयापुरा से काफी बड़ा है। यहां अधिक बसों के खड़े होने की जगह है। साथ ही यहां वर्कशॉप भी बस स्टैंड परिसर में ही बनाया गया है। इस बस स्टैंड को बनाने का मकसद था कि यहां से यात्रियों को सुविधा अधिक दी जा सकेगी। लेकिन स्थिति विपरीेत हो रही है। यहां बसें कम आने से लोगों को सुविधा तो कम मिल रही है। साथ ही बसों की संख्या भी कम होने से यात्री कम सफर कर पा रहे हैं।

हाल ही में राज्य सरकार ने महिलाओं को सभी श्रेणी की रोडवेज बसों के किराए में 50 फीसदी की छूट का प्रावधान किया है। इस छूट का लाभ लेने के लिए अब महिलाएं पहले से अधिक रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगी। विशेष रूप से सरकारी नौकरी में कोटा से आस-पास के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली महिला कर्मचारी व शिक्षिकाओं को अधिक लाभ होगा। लेकिन हालत यह है कि कोटा आगार से बसों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। रोडवेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले कोटा से बसों के 120 शिड्यूल चलते थे। जिनमें लम्बे मार्ग से लेकर छोटे मार्ग तक शामिल थे। कुछ समय पहले यह संख्या घटकर 100 से कम रह गई। वहीं कोरोना काल से पहले यह संख्या 81 रह गई थी जो कोरोना काल के बाद और घट गई। वर्तमान में कोटा आगार से बसों के मात्र 70 शिड्यूल भी नहीं चल रहे हैं। उनमें भी ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। उन मार्गों पर सिर्फ प्राइवेट बसों का ही संचालन हो रहा है। हालत यह है कि रोडवेज के संजय नगर स्थित बस स्टैंड पर गर्मी के सीजन में भी बस स्टैंड खाली-खाली नजर आ रहा है। वहां गिनती की  बसों का आवागमन हो रहा है।

सुविधा दी है तो बसें भी बढ़ानी होगी
विज्ञान नगर निवासी शिक्षिका सायरा बानो का कहना है कि उन्हें सुल्तानपुर जाना होता है। रोडवेज बस समय पर नहीं मिलने से कभी जीप तो कभी अन्य साधन का उपयोग करना पड़ रहा है। सरकार ने महिलाओं को किराए में 50 फीसदी की छूट दी है यह अच्छा प्रयास है। लेकिन बसों की संख्या बढ़ानी होगी। साथ ही बसों को नए बस स्टैंड तक भी लाना होगा।

रोडवेज कोटा आगार  बस स्टैंड पर दुकानें तक खाली
वेंडर वंदना जादोन का कहना है कि  नए बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें तो बना दी हैं। लेकिन उनमें से मात्र एक दो दुकानें ही चल रही हैं। जबकि अधिकतर दुकानें खाली पड़ी हैं। इसका कारण यहां पूृरी बसें ही नहीं आ रही हैं। जब बसें ही नहीं आ रही तो यात्री कहां से आएंगे। ऐसे में दुकानदारों की कमाई नहीं होने से वे दुकाने ही नहीं ले पा रहे हैं। जिससे ये खाली पड़ी हैं।

नए बस स्टैंड तक नहीं आ रही सभी बसें
लोगों का कहना है कि नए बस स्टैंड पर अधिकतर बसें आती ही नहीं हैं। बाहर से आने वाली ’यादातर बसें नयापुरा स्थित बस स्टैंड पर ही जाती हैं। नए कोटा में आने वाले लोगों को भी नयापुरा में उतारा जा रहा है। जबकि बसों को नए बस स्टैंड तक आने का प्रावधान है। ऐसे में रोडवेज की जगह निजी बस व अन्य साधन का उपयोग करना पड़ रहा है।

कोटा आगार से बसों का शिड्यूल पहले से कम हुआ है। पहले 81 शिड्यूल चल रहे थे।  वर्तमान में यह 71 रह गया है। कई लम्बे मार्ग तो कई छोटे मार्ग पर बसों को कम किया गया है। जून में नई बसें आने पर शिड्यूृल बढ़ने की संभावना है। सरकार ने महिलाओं को किराए में  50 फीसदी की छूट दी है। इसका मुख्यालय से आदेश व टिकट मशीनों में सॉफटवेयर आने पर ही सुविधा दी जाएगी। बाहर से आने वाली बसों का कोटामें ठहराव समय कम होने से अधिकतर चालक-परिचालकों को खाना खाने तक का समय नहीं बचता। इस कारण से वे नए बस स्टैंड तक बसें नहीं लाकर नयापुरा में ही सवारी उतार रहे हैं। वैसे सभी चालकों को नए बस स्टैंड तक बसें लाने के लिए पाबंद किया हुआ है। दुकानें मॉल संचालक ने बनाई है। इस बारे में तो वही बता सकते हैं। - अजय कुमार मीणा, मुख्य प्रबंधक

असर खबर का - रोडवेज मुख्य प्रबंधक से अदालत ने मांगा जवाब
कोटा। रोडवेज द्वारा यात्रियों से एक्सप्रेस, डीलक्स बसों का किराया वसूल कर लोकल बसों से सफर करवाए जा रहे मामले में स्थाई लोक अदालत ने बुधवार को मुख्य प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम कोटा को नोटिस जारी करते हुए 24 नवंबर तक जवाब तलब किया है। मामले में एडवोकेट लोकेश कुमार सैनी ने न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करते हुए बताया था कि विगत एक दशक से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में नई बसें नहीं होने से लोगों को पुरानी बसों में ही सफर करना पड़ रहा है। जिससे रास्ते में बसें खराब होने से यात्री समय पर भी अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और यात्रियों से इन बसों में भी एक्सप्रेस व डीलक्स बसों का किराया वसूल किया जा रहा है।  यात्रा लोकल खटारा बसों में करवाई जा रही है। बसों की कमी से 67 शेड्यूल संचालित हो रहे हैं। याचिका में बताया गया कि आमजन के लिए रोडवेज सस्ता सुलभ  संसाधन है। राजस्थान रोडवेज की अनदेखी के कारण यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा है। इस मामले में न्यायालय ने सुनवाई करते हुए राजस्थान रोडवेज मुख्य प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
दैनिक नवज्योति ने 12 अक्टूबर को ही इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार में बताया था कि रोडवेज यात्रियों से पूरा किराया वसूल रहा है जब कि यात्रा खटारा बसों में करवा रहा है। निगम की टूटी फूटी बसों में यात्रा करने को मुसाफिर मजबूर हैं। यह बसें कई बार रास्ते में ही बंद हो जाती हैं।

जेसीटीएसएल: 28 माह से काम नहीं आ रही डिपो की जमीन, हर माह दे रहे 17.93 लाख किराया
जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के अधिकारी खुद ही घाटा बढ़ाने में लगे हुए हैं। सांगानेर डिपो की जमीन पिछले 28 महीने से कोई काम में नहीं आ रही, फिर भी जेसीटीएसएल प्रशासन रोडवेज को इसका 17.93 लाख रुपए किराया दे रहा है। वहीं दूसरी ओर अगर इस राशि की जेसीटीएसएल प्रशासन बस खरीदता तो शायद जनता को अच्छी सुविधा मिल सकती थी।

बात 2013 की है जब जेसीटीएसएल ने सांगानेर और विद्याधर नगर में रोडवेज की खाली जमीन किराए पर ली थी। इसके एवज में 17,93,600 रुपए किराए के तौर पर रोडवेज को दिया जाता है। मार्च, 2020 में लॉकडाउन लगने की वजह से और जेसीटीएसएल की बसें कंडम होने से सांगानेर डिपो को बंद कर दिया गया। इसके बावजूद भी किराया चालू है। वहीं विद्याधर नगर से केवल 100 बसों का संचालन किया जा रहा है।

टोडी और बगराना में खुद की जमीन:
जेसीटीएसएल के पास टोडी और बगराना में खुद की जमीन है  जहां से बसें चलती है। अगर जेसीटीएसएल प्रशासन सांगानेर और विद्याधर नगर डिपो को खाली कर टोडी और बगराना डिपो से बसों का संचालन करें तो हर साल 4.30 करोड़ रुपए का राजस्व बच सकता है। हालांकि अभी कुछ दिन से विद्याधर नगर डिपो प्रबंधन और अन्य अधिकारियों के कार्यालय सांगानेर में शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है।

रोडवेज को भुगतान करना बंद:
जेसीटीएसएल प्रशासन ने कुछ समय से आर्थिक तंगी बताते हुए रोडवेज को किराए का भुगतान नहीं किया। रोडवेज ने ब्याज सहित पैसे देने के लिए पत्र भी लिखा है। जेसीटीएसएल के पास मौजूदा वक्त में केवल 300 बसें है। इनमें से 100 मिडी बसों को पारस और 200 बसों का संचालन मातेश्वरी कंपनी कर रही है। जेसीटीएसएल को हर साल करीब 50 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है। यदि जेसीटीएसएल कंपनियों को हटाकर खुद बसों का संचालन करें तो शायद यह घाटा कम हो सकता है।

इस मामले पर जेसीटीएसएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी मुन्नालाल टोडीवाल का कहना है कि सांगानेर और विद्याधर नगर डिपो की जमीन रोडवेज से किराए में ले रखी है। सांगानेर डिपो से लॉकडाउन के बाद से बसों का संचालन बंद है। जेसीटीएसएल ने फिलहाल सांगानेर डिपो को खाली नहीं किया। इसका किराया चालू है।

कस्बे में आने के बजाय बाइपास से ही निकल जाती है रोडवेज बसें
कापरेन। रोडवेज निगम के बस चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अन्दर लाने के स्थान पर बाइपास से ही निकाल कर ले जाते है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे महिलाएं भी अपने बच्चों व सामान को लेकर दो किलोमीटर दूर बाइपास पर जाने को मजबूर है। जब से बाइपास बने है तब से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज के चालक और परिचालक रोड़वेज बसों को बाइपास से होकर गुजरने से कस्बे के अन्दर यात्री बस के इंतजार में खड़े के खड़े ही रह जाते हैं। ऐसे में उन्हें या तो प्राइवेट या फिर अन्य वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। इन वाहनों के संचालक यात्रियों से किराया भी अधिक वसूलते हैं। ऐसा नहीं है कि यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नेताओं व कस्बे वासियों ने पहल ना की हो लेकिन जब भी शिकायत की गई तब तो तीन-चार दिन तक सब कुछ ठीक हो जाता है। इसके बाद रोडवेज चालक-परिचालक अपना पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं और बसों को वापस बाइपास से बस लेकर चले जाते हैं।

दो किलोमीटर दूर जाकर बैठना पड़ता है बसों में
सरकार ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोटा से जयपुर, कोटा से सवाई माधोपुर के लिए कहीं बसों का संचालन शुरू किया गया है। पर रोडवेज बसों के संचालन अपनी मनमानी करते हुए बसों को कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास से होकर ले जाते हैं। जिससे लोगों को करीब एक दो किलोमीटर दूर बस में बैठने के लिए जाना पड़ता है।

कर्मचारी परेशान
रोडवेज बसें बाइपास होकर गुजरने से कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसों से सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते हैं लेकिन बसें बाइपास पर ही उतार देती है जिससे कर्मचारियों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है,इस कारण कहीं बार कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पाते।

इनका कहना हैं
सरकार ने कोरोना काल में लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया। पर बसों के संचालन कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास होकर ले जाते हैं। अगर बसें कस्बे के अन्दर होकर निकले तो लोगों को समस्याओंका सामना करना नहीं पड़े।
-बनवारी लाल सुमन, सर्व अखाड़ा संघ अध्यक्ष नगर कापरेन।

सरकार ने कोरोना काल के समय लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसें कोटा से सवाई माधोपुर, कोटा से जयपुर के लिए बसें लगाईं थ पर जमेदार अधिकारियों व बस चालकों  की लापरवाही के चलते बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार से मांग है कि रोडवेज बसें कस्बे में होकर गुजरे जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना ना पड़े।
-अबरीश ब्यास, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष।

रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर निकलती है जिससे कस्बे वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, महिलाएं बाईपास से अपने सामान व बच्चों को लेकर कस्बे में पैदल आना पड़ता है, जिससे महिलाओं को काफी समस्या होती है। -राजेन्द्र पाटनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ।

रोडवेज बसों का बाइपास से होकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, कही बार बसों को कस्बे में होकर निकलवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा चुका हूं पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
-हेमन्त पंचोली, पालिका उपाध्यक्ष कापरेन ।

हमने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है, मंत्री महोदय को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। कस्बे के अन्दर होकर रोडवेज बसों का संचालन हो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने लगेगी।
-हेमराज मेघवाल, पालिका अध्यक्ष कापरेन ।

रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अंदर लाने के बजाए,बाइपास से निकाल ले जा रहे है।जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,कस्बे के अंदर रोडवेज बसों का ठहराव स्थान निर्धारित किया जाए ताकि बस चालको की मनमानी पर रोक लगे।
-हेमसिह खारोल, समाजसेवी

कापरेन कस्बे में भी रोडवेज बसों को निकालने के आदेश किए जाएंगे। इसके संबंध में शीट निकालकर यात्रियों के भार को भी देखा जाएगा।
-अजय कुमार मीणा, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो बूंदी

रोडवेज बेड़े में बसों की कमी, कई रूटों पर बसों का संचालन बंद
जयपुर। संचालन के बाद लगातार नुकसान में चल रही रोडवेज और जेसीटीएसएल की अगले साल करीब 1700 बसें खराब घोषित होगी। बसों की खरीद नहीं हुई, तो अगले साल कई रूटों पर बसों का संचालन बंद हो जाएगा। जेसीटीएसएल प्रशासन की अनियमितता के कारण डेढ़ साल से 53 नई मिडी बसें डिपो में ही है, जिनमें से कई पाटर्स गायब भी हो गए। रोडवेज की करीब 3800 (800 अनुबंधित सहित) और जेसीटीएसएल की 305 बसें प्रतिदिन संचालित हो रही हैं। रोडवेज ने करीब तीन साल पहले 875 बसों की खरीद की थी, लेकिन अगले साल करीब 1600 से अधिक बसें खराब हो जाएगी। वहीं जेसीटीएसएल की 100 बसें मार्च में खराब होगी।

खराब घोषित करने के नियम
बसों की खरीद से आठ साल या आठ लाख किलोमीटर संचालित होने के बाइ इन्हें खराब घोषित किया जाता है। इसक बाद में इन बसों को नीलाम किया जाता है। हादसे वाली बस को कमेटी द्वारा खराब घोषित किया जाता है।

सरकार से मांगी थी बसें
रोडवेज प्रशासन ने पिछले दिनों प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर एक हजार नई बसों की मांग की थी, लेकिन सरकार ने अभी तक प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं दी है। अब रोडवेज स्वयं बैंक से लोन लेकर 550 बसें खरीदने की योजना बना रहा है। जेसीटीएसएल के बगराना डिपो में 100, विद्याधर नगर में 74 और टोडी डिपो से 131 शेड्यूल संचालित हो रहे हैं। वहीं जेसीटीएसएल ने मार्च 2021 में 100 नई मिडी बसें खरीदी थी, जिनमें से 47 को रूट पर चलाया गया। बाकी 53 बसें डिपो में ही हैं, जो अब खराब हो गई। इनको रिपेयरिंग करने के भी आदेश दिए थे, लेकिन परिचालकों की कमी के चलते यह बसें अभी तक संचालित नहीं हुई।

रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगे पुलिस कांस्टेबल के परीक्षार्थी
जयपुर। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 13 से 16 मई तक होगी। इसमे लाखों परीक्षार्थी शामिल होंगे। राजस्थान सरकार के निर्देश पर रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को नि:शुल्क सफर कराने के आदेश जारी किए है।

परीक्षार्थी केवल राजस्थान की सीमा में परीक्षा के एक दिन पहले और समाप्ति के 1 दिन बाद तक सफर कर सकेंगे। इस दौरान परीक्षार्थी को प्रवेश-पत्र साथ रखना होगा। राजस्थान रोडवेज के पास अभी लगभग 3 हजार बसे है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।