rpa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चल रहे सप्ताहव्यापी अभियान के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित जनसुनवाई में 60 परिवादियों की शिकायतें सुनीं। इनमें 20 मामले पहले से आयोग में लंबित थे, जबकि 40 नए मामले शामिल हुए। अध्यक्ष रहाटकर ने अधिकारियों से हर मामले की प्रगति की जानकारी लेते हुए पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए कहा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू किए गए सप्ताहव्यापी अभियान के तहत देश के 25 राज्यों के करीब 500 जिलों में इस तरह की जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, महिला तस्करी, संपत्ति विवाद, मेंटेनेंस, क्रूरता, एसिड अटैक और साइबर क्राइम से जुड़े कई मामले सामने आए। इन मामलों में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

SI Paper Leak Case: आरपीए में ट्रेनिंग कर रही दो ट्रेनी रक महिला समेत पांच जने पकड़े
जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 मामले में एसओजी की कार्रवाई लगातार जारी है। एसओजी की टीमों ने मादक पदार्थ तस्कर के बेटे और बेटी को गिरफ्तार करने के बाद अब दो ट्रेनी महिला एसआई समेत पांच जनों को बुधवार को आरपीए ट्रेनिंग सेन्टर से पकड़ लिया। एसओजी इन सभी से पूछताछ कर ही है।

एसओजी अभी तक इस मामले में एसआई पेपर लीक से एसआई बने 46 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 34 ऐसे लोगों को पकड़ा है जिन्होंने एसआई पेपर लीक करवाया था या फिर डमी अभ्यर्थी बनवाकर या बनकर परीक्षा में धांधली की थी। इस तरह एसओजी अब तक एसआई पेपर लीक से जुड़े 80 लोगों को पकड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इससे और ज्यादा संख्या में एसआई पकड़े जाएंगे। एसआई पेपर लीक मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसिंह के सुपरविजन में टीमें कर रही हैं।

सभी के रिश्तेदार मादक पदार्थ के तस्कर
जानकारी के अनुसार एसओजी ने आरपीए में ट्रेनिंग कर रहे सगे भाई दिनेश और बहन प्रियंका को गिरफ्तार किया था। जब एसओजी ने इनसे पूछताछ की तो सामने आया कि दो दर्जन से अधिक ट्रेनी एसआई ऐसे हैं, जिनके परिजन, परिचित और रिश्तेदार मादक पदार्थ तस्कर हैं और इन्होंने रुपए देकर पेपर लीक करवाकर एसआई पेपर लेकर परीक्षा पास करवाने में मदद की है। इसके बाद एसओजी टीम ने पुख्ता सबूत इकट्ठे करने के बाद बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में टेÑनिंग कर रहीं दो महिला एसआई और तीन पुरुष टेÑनी एसआई को पकड़ लिया। एसओजी टीम इन्हें पकड़कर एसओजी मुख्यालय लेकर आ गई, जहां अब इनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रियंका और दिनेश को उसके पिता भागीरथ ने पेपर लीक करवाकर दिया था। यह पेपर 20 लाख रुपए में भूपेन्द्र सारण गैंग से खरीदार और अपनी बेटी और बेटे को पढ़वाया था। उसी दिन ओमप्रकाश फौजी ने भी कई अभ्यथियों को लीक हुए पेपर को पढ़वाया था। इन सभी एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर पढ़ने वाले आरोपितों को चिन्हित कर रही है जिन्हें ओमप्रकाश ने पेपर पढ़वाया था।

प्रदेश में वर्ष 2020-21 की एसआई भर्ती पेपरलीक मामले में सरकार की गठित पांच मंत्रियों की कमेटी की गुरुवार को प्रस्तावित दूसरी बैठक स्थगित हो गई है। बैठक की अगली तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। लेकिन अगली बैठक में कमेटी एसओजी अधिकारियों से सारे फैक्ट्स और पहली बैठक में बताएं दस्तावेज और सवालों के जवाब लेगी।

सरकार मामले में परीक्षा रद्द करने या ना करने को लेकर जल्द फैसला लेने के मूड में है। ऐसे में इस बैठक में मंत्री सभी पक्ष जानने के बाद परीक्षा को लेकर अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेंगे। इसमें परीक्षा रद्द करने को लेकर अनुशंसा हो सकती है। परीक्षा रद्द होने की अनुशंसा हुई तो कमेटी परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को लेकर भी अपनी सिफारिश रिपोर्ट में करेगी।

बताया जा रहा है कि इसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका दिए जाने की सहमति दे सकती है जो तब भर्ती परीक्षा में आवेदन कर परीक्षा देने आए थे।

SI Paper Leak Case: SI बनकर आरपीए में टे निंग ले रहे भाई-बहन गिरफ्तार, पिता फरार
जयपुर। स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में रविवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु एसआई भाई-बहन को गिरफ्तार किया है जबकि इनके पिता फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही हैं। इनके साथ ही टीम ने पेपर लीक में शामिल दो दलालों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए प्रशिक्षु एसआई दिनेश विश्नोई और उसकी बहन प्रियंका विश्नाई गांव देवदा जालौर के रहने वाले हैं। टीम ने इनके साथ पेपर लीक गिरोह में शामिल बर्खास्त एसआई गोपाल सहारण और डबर मर्डर का आरोपी ओमप्रकाश फौजी को भी पकड़ा है।  एसओजी के एडिशनल एसपी रामसिंह शेखावत के नेतृत्व में एसओजी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पेपर लीक सरगना भूपेन्द्र सारण का भाई गोपाल सारण वर्ष 2011 में एसआई भती पेपर में पास हुआ और 2014 में एसआई के तौर पर राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल हुआ। वर्ष 2020 में पाली के बगड़ी थाने का थानाप्रभारी था। उस समय क्रूड ऑयल चोरी मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद इसे बर्खास्त कर दिया गया। इसकी जोधपुर जेल में बंद के दौरान पहचान ओमप्रकाश फौजी और अफीम तस्कर भागीरथ से हुई। ओमप्रकाश डबल मर्डर के आरोप में बंद था। इन तीनों ने यहीं से पेपर लीक करने का षड़यंत्र रचा। वर्ष 2021 में यह सभी जेल से बाहर आ गए। दैनिक नवज्योति ने 1 अक्टूबर के अंक में कर दिया था खुलासा।

कार में पढ़वाया पेपर
एसओजी की जांच में खुलासा हुआ कि 14 सितम्बर को प्रियंका ने सीकर रोड स्थित मेरीगोल्ड स्कूल में आए सेंटर पर दी। परीक्षा से पहले प्रियंका के भाई दिनेश को गोपाल सहारण ने फोनकर 200 फीट बाईपास बुलाया और यहां कार में प्रियंका समेत करीब छह जनों को गोपाल ने पेपर पढ़वाया था। पेपर पढ़ने के बाद दिनेश प्रियंका को एग्जाम दिलाने सेंटर लेकर पहुंचा था। एग्जाम में प्रियंका की 132वीं रैंक आई। एसओजी ने दिनेश को बहन को पेपर पढ़ाने में पकड़ा है। दिनेश ने भी 14 सितंबर को एसआई की एग्जाम दी थी। उसकी 99वीं रैंक आई थी। बाकी पिता की भूमिका की जांच की जा रही है।

20 लाख रुपए में खरीदा था पेपर
एडीजी वीके सिंह के अनुसार गोपाल सहारण को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि भागीरथ ने यह पेपर 20 लाख रुपए में खरीदा था। दिनेश ने कबूल किया कि उसे बीकानेर से 13 सितम्बर 2021 को हुई परीक्षा का पेपर मिला था।

डमी आरोप में गिरफ्तार
एसओजी की जांच में सामने आया कि संतोष निवासी धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसकी एसआई में चयनित हुई बहन मंजू को गिरफ्तार किया था। इन दोनों बहनों की जगह छम्मी ने डमी बनकर परीक्षा दी थी। इसमें मंजू का एसआई में चयन हो गया जबकि संतोष इंटरव्यू में फेल हो गई थी। छमी को एसओजी पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कब?, मुख्य सरगना भूपेन्द्र सारण का भाई गोपाल पुणे से गिरफ्तार
जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पूर्व में गिरफ्तार किए पेपर लीक सरगना भूपेन्द्र सारण के भाई गोपाल सारण को पुणे गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाल ने छह एसआई को पेपर पढ़वाया था। ये सभी छह एसआई हाल में आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

एसओजी की टीम ने इसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने इसे वापस पांच दिन के रिमांड पर एसओजी टीम को सौंप दिया। चर्चा है कि एसओजी की इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी अभी तक एसआई पेपर भर्ती परीक्षा रद्द क्यों नहीं की गई है।  गिरफ्तार गोपाल सारण (41) परावा चितलवाना का रहने वाला है। एसओजी सूत्रों के अनुसार गोपाल सारण ने छह अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाकर एसआई बनवाया। यूनिक भाम्बू और जगदीश बिश्नोई ने पेपर लीक किया। इनसे हर्षवर्धन ने पेपर लिया और अशोक नाथावत को दिया। अशोक से पेपर शेरसिंह के पास पहुंचा। यहां से भूपेन्द्र सारण को मिला और उसने 14 सितम्बर के लीक हुए पेपर को गोपाल के जरिए छह एसआई को पढ़वाया।

कौन है भूपेंद्र सारण
वर्ष 2011 में भूपेन्द्र सारण ने जीएनएम भर्ती पेपर लीक मामले और वर्ष 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले अहम भूमिका निभाई। एसओजी ने इसे बंगलूरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

कौन है गोपाल सारण
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार होकर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद भूपेन्द्र सारण का भाई है। वर्ष 2011 में एसआई भर्ती पेपर में पास हुआ और 2014 में एसआई के तौर पर राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल हुआ। वर्ष 2020 में पाली के बगड़ी थाने का थानाप्रभारी था। उस समय क्रूड ऑयल चोरी का मामला हुआ जिसमें गोपाल को बर्खास्त कर दिया गया।

एसआई पेपर लीक में कार्रवाई
एसआई पेपर लीक मामले में अभी तक एसओजी की टीमें 42 एसआई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं जबकि 34 अपराधी ऐसे हैं, जिन्होंने एसआई पेपर लीक करवाने, पेपर पढ़वाने में सहयोग किया था। इस तरह 76 जने गिरफ्तार हो चुके हैं। एसओजी की कार्रवाई के बाद आरपीए में ट्रेनिंग ले रहे छह एसआई अभी अनुपस्थित चल रहे हैं।

RPA में ‘'क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन में फॉरेंसिक्स‘' की भूमिका पर होगा सेमिनार
जयपुर, 12 जून। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार, 13 जून को जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) के ऑडिटोरियम में '‘रोल ऑफ फॉरेंसिक्स इन क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन‘' पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तरप्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस एवं यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक्स के फाऊंडर डायरेक्टर डॉ. जी के गोस्वामी का कीनोट एड्रेस होगा।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि आरपीए में यह सेमिनार सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित होगा, इसमें पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान के महत्व पर उपयोगी चर्चा होगी। गुरुवार शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और बड़े भोज का आयोजन रखा गया है।

Rajasthan Police Foundation Day : राज्य स्तरीय समारोह आरपीए में होगा, CM लेंगे परेड की सलामी, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान करेंगे
जयपुर। राजसथान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह बुधवार, 12 जून को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) परिसर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री शर्मा समारोह में सेरेमोनियल परेड की सलामी लेंगे तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान करेंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  उत्कल रंजन साहू ने बताया कि आरपीए में यह कार्यक्रम बुधवार को सुबह साढ़े 7 बजे से आरम्भ होगा। आरपीए के परेड ग्राऊंड में आयोजित होने वाली सेरेमोनियल परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी एवं ईआरटी की एक-एक प्लाटून के अलावा जयपुर पुलिस आयुक्तालय की तीन प्लाटून (निर्भया स्कवॉड प्लाटून, पुलिसकर्मी प्लाटून और यातायात प्लाटून) सहित कुल 11 प्लाटून भाग लेंगी।

डीजीपी ने बताया कि इस समारोह के बाद आरपीए में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं बुधवार, 12 जून को शाम 7 बजे से जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा, इसमें राजस्थान पुलिस कें सैन्ट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) का डिस्प्ले होगा। राज्य स्तर पर 13 जून को सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक जयपुर में आरपीए में पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान से जुड़े विषयों पर सेमीनार आयोजित होगा। इसी दिन शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और बड़ा खाना का आयोजन रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस मनाया जाता है। गत 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना के अवसर पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मध्यनजर पुलिस मुख्यालय सहित पुलिस आयुक्तालय, पुलिस रेंज, पुलिस जिलों, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान और पुलिस यूनिट्स में केवल औपचारिक कार्यक्रम हुए थे। अब पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय, पुलिस रेंज, पुलिस जिला और पुलिस यूनिट्स में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

एसओजी ने आरपीए से एसआई का प्रशिक्षण ले रहे 15 प्रशिक्षु एसआई को हिरासत में लिया
जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन (ग्रुप) एसओजी की टीमों ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लिया है। एसओजी ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंचकर तीन घंटे तक ट्रेनिंग ले रहे 15 प्रशिक्षु एसआई से पूछताछ की। इसके बाद इन सभी को पकड़कर एसओजी के मुख्यालय लाया गया। हिरासत में लिए गए इन 15 ट्रेनी एसआई में दो महिला और 13 पुरुष सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए सब इंस्पेक्टरों और पेपर लीक के लिए बनाई गई हेल्पलाइन समेत डाक जरिए शिकायत मिल रही थीं कि आरपीए में एसआई की टेÑनिंग ले रहे कई एसआई ऐसे हैं जिन्होंने पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी बनकर एसआई परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद एसओजी ने आरपीए से 15 ट्रेनी एसआई को पकड़ा है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है।

पहले 15 अब फिर 15
गौरतलब है कि जयपुर के हसनपुरा स्थित परीक्षा केन्द्र्र रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर केन्द्राधीक्षक ने लीक कर बांटा था। एसओजी इस प्रकरण में पूर्व में 15 ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी कर चुकी है। एसओजी ने आरपीए पहुंचकर एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पास हुए सभी ट्रेनी एसआई की डमी परीक्षा ली थी। ट्रेनी एसआई को वही पेपर हल करने के लिए दिया था, जो साल 2021 की परीक्षा में आया था। इस दौरान 17 ट्रेनी एसआई 20 प्रतिशत भी पेपर हल नहीं कर पाए। वहीं 400 ट्रेनी एसआई 50 प्रतिशत प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए थे। इस परीक्षा की कॉपियां जांच के लिए आरपीएससी गई हैं, हालांकि अभी इस परीक्षा का परिणाम नहीं आया है।

पुलिस हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखे किसी के साथ नाइंसाफी ना हो: गहलोत, RPA में मनाया गया राजस्थान पुलिस दिवस समारोह
जयपुर। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर आरपीए में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। मुख्यमंत्री ने राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में परेड की सलामी ली। इस दौरान डीजीपी एमएल लाठर भी मौजूद रहे। अतिरिक्त महानिदेशक प्रशिक्षण एवं राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुलिस अकादमी में परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ बटालियन आरएसी जयपुर, पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर, आयुक्तालय जयपुर की 3 प्लाटून, हाडी रानी महिला बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी अजमेर, मेवाड़ भील कोर खेरवाड़ा एवम ईआरटी पांचवी बटालियन की एक प्लाटून सहित कुल 11 प्लाटून शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति और पुलिस पदक प्रदान किए। इनमें राष्ट्रपति पदक मिले उनमें सौरभ श्रीवास्तव, हेमन्त प्रियदर्शी, गोविन्द गुप्ता, सुनील दत्त इसके अलावा सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर हवा सिंह, सेवानिवृत्त हैड कांस्टेबल बनवारी लाल को राष्ट्रपति पदक दिया गया। इसके अलावा करीब 25 लोगों को पुलिस पदक दिए गए। पुलिस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है । राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह की  राज्य स्तरीय समारोह के साथ ही प्रदेश भर में रेंज, जिला, यूनिट व प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पूर्व 13 से 15 अप्रैल तक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग के सभी कार्यालयों, पुलिस मुख्यालय, पुलिस लाइंस, पुलिस थाना, पुलिस चौकी, वृत्त कार्यालय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक,पुलिस आयुक्तालय, महानिरीक्षक पुलिस रेंज कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में साफ सफाई की व्यवस्था की गई।

इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि धार्मिक उत्सव पर कई बार तनाव होता है, अभी राम नवमी पर भी माहौल बनाया गया। पुलिस की बदौलत ही सारे आयोजन आराम से हो पाए। पुलिस हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखे किसी के साथ नाइंसाफी ना हो, चाहे किसी की सिफारिश आए। किसी के साथ अन्याय नहीं हो, पुलिस दबाव में काम नहीं करे, चाहे राजनेता हो या अधिकारी।