old enmity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जवाहर नगर में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की
कोटा । जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को 15-20 बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी । हमले में उसका साथी भी घायल हो गया। घायल को एमबीएस में भर्ती कराया  है।  मृतक सुनील योगी व निखिल बर्धन  निवासी महावीर नगर थाना क्षेत्र और बहादुर मीणा  के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी के चलते  शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सीएडी लिंक रोड अभय कमांड सेंटर के पास  बदमाश  एक कार में सवार होकर आए और सुनील योगी और निखिल बर्धन पर तलवार, सरिया, चाकू से ताबडतोड़ हमला कर दिया। घटना में सुनील योगी की मौके पर ही मौत हो गई तथा निखिल बर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस उपधीक्षक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि सुनील योगी और निखिल बर्धन दोनों दोस्त हैं। सुनील और निखिल शुक्रवार रात करीब 12 बजे दशहरा मेला की और से बाइक पर सवार हो कर अपने घर जा रहे थे। तभी अभय कमांड सेंटर के पास लिंक रोड पर  कार में सवार हो कर आए 15-20 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तलवार, चाकू तथा लोहे के सरिया से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में सुनील की मौत हो गई और निखिल घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी एसपी, एएसपी दिलीप कुमार सैनी तथा थानाधिकारी  हरिनारायण शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया गया । घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया तथा साक्ष्य लिए गए। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बना दी गई हैं।

मृतक स्थान बदल-बदल कर रह रहा था
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि सुनील योगी तथा निखिल की बदमाशों के साथ  पुरानी रंजिश को लेकर दुश्मनी चल रही थी। इसके चलते सुनील और निखिल बर्धन स्थान बदल कर रह रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों कों सौंप दिया गया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता पर चाकू से हमला
कोटा। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता अब्दुल वाहिद को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलाम को डिटेन किया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रोस केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

कैथूनीपोल थाने के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार टेलर ने बताया कि आरोपी और फरियादी के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही है। पूर्व में भी अब्दुल वाहिद के बड़े बेटे पर आरोेपी ने हमला किया था, जिसका मुकदमा किशोरपुरा थाने में दर्ज हुआ था जिसका कोर्ट में चालान पेश किया गया।  मामले में पेशी चल रही है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अब्दुल वाहिद मुल्तानी एक्टिवा से बाजार जा रहा था तभी आरोपी अब्दुल सलाम ने टक्कर मारी और गिराकर चाकू से पेट पर वार किए। आरोपी अब्दुल सलाम का कहना है कि वह कोर्ट से रिटार्यड कर्मचारी है उसके पैर में रॉड डली है। वह अपने घर जा रहा था, अब्दुल मुल्तानी  ने उसे सूरजपोल गेट के पास टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया और उसके चोट लग गई, इसके बाद स्वयं ने चाकू से पेट पर कट लगा लिए। चाकू से कोई हमला नहीं किया। उधर पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलाम का भी मेडिकल करवाया और दोनों की रिपोर्ट पर क्रोस केस दर्ज किया। आरोपी और फरियादी के बीच पहले से ही एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं।

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया । एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया ।हमले में गंभीर रूप से घायल पृथ्वीराज को तुरंत एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया । जहां उसका उपचार जारी है । पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले दो मजदूरों के बीच फैक्ट्री में काम की बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पृथ्वीराज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे चाकू उसके पेट को चीरता हुआ निकल गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है । मजदूर अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। इस मामले में फरार आरोपी मजदूर को तलाश किया जा रहा है ।  कुन्हाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश को लेकर कव्वाल की हत्या
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के सरवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर कव्वाल परिवारों में हुए झगड़े के बाद एक कव्वाल की निर्मम हत्या कर दी गई। सरवाड़ स्थित दरगाह रोड पानी की टंकी के पास कई दिनों से विवाद में चल रहे परिवारों में झगड़े के बाद अंततः मंगलवार देर रात चिराग नामक कव्वाल का कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हमले के बाद अफरातफरी मच गई जहां कुछ लोगों से गंभीर रूप से घायल हुए कव्वाल चिराग को सरवाड़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसने दौरान इलाज दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर केकड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, उपाधीक्षक खींव सिंह राठौड़, सरवाड़ थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश मे शामिल ग्यारह लोगों को डिटेन भी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
कोटा । कोटा शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं और हत्याओं के मामले थमने  नाम नहीं ले रहे । ऐसे ही सोमवार देर रात विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी । पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है ।

बताया जाता है कि अमन कॉलोनी निवासी ताबीज पुत्र मोहम्मद आमीन उम्र 22 साल और सोहेल के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी । इसी के चलते उसने  देर रात संजय नगर सब्जी मंडी में ताबीज पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था । उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई  । सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी एसपी संजय सिंह थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ड्यूटी आॅफिसर आरिफ  मोहम्मद सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा ।  उधर, पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर सोहेल सहित अन्य  के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया ।

पुलिस इंस्पेक्टर देवेश भारद्वाज ने बताया कि अमन कॉलोनी निवासी ताबीज मोहम्मद सोमवार देर रात 11:30 बजे मोटरसाइकिल से संजय नगर सब्जी मंडी किसी काम से जा रहा था। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे सोहेल ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया।  चाकू उसके पेट के बाएं बगल में लगा, जिससे गंभीर घायल हो गया । सूचना पर परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला
कोटा । शहर में चाकूबाजी मारपीट हत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे  है ।  ऐसे ही शनिवार को भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया  है मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मी चंद वर्मा ने बताया कि रेलवे हाउसिंग सोसायटी मालाखेड़ा रोड निवासी उत्सव पुत्र राजेंद्र कुमार  से आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर फोन पर गहमागहमी हो गई । इसी बात को लेकर आरोपियों ने उत्सव को मोहन टॉकीज के पास पान की दुकान के सामने बुला लिया, जहां पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपी रणजीत मद्रासी,ट्विंकल श्रीवास्तव ने उत्सव के साथ मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया । आरोपी मौके से फरार हो गए । परिजनों ने उत्सव को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसका उपचार जारी है । प्रथम दृष्टया मामला जांच में पुरानी रंजिश को लेकर सामने आया है , उधर पुलिस ने उत्सव के पर्चा बयान पर आरोपियों खिलाफ हत्या के प्रयास मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है ।