prashant kishor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे, भाजपा के नीरज सिन्हा को दी मात
पटना। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव की आज जारी मतों की गिनती में पूर्वाह्न 10.10 बजे तक जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज सिन्हा से 1161 मतों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरे चक्र की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 3795 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के नीरज सिन्हा ने 2634 मत प्राप्त किये है।

राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 664 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।

बिहार में सरकार बनने से पहले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के सामने रखा ये खास प्रस्ताव, बोलें-राजनीति छोड़ दूंगा अगर तुमने…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद आज जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के 243 में से 238 सीटों पर लड़कर एक भी सीट न जीत पाने की वजह बताई और चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार ने महिलाओं को पैसा देकर वोट खरीद लिए। अगर बिहार से बेरोजगारी और पलायन खत्म हो जाए तो ''मैं राजनीति छोड़ दूंगा।''

इसके आगे पीके ने कहा कि, हमें कई सीटों पर 10-15% तक वोट जरूर मिले। इसके बाद प्रशांत किशोर ने घोषणा की कि, 20 नवंबर से वे मौन व्रत रखेंगे और आत्म-मंथन करेंगे। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही उनकी पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, लेकिन जब तक प्रदेश को बदलने का संकल्प पूरा नही कर लेंगे, पीछे हटने का कोई सवाल नही है। किशोर ने आज बिहार चुनाव के बाद पहली बार संवाददाता सम्मेलन में मुखातिब होते हुए कहा कि प्रदेश में व्यवस्था बदलने का उन्होंने एक ईमानदार प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश सफलता नही मिली। उन्होंने कहा कि जनता को जरुरी मुद्दे समझाने में शायद कुछ कमी रह गयी, जिसकी वजह से समर्थन वोटों में तब्दील नही हो सका और अब पार्टी आत्ममंथन के बाद आगे की रणनीति तय करेगी।

किशोर ने सवाल क्या भविष्य में एक मजबूत विपक्ष बनने के लिए जनसुराज कुछ अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन में शामिल होगा, के जवाब में कहा कि अभी तो पार्टी के पास विधानसभा में कोई जगह नही है। फिलहाल, उनकी पार्टी आत्ममंथन के दौर से गुजरेगी और उसके बाद निष्कर्ष के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि, भले ही उनकी पार्टी चुनाव में कोई सीट नही जीत सकी, लेकिन इसकी दिशा बदलने में उसके योगदान को खारिज नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, पक्ष हो या विपक्ष पहली बार जाति और धर्म से दीगर शिक्षा, रोजगार और पलायन की बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि ये सभी मुद्दे बिहार की राजनीति में पहली बार जनसुराज ने ही उठाये थे।

किशोर ने कहा कि, जनसुराज ने बिहार में व्यवस्था बदलने की एक ईमानदार कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जाति, धर्म मे समाज को बांट के जनता से वोट नही मांगा और ना ही किसी भ्रष्ट तरीके का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हुई हार की जिम्मेदारी वह लेते हैं और आत्ममंथन के क्रम में दो दिन बाद पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम जा कर चौबीस घन्टे का उपवास रखेंगे।

जनसुराज के सूत्रधार ने महाभारत की लड़ाई में अभिमन्यु की कहानी सुनाई, जिसे चक्रव्यूह में डाल कर कौरव सेना के योद्धाओ ने मार दिया था। उन्होंने कहा कि मारे जाने के बावजूद दुनिया अभिमन्यु की वीरता की कहानी ही कहता है। उन्होंने कहा कि भले अभिमन्यु मारा गया, लेकिन अन्तत: जीत उसी सेना की हुई, जिसके लिए वह लड़ रहा था। उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए झूठ भले जीत जाए, लेकिन अन्तत:जीत सत्य की ही होती है।

बिहार विधानसभा चुनाव: क्या प्रशांत किशोर पूरा करेंगे संन्साय लेने का अपना वादा? जानें क्या होगा उनका अलग कदम
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) की पूरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एग्जिट पोल्स ने 0-5 सीटों का अनुमान लगाया था, पर पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। जिन उम्मीदवारों को मजबूत माना जा रहा था, वे भी कहीं टक्कर नहीं दे पाए। रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ भी वोट में तब्दील नहीं हो पाई, और वोटकटवा बनने की उम्मीदें भी धराशायी हो गईं।

संन्यास का वादा और दबाव

चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि जेडीयू 25 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अब जब जेडीयू ने 25 से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं, तो सवाल उठ रहा है-क्या किशोर अपना वादा निभाएँगे? पहले भी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐसा वादा निभा चुके हैं, जिससे किशोर पर दबाव और बढ़ गया है।

जेएसपी की हार के प्रमुख कारण: तेजस्वी को चुनौती देकर पीछे हटना

किशोर ने पहले तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ने की बात कही, पर बाद में पीछे हट गए। इससे उनकी विश्वसनीयता और वैकल्पिक नेतृत्व की छवि कमजोर हुई। तेजस्वी के गढ़ में उतरने का मौका गंवाकर किशोर ने अपने राजनीतिक संदेश को भी कमजोर कर दिया।

मोदी-शाह पर सीधा हमला न करना

नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर सीधा निशाना साधने से किशोर बचते रहे। इससे जनता के बीच यह धारणा बनी कि जेएसपी बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है। जब पूरा विपक्ष मोदी-शाह को सीधे चुनौती दे रहा था, तब किशोर का बचाव की मुद्रा में रहना उन्हें नुकसान दे गया।

बड़े नेताओं पर आरोप

किशोर ने सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों को जमीनी लड़ाई में बदलने में असफल रहे। मुद्दे केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रह गए, जिससे उनकी आक्रामक राजनीति का प्रभाव कमजोर रहा।

जाति-धर्म आधारित टिकट वितरण

हालाँकि किशोर ने राजनीति में जातिवाद खत्म करने का दावा किया था, लेकिन टिकट वितरण में वही परंपरागत जाति-धर्म समीकरण दिखे। इससे नई राजनीति का उनका दावा खोखला साबित हुआ और जनता का भरोसा कमजोर पड़ा।

शराबबंदी का खुलकर विरोध

महिलाओं में व्यापक समर्थन पाने वाली शराबबंदी नीति का किशोर ने खुलकर विरोध किया। उन्होंने सत्ता में आते ही 24 घंटे में शराबबंदी हटाने का वादा किया। यह कदम राजनीतिक रूप से घातक साबित हुआ, क्योंकि महिलाएं इसे पारिवारिक शांति और सुरक्षा से जोड़कर देखती हैं।

अगले 5 साल जनता के बीच संघर्ष

प्रशांत किशोर ने अभी कुछ दिन पहले अपने एक वक्तव्य में यह भी कहा कि वो अगले 5 साल और जनता के बीच संघर्ष करेंगे, लेकिन इसके पहले यह किशोर को यह देखना जरूर चाहिए कि उन्हें इतनी बुरी हार का क्यों सामना करना पड़ा?

राजग नहीं बनाएगा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री : भाजपा की चम्पारण में एक-एक सीट पर होगी हार, प्रशांत किशोर ने कहा- उनमें इतनी हिम्मत नहीं कि वह पलटी मार लें
बेतिया। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने दावा किया कि बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जीत गया, तो वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा। किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने पर नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बता रहें थे। मैं मोदी से अपील करता हूं कि अगली बार बिहार आएं, तो यह घोषणा करें कि यहीं व्यक्ति अगले पांच वर्ष भी मुख्यमंत्री रहेंगे।

घोषणा करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चम्पारण में एक-एक सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपाई नीतीश कुमार को खाली मुखौटा बना कर वोट लेना चाहते हैं। चुनाव जीतने के बाद इस बार नीतीश कुमार को हटा कर अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।

पीके ने नीतीश कुमार के पलटी मारने की अटकलों पर कहा कि कुमार में इतना बल नहीं है कि पलटी मार लें। वह चुनाव जीतने के बाद पलटी मारते हैं। कुमार ने वर्ष 2015 के अलावा अपने पूरे जीवन में भाजपा के बगैर चुनाव नहीं लड़ा है। वह लड़ते ही हैं भाजपा की ताकत, पैसे और संगठन के भरोसे।

समान नागरिक संहिता पर बोले प्रशांत किशोर- देश में लागू करना आसान नहीं
समस्तीपुर। जन सुराज के संयोजक एवं प्रमुख चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समान नागरिक संहिता कानून (यूसीसी) को लागू करना आसान नहीं है। किशोर ने समस्तीपुर जिले के पटोरी में कहा कि अनुच्छेद 370 कश्मीर से जुड़ा हुआ एक मामला था जो भारत के एक भू-भाग को प्रभावित करता था। इसी तरह राम मंदिर बन रहा है उससे भी पूरे देश की जनता प्रभावित नहीं हो रही है। क्योंकि राम मंदिर का मामला एक वर्ग की भावना से जुड़ा है।

रणनीतिकार ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) ही एक ऐसा मुद्दा है जो देश के एक बड़े जनसंख्या को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति मे यूसीसी कानून देश में लागू करना ज्यादा कठिन है। यदि यह कानून लागू होता है तो इसके परिणाम एवं कुपरिणाम भी बड़े हो सकते है।

प्रशांत किशोर ने नई पारी की शुरुआत बिहार से करने का दिया संकेत
पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार करने के बाद अब अपनी नई पार्टी बनाने का संकेत दिया है। किशोर ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज का 10 साल का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। मैं जब पन्ने पलटता हूं, तो लगता है।

समय आ गया है कि असली मालिक के पास जाएं, यानी लोगों के बीच, ताकि उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सके और जन सुराज के पथ पर अग्रसर हो सके। चुनावी रणनीति बनाने वाले किशोर ने ट्वीट में अपनी नई पारी की शुरुआत बिहार से करने का संकेत दिया है।

प्रशांत किशोर और कांग्रेस
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की कई दिनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। प्रशांत ने कांग्रेस का प्रस्ताव अस्वीकार करते हुए कहा कि मुझसे ज्यादा पार्टी को एक अच्छे नेतृत्व, सामूहिक इच्छाशक्ति और बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव की जरूरत है। अब सवाल है कि आखिर प्रशांत ने कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों अस्वीकार किया। इसके बारे में स्पष्ट रूप से अभी तो कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपनी कुछ शर्तो के साथ पार्टी में शामिल होना चाहते थे। कांग्रेस नेतृत्व उनकी शर्तों को स्वीकार करने को तैयार नहीं था। यह लगभग सही हो सकता है, क्योंकि प्रशांत को सोनिया गांधी की ओर से गठित विशेषाधिकार प्राप्त समूह के सदस्य के तौर पर पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत को यह प्रस्ताव उचित नहीं लगा, जबकि वह तो पार्टी में असीमित अधिकार चाहते थे। इसी बीच प्रशांत पिछले दिनों कांग्रेस के कायाकल्प की रूपरेखा तैयार करने के फौरन बाद उन्होंने हैदराबाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेताओं से मुलाकात करना शुरू कर दिया।

कांग्रेस आलाकमान को इससे कुछ संदेह हुआ, जबकि प्रशांत ने कांग्रेसके नेतृत्व से अपनी पहली मुलाकात के बाद कहा था कि अब उनका अपनी कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। यदि यह सही है, तो फिर उन्हें हैदराबाद जाने की जरूरत क्यों पड़ी। चर्चा भी है कि कांग्रेसके कई नेता प्रशांत को पार्टी में शामिल करने पर सहमत नहीं थे। यह सही है नए राजनीतिक दौर में चुनावी रणनीतिकारों की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पुरानी और राष्ट्रीय पार्टी को किसी चुनावी रणनीतिकार की जरूरत महसूस होती है, तो यह पार्टी की आंतरिक कमजोरी को ही दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी में कई बड़े-बड़े और कुशल रणनीति कर रहे हैं और अनुभवी नेताओं की कमी नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व तो अपनी रणनीति के तहत ही पार्टी को चलाना चाहता है। अब पता नहीं प्रशांत के दिए चुनावी सुझावों को कांग्रेस लागू करेगी या नहीं, लेकिन कांग्रेस को कुछ बड़े बदलावों की जरूरत तो है। प्रशांत और कांग्रेस के बीच संबंधों को लेकर आगे क्या होता है, यह देखने की बात होगी।

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का ट्वीट
नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों पर विराम लग गया है। दरअसल प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट से इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं।

सुरजेवाला का ट्वीट

दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा, सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के साथ हुई एक प्रस्तुति और चर्चा के बाद  कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अधिकार प्राप्त कार्य समूह 2024 का गठन किया है और प्रशांत किशोर को परिभाषित जिम्मेदारी के साथ समूह के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। जिसके बाद उन्होनें (प्रशांत किशोर) मना कर दिया। सुरेजवाला ने ट्वीट की अंतिम लाइन में लिखा,'हम पार्टी को दिए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।'

प्रशांत किशोर का ट्वीट

प्रशांत किशोन ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने ईएजी के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। मेरी विनम्र राय में, परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से गहरी जड़ें जमाने वाली संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे अधिक नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

अब मंत्री सुभाष गर्ग आए प्रशांत किशोर के विरोध में, ट्वीट कर बोले:व्यापारी की जरूरत नहीं
जयपुर। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की जारी अटकलों के बीच तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने अप्रत्यक्ष रूप से पीके की एंट्री पर निशाना साधा है। गर्ग ने ट्वीट कर कहा है कि किसी संगठन को मज़बूत व ताकतवर केवल नेतृत्व व कार्यकर्ता ही बना सकते हैं ,कोई सलाहकार व सेवा प्रदाता नहीं । नेतृत्व को चाणक्य की ज़रूरत है न कि व्यापारी की।

गौरतलब है कि मंत्री सुभाष गर्ग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी समर्थक माने जाते हैं। गर्ग का यह ट्वीट ऐसे वक्त आया है जब पीके की एंट्री को लेकर दिल्ली में उच्च स्तर पर मंत्रणा जारी है। कांग्रेस में पीके की एंट्री को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सहमत नहीं है। इसी कड़ी में गर्ग के ट्वीट को वर्तमान राजनीतिक हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि गर्ग कांग्रेस से विधायक नहीं है, बल्कि आरएलडी पार्टी के विधायक है, जिन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रखा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार गर्ग ने यह ट्वीट गहलोत समर्थकों के कहने पर किया है। गर्ग के ट्वीट के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही इस ट्वीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो सकती हैं। पीके की कांग्रेस में एंट्री वाले समर्थक कांग्रेस नेता भी जल्द ही इस ट्वीट का जवाब सोशल मीडिया के माध्यम से दे सकते हैं।

कांग्रेस के भविष्य को लेकर दिल्ली में मंथन
नई दिल्ली। कांग्रेस की भविष्य की रणनीति तय करने के लिए दिल्ली दरबार में मंथन का दौर जारी है। बुधवार को दस जनपथ पर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, प्रशांत किशोर, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, सोनिया गांधी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश मौजूद रहें। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, अगले आम चुनाव समेत गुजरात, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों पर मंथन किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के चिंतन शिविर पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी को जीत की नई दिशा देने के लिए  लगातार तीसरे दिन हो रही बैठक में प्रशांत किशोर पर सभी की निगाहें रही। वहीं बैठक के दौरान कांग्रेस की भविष्य की रणनीति तय करने में सीएम गहलोत की राय और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण माना गया।

सीएम अशोक गहलोत दिल्ली में बोले...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से भी मुखातिब हुए। इस दौरान उनहोनें जमकर बीजेपी पर जुबानी हमला बोला। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी के 6 सीएम चेहरे हो गए हैं। तंज कसते हुए गहलोत ने कहा कि ऐसे में अब चर्चा किससे की जाए। वहीं देश में मौजूदा हालातों पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि देश में हिंसा का माहौल है, सरकार कुछ नहीं कर रही है। सत्तापक्ष हिंसा को रोकने के बाजय बढ़ावा दे रहा है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बेलगाम होकर काम कर रहे हैं। वें किसी की परवाह नहीं करते। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वहीं कह रहे हैं जो पीएम मोदी चाहते हैं। पीएम मोदी किरोड़ी मीणा की धमाल पट्टी को पसंद करते हैं। बाकी नेताओं से भी यही उम्मीद करते हैं। मैं किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं करता, बल्कि मुद्दों पर बात करता हूं। पीएम और गृह मंत्री की गरिमा का ख्याल रखता हूं। जरूरत है कि सरकार देशहित में काम करे और फैसले ले।

वहीं मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर जैसे प्रोफेशन लोगों का पार्टी यदि उपयोग करती है तो गलत नहीं है।

सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की बैठक में प्रशांत किशोर भी हुए शामिल
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर एक अहम बैठक हुई, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में गांधी के अलावा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, जयराम रमेश के अलावा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में विधानसभा चुनावों के साथ ही होने वाले आम चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार किया गया और किशोर ने कांग्रेस नेताओं के समक्ष इस संबंध में अपनी रणनीति के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में किशोर को कांग्रेस में शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। चुनावी रणनीतिकार किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों के बीच वह कई बार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता लगातार उनके संपर्क में बताए जाते हैं।