hanuman jayanti - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद
अजमेर। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम भक्त श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दोपहर 12 बजे बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर सहित शहरभर में हनुमानजी के मंदिरों में घंटे घड़ियालों एवं शंखों की मधुर स्वरलहरी के बीच अंजनि पुत्र महावीर की महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ कमाया। कई मंदिरों में मावे, ड्राई फूड्स आदि से निर्मित केक भी काटे गए। साथ ही दिनभर भजन कीर्तन के साथ ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही।

कई मंदिरों में भोजन प्रसादी हुई। आज मंदिरों को विशेष रूप से सजाकर आकर्षक रोशनी की गई। घाटी वाले बालाजी मंदिर में दोपहर 12:00 बजे हनुमान जी की आरती के बाद बैंड बाजो के साथ 251 पाउंड का केक काटा गया। इस अवसर पर बालाजी का सोने चांदी के आभूषणों से आकर्षक श्रंगार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी महाआरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को श्री हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।

बालाजी के दरबार में लगा श्रद्धालुओं का मेला
कोटा। हनुमान जयंती पर शनिवार को शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों का मेला लगा रहा बालाजी का स्वर्ण और रजत श्रंगार किया गया । वानर सेना की ओर से पदयात्रा निकाली गई तो कई जगह पर भंडारे हुए । हनुमान जयंती पर शहर के सभी बड़े व प्राचीन हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा । मंदिरों में बालाजी के स्वर्ण और रजत श्रंगार किए गए थे । जिनकी छटा अलग ही दिख रही थी। सुबह जल्दी शुरू हुए दर्शनों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा ।वही मंदिरों में भंडारे हुए जिनमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इधर वानर सेना की ओर से रंगबाड़ी बालाजी मंदिर से गोदावरी धाम तक पदयात्रा निकाली गई। बैंड बाजे और भजन मंडली के साथ निकली पदयात्रा में भक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे । इससे पहले सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । पदयात्रा रंगबाड़ी बालाजी मंदिर से शुरू होकर घटोत्कच चौराहा ,महावीर नगर,  केशवपुरा, दादाबाड़ी होते हुए गोदावरी धाम पहुंचे । करीब 5 किलोमीटर का रास्ता 4 घंटे में तय किया गया और 1 किलोमीटर की पदयात्रा थी जिसका जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत द्वार बना कर स्वागत किया गया। पदयात्रा के गोदावरी धाम पहुंचने पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।जहां भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए आते रहे । शहर के प्राचीन रंगबाड़ी बालाजी ,गोदावरी धाम, इंदिरा मार्केट स्थित दो चोंच के बालाजी, पुरानी धानमंडी स्थित मोरी के हनुमानजी, खेड़ली फाटक स्थित चांदमारी बालाजी , दादाबाड़ी स्थित धोखड़े के हनुमान जी और नयापुरा स्थित पंचमुखी हनुमान जी, नयापुरा स्थित बालाजी के मंदिर में भक्तों का मेला लगा रहा।

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 2 साल से हनुमान जयंती का उत्साह फीका पड़ा हुआ था। जैसे ही कोरोना संक्रमण खत्म हुआ 2 साल बाद शनिवार को हनुमान जयंती पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था । हर कोई धार्मिक रंग में रंगा हुआ नजर आया । वही रात को आरती और पूजा पाठ के आयोजन हुए ।  सालासर सेवा समिति की ओर से शॉपिंग सेंटर स्थित रोटरी बिनानी सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भक्ति भाव से नृत्य किए। मंदिरों में भीड़ भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी  इंतजाम किए गए थे । दादाबाड़ी स्थित  धोखड़े के हनुमान जी और इंदिरा मार्केट स्थित दो चोंच के बालाजी मंदिर में भंडारे हुए जहां सुबह से शाम तक हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।