jahangirpuri - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा मामला; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण विरोधी अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की, जिसे देखते हुए क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। आम तौर पर इस तरह की कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की जाती है लेकिन इस बार एनडीएमसी ने कई घंटों पहले एक पत्र जारी कर घोषणा कर दी कि क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। चौकाने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई कुछ जगहों पर जारी थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई को मध्य प्रदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य सरकार ने 45 दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। जहांगीरपुरी में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल गुरूवार तक सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।

बता दे कि क्षेत्र के ज्यादातर लोगों ने आदेश आने के बाद बीती रात अपना सामान समेटकर इलाका खाली करने की कोशिश की। इनमें से ज्यादातर कबाड़ी वाले या ऐसे लोग हैं जो थोक विक्रेताओं से सामान खरीदकर उसे रेहड़ी-पटरी पर बेचते हैं। इलाके के एक निवासी ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है लेकिन हिंसा जरूर नई थी। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में पीढिय़ों से हमेशा सद्भावना के साथ रहे हैं। यह एक बार की घटना है जिसे शरारती तत्वों द्वारा गलत मंशा से अंजाम दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एनडीएमसी के महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी हिंसा में गिरफ्तार लोगों द्वारा 'अवैध अतिक्रमण' और निर्माण की पहचान कर उनका विध्वंस करने की मांग की थी। उन्होंने एक पत्र में लिखा, था कि जैसा कि आप जानते हैं, हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकाली गई थी। कुछ असामाजिक तत्वों और दंगाइयों ने उस पर पथराव किया। इन असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक और पार्षद का समर्थन प्राप्त है। इसके परिणामस्वरूप इन लोगों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया है इसलिए, इन दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और इसके ऊपर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए।

इलाके में 16 अप्रैल की सांप्रदायिक हिंसा के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान सोमवार को अपराध शाखा के अधिकारियों को पथराव की स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी शासित नागरिक निकाय ने दिल्ली पुलिस से कानून व्यवस्था संभालने के लिए 400 सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे और एक पुलिस उप-निरीक्षक को गोली भी लगी थी।

जहांगीरपुरी में फिर पथराव, पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी, शांति कायम रखने की अपील
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार को एक बार फिर पथराव की घटना सामने आयी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद लोगों से शांति कायम रखने की अपील की।

जांच का काम अपराध शाखा को सौंपा गया
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना जहांगीरपुरी हिंसा के परिप्रेक्ष्य में आज मीडिया को जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान जहांगीरपुरी इलाके में फिर से पथराव होने की रिपोर्टें मिली। अस्थाना ने संवाददाताओं को बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच का काम अपराध शाखा को सौंपा गया है और इसमें 14 टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की छानबीन के साथ उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

23 लोगों को गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से आठ लोग विभिन्न मामलों में पहले से शामिल हैं। उन्होंने अभी और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम मामले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। स्थिति के सामान्य होने तक इलाके में प्रतिबंध लागू रहेंगे।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को जहांगीरपुरी समेत महानगर के अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दते हुए कहा कि जहांगीरपुरी में 3 शोभायात्रा निकाली गई।  जिसमे से 2 शोभायात्रा की ही अनुमति ली गई थी। जिस शोभायात्रा में हिंसा हुई उसकी मंजूरी नहीं ली गई थी। जिसके कारण VHP और बजरंग दल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विहिप और बजरंग दल पर बिना इजाजत के शोभायात्रा निकालने का आरोप लगा है।

जहांगीरपुरी दिल्ली हिंसा: फायरिंग के आरोपी सहित 21 गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर -पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस दल पर गोलीबारी के आरोपी समेत 21 लोग रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। दिल्ली हिंसा के आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद रोहिणी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी अंसार और असलम को पुलिस रिमांड में और अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने, हत्या के प्रयास करने जैसे आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हिंसा की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी। प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों में अख्तर अंसार और अन्य शामिल हैं।

तीन तमंचे और पांच तलवारें बरामद
प्राथमिकी में घटनास्थल पर एक स्कूटी को जलाने समेत चार- पांच गाड़यिों में तोड़फोड़ करने का जिक्र किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे और 5 तलवारें बरामद की गई हैं। इसके अलावा उपद्रवियों को काबू में करने के लिए 40-50 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की जानकारी दी गई है।

दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा

इधर, जांच के दौरान फायरिंग वाली जगह से गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस की 10 टीमें हिंसा की जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले अंसार-असलम समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा गया है।