pratap singh khachariyawas - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जयपुर में प्रदर्शन
जयपुर: राजधानी जयपुर में रविवार को कई ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के विरोध में अलग अलग प्रदर्शन किए। जयपुर में हवामहल, मालवीयनगर, सांगानेर, बनीपार्क आदि क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए।

बनीपार्क ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और सिविल लाइन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी तथा आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में विफलता के कारण आमजन, गृहणियों और छोटे व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। इसी जनविरोधी नीति और बढ़ती महंगाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया है। धरना-प्रदर्शन के बाद मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
जयपुर। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गैस किल्लत से जयपुर में ऑटो रिक्शा और फैक्ट्रियों के बंद होने की नौबत आ गई है। यहां 5 लाख लोगों के सामने रोटी का संकट है। राजस्थान की सरकार और उसके नेता गायब हैं। सरकार से आग्रह है कि जयपुर में रहने वाले मजदूरों, श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों को 20-20 हजार रुपए की सहायता दें, ताकि वे इस स्थिति में भूखे नहीं रहें। आज ही राजस्थान के  एक हिस्से में एक व्यक्ति ने सुसाइड किया है। हिन्दू हितैषी की बात करने वाली सरकार को पता होना चाहिए कि वो मरने वाला भी हिन्दू था। सरकार को हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई में नफरत का काम छोड़कर लोगों की रोजी रोटी की व्यवस्था करनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो कालाबाजारी रोकें और गरीबों के लिए अलग से फंड जारी करें। मंहगाई पर अंकुश के लिए काम करें। खाद्य सुरक्षा सूची में एक करोड़ लोगों के जो नाम हटाए, उनके नाम ही जोड़ दो, ताकि उन्हें खाने के गेंहू मिल सकें। सरकार मंहगाई और कालाबाजारी रोकने पर तुरंत प्रभाव से काम करे। ये तो ईरान का भला हो, जिसने भारत के लिए तेल पहुंचने का रास्ता दिया, इसलिए तेल हम तक पहुंच रहा है, वरना यंहा हालात और बिगड़ जाते।

मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
जयपुर: जयपुर मेटल फैक्ट्री के 25 साल से चल रहे आंदोलन में रविवार को पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों के समर्थन में मांग उठाते हुए मजदूरों को 15-15 लाख मुआवजा देने की मांग की।

खाचरियावास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने मेटल फैक्ट्री मामले में बड़ा घोटाला हुआ है। इस फेक्ट्री के कई मजदूर अपनी मांगों को पूरा होने की आस में मर गए। इस मामले में जब एनसीटीएल का फैसला होने के बाद सरकार के 2 आईएएस आए और चुपचाप एक कंपनी को इसे सुपुर्द कर दिया।

सरकार को इस केस को सुप्रीम कोर्ट में मजदूरों के हित में चुनौती देनी चाहिए थी। सरकार चाहती तो मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए उनको इस प्रोपर्टी कीमत के हिसाब से 15-15 लाख रुपए मुआवजा दे देते। इस घोटाले में पैसा सीएमओ तक पहुंचा है। कांग्रेस इन मजदूरों की लडाई में साथ खड़ी रहेगी और सड़कों पर उनका हक मिलने तक संघर्ष करेंगे।

विफलताओं को छुपाने के लिए लाया जा रहा धर्मांतरण बिल: खाचरियावास
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि राजस्थान में धर्मांतरण पर पहले से रोक है और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए सरकार धर्मांतरण बिल ला रही है। खाचरियावास ने बयान जारी कर कहा कि राजस्थान में पहले से ही धर्मांतरण विरोधी बिल लागू है।

ऐसे में इस बिल में कुछ बदलाव करके प्रदेश भाजपा सरकार को जनता में कुछ काम करने का संदेश देना था। भजनलाल सरकार एक बार फिर अपने पुराने एजेंडे धु्रवीकरण के जरिए नफरत की राजनीति के साथ हिंदू मुसलमान में डर पैदा कर राजनीति कर रही है।

ठाकुर के कुंआ बयान पर प्रताप खाचरियावास का हरीश चौधरी पर तंज, सबके लिए जीने वाले को गलत बताने की कोशिश
जयपुर। बायतु विधायक हरीश चौधरी के विधानसभा में ठाकुर का कुंआ वाले बयान पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तंज कसते हुए कहा है कि जो सबके लिए जीता हो, उसे गलत बताया जा रहा है। खाचारियास ने कहा है कि ठाकुर का कुंआ गांव की जमीन से जुड़कर गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित और सभी लोगों की प्यास बुझाता हैं। गांव के चौराहे पर देश के स्वाभिमान, धर्म और सच्चाई के लिए ठाकुर के कुएं ने काम किया है। ऐसे में आप उसको गलत बताना चाह रहे हैं, जो सबके लिए जीता है।

खाचारियास ने कहा है कि कांग्रेस हो या भाजपा, हमें एक बात समझनी पड़ेगी कि देश को जाति और धर्म के नाम पर नहीं बांटा जा सकता है। ठाकुर के कुंए को ब्राह्मण, बनिया, जाट, राजपूत, दलित सभी मानते है। ठाकुर के कुंए पर पहला हक गांव का है। अगड़े पिछड़े में भेद नहीं करने वाला ठाकुर का कुंआ है। सबसे हाथ जोड़कर विनती करूंगा कि राजपूताना की इस धरती पर बलिदान और शौर्य का इतिहास लिखा गया है। यहां झगड़ा महाराणा प्रताप और महाराणा सूरजमल का नहीं है। यह झगड़ा इस बात का हो गया कि हम अपनी राजनीति को चमकाने के लिए छोटी बात विधानसभा में बोलते हैं तो यह देश के साथ धोखा है। देश के साथ ऐसा धोखा करने का अधिकार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं के पास नहीं है। जातिगत मर्यादा हमें रखनी पड़ेगी। राजनीति चमकाने के लिए जो लोग गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि ये राजस्थान की भाषा नही है। ये भाषा से अलग निकलकर प्रेम प्यार बनाकर रखना होगा।

खाचरियावास की रैली में उमड़ा जनसमुदाय, प्रभारी रंधावा भी हुए शामिल
जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास के समर्थन में बुधवार को शहर के अंदर विशाल रैली निकाली गई।

रैली जयपुर के आराध्य देव मंदिर श्री गोविंद देव से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा के सामने से होती हुई बड़ी चौपड़ पहुंची। वहां से बड़ी चौपड़ से जौहरी बाजार होती हुई बापू बाजार, बापू बाजार से नेहरू बाजार होती हुई किशनपोल बाजार से छोटी चौपड़ पहुंची। छोटी चौपड़ से होती हुई चांदपोल बाजार होती हुई रामचंद्र जी के मंदिर चांदपोल पर पहुंची। रैली के दौरान खाचरियावास के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमीन कागजी सहित जयपुर जिले के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल अधिकांश नेता कांग्रेसी नहीं थे, जयपुर में कांग्रेस जीतेगी : खाचरियावास
जयपुर। विद्याधरनगर से कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल और कई पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर जयपुर शहर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास, जिलाध्यक्ष आरआर तिवाडी और विद्याधर नगर के नेताओं ने भाजपा के दावे का खंडन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा में कई लोगों के जॉइन करने के गलत नाम घोषित किए गए हैं, जबकि वो लोग हमारे साथ कांग्रेस में ही हैं। नेताओं ने ऐसे कांग्रेसजनों को मीडिया के सामने पेश भी किया।

पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए खाचरियावास ने कहा कि लोगों में चर्चा है कि भाजपा जीतते ही संविधान बदल देगी। मोदी को संसद में सांसद चुभते हैं। बिना सांसद पीएम नहीं बन सकते। मोदी चाहते हैं कि संसद में वो ही लोग पहुंचे जो संसद में बोल नहीं सकें और मुद्दों पर चुप रहे। भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बुजुर्ग, विधवा, विकलांग पेंशन बंद कर दी। सीएम को वादे पूरे करने के मुद्दे पर खुली चुनौती देता हूं। ये सिर्फ कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। खुद के काम नहीं गिनाते। इनके विधायक जींस पहन रहे हैं और कर्मचारियों को जींस नही पहनने दे रहे। सचिन शर्मा के परिवार वालों को आज तक पूरी मदद नहीं दी। सीएम के सुरक्षा अधिकारी का बेटा मोहन सिंधी की हत्या कर देता है। जब ये 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं तो हमारे नेताओं को भाजपा मे क्यों शामिल कर रहे हैं। सीताराम अग्रवाल को शामिल करने से विद्याधर नगर में कांग्रेस कमजोर नहीं होगी। विक्रम सिंह शेखावत, गिरिराज गर्ग, मंजू शर्मा जैसे कई नेता हमारे पास है। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि सीताराम के साथ गए पार्षदों में कई गलत नाम जोड़े गए। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेताओ ने मीडिया के सामने कहा कि हमारे भाजपा में शामिल होने की खबरें गलत हैं। हम मरते दम तक कांग्रेस से जुड़े रहेंगे। खाचरियावास और विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल लोगों में 70 प्रतिशत से अधिक नाम वाले कांग्रेस के सदस्य ही नहीं हैं। सीताराम खुद भाजपा में रहे हैं। ये वो लोग गए हैं, जिनको पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। जिलाध्यक्ष आरआर तिवाडी ने कहा कि भाजपा वाले एजेंसियों से डरा धमकाकर लोगों को ले तो लेंगे, लेकिन इससे कांग्रेस कमजोर नहीं होगी। भाजपा के स्वच्छ कांग्रेस मिशन से एक दिन भाजपा कांग्रेसयुक्त पार्टी बन जाएगी। विद्याधर नगर में हम भले ही 71 हजार अंतर से हारे, लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता हमें पूरा प्यार देगी। खाचरियावास ने जयपुर के टुकडे नही होने दिए। सीएम भजनलाल को अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करना पड़ रहा है, इससे इनकी कमजोरी सामने आती है।

अयोध्या पर 22 जनवरी तक बीजेपी का कब्जा, हम 25 को जाएंगे: खाचरियावास
जयपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम भी वहां जाना चाहते हैं लेकिन 22 जनवरी तक अयोध्या पर भाजपा का कब्जा है। हम उसके बाद 25 को राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।

अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान राम में भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियों के नेताओं की आस्था है। राम मंदिर के इस कार्यक्रम में हम सब खुशियां मनाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हम भी जाना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि 22 को वो ही आएंगे, जिन्हें बुलाया गया है। इसलिए हम 25 जनवरी को गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन जाएंगे। इन राजनीतिक पार्टियों ने भगवान राम के विषय को पॉलिटिकल वॉर बना दिया है। उन्होंने राम मंदिर की ब्रांडिंग कर दी है। मंदिर के नाम पर करोड़ों का चंदा इकट्ठा कर लिया।

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा ने इसे विवादित विषय बना दिया और कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कि हम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं आना चाहते। भाजपा के आने से पहले और सदियों से राम धरती पर विराजमान हैं। इस देश में 80 प्रतिशत सनातन धर्म को मानने वाले हैं और सभी धर्मों में भगवान राम का वर्णन किया गया है। भाजपा नेता मंदिर की आड़ में केवल चुनाव जीतना चाहते हैं। इसलिए राम मंदिर के मुद्दे को इस तरह पेश कर रहे हैं कि पोस्टर में भगवान राम को छोटा और नेता को बड़ा बता रहे हैं। राम मूर्ति को स्थापित करने वाले सबसे पहले नेता पंडित नेहरू थे। महात्मा गांधी तो अपने भजनों में राम का नाम लेते थे। कांग्रेस ने कभी भी राम को काल्पनिक नहीं बताया, यह तो भाजपा प्रोपेगेंडा करती है।

अन्य सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने पर पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है कि कोई भी मंदिर जा सकता है, लेकिन अभी 22 तारीख तक अयोध्या पर भाजपा का कब्जा है। हम उसके बाद जाएंगे। राजस्थान सरकार ने मंदिरों को सजाने के लिए पैसे देने की बात कही, लेकिन कई मंदिरों को पैसे नहीं पहुंचे। मेरा सरकार से आग्रह है कि मंदिरों को पैसे पहुंचाए, ताकि सजावट हो सके।

सरेआम लड़की की हत्या, हेलीकॉप्टर में घूम रही है सरकार : खाचरियावास
जयपुर। एक लड़की की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में जब विधानसभा चुनाव हुए, तो भाजपा ने कानून व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाया। झूठ के आधार पर भाजपा राजस्थान में सरकार में आ गयी। जयपुर में सरेआम एक लड़की को कुचलकर मार दिया गया, इनकी कानून व्यवस्था कहां है। सुबह 5 बजे शराब पीकर लोग गाड़ियां दौड़ा रहे है।

राजस्थान सरकार हेलीकॉप्टर में घूम रही है। इन्हें 25 दिन से ज्यादा हो गए। कानून व्यवस्था पर बड़ी-बड़ी बातें करते थे। अब सरकार होने का धर्म निभाएं। लोगों को सुरक्षा देना इनका धर्म है। मंत्रिमंडल नहीं बना, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। इनको जबाव देना पड़ेगा, ये भी तो लोगों से जबाव मांगा करते थे। मुझे उम्मीद है कि सरकार कानून व्यवस्था पर कोई कदम जरूर उठाएगी।

दूसरे धर्मों को टारगेट करना सनातन धर्म में नहीं, भाजपा लोगों को मस्जिद के नाम पर भड़का रही: खाचरियावास
जयपुर। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा नेताओं ने चुनाव में लोगों को गुमराह करने की राजनीति शुरू कर दी है। ये लोगों को कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस आई तो पार्कों में मस्जिद बन जाएंगी।

अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भी सनातन धर्म को मानते हैं, लेकिन सनातन धर्म किसी भी दूसरे धर्म को टारगेट नहीं करता, ये केवल लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। हमें सूचना मिली है कि भाजपा मुख्यालय में प्लान बना है कि कुछ युवाओं को मोटरसाइकिल पर सवार कर टोपी पहनाकर सड़कों पर भेजेंगे। हमने पुलिस को इस बारे में अलर्ट कर दिया है। ऐसे युवा भाजपा की बातों में आकर ऐसा कुछ करेंगे तो पुलिस इन पर कार्यवाही करेगी और इनकी जमानत भी नहीं हो पाएगी। मोहल्लों में नकली लोगों को भेजेंगे तो लोग भी इनको पहचानकर पुलिस को पकड़ा देंगे। भाजपा नेता काम के आधार पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे तो ऐसी हरकतों से चुनाव प्रभावित करने में लगे हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनको क्षेत्र में कोई नहीं जानता। कांग्रेस इस सीट पर 50 हजार के अंतर से जीतेगी। भाजपा के नेता विकास के किसी मुद्दे पर कोई बात नही करते। इनके पास तो केवल दंगे फसाद कराने और हिन्दू मुसलमान करने का प्लान है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के राम मुद्दे पर दिए बयान पर कहा कि ईरानी शायद भूल गईं कि राम को लोग सतयुग और त्रेता युग से जानते हैं। उनकी पार्टी 40 साल पहले आई और केंद्र में 9 साल के राज में इतना घमंड ठीक नहीं है। अब गायों के मरने पर ओछी राजनीति करने वालों की जांच कराएंगे। केंद्रीय गजेंद्र शेखावत के आरोपों पर कहा कि वो तो राजस्थान का पानी ही पी गए। राजे सरकार में बिजली बिल ज्यादा आता था, लेकिन हमने 100 यूनिट बिजली फ्री दी है। मोदी के रोड शो पर कहा कि हमें उनके रोड शो पर कोई आपत्ति नहीं है। हमारा रोड शो तो उनसे भी बडा होगा। राजाओं के राज में धर्म खतरे में नहीं आया लेकिन इनके 9 साल के शासन में धर्म खतरे में आ गया। ये केवल धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं।

काम के आधार पर चुनाव नहीं लड़ रही भाजपा : खाचरियावास
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा नेताओं के बयानों पर कहा कि हिंदू-मुसलमान करके चुनाव जीतने का सपना पाल रही भाजपा काम के आधार पर चुनाव नहीं लड़ रही, जबकि कांग्रेस काम और विकास के आधार पर जनता के बीच गई है। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान के चुनाव पर पूरे देश की नजर है। पहली बार किसी राज्य सरकार ने इतने विकास के काम कराए हैं। भाजपा नेताओं ने अपने आरोप पहले भी विधानसभा में तथ्यों के साथ साबित नहीं किए। अब राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेता यहां आकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। किसानों, बेरोजगारों और युवाओं से धोखा करने वाले भाजपा नेताओं के पास जनता के बीच जाने के लिए इन मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। देश में महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेदार है। हमने तो महंगाई राहत शिविर लगाकर लोगों को राहत दी है। भाजपा चुनावी हार के डर की वजह से प्रदेश में दंगे फसाद कराना चाहती है। काम के आधार पर तुलना की जाए तो भाजपा के पास मुद्दे गौण हैं और चुनाव में फेल हो गई है।

कोटा मेें बढ़ते आत्महत्या के मामलों पर बोले मंत्री- बंद हो कोचिंग सिस्टम, पीएम मोदी लेकर आए पॉलिसी
जयपुर। कोटा में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को लेकर राजस्थान में चारों तरफ चर्चा बनी हुई है। इन बढ़ते मामलों पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी ने बयान दिया है कि देश में कोचिंग सिस्टम बंद हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक नीति लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसे लेकर एक पॉलिसी बनानी चाहिए जिससे देश में कोचिंग संस्थाएं पर प्रतिबंध लगे।

इन बढ़ते मामलों पर शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने कहा कि सरकार द्वारा तय किए गए सिस्टम के अनुसार 2 महीने तक कोई टेस्ट नहीं होना चाहिए और सुसाइड के बारे में सोचना भी पाप है और ये करना महापाप है।

पिछले 24 घंटे में 2 आत्महत्या
बीते दिन कोटा में एलेन कोचिंग में आत्महत्या के दो मामलें सामने आये जिसमें तैयारी करने वाले 2 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है जिसमें एक छात्र रिलायबल व दूसरा एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहे थे।

इस साल कुल 24 आत्महत्या
एलन कैरियर इंस्टीट्यूट पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने जनवरी से अगस्त तक आठ माह में 17 विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके है। वहीं कोटा में जनवरी से अगस्त कुल 24 विद्यार्थियों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।