snatch - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास, तलाश में जुटी पुलिस
कोटा। महावीर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को महिला पार्षद के गले से सोने की चेन तोड़ने का बाइक सवार युवकों  ने प्रयास किया।  महावीर नगर तृतीय निवासी पीड़ित भाजपा पार्षद रीता सलूजा ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी पड़ोसन के साथ पीछे गली में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर जा रही थी उसी समय रास्ते में  बाइक पर दो लड़के आए। वे पहले उनके  आगे निकल गए और फिर लौटकर वापस आए बाइक को धीरे किया। इसके बाद एक लड़के ने पीछे बैठे लड़के को इशारा किया।  उसने गले पर झपट्टा मारा और चेन को तोड़ लिया, लेकिन चेन गले में ही उलझ गई और वे चुनरी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जोर से आवाज दी तथा कहा कि चेन रह गई यह तो चुनरी है, लेकिन दोनों ने नहीं सुना और बाइक लेकर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा भी किया। दोनों लड़कों की उम्र 20 से 23 साल तथा चेक शर्ट पहने थे और पीछे बैठे लड़के ने ग्रे जींस पहन रखी थी और बाइक लाल रंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इनका कहना है
मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। लड़कों के चेहरे साफ नजर नहीं  आ रहे हैं, लेकिन जल्द ही आइडेंटीफाई कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार टेलर , पुलिस उप-अधीक्षक कोटा सिटी प्रथम

फिल्मी अंदाज में मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
कोटा। जवाहर नगर पुलिस ने मंगलवार को फिल्मी अंदाज में मोबाइल छीनने के आरोप में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल व घटना में  उपयोग में ली गई मोटरसाइकिल को जब्त किया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने थाना बूढ़ादीत के गांव निमोदा उजाड़ निवासी तथा वर्तमान में कोटा में न्यू राजीव गांधी नगर में रह रहे आरोपी हरगोविंद पुत्र जोधराज मीणा और पुलिस थाना इटावा गांव खेरदा निवासी कुलदीप मीणा पुत्र बंशीलाल मीण जो वर्तमान में कोटा में न्यू राजीव गांधी नगर में रह रहे को  गिरफ्तार किया। शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 29 मार्च 2024 को रजत जायसवाल पुत्र श्याम सुन्दर तम्बोली निवासी पैना (उप्र) ने जो तलवंडी में रह रहे है जवाहर नगर थाने में  रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि वह नजदीक ही एक पार्क के पास वीडियो कॉल पर घर बात कर रहा था तभी पीछे से बिना नम्बर प्लेट की बाईक आई जिसमें पीछे बैठे लड़के ने मोबाइल छीना और फरार हो गया। उसने लाल टी-शर्ट पहन रखी थी। मामले को धारा 379,356 भा.द.स में दर्ज किया गया।

पुराने अनुभव के आधार पर पकड़े लुटेरे
पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान के दौरान  मोबाइल छीनने की घटनाओं का पदार्फाश करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन में  टीम बनाई गई। टीम ने  मोबाइल बरामद करने के लिए घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा मुखबिरी, आसूचना संकलन, चोरी व नकबजनी के पुराने चालानशुदा बदमाशों  से पूछताछ के आधार , तकनीकी सहायता एवं   अपने पुराने अनुभव के आधार पर आरोपी हरगोविन्द व  कुलदीप मीणा गिरफ्तार कर उनके पास से छीना गया मोेबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त  की ।

मां की गोद से छीनकर शराबी पिता ने ली 10 माह के बेटे की जान
बारां। बारां जिले में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शराबी पिता ने अपने ही 10 महीने के मासूम बेटे को मां की गोद से छीन सड़क पर पटककर जान ले ली। घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है । फिलहाल बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

किशनगंज के कोली मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय सायरा का विवाह 2 साल पहले नाहरगढ़ निवासी असलम के साथ हुआ था। शादी के बाद तो 1 साल तक दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन बीते 1 साल से असलम को शराब की लत लग गई । जिसके बाद असलम शराब पीकर सायरा से लगातार मारपीट करने लगा। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सायरा अपने 10 महीने के बेटे को लेकर अपने पिता के घर किशनगंज आ गई। जहां शराबी पिता शनिवार सुबह पहुंच गया और वापस नाहरगढ़ चलने को कहने लगा। इस दौरान सायरा ने उसे थोड़ी देर में खाना खाकर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर असलम ने गुस्से में सायरा के गोद से 10 महीने के बेटे को छीन कर सड़क पर पटक दिया। सड़क पर पटकने के बाद बच्चे का सिर फट गया और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को किशनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय लेकर गए। जहां से  बारां जिला अस्पताल भेज दिया गया, यहाँ भी मासूम बच्चे  को गंभीर हालत में कोटा एमबीएस के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस में बच्चे ने दम तोड़ दिया ।  मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची किशनगंज थाना पुलिस को मां ने रिपोर्ट दे दी है , पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

मिलर-राशिद ने चेन्नई सुपर किंग्स से छीनी जीत
पुणे। डेविड मिलर की नाबाद 94 और लेग स्पिनर राशिद खान की 40 रन की आतिशी पारियों से गुजरात सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में मात्र एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराकर अपनी पांचवीं जीत हासिल की और तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ की 73 रन की आतिशी पारी और अम्बाती रायुडू  के 46, शिवम दुबे के 19 और कप्तान रवींद्र जडेजा के नाबाद 22 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 169  रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन मिलर और राशिद खान की आतिशी पारियों से गुजरात ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाकर रोमांचक जीत अपने नाम की। चेन्नई को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।