Law And Order - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि विक्रम सिंह की निर्मम हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में व्याप्त कथित अराजकता की एक और भयावह याद बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में छात्र असुरक्षित हैं, महिलाओं के खिलाफ हर दिन अत्याचार हो रहे हैं और पूर्वोत्तर के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भी अत्यधिक असुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े राष्ट्रीय राजधानी में लगातार अपराध के उच्च स्तर को दर्शाते हैं। उन्होंने विक्रम सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर के लोग राज्य के भीतर और बाहर, दोनों जगह परेशान हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि संगीतकार विक्रम सिंह अपने घर के बाहर शोर कम करने के लिए कुछ लोगों से बात करने नीचे गए थे, जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अपने ही घर के बाहर देश की राजधानी में एक पिता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के परिवारों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वे यहां सुरक्षित हैं। कांग्रेस नेता ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से सवाल किया है कि खासकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने की मांग की और संगीतकार सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताई।

मदन लाल मेघवाल पर हमले को लेकर सियासत गरम, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का लगाया आरोप
अलवर। राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन लाल मेघवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। जूली ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन का अपराधियों में कोई खौफ नहीं रह गया है, यही वजह है कि अब पुलिस सेवा से जुड़े रहे वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक या वैचारिक मतभेदों का जवाब हिंसा और मारपीट से देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। जूली ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों और पदाधिकारियों के संरक्षण में इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने सरकार से हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अपराधियों पर तत्काल सख्ती नहीं हुई तो राज्य में अराजकता का माहौल और गंभीर हो सकता है। कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्ष मदन लाल मेघवाल की पिटाई के मुद्दे को राजनीतिक हथियार बनाते हुए भाजपा पर हमला बोल दिया है।

TMC पार्टी कार्यालय में तोड़-फोड़ पर भड़के अभिषेक, बोले- 'यह लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक गुंडागर्दी है' , BJP पर लगाया हमला करवाने का आरोप
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोप लगाया है कि गुरुवार तड़के कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी ऑफिस में कुछ उपद्रवी घुस आए, उन्होंने फर्नीचर में तोड़-फोड़ की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। टीएमसी के अनुसार, हमलावरों ने ऑफिस में मौजूद कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन भी छीन लिए। पार्टी का आरोप है कि एयर प्यूरीफायर, प्रिंटर और टेलीविज़न जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ले जाए गए। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, जो अभी दिल्ली में हैं, ने इस घटना की निंदा की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की भी मांग की।

बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और वकीलों ने फ़ोन और ईमेल के ज़रिए पुलिस से बार-बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लगभग दो घंटे तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा, "यह बेहद निंदनीय है और इसे किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता।" बनर्जी ने घटना की विस्तृत जांच की भी मांग की, जिसमें यह पता लगाया जाए कि हमले की योजना और आयोजन किसने किया और किसके कहने पर इसे अंजाम दिया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। बनर्जी ने कहा, "अगर हथियारों से लैस लोगों का एक समूह सुबह 4:30 बजे किसी राजनीतिक पार्टी के दफ़्तर में घुसकर कार्यकर्ताओं पर हमला कर सकता है, फ़ोन छीन सकता है और दफ़्तर में तोड़-फोड़ कर सकता है, और उस समय पुलिस निष्क्रिय रहती है, तो पश्चिम बंगाल में कानून का शासन कहाँ रह जाता है?" टीएमसी ने इस घटना को "सोचा-समझा हमला" बताया और आरोप लगाया कि इसके पीछे भाजपा कार्यकर्ता थे। पार्टी का दावा है कि हमलावरों को ऑफिस के लेआउट और उसके अलग-अलग हिस्सों की जानकारी थी।

टीएमसी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में सवाल उठाया कि कथित उपद्रवियों को ऑफिस की जानकारी कैसे थी। इन आरोपों पर भाजपा की प्रतिक्रिया तुरंत नहीं मिल सकी। पुलिस ने भी अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले कुछ दिनों से कैमक स्ट्रीट स्थित ऑफिस के आसपास काफी हलचल रही है। यह ऑफिस, जहाँ से बनर्जी अपने ज़्यादातर राजनीतिक कामकाज करते हैं, पिछले हफ़्ते तब विवादों में आ गया था जब कोलकाता नगर निगम के अधिकारी पुलिस के साथ वहाँ टीएमसी का बिलबोर्ड हटाने गए थे।

नगर निकाय अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि बिलबोर्ड गैर-कानूनी तरीके से लगाया गया था और खतरनाक ढंग से लटका हुआ था। हालांकि, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इसे हटाने का विरोध किया, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद आरोप लगाए गए कि श्री बनर्जी और उनके समर्थकों ने नगर निकाय अधिकारियों को उनके काम करने से रोका। अग्निशमन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को उस इमारत का दौरा किया जिसमें श्री बनर्जी का ऑफिस है। उन्होंने यह जांचने के लिए दौरा किया कि क्या मंज़ूर बिल्डिंग प्लान से हटकर कोई निर्माण किया गया है।

अधिकारियों ने बाहरी शेड पर आपत्ति जताई और बेसमेंट पार्किंग एरिया तथा वहां आग से सुरक्षा के इंतज़ामों की जांच की। जगह का निरीक्षण करने के बाद, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कुछ कमियां पाई गई हैं और मौजूदा इंतज़ामों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से तुलना करने के बाद नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने फायर अलार्म सिस्टम और आग लगने की स्थिति में निचली मंजिलों से पानी के छिड़काव के इंतज़ामों की भी जांच की।

श्रीनगर में भाजपा-नेकां आमने-सामने: दोनों दलों के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते किए गए सील
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के सिविल सचिवालय का घेराव करने की योजना के बाद सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस की भाजपा कार्यालय के बाहर जवाबी विरोध प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए बुधवार को पूरे श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सत्ताधारी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों से कानून-व्यवस्था की कोई समस्या पैदा न हो, इसके लिए श्रीनगर की कई अहम सड़कों पर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जवाहर नगर में भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया। सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस ने मंगलवार शाम श्रीनगर और जम्मू में जवाबी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने से पहले राजबाग में गिंडुन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर इकट्ठा होने को कहा है।

नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि वह भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के अपने वादे को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने CJP के 5 सितंबर दिल्ली मार्च पर रोक से किया इनकार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 5 सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ऐसा मानने के लिए फिलहाल कोई ठोस आधार नहीं है कि प्रदर्शन से अनिवार्य रूप से अप्रिय स्थिति पैदा होगी। अदालत ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शन से जुड़े सभी पक्षों से नियमों के दायरे में रहने की अपेक्षा जताई।

मार्च पर रोक की मांग सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह की याचिका में की गई थी। याचिकाकर्ता ने आगामी BRICS सम्मेलन का हवाला देते हुए राजधानी में बड़े प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की मांग की थी। CJP का कहना है कि सरकार ने आंदोलन के दौरान उठाई गई चार मांगों में से तीन अब तक पूरी नहीं की हैं। इनमें छात्रों के परिवारों को मुआवजा, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेना और पुलिस-RAF की कार्रवाई पर माफी शामिल है। संगठन ने इन्हीं मुद्दों को लेकर 5 सितंबर को फिर मार्च निकालने का ऐलान किया है।

प्रस्तावित मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इसमें कथित NEET अनियमितताओं के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों के शामिल होने की भी बात कही गई है। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रदर्शन से जुड़ी FIR वापस लेने के लिए अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट में आवेदन किया गया है। इससे पहले 20 जुलाई के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट पांच सदस्यीय समिति गठित कर चुका है।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने के साथ चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि 15/16 अगस्त की देर रात रबूपुरा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में कार्गों टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।

भागने के दौरान मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान बंटी उर्फ मलिंगा (34) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस दौरान बंटी के साथी बबलू (32) पुत्र भोजराज, निवासी ग्राम मुरादगढ़ी, रबूपुरा थाना, को गिरफ्तार कर लिया गया। बबलू के कब्जे से भी एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रबूपुरा थाना से दर्ज मुकदमा संख्या 169/2026 में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोपाल की 'लेडी सिंघम' का साहस कैमरे में कैद, प्रदर्शनकारियों के सामने बस रोककर कानून-व्यवस्था बचाने का वीडियो हुआ वायरल
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान प्रदर्शन के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) मोनिका शुक्ला की बहादुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस ने रास्ता रोकने के लिए सड़क पर बसें खड़ी की थीं। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बस को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन एसीपी मोनिका शुक्ला बस के सामने खड़ी हो गईं। उनके इस कदम के बाद प्रदर्शनकारियों ने बस को आगे बढ़ाने का प्रयास छोड़ दिया।

घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर 'लेडी सिंघम' कहा जा रहा है। हालांकि, मोनिका शुक्ला ने इसे अपनी ड्यूटी का हिस्सा बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन विरोध कानून के दायरे में रहकर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को ऐसे हालात में संयम से काम लेना चाहिए, क्योंकि प्रदर्शनकारी अपराधी नहीं बल्कि अपनी मांग रखने वाले नागरिक होते हैं।

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के जखीरे के साथ 9 लोग गिरफ्तार
इंफाल। मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदेश भर में कई अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के साथ ही आपराधिक, उग्रवाद से जुड़े और अन्य मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले में वांगोई थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकतक झील के पास इशोक मामंग लीकाई से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। इनमें चार मॉडिफाइड बोल्ट-एक्शन सिंगल-बैरल राइफलें, मैगज़ीन के साथ एक मॉडिफाइड .303 राइफल, टेलीस्कोपिक साइट और मैगज़ीन लगी एक एम 2 कार्बाइन राइफल, मैगज़ीन के साथ एक 9एमएम पिस्तौल और अलग-अलग कैलिबर के 26 कारतूस शामिल है।

जिरीबाम ज़िले के मोंगबुंग गाँव के पास जंगल वाले इलाके में एक और ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक पम्पी गन, दो देसी पिस्तौल, दो .36 हैंड ग्रेनेड, चार देसी 12-बोर एसबीबीएल बंदूकें, अलग-अलग कैलिबर के 331 ज़िंदा कारतूस, तीन 51एमएम मोर्टार शेल, अलग-अलग हथियारों की 17 मैगज़ीन और मिलिट्री का सामान (जैसे बुलेटप्रूफ जैकेट कवर, जंगल शूज़ और कैमोफ़्लाज पैंट) बरामद किये। इस बीच, मणिपुर पुलिस ने 14 जुलाई को उखरुल शहर से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। यह गिरफ़्तारी उखरुल महिला पुलिस स्टेशन में 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण' (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में की गयी। एक अलग अभियान में, उखरुल ज़िले के टीएम कासोम और सिकिबंग गाँवों में मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने चार लोगों को गिरफ़्तार किया और दो एसबीबीएल बंदूकें, एसबीबीएल के ज़िंदा कारतूस और एक वायरलेस कम्युनिकेशन सेट ज़ब्त किया।

सुरक्षा बलों ने 15 जुलाई को इम्फाल ईस्ट ज़िले के पोरोमपत पुलिस स्टेशन के तहत खुराई अहोंगई थांगजाम लीकाई में तलाशी अभियान के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्य को गिरफ़्तार किया। एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पूर्वी जिले के खुराई लैरिक्येंगबाम अवांग लेइकाई से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके एक आवास की तलाशी में एक .38 पिस्टल, दो मैगज़ीन और विभिन्न कैलिबर के 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

पीलीभीत में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस और सपा ने की सालों तक पाकिस्तान और बंगलादेश से विस्थापित हिंदुओं उपेक्षा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन दोनों दलों ने विकास पर ध्यान नहीं दिया और पाकिस्तान तथा बंगलादेश से विस्थापित हुए हिंदुओं की वर्षों तक उपेक्षा की है। मुख्यमंत्री सोमवार को यहां करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 569 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विस्थापित लाभार्थियों को पट्टा वितरण भी किया।

विस्थापित हिंदू परिवारों को नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ विरासत के संरक्षण का काम कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने विस्थापित परिवारों की पीड़ा की कभी भी चिंता नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पर देश विभाजन का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता की लालसा के कारण पाकिस्तान और बाद में बंगलादेश का निर्माण हुआ, जिससे लाखों हिंदुओं को अपनी पैतृक भूमि छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने वर्षों तक इन विस्थापित परिवारों की उपेक्षा की और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझे रहे।

मुख्यमंत्री ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं, दो बजे तैयार होते हैं और शाम को जिम चले जाते हैं। उनका विकास सैफई तक सीमित था, पीलीभीत कभी उनके एजेंडे में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यदि इच्छा होती तो चिकित्सा महाविद्यालय, बांसुरी उद्योग और पीलीभीत टाइगर रिजर्व को पहले ही नयी पहचान मिल सकती थी। कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले माफिया और बदमाश थानों और तहसीलों पर कब्जा जमाए रहते थे, जबकि अब ‘उप्र में नो दंगा, नो कर्फ्यू... उप्र में सब चंगा है। उन्होंने कहा कि माफिया अब गले में तख्ती लटकाकर अपराध छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी, गुंडागर्दी कराएगी, निषेधाज्ञा लगवाएगी और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा। उन्होंने भाजपा सरकार को विकास और सुरक्षा का प्रतीक बताते हुए कहा कि सपा वाले कट्टा और बम बनाते थे, अब भाजपा सरकार ब्रह्मोस मिसाइल बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, न कि गुंडे-माफियाओं के संरक्षण के लिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि वन विभाग और केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद अन्य पात्र विस्थापित परिवारों को भी अधिकार दिलाए जाएंगे और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित : अनुशासन और मुस्तैदी से ही बनती है पुलिस की पहचान, राजीव कुमार ने कहा- हर परिस्थिति में तैयारी और सजगता आवश्यक
जयपुर। जयपुर के पाँचवीं बटालियन आरएसी परिसर में शुक्रवार को आयोजित अलंकरण समारोह में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने 315 उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अनुशासन, तैयारी और प्रोफेशनल दक्षता ही पुलिस की असली पहचान है। समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी शर्मा ने कहा कि पुलिस बल की पहचान उसके टर्नआउट, चुस्ती-फुर्ती और व्यवहार से होती है। उन्होंने जवानों को निर्देश दिए कि चाहे ड्यूटी निवास सुरक्षा की हो, जेल की या कानून-व्यवस्था की, हर परिस्थिति में पूर्ण तैयारी और सजगता आवश्यक है। उन्होंने वर्दी पहनने के तरीके से लेकर मौके पर पहुंचते ही कतारबद्ध होने तक हर गतिविधि में पेशेवर दक्षता दिखाने पर जोर दिया। डीजीपी ने लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान उपकरणों के सही उपयोग और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि जहां भी कमी रह गई हो, उसे समर्पण और प्रशिक्षण से दूर करना जरूरी है, ताकि राजस्थान पुलिस हर चुनौती का बेहतर ढंग से सामना कर सके। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 315 कार्मिकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। डीजीपी शर्मा और डीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय अग्रवाल ने 49 कार्मिकों को डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। वहीं 149 कार्मिकों को एडीजी रुपिंदर सिंह और आईजी राहुल कोटोकी ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 117 कार्मिकों को डीआईजी विनीत बंसल और आदर्श सिधु द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक दिए गए।

कार गैराज पर हमला : पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में मालरोड स्थित एक कार गैराज पर 10-15 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गैराज मालिक दीपक सैनी और उनके बेटों राहुल व मनीष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद भागते समय आरोपियों ने दोबारा आने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दीपक सैनी ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे गैराज से कार निकालते समय ओवरस्पीड कार से टक्कर हो गई, जिस पर विवाद हुआ। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ लौटा और हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में नशे का कहर : चार बेटों की मौत, 5वां बिस्तर पर, होम डिलीवरी हो रहा नशा, सरबजीत सिंह झिंजर का सरकार पर हमला
घनौर। पंजाब में नशे की गंभीर स्थिति और युवा पीढ़ी की बर्बादी को लेकर यूथ अकाली दल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने राज्य की वर्तमान स्थिति को "प्रशासनिक विफलता" के बजाय "सरकार और तस्करों की मिलीभगत" करार दिया है। नशे के घातक परिणामों का जिक्र करते हुए झिंजर ने सुल्तानपुर लोधी की एक बेबस मां, मनजीत कौर का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि नशे की भेंट चढ़कर इस मां के चार बेटों की मौत हो चुकी है। अब उनका पांचवां बेटा भी बिस्तर पर मौत से जूझ रहा है; वह न तो कुछ बोल पा रहा है और न ही कुछ खा पाने की स्थिति में है। यह केवल एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि पंजाब के सैकड़ों गांवों का कड़वा सच बन चुका है।

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मादक पदार्थ "चिट्टा" जैसा जानलेवा नशा अब पुलिस थानों के नाक के नीचे खुलेआम बिक रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अब इतने बेखौफ हैं कि नकाब पहनकर घर-घर जाकर नशे की सप्लाई कर रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में राशन से ज्यादा आसानी से और महज कुछ ही मिनटों में नशा उपलब्ध हो जाता है।

भगवंत मान सरकार को घेरते हुए झिंजर ने कहा, "2022 के चुनावों में मुख्यमंत्री ने कुछ ही हफ्तों में पंजाब को नशा मुक्त करने की कसम खाई थी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद स्थिति सुधरने के बजाय और भी भयावह हो गई है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल छोटे-मोटे मामलों में औपचारिक कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रही है, जबकि बड़े नशा तस्करों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। अकाली नेता ने दावा किया कि राज्य में नेताओं, पुलिस और तस्करों का एक मजबूत गठजोड़ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी मिलीभगत के कारण गांव उजड़ रहे हैं और माताएं अपने बेटों को खो रही हैं।

यूथ अकाली दल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तुरंत बड़े तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं की और इस नेटवर्क को ध्वस्त नहीं किया, तो राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, ""यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, बल्कि पंजाब की नस्लकुशी है। सरकार की चुप्पी और मिलीभगत पंजाब के भविष्य को राख कर रही है।"