drop - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इससे शनिवार को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर में रेत का बवंडर आया। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा रही। अजमेर, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बवंडर से प्रभावित कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। आंधी के कारण कई जगहों पर होर्डिंग्स और पेड़ गिर गए। बिजली के पोल गिरने से बिजली सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। इधर जयपुर ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे।

जयपुर शहर में शाम को करीब 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पहले अंधड़ आया और फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक-रुक कर बारिश का दौर कभी हल्की तो बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक जारी रहा। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में भी 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी और लू से भी राहत मिली। प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में आंधी-बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश बाड़ी धौलपुर में 58 मिमी दर्ज हुई है।

अगले सप्ताह भी रहेगी राहत

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत के आसार हैं।

अधिकांश हिस्सों में बरसे बदरा, तापमान में गिरावट
जयपुर। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे और कुछे जगह बारिश होने से उमस ने परेशान कर दिया। जयपुर सहित अनेक हिस्सों में दोपहर के समय लोग उसम से परेशान हो गए। मौसम विभाग ने 19 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में गंगानगर में दिन का तापमान 45.7 डिग्री दर्ज हुआ। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे, जबकि चूरू में 43, धौलपुर 42.4 डिग्री दिन का तापमान दर्ज होने से लोग दिन में गर्मी से परेशान होते रहे। जयपुर में दिन का तापमान 38.9 और रात का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन का तापमान
अजमेर 37.5, टोंक 40.6, अलवर 42.2, पिलानी 42.8, सीकर 39.5, कोटा 40.8, चित्तौड़गढ़ 38.0, जैलसमेर 39.9, जोधपुर 38.5, फलौदी 38.5, फलौदी 39.6, बीकानेर 41.3 और चूरू में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अधिकांश हिस्सों में गिरा तापमान
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने और कुछे हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अलवर में दोपहर में अच्छी बारिश हुई। कई जगह सड़क पर पानी बह निकला। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।

जयपुर में बारिश
शहर में तेज आंधी के साथ कई जगह बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण एरिया में फुलेरा, बिचुन और दूदू समेत कई इलाके तरबतर हुए। दूदू में करीब 10-15 मिनट तक बरसात हुई। शहर के कालवाड़ रोड, करधनी, गोविंदपुरा, निवारू रोड, बैनाड़ रोड, कालवाड़ और हिंगोनिया आदि जगहों पर तेज आंधी के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। सांभर में भी दोपहर बाद करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई।

पानी की एक-एक बूंद को तरस रही हैं खेतड़ी की जनता
खेतड़ी। उपखंड की ग्राम पंचायत गौरीर के श्री श्याम मंदिर परिसर में सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ मान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की आमसभा में समाज सेवी मनोज कुमार घुमरिया मुख्य अतिथि थे। ग्रामीणों ने समाज सेवी मनोज कुमार घुमरिया और साथ ही करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र फौजी का साफा व माला पहनाकर गांव में सम्मान किया। सभा को संबोधित करते हुए घुमरिया ने कहा कि खेतड़ी में कुम्भाराम पेयजल योजना के माध्यम से 955 करोड़ रुपए खर्च होने के पश्चात भी खेतड़ी की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है। शहर में 7 से 6 दिन में पानी की सप्लाई अपर्याप्त मात्रा में की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में भाईचारे और सामप्रदायिक सौहार्द बनाये रखेंगे तभी गांव का विकास होगा।

घुमरिया ने कहा कि वे खेतड़ी विधान सभा क्षेत्र में जिस गांव-ढ़ाणी में जा रहे है वहां पर महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या पानी की आ रही है। महिलाओं का कहना है कि हमें रात-रात भर जाग कर पानी भरना पड़ रहा है। महिलाओं की परेशानी को देखते हुए समाज सेवी मनोज कुमार घुमरिया ने गांव में टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई शुरू करने का आश्वासन देते हुए पानी की सप्लाई शुरू भी करवा दी। साथ ही गांव की पाईप लाइन से स्थाई पेयजल समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर घीसाराम चौधरी, श्रीराम कुमावत, छोटेलाल मान, जगमाल सोनी, मुकेश जांगिड़, ओमप्रकाश, गुलाबसिंह, दिलसुख मान, धर्मपाल चौधरी, नानक राम पंडित, संजय मीणा, पंकज शर्मा, योगेश शर्मा, अनिल चौधरी, अशोक ओला, बन्नेसिंह, देवेन्द्र ओला, पतासो देवी, मनभरी देवी, संतोष देवी, सरोज देवी, सुनिता देवी सहित गांव के अनेक गण मान्य लोग उपस्थित थे।

प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना
जयपुर। प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप सुबह नौ बजे से देर शाम बना रहा। तेज गर्मी और लू के चलते लोगों से आबाद रहने वाले बाजार, चौक-चौराहे सूने हो गए। प्रदेश में टोंक, अलवर, कोटा, फलौदी, बीकानेर, नागौर, बूंदी, अंता, जालौर, सवाईमाधोपुर, पिलानी, चूरू, गंगानगर, धौलपुर और करौली में तेज लू चलने से हालत खराब हैं। सबसे अधिक दिन का तापमान पिलानी और धौलपुर में 47.7 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन का तापमान 44.4 और रात का 33.1 डिग्री रहा।

तापमान में गिरावट की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है और हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के उत्तरी भागों में आंशिक बादल छाए रहने व कहीं-कहीं पर धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। हालांकि कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान दिनभर तेज धूलभरी, गर्म व शुष्क हवा चलेगी।

किसानों को मंडी में लहसुन बेचना नहीं आ रहा रास
कोटा। हाड़ौती संभाग में इस बार लहसुन की बंपर पैदावर हुई है। जिससे लहसुन के दामों में गिरावट आई है। हालांकि खुदरा में लहसुन 40 से 50 रुपए किलो ही बिक रहा लेकिन मंडी में नए लहसुन के दाम नहीं मिलने से किसान पिछले एक सप्ताह से भामाशाह मंडी में लहसुन लाना ही कम कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से मंडी में 4500 हजार बोरी लहसुन ही आ रहा था। बुधवार को त्यौहारी सीजन शुरू होने से 9 हजार बोरी की आवक हुई है। हालांकि भामाशाह मंडी  में अन्य जिंसों की बंपर आवक हो रही है। बुधवार को 1 लाख 10 हजार बोरी की आवक हुई। मौजूदा भाव इतने कम है कि किसान मंडी में नया लहसुन लाने से कतरा रहे है।

संभाग में एक लाख 15 हजार में हुई बुवाई
हाड़ौती संभाग में रबी में लहसुन की बंपर बुवाई हुई थी। बुवाई के समय लहसून का भाव आसमान छू रहे थे जिसके चलते किसानों रबी में जमकर लहुसन की बुवाई की थी। संभाग में 1 लाख 15 हजार हैक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस बार इस बार कोटा संभाग में 7 लाख मीट्रिक  टन लहसुन के उत्पादन का अनुमान है। बंपर उत्पादन के चलते नए लहसुन के दाम गिर गए है। बुवाई के समय लहसुन 70 से लेकर 100 रुपए किलो तक बिका था। वहीं लहुसन अब मंडियों में होलसेल में 25 से 30 रुपए किलो बिक रहा है। ऐसे में इस बार किसानों के लिए लहसुन की पैदावार करना घाटे का सौदा साबित होता जा रहा है।

इस बार लहसुन 2017-18 वाली स्थिति की करा सकता पुनरावृत्ति
संभाग में इस बार लहसुन की बंपर पैदावार हुई है। ऐसे में किसानों के लिए लहुसन उत्पादन करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। एक बार फिर 2017-18 जैसे हालात फिर से बन रहे है। 2017 में  जब लहसुन की फसल के दाम नहीं मिलने पर हाड़ौती में एक दर्जन किसानों की सदमे से मौत हो गई थी। इसके बाद किसानों की आत्महत्या का मामला पूरे देश भर में गूंजा था। इसके बाद लहसुन की खेती कम नहीं हुई, हालांकि इसके बाद लहसुन के दाम किसानों को अच्छे मिले और अच्छे दामों की आस में ही किसान बड़े पैमाने पर हाड़ौती में लहसुन की खेती करने लगा। लेकिन इस साल फिर वही स्थिति बनने जा रही है जब लागत निकलना भी किसान के लिए मुश्किल हो गया है। इस साल भी हाड़ौती की किसानों के लिए लहसुन की खेती घाटे का सौदा ही साबित हो रही है। स्थिति यह है कि दाम गिरने के कारण मंडियों में किसान लहसुन ला ही नहीं रहे है।

तापमान बढ़ने से भंडारण करने में भी आ रही परेशानी
लहसुन की उपज को किसानों घर पर रखना भी भारी पड़ रहा है। बाजार में भाव नहीं मिल रहे उसके उस पर इस बार तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में लहुसन के भंडारण करने में किसानों पसीने छूट रहे है। तापमान बढ़ने से लहसुन के खराब होने और उसकी नमी खत्म हो जाती जिससे लहसुन की कलिया पोची हो जाती जिससे दाम नहीं मिलते है।  किसान धर्मराज मीणा ने बताया कि मावठ होने और जमीन में लगातार नमी रहने के कारण पहले ही उत्पादन कम हुआ और अब बाजार में कम दाम के चलते किसान फिर परेशान है। लहसुन के दामों की बात की जाए तो मंडियों में औसत भाव 25 से 35 रुपए किलो चल रहे हैं, जबकि लहसुन की बुवाई के समय यह दाम 70 से 100 रुपए किलो तक भी पहुंच गए थे। वर्तमान कीमतों के हिसाब से किसानों की लागत ही नहीं निकलेगी।

बाजार हस्तक्षेप योजना से ही मिलेगा लाभ
प्रगतिशील किसान रामराज गोचर ने बताया कि  एक तरफ कम दाम और दूसरी तरफ तेज गर्मी परेशान कर रही है। लहसुन के भंडार के लिए 30 से 35 डिग्री का तापमान अनुकूल है लेकिन अभी तापमान 43 डिग्री पार कर गया।  बाजार हस्तक्षेप योजना में लहसुन की खरीद हो जिससे अच्छे दाम किसानों को मिल सकेंगे। नहीं तो किसानों भारी नुकसान होगा।