israeli - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाक के डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9 पर भारी पड़ा इजरायली ड्रोन हारोप : हमले में चार सैनिक घायल, सैन्य ठिकाने को आंशिक नुकसान पहुंचा
नई दिल्ली। 8 मई को लाहौर में एचक्यू-9 वायु रक्षा प्रणाली को भारत ने उस ड्रोन से मारा, जिसका उपयोग इजरायल अपने दुश्मनों के खिलाफ करता है। इस हमले को भारत द्वारा किए गए एक सटीक और रणनीतिक हमले के रूप में देखा जा रहा है, जिसने पाकिस्तान की वायु रक्षा क्षमता को बड़ा झटका दिया। एचक्यू-9 चीन द्वारा निर्मित एक उन्नत लंबी दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली माना जाता है।

पाकिस्तान की वायु रक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस हमले में ड्रोन ने सटीकता के साथ लक्ष्य को नष्ट किया, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को भारी नुकसान हुआ। इस हमले ने लाहौर को वायु रक्षा के मामले में असुरक्षित बना दिया, जिससे पाकिस्तान की सैन्य रणनीति पर गंभीर सवाल उठे। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने दावा किया कि इस हमले में चार सैनिक घायल हुए। सैन्य ठिकाने को आंशिक नुकसान पहुंचा। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट्स में दावा किया गया कि एचक्यू-9 मिसाइल लॉन्चर लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली गंभीर रूप से कमजोर हो गई।

हमले में इस्तेमाल ड्रोन: इजरायली हारोप
रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में भारत द्वारा इस्तेमाल किया गया ड्रोन इजरायल निर्मित हारोप था। हारोप एक लॉइटरिंग म्युनिशन (कामिकेज ड्रोन) है, जो ड्रोन और मिसाइल की संयुक्त क्षमताओं को एकीकृत करता है। यह ड्रोन लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है। लक्ष्य पर मंडराने (लॉइटरिंग) की क्षमता रखता है। सटीक हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है।

लॉन्च प्लेटफॉर्म : ग्राउंड-बेस्ड लॉन्चर या कैनिस्टर-आधारित सिस्टम
हारोप में रडार-रोधी क्षमता होती है, जो इसे दुश्मन के रडार और वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाने में सक्षम बनाती है। हारोप की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्वायत्तता और सटीकता है। यह ड्रोन लक्ष्य को पहचानने और हमला करने से पहले लंबे समय तक हवा में मंडरा सकता है, जिससे यह गतिशील और उच्च-मूल्य वाले लक्ष्यों, जैसे कि एचक्यू-9 जैसे वायु रक्षा सिस्टम को नष्ट करने के लिए आदर्श है।

हमले का सामरिक महत्व, वायु रक्षा का कमजोर होना
एचक्यू-9 का नष्ट होना लाहौर की वायु रक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। यह भारतीय वायुसेना को भविष्य के आॅपरेशनों में अधिक स्वतंत्रता प्रदान कर सकता है।

सटीक हमला क्षमता
हारोप ड्रोन का उपयोग भारत की उन्नत तकनीकी और सटीक हमले की क्षमता को दर्शाता है।

मनोवैज्ञानिक प्रभाव
इस हमले ने पाकिस्तानी सेना और जनता के मनोबल पर गहरा प्रभाव डाला। पर कई पोस्ट्स में इसे पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा झटका बताया गया।

क्षेत्रीय तनाव
यह हमला भारत-पाकिस्तान तनाव को और बढ़ा सकता है. विशेष रूप से 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले और आॅपरेशन सिंदूर-1 के बाद।

अन्य संभावित ड्रोन: हालांकि हारोप ड्रोन की पहचान सबसे विश्वसनीय मानी जा रही है, कुछ स्रोतों ने अन्य ड्रोनों, जैसे स्काईस्ट्राइकर की संभावना जताई गई है। स्काईस्ट्राइकर, जो एक अन्य इजरायली लॉइटरिंग म्युनिशन है, भी भारत के शस्त्रागार में मौजूद है। हालांकि, इसकी रेंज (20-100 किमी) और विशेषताएं एचक्यू-9 जैसे उच्च-मूल्य लक्ष्य के लिए हारोप की तुलना में कम उपयुक्त हैं। इसलिए, हारोप की संभावना अधिक है।

एचक्यू-9 वायु रक्षा प्रणाली
एचक्यू-9 एक चीनी निर्मित लंबी दूरी की सतह-से-हवा मिसाइल प्रणाली है, जिसे पाकिस्तान ने अपनी वायु रक्षा को मजबूत करने के लिए अधिग्रहित किया था। यह प्रणाली रूस की एस-300 और अमेरिका की पैट्रियट मिसाइल प्रणाली के समकक्ष मानी जाती है।

एचक्यू-9 की प्रमुख विशेषताएं

रेंज: 200 किलोमीटर तक
लक्ष्य: फाइटर जेट्स, क्रूज मिसाइलें, बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन
रडार: मल्टी-मोड रडार, जो 300 किमी तक लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है।
मिसाइल: 180 किलोग्राम वॉरहेड के साथ हाई-एक्सप्लोसिव मिसाइल।
तैनाती: मोबाइल लॉन्चर, जो इसे तैनाती में लचीलापन प्रदान करता है।
एचक्यू-9 पाकिस्तान की वायु रक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, विशेष रूप से लाहौर जैसे प्रमुख शहरों की सुरक्षा के लिए। इस प्रणाली का नष्ट होना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सामरिक झटका है। क्योंकि यह लाहौर को हवाई हमलों के प्रति अधिक असुरक्षित बनाता है।

इजरायली बंधक ने चूमा हमास लड़ाकों का माथा, बोला- आतंकियों ने ऐसा करने को कहा
तेल अवीव। हमास ने शनिवार को सीजफायर समझौते के तहत छह इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया। इन छह लोगों में तीन इजरायली पुरुष शामिल हैं, जिन्हें आतंकियों ने नोवा संगती संगीत समारोह से बंधक बनाया था, शनिवार को रिहा हुए बंधकों में से एक ओमर शेम टोव ने मंच पर जाकर हमास के लड़ाकों का माथा चूमा और मंच से भीड़ को फ्लाइंग किस भी दिया। वहीं, घर लौटे बंधक ने दावा किया है कि उन्हें ऐसा करने के लिए आतंकियों ने कहा था। रिपोर्ट के अनुसार, घर वापस आने के बाद ओमर शेम टोव ने दावा किया कि उसने बंधक बनाने वालों के दबाव में आकर उन्हें चूमा था और उसे ऐसा करने के लिए कहा गया था। शेम टोव के पिता ने कहा कि बंधक बनाने वालों ने उन्हें अपने बगल में खड़े नकाबपोश गार्ड को सिर के ऊपर हाथ हिलाने और चूमने के लिए मजबूर किया।

आतंकियों ने बताया क्या करना है
टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार उन्होंने कान टीवी से कहा, उन्हें बताया गया था कि उन्हें क्या करना है। आप फुटेज में देख सकते हैं कि कोई उसके पास आया और उसने बताया कि क्या करना है। वह 500 ज्यादा दिनों बाद हमास के चंगुल से रिहा हुआ है। शेम की रिहाई 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व में समन्वित आतंकवादी हमलों के एक वर्ष बाद हुई है, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। और लगभग 250 लोगों को अगवा कर गाजा में बंदी बना लिया गया था। शेम और दो अन्य लोगों को इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में नोवा संगीत समारोह के दौरान बंधक बना लिया गया था।

इजरायल ने छोड़े 602 फिलिस्तीनी कैदी
आपको बता दें कि इन बंधकों के बदले इजरायल ने 602 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। इससे पहले गुरुवार को चार इजरायली बंधकों के शव हमास ने रेड क्रॉस को सौंपे थे। ये पहली बार था जब हमास ने युद्ध विराम के बीच बंधकों के शव लौटाए। इजरायल ने स्पष्ट किया है कि जब तक डीएनए जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वो आधिकारिक रूप से उनकी पहचान की पुष्टि नहीं करेगा। इनमें एक महिला शिरी बिबास और उनके दो छोटे बच्चे शामिल थे। उन्हें अक्टूबर 2023 में हमास ने अगवा कर लिया था।

इजरायली वायुसेना ने सीरिया में 2 दिनों में 250 से अधिक ठिकानों पर किया हमला : रिपोर्ट
दमिश्क। सीरिया में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से इजरायली वायु सेना ने पिछले दो दिनों में 250 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें सैन्य अड्डे, दर्जनों लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर, विमान भेदी मिसाइल प्रणाली और मिसाइलों वाले गोदाम शामिल हैं। यह जानकारी इजरायली आर्मी रेडियो ने एक स्रोत का हवाला देते हुए दी। रिपोर्ट में कहा गया कि यह इजरायली वायु सेना के इतिहास में सबसे बड़े आक्रामक अभियानों में से एक था। सीरियाई सशस्त्र विपक्षी समूहों ने रविवार को दमिश्क पर कब्जा कर लिया।

सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने कहा कि उन्होंने और 18 अन्य मंत्रियों ने राजधानी में रहने का निर्णय लिया है। जलाली ने यह भी कहा कि वह शहर में प्रवेश कर चुके उग्रवादी समूहों के नेताओं के संपर्क में हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरियाई संघर्ष में कुछ प्रतिभागियों के साथ बातचीत के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने पद और देश छोड़ दिया।

इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनियों की हुई मौत: संरा
यरूशलम। फिलिस्तीन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने कहा है कि संघर्ष की शुरूआत से अब तक इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनी कैदियों की मौत हो चुकी है। संगठन ने मंगलवार को 'एक्स' पर लिखा, ''हम उन रिपोर्टों से चिंतित हैं कि इजरायली हिरासत में 31 और 35 वर्ष की आयु के दो और फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जिससे सात अक्टूबर 2023 से इजरायली हिरासत में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी इजरायली जेलों में व्यापक यातना और दुव्र्यवहार की रिपोर्टों के बीच आई है, जिसमें चिकित्सा देखभाल से इनकार और यौन हिंसा शामिल है।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर गाजा पट्टी से कई रॉकेट हमले किये गये। इसके अलावा, हमास के लड़ाकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की, सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की और कई नागरिकों को बंधक बना लिया। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमले के दौरान करीब 1,200 लोग मारे गए। जवाब में, इजरायली रक्षा बलों ने जागा पट्टी में ऑपरेशन आयरन स्वॉड्र्स शुरू किया। वहीं, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा पट्टी में इजरायली हमलों से मरने वालों की संख्या 44,400 को पार कर गई है।

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में अब तक 2,792 लोगों की मौत और 12,772 घायल
बेरूत। इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष की शुरुआत के बाद से लेबनान पर हुए इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,792 हो गयी है, जबकि 12,772 लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह आंकड़ा 8 अक्टूबर, 2023 के बाद से अब तक का है। केवल सोमवार को 82 लोग मारे गए और 180 अन्य घायल हो गए।

लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गांवों, कस्बों और शहरों पर 50 से ज्यादा हवाई हमले किए।

सूत्रों ने बताया कि सबसे तीव्र हमला दक्षिणी शहर सिडोन के पड़ोस सैदा में हुआ, जहां तीन इमारतों को निशाना बनाया गया, जिसके कारण छह लोगों मौत हो गई और 37 घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश विस्थापित लोग थे।

सूत्रों ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने हवा से जमीन पर मार करने वाली छह मिसाइलों के साथ लेबनान एवं सीरिया को जोडऩे वाली सीमा सड़क पर तीन हवाई हमले भी किए, जिससे दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले पैदल यात्रियों का आवागमन बाधित हो गया।

इस बीच, सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्ला के लड़ाकों और इजरायली बलों के बीच संघर्ष अभी भी जारी है, जो लेबनान के दक्षिण-पूर्वी गांव खियाम में घुसपैठ करने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा कि संघर्ष में मशीनगनों, तोपखाने के गोले और रॉकेटों का उपयोग किया जा रहा है, जबकि इजरायली युद्धक विमान गांव के केंद्र पर गहन छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खियाम में इजरायल के आगे बढऩे के बाद, एक घर में रहने वाले 17 लेबनानी नागरिकों से संपर्क टूट गया।

हिजबुल्लाह ने अलग-अलग बयानों में कहा कि उसके लड़ाकों ने मिसाइलों और ड्रोनों के माध्यम से इजरायली मुख्यालयों और स्थलों पर हमला किया, जिसमें स्निर, दफना, डैन के किबुत्ज़मि और ज़ार 'इट और बीट हिलेल के मोशाविम शामिल हैं, जो उत्तरी इज़रायल में स्थित हैं। साथ ही इसमें इज़रायली शहर मालोट भी शामिल है।

इसने कहा कि एक इजरायली हर्मीस 900 ड्रोन को दक्षिणपूर्वी लेबनानी शहर मार्जेयॉन के हवाई क्षेत्र में मार गिराया गया।

उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर से इज़रायली सेना ने हिज़्बुल्लाह के साथ बढ़ते हुए संघर्ष के दौरान लेबनान पर गहन हमले किए हैं। इस महीने की शुरुआत में, इज़रायल ने अपनी उत्तरी सीमा के पार लेबनान में एक जमीनी अभियान शुरू किया था।

गाजा में इजरायली हमले में कई फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी के गाजा शहर के पूर्वी इलाकों में इजरायली हमलों में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए और घायल हो गए।

चिकित्सा सूत्रों ने सिन्हुआ से कहा कि बमबारी के कारण बच्चों सहित कई घायलों को उत्तरी गाजा के कमाल अदवान अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह गोलाबारी तब हुई जब इजरायली सेना ने तुफ़ा, दाराज और अन्य क्षेत्रों के निवासियों को तुरंत गाजा शहर के पश्चिमी भाग में आश्रयों में जाने का निर्देश दिया।

इजरायली सैन्य प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने एक बयान में कहा कि तुफ़ा, ओल्ड टाउन, दाराज और अन्य क्षेत्रों के सभी निवासियों और विस्थापित व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत पश्चिमी गाजा शहर में स्थापित आश्रयों में चले जाएं।

उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल के निदेशक मारवान सुल्तान ने गाजा शहर में बैपटिस्ट अस्पताल को खाली कराने के बाद अस्पताल के विभागों में आपातकाल की स्थिति घोषित की। इससे पहले 28 जून को, इजरायली सेना ने तुफ्फा और दाराज से सटे शेजैया इलाके में जमीनी अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

उल्लेखनीय है कि इजरायल ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के माध्यम से हमास के उत्पात का बदला लेने के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है, जिसके दौरान, लगभग 1,200 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया।

इजरायली हवाई हमले में हमास के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत
यरुशलम। इजरायल के सैन्य हमलों में दक्षिणी गाजा शहर राफा के पश्चिमी तट में हमास के चीफ ऑफ स्टाफ यासीन रबिया की मौत हो गयी।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार शाम उत्तर-पश्चिम राफा में ताल अस सुल्तान के इलाके में हमला किया गया था, जिसमें फिलीस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास का चीफ ऑफ स्टाफ यासीन रबिया मारा गया।

गौरतलब है कि राबिया ने पूरे पश्चिमी तट पर हमास के हमलों की योजना बनाई थी। इसके अलावा उसने 2001 और 2002 में कई जानलेवा हमले किये थे, जिसमें इजरायली सैनिक मारे गये।

आईडीएफ के अनुसार हमास के वेस्ट बैंक मुख्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी खालिद नागर भी इजरायली हवाई हमले में मारा गया। उसने कथित तौर पर वेस्ट बैंक में हमलों का निर्देश दिया और गाजा पट्टी में हमास की गतिविधियों के लिए धन हस्तांतरित किया।

आईडीएफ ने आशंका जतायी है कि हमले और गोलीबारी में कई नागरिक घायल हुए हैं।

इजरायली हमलों में 50 लोगों की मौत
एजेंसी/गाजा। इजरायल की ओर गाजा पट्टी में किए गए हवाई हमलों में 50 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि इजरायल की ओर से रात भर किए गए हमलों में 50 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए।

इस बीच इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने रविवार को कहा कि वह नुखबा विशिष्ट इकाई के एक सदस्य सहित हमास के कई लड़ाकों को मार गिराने में कामयाब रहा। आईडीएफ ने कहा कि आईडीएफ ने इजरायल और गाजा पट्टी के बीच सुरक्षा बाड़ के पास दो आतंकवादी गुर्गों, एक ‘नुखबा’ आतंकवादी संचालक और अतिरिक्त आतंकवादियों को मार गिराया।

सीरिया में दमिश्क, अलेप्पो हवाई अड्डों पर हमला
इजरायली सेना ने सीरिया में दमिश्क और अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हमले किए, जिससे दोनों में हवाई संचालन बंद हो गया। हमले में एक नागरिक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सैन्य सूत्र ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 5-25 बजे इजरायली दुश्मन ने एक साथ भूमध्य सागर की दिशा से, लताकिया के पश्चिम और कब्जे वाले सीरियाई गोलान की दिशा से दमिश्क और अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय को निशाना बनाते हुए मिसाइलों की लहरों के साथ आक्रामक हवाई कार्रवाई की। हमलों से रनवे क्षतिग्रस्त हो गए। इसलिए, हवाई अड्डों का सामान्य संचालन अब संभव नहीं है।

हमास के पास 212 लोग बंधक
फिलिस्तीनी आंदोलन और इजराइल के रक्षा बलों के बीच बंधकों तथा कैदियों की अदला-बदली सुनिश्चित करने के कई देशों के प्रयासों के बावजूद गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की संख्या फिर से बढ़कर 212 हो गई है। दो अमेरिकी नागरिकों (जिनके पास इजरायली नागरिकता भी है) को शनिवार को कैद से रिहा किए जाने के बाद बंधकों की पुष्टि की गई संख्या 210 थी।

27 हमास सदस्य गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने यह भी कहा कि वेस्ट बैंक में 27 हमास सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। संघर्ष की शुरुआत के बाद से कुल 727 वांछित फिलिस्तीनियों को इजरायली बलों ने हिरासत में लिया है, जिनमें कथित तौर पर हमास से जुड़े 480 से अधिक लोग शामिल हैं।

लेबनान ने दागी मिसाइल
लेबनान के लड़ाकों के एक समूह ने रविवार को हर डोव क्षेत्र में एक इजरायली टैंक के खिलाफ मिसाइल दागी, जिसके बाद इजरायली सेना ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। इजरायल रक्षा बल ने कहा कि किसी घायल होने की सूचना नहीं है। मिसाइल दागने का प्रयास कर रहे लड़ाकू विमानों के एक अन्य समूह पर इजरायली विमान ने हमला किया था।

इजरायली आंदोलन ने कनाडा में नाजी वयोवृद्ध को सम्मानित करने की निंदा की
111

इजरायली आंदोलन ने कनाडा में नाजी वयोवृद्ध को सम्मानित करने की निंदा की

तेल अवीव। इजरायली फासीवाद विरोधी आंदोलन ने कनाडा के संसद में एक यूक्रेनी नाजी वयोवृद्ध को सम्मानित करने की कड़ी निंदा की और आशा व्यक्त की कि देश के अधिकारी तदनुसार प्रतिक्रिया देंगे। यह जानकारी सोमवार को इजरायली फासीवाद विरोधी आंदोलन के अध्यक्ष दिमित्री ट्रैपिरोव ने स्पूतनिक को दी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को वयोवृद्ध 98 वर्षीय यूक्रेनी नाजी यारोस्लाव हुंका, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी एसएस के 14 वें वेफेन ग्रेनेडियर डिवीजन के रैंक में लड़े थे, वहीं  पूरे कनाडा की संसदो ने खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मानित किया। हुंका को यह पहचान तब मिली जब हाउस ऑफ कॉमन्स के कनाडा की संसद में स्पीकर एंथनी रोटा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के संबोधन से पहले परिचयात्मक टिप्पणी दे रहे थे।

श्री ट्रापिरोव ने कहा कि फासीवाद विरोधी आंदोलन कनाडा में इजरायल के राजदूत को एक पत्र भेजेगा जिसमें इस प्रकार के कार्यों की अस्वीकार्यता के लिए अनुरोध किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा की सबसे पहले हम इसकी निंदा करते हैं। पश्चिम भूल गया है कि फासीवाद और नाजीवाद क्या हैं। हमें उम्मीद है कि जैसा हमने किया है हमारे अधिकारी भी इसकी निंदा करेंगे क्योंकि यहूदी लोग इन अपराधों को नहीं भूले हैं।

अल-अक्सा मस्जिद परिसर में दाखिल हुई इजराइली पुलिस झड़प में 17 घायल, फिलिस्तीन ने दी नतीजे भुगतने की धमकी
यरुशलम। एकबार फिर इजराइल और फलस्तीन के बीच तनाव बढ़ गया है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली पुलिस रविवार तड़के यरुशलम के संवेदनशील धार्मिक स्थल अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में दाखिल हुई और क्षेत्र में मौजूद फलस्तीनियों को बाहर निकाल दिया। फलस्तीनी चिकित्साकर्मियों के अनुसार इजरायली पुलिस ने रविवार को जेरूसलम के पुराने शहर में अल-अक्सा मस्जिद परिसर में प्रवेश किया ताकि पवित्र स्थल पर यहूदी आगंतुकों के लिए रास्ता सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान हुई झड़प में 17 फलस्तीनी घायल हो गए। अभी दो दिन पहले ही इसी जगह पर फलस्तीनियों के साथ झड़प इजराइली पुलिस की झड़प हुई थी। सनद रहे कि एक साल पहले यरुशलम में इजरायली सुरक्षा बलों और फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा भड़की थी। यह हिंसा 11 दिनों के गाजा युद्ध में तब्दील हो गई थी। यह मस्जिद समेत यह पहाड़ी परिसर इस्लाम धर्म का तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। यह यहूदियों के लिए भी सबसे पवित्र स्थान है। यहूदी इसे टेंपल माउंट कहते हैं। इस स्थल पर इजराइल और फलस्तीन के प्रतिस्पर्धी दावों ने कई दौर की हिंसा को जन्म दिया है।

इस साल मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान ईसाई पवित्र सप्ताह ईस्टर सभी एक ही समय में हो रहे हैं। इसकी वजह से शहर में हजारों की संख्या में आगंतुकों का आगमन हुआ है। इजरायली पुलिस ने फलस्तीनियों पर एक पवित्र स्थल को अपवित्र करने का आरोप लगाया जबकि फलस्तीनी अधिकारियों ने इजरायल पर संवेदनशील पवित्र स्थल को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता नबील अबू रडेनेह ने कहा कि अल-अक्सा मस्जिद में जो हुआ वह खतरनाक संकेत है इजराइली सरकार को इसके नतीजे भुगतने होंगे। इजराइल की पुलिस ने कहा कि वे पवित्र स्थल पर यहूदियों की नियमित यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए परिसर में दाखिल हुए। फलस्तीनियों ने पत्थर जमा कर रखे थे और बैरियर लगा दिए थे। हम यहूदियों और मुसलमानों के लिए पूजा की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।