shehbaz sharif - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पाकिस्तानी पीएम ने की ईरानी राष्ट्रपति से टेलिफोन पर बात: अमेरिका-ईरान की मेजबानी का रखा प्रस्ताव, युद्ध समाप्त करने की अपील की
पाकिस्तान। पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी करने की पेशकश की है, ताकि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को समाप्त किया जा सके।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, अमेरिका और ईरान की सहमति के अधीन, पाकिस्तान सार्थक और निर्णायक बातचीत को सुगम बनाने तथा जारी संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए मेजबान बनने के लिए तैयार है और इसे अपने लिए सम्मान की बात मानता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र और उससे आगे शांति और स्थिरता के हित में पश्चिम एशिया के युद्ध को समाप्त करने के लिए जारी संवाद के प्रयासों का स्वागत करता है और उनका पूर्ण समर्थन करता है।

पीएम शरीफ का यह प्रस्ताव उनके मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ हुई टेलीफोन और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक दार की उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद आया है।

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने की पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से फोन पर बात: नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर हुई चर्चा, संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर
ईरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को फोन पर बातचीत पश्चिमी एशिया के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत 23 मार्च को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री इशाक डार और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद हुई है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, ''उन्होंने नवीनतम क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। उप प्रधानमंत्री/विदेश मंत्री ने क्षेत्र और उससे बाहर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया। दोनों पक्ष बदलती स्थिति पर निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।''

मंगलवार को आई खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान खुद को दोनों युद्धरत पक्षों के बीच मध्यस्थ के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है और इस्लामाबाद में बातचीत की मेजबानी करने का प्रयास कर रहा है, हालांकि इन रिपोर्टों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी (एमएनए) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति पेज़ेशकियन और शहबाज शरीफ ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय घटनाक्रमों और अमेरिका तथा इजरायल द्वारा किये गये अवैध हमले के क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की।

पेज़ेशकियन ने इस्लामी देशों से आह्वान किया कि वे अमेरिका या इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ हमलों के लिए अपने क्षेत्र या संसाधनों के उपयोग की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रीय देश युद्ध जारी रहने को नहीं रोक सकते, तो उन्हें कम से कम ईरान के खिलाफ निरंतर कार्रवाइयों को सुगम नहीं बनाना चाहिए। शरीफ ने तनाव कम करने और स्थायी शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए क्षेत्रीय देशों, विशेष रूप से मुस्लिम देशों द्वारा सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला
कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला सोच-समझकर और बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए लिया गया है। शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने मैचों को भारत के बाहर किसी जगह पर करवाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया। बीसीबी ने टूर्नामेंट की सात फरवरी को शुरुआत में सामान की आवाजाही की दिक्कतों का हवाला दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अब शेड्यूल में बदलाव करना संभव नहीं था। आगामी सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी से आयोजित हो रहे हैं।

पाकिस्तान में इमरान खान पर देशद्रोह के मुकदमे की तैयारी, पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर बैन लगाने की कवायद शुरू
इस्लामाबाद।  पाकिस्तान का चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस यानी सीडीएफ बनते ही असीम मुनीर ने इमरान खान का पाकिस्तान से नामोनिशान मिटाने की पहल कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उनकी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ)पर बैन लगाने की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक असीम मुनीर, जो अब पाकिस्तान के सबसे ज्यादा शक्तिशाली शख्स बन चुके हैं, उन्हें इमरान खान को लेकर शहबाज शरीफ का साथ हासिल है।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार  शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार, सैन्य लीडरशिप के साथ मिलकर मानती है कि इमरान खान के व्यवहार ने कई मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। जिसमें नेशनल सिक्योरिटी के कथित उल्लंघन से लेकर पाकिस्तान के डिप्लोमैटिक रिश्तों और अंदरूनी सिक्योरिटी के माहौल को अस्थिर करने वाले काम शामिल हैं। इसीलिए अब इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा।

इमरान के पास गोपनीय जानकारी से मुनीर चिंतित

सूत्रों के हवासे से रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों को लगता है कि प्रधानमंत्री रहने की वजह से इमरान खान के पास पाकिस्तान की काफी संवेदनशील रणनीतिक जानकारियां हैं, जिसमें न्यूक्लियर से जुड़ी जानकारी और सरकारी सीक्रेट्स शामिल हैं। उनका आरोप है कि उनका पॉलिटिकल विरोध, सरकारी संस्थाओं के प्रति टकराव वाला रवैया और उनके पास क्लासिफाइड जानकारी होने से पाकिस्तान मुश्किल में पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस वजह से सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं और इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का चार्ज लगाने पर चर्चा हो रही है।

तालिबान को लेकर रवैया नरम होने का आरोप

सूत्रों का दावा है कि इमरान खान का पीटीआइ और अफगान तालिबान को लेकर रवैया नरम रहा है। इमरान खान की सरकार ने ही 2021-22 में टीटीपी के लड़ाकों को पाकिस्तान में बसाने की नीति अपनाई थी। जिस कारण आतंकी घटनाओं में 600 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया है। इसीलिए पाकिस्तान में बढ़ चुके आतंकवाद के पीछे इमरान खान की नीतियां काफी जिम्मेदार हैं। सूत्र बताते हैं कि यह मुद्दा भी इमरान खान के खिलाफ संभावित केस बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है, क्योंकि सैन्य नेतृत्व इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ सीधे खिलवाड़ के रूप में देख रहा है।

इसके अलावा असीम मुनीर का मानना है कि इमरान खान ने चीन, सऊदी अरब और अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंध खराब किए हैं। सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज चैनल ने बताया है कि इमरान खान के बयानों और नीतियों के चलते अमेरिका, चीन और सऊदी अरब जैसे प्रमुख साझेदार देशों के साथ पाकिस्तान के संबंध बुरी तरह प्रभावित हुए। इमरान खान ने अपनी सरकार गिराने के पीछे अमेरिका का हाथ बताया, जिससे अमेरिका के साथ संबंध खराब हुए। जबकि कई परियोजनाओं में चीनी निवेशकों पर भ्रष्टाचार के आरोपों ने बीजिंग से रिश्ते बिगाड़े। इसी तरह, सऊदी नेतृत्व पर तीखी टिप्पणी और अतिरिक्त राहत पैकेज की मांग ने सऊदी को भी पाकिस्तान को लेकर नाराज कर दिया। इसीलिए अब इमरान खान पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की तैयारी हो रही है।

इशाक डार को शहबाज शरीफ बना सकते हैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पद के लिए सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी वित्त मंत्री इशाक डार के नाम का प्रस्ताव रखने पर विचार कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह बात कही गई। एक रिपोर्ट में कहा कि डार का नाम ऐसे समय चर्चा में आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनाव अधिनियम 2017 में बदलाव करने पर विचार विमर्श किया ताकि आगामी कार्यवाहक व्यवस्था को इसके संवैधानिक जनादेश से परे निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाया जा सके। ऐसा हाल में शुरू की गई आर्थिक योजना की निरंतरता सुनिश्चित करने और सरकार के स्वामित्व वाली संस्थाओं में विदेशी निवेश प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के मद्देनजर किया गया है। एक समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग आर्थिक नीतियों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना के तहत कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए डार के नाम का प्रस्ताव रखने पर विचार कर रही है।

आर्थिक निर्णय लेने का होगा अधिकार
हालांकि, डार की उम्मीदवारी के बारे में अंतिम निर्णय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के परामर्श से अगले सप्ताह लिया जाएगा। पीपीपी दो मुख्य गठबंधन साझेदारों में से एक है। पीएमएल-एन के सूत्रों ने बताया कि सरकार चुनाव अधिनियम 2017 की धारा 230 में संशोधन करने पर विचार कर रही है। इस संशोधन में कार्यवाहक व्यवस्था को आर्थिक निर्णय लेने का अधिकार प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इन संशोधनों को नेशनल असेंली में अगले सप्ताह पेश किए जाने की संभावना है, ताकि कार्यवाहक सरकार अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए आवश्यक फैसले कर सके। पाकिस्तान में कैबिनेट के एक वरिष्ठ सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां मामलों को सिर्फ रोजमर्रा के फैसले लेने की व्यवस्था पर तीन महीने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाहक सरकार के पास आर्थिक मामलों में निर्णय लेने की अधिक शक्तियां होनी चाहिए कि आईएमएफ कार्यक्रम पटरी पर रहे और देश नवंबर में दूसरी समीक्षा पूरी कर ले।

शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: भारत से शांतिपूर्ण संबंध की जताई इच्छा लेकिन कश्मीर राग भी अलापा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच उद्देश्यपूर्ण संबंध की इच्छा जताई लेकिन कश्मीर राग अलापने से भी बाज नहीं आए। इस पत्र में दोनों देशों के बीच सार्थक जुड़ाव पर जोर दिया गया है। शहबाज शरीफ का यह पत्र पीएम मोदी की ओर से बधाई देने वाले पत्र के जवाब में आया है। 11 अप्रैल को शहबाज के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने पत्र के जरिए बधाई दी थी। पीएम मोदी ने अपने पत्र में शहबाज शरीफ को पत्र के जरिए अवगत कराया था कि भारत पाकिस्तान के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है। मालूम हो कि पाकिस्तान की संसद ने इमरान खान को अविश्वास मत में सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके एक दिन बाद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। इसके बाद पीएम मोदी ने एक ट्विटर पोस्ट में शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था कि पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को उनके चुनाव पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम विकास से जुड़ी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई सुनिश्चित कर सकें।

इसके जवाब में शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहता है। सरकारी सूत्रों ने रविवार को बताया कि शहबाज ने शनिवार को पीएम मोदी को लिखे जवाबी पत्र में कहा कि शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री मोदी। पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण व सहयोगी संबंध चाहता है। जम्मू-कश्मीर समेत अन्य विवादों का शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। पाकिस्तान ने आतंकवाद से लड़ते हुए काफी कुछ खोया है। आइए, हम अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करें। भारत का कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी का संबंध रखना चाहता है, लेकिन इसके लिए इस्लामाबाद को आतंक व शत्रुता से मुक्त माहौल बनाना होगा। फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी शिविर को एयर स्ट्राइक में नष्ट किए जाने के बाद दोनों देशों में तल्खी बढ़ गई है।