excitement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नवरात्र से बन रही सवा करोड़ के व्यापार की उम्मीद
कोटा। नवरात्रा में महज आठ दिन बचे है। बाजारों में त्यौहारी सीजन की रौनक शुरू होने लगी है। हालांकि अभी श्राद्ध पक्ष चलने से लोग घट स्थापना व दशहरा के  लिए वाहनों से लेकर इलेक्ट्रानिक आइटम की एडवांस बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। नवरात्रा पर सवा सौ करोड़ के कारोबार की व्यापारी आशा लगा रहे है।

गणेशोत्सव से शुरू हो गई बाजारों में रौनक
गणेश चतुर्थी से त्यौहारी सीजन की भी शुरुआत हो गई है, जिसके चलते शहर के बाजारों में पिछले कुछ दिनों से खरीदारों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। इंदिरा बाजार, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार सहित किराणा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि  ज्यादातर खरीदारी नवरात्रि में होगी, लेकिन आगामी दिनों में त्यौहारी व शादी सीजन एक साथ होने से कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि लोग श्राद्ध पक्ष में विवाह आदि के सामान की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। नवंबर दिसंबर होने वाली शादियों के लिए लोग सामान बुकिंग करा रहे है। अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है ऐसे लोग अभी बुकिंग करा रहे हैं।

एडवांस में हो जाती थी गहनों की बुकिंग
सर्राफा व्यवसायी भगवानदास लड्डा ने बताया कि सर्राफा बाजार मुख्य रूप से शादियों व त्यौहारी सीजन में ही आबाद होता है, गणेश चतुर्थी के बाद से ज्वेलेरी को लेकर पूछ परख बड़ी है। आगामी सीजन को देखते हुए सर्राफा व्यापारियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आम तौर पर नवरात्रों, करवा चौथ, धन तेरस पर भी गहनों की बिक्री होती है, लेकिन अभी सोने के दाम घटने से लोग अब गहनों की एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं।

आगामी सीजन से काफी उम्मीद
कपड़ा व्यवसायी संदीप गर्ग ने बताया कि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है। नवरात्रि से शादियों के लिए कपड़ो की खरीद शुरू हो जाएगी। अभी लोग डिजाइन और फेब्रिक देख रहे है। अनंत चतुर्दशी के बाद से ही कपड़ा बाजार में रौनक लौटने लगी है। आगामी त्यौहारी व शादियों के सीजन में वस्त्र व्यापारियों को अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है

आॅफ सीजन में कंपनियां दे रही बंपर डिस्काउंट
इलेक्ट्रानिक व्यापार संघ के अध्यक्ष सत्यनाराण गुप्ता ने बताया कि  नवरात्र, दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस, दीपावली, देवउठनी एकादशी तक खरीदारी के महामुहूर्त रहने वाले हैं। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि अगले तीन महीने व्यापारियों के लिए अहम है। इसी को ध्यान में रखते हुए कपड़ा, सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, आटोमोबाइल समेत सभी सेक्टर के कारोबारियों ने अभी से स्टॉक मंगाना शुरू कर दिया है। जिससे कि उन्हें आगामी महामुहूर्तों के दिनों में ग्राहकी करने में कोई परेशानी न हो। अभी नवरात्रा के लिए फ्रीज, टीवी और घरेलु सामानों की बुकिंग हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के व्यवसायी राजीव कुमार ने बताया कि बाजार में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ रही कंपनियां अपने शो रूम खोल रही है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए बाजार में धंधा करना अब मुश्किल होता जा रहा है। नवरात्र में अच्छी ग्राहकी हुई है। अब सारी आस धनतेरस और दीपावली से है। ग्राहक आॅनलाइन की रेट में  से स्थानीय बाजार के दाम से तुलना करते हैं तो उन्हें महंगा लगता है और भाव की पूछ परख कर ग्राहक लौट जाता है। अभी आॅफ सीजन में डबल डोर फ्रिज, फुल आॅटोमेटिक वॉशिग मशीन की मांग अधिक है।

ईवी की बुकिंग ज्यादा
दोपहिया वाहन विक्रेता आर के जागिंड ने बताया कि इस बार नवरात्रि और दशहरा के शुभ मुहूर्त के लिए लोग ईवी दुपहिया व तीन पहिया वाहनों की अच्छी बुकिंंग करा रहे है। इसके अलावा बाइक और स्कूटी और चौपहिया वाहनों की भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दुपहिया वाहन विक्रता संदीप ने बताया कि अभी श्राद्ध पक्ष में लोग दो पहिया वाहनों की बुकिंग करा रहे जो नवरात्रि पर घट स्थापना पर उठाएंगे। अभी तक करीब 50 से अधिक दुपहिया वाहनों व पांच तीन पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा चौपहिया वाहनों में हर शो रूम पर चार से पांच गाडियों की नवरात्रि व दशहरा के लिए बुकिंग कराई है।

रक्षाबंधन पर 50 करोड़ का हुआ कारोबार
कोटा। इस बार दो दिन रक्षाबंधन मनाए जाने से बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बहनों ने जहां अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी, मिठाई, और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की वहीं भाईयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए मोबाइल, से लेकर कपड़े और महंगे आइटम की खरीदारी की। मंगलवारको  राखी बाजार में खासी रौनक रही। व्यापारियों का कहना है इस बार 50 से 55 करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। व्यापारी कालूराम मेवाडा ने बताया कि 50 लाख रुपए से अधिक के नारियल व मिठाइयों की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।

शहर के विभिन्न बाजारों में राखियों की दुकानों पर मंगलवार को खासी भीड़ रही। रक्षाबंधन पर हर बार बहन अपने भाई के लिए सबसे स्पेशल राखी मार्केट में तलाशती है। इस बार भी राखियों को कुछ नई वैरायटीज देखने को मिल रही हैं। इस बार होम मेड राखियों के साथ अलवर, कोलकत्ता, जयपुर की राखियां बाजार में बिकने आई है। कुछ राखियां जहां फीमेल ज्वैलरीज जैसे चांद बाली झुमके से इंस्पायर्ड नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ ईको-फ्रेंडली लाइफ स्टाइल को लेकर लोगों में बड़ा क्रेज प्लार्टेबिल राखियों, इको फ्रेंडली राखियों और टेराकोटा राखियों के रूप में दिखाई दे रहा है। राखियों के बाजार में कई ट्रेड इस बार देखने को मिल रहे हैं।  शहर के कई सिरेमिक और टेराकोटा आर्टिस्ट् इन राखियों को तैयार कर बेच रहे हैं। कॉमन मार्केट में इन राखियों का स्टॉक कम नजर आएगा, यह राखियां यूनीक पसंद करने वाले लोग प्रिफर कर रहे हैं। यह बड़े शो रूम पर ही उपलब्ध है । 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक राखी बाजार में बिक रही है।

रक्षाबंधन पर 50 करोड़ से अधिक कारोबार की आशा
राखी व्यापारी नरेंद्र मखेजा ने बताया कि इस बार राखियों के दामों में दस फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में कई वैरायटी आई है। इस बार साडियां, चांदी की राखी, गिफ्ट आइटम, मिठाई और नारियल, मोबाइल मिलाकर करीब 50 से 55 करोड के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।

नारियल 30 रुपए में बिका
नारियल व्यापारी कालूराम ने बताया कि इस बार बाजार में नारियल काफी महंगा बिक रहा है। पिछले साल 20 रुपए में नारियल बिका था इस बार रक्षाबंधन पर नारियल 30 रुपए नंग 50 रुपए के दो मिल रहे है। 120 नंग की बोरी 1900 से 2000 रुपए में होलसेल में बिक रही है।

ड्राईफ्रूट्स पैकिंग 200 रुपए से शुरू
बाजार में इस बार ड्राईफ्रूट्स पैकिंग आइटम की डिमांड ज्यादा रही 200 रुपए से लेकर 1200 रुपए के ड्राईफूट्स आइटम के पैकेट बाजार में बिक रहे है। इसके अलावा चॉकलेट, रसगुल्ला, काजूकतली की भी 200 से अधिक दुकाने सजी।

300 से ज्यादा दुकानें सजी
शहर के विभिन्न बाजारों में राखी की 300 से अधिक दुकाने सजी है। दादाबाडी क्षेत्र में 50 से अधिक दुकानें लगी हुई है। वहीं गुमानपुरा, रामपुरा, इंदिरा बाजार, नयापुरा, अग्रसेन बाजार, नेहरू बाजार, खाई रोड, दादाबाड़ी, विज्ञान नगर, स्टेशन क्षेत्र में दुकानें सजी हुई है। इस बार दो करोड़ रुपए से अधिक रुपए का करोबार होने की संभावना है।

खूब बिकी डायमंड राखी
बाजार में डायमंड राखी डिमांड इस बार खासी रही है।  यह राखी सोने की तरह दिखती है। इसकी कीमत 500 से 100 रुपए तक है। इसी प्रकार स्टोन, फैन्सी व कोलकाता की जरदोजी राखियां भी काफी बिक रही है। राखी विक्रेता अतुलसिंह और जावेद के मुताबिक 5 रुपए से 700 रुपए तक की राखियां बाजार मे बिकी है।  स्टोन राखी 20 से 150 रुपए तक की बिक रही है।

800 करोड़ का होगा कारोबार, खोलेगा खुशियों का द्वार
कोटा। 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के साथ ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। श्राद्ध पक्ष के समापन के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है। नवरात्र के स्वागत में शहर के बाजार सजने लगे हैं। इसी के साथ त्यौहारी सीजन का आगाज होने से बाजार को पंख लगेंगे। दो साल कोरोना महामारी से जूझने के बाद इस बार संक्रमण पर काबू होने से व्यापारियों और लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह है। इस साल नवरात्र से दीपावली पर्व तक के त्योहारी सीजन में 800 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। जो पिछली बार की तुलना में 40 फीसदी अधिक होगा। मांगलिक कार्यक्रमों की धूम भी नवरात्र से शुरू हो जाएगी। इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सर्राफा और रियल स्टेट क्षेत्र में काफी उत्साह है। आसान फाइनेंस स्कीम और ऑफर्स बाजार के उल्लास को दोगुना करेंगे। दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों के विभिन्न कंपनियों के कई मॉडल बाजार में मौजूद हैं। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज और गिफ्ट आइटम देने की तैयारी कर ली है।

फर्नीचर कारोबारी दे रहे छूट
फर्नीचर व्यापारी अभिषेक ने बताया कि नवरात्र के समय में ज्यादातर लोग नया फर्नीचर खरीदते हैं। यदि नवरात्र में फर्नीचर खरीदने का प्लान है तो शहर के कई बड़े फर्नीचर ब्रांड और फर्नीचर मार्केट उपभोक्ताओं को कई तरह लुभावने ऑफर दे रहे हैं। कोरोना के कारण फर्नीचर का काम ठप हो चुका था, लेकिन अब नवरात्र से पहले ही आर्डर मिलने शुरू हो गए है। फर्नीचर के सामान में बेड, अलमारी, सोफा की खरीद अधिक होती है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के चलते दो साल कारोबार के लिहाज से काफी खराब रहे हैं। इन सालों में फर्नीचर की अच्छी बिक्री नहीं हो पाई थी। अब इस त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार चलने की उम्मीद है।

रियल एस्टेट सेक्टर में आई रौनक
नवरात्र से शुरू हो रहे त्योहारी सीजन का स्वागत करने के लिए बाजारों की रौनक देखने लायक है। रियल एस्टेट सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। सेक्टर में प्लॉट व घर खरीदारों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर पेश किए जा रहे हैं। रियल एस्टेट कारोबारियों के मुताबिक घर खरीदने के लिए सबसे अनुकूल समय नवरात्र से दीपावली तक का माना जाता है। आने वाले दो साल तक इस सेक्टर में तेजी रहेगी। रियल एस्टेट उद्यमियों का कहना है कि कोरोना के कारण पिछले दो साल ने प्रोपर्टी बाजार की कमर तोड़कर रख दी थी। इस साल प्रोपर्टी का कारोबार काफी जोर पकड़ेगा।

नवरात्र के साथ ही उठेगा बाजार
नवरात्र के शुभ संयोग पर बाजार में खूब रौनक रहेगी। बाजारों में मंदी के बादल छटेंगे। इन दिनों भूखंड, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्वणार्भूषण आदि की खूब खरीदारी होगी। वहीं कपड़ा कारोबारियों को नवरात्र से बड़ी उम्मीद है। युवा व्यापारी बंसत कुमार ने बताया कि नवरात्र के साथ ही कपड़ा मार्केट में जोश आता है। कोरोना महामारी के दो साल के बाद व्यापारी वर्ग के मंदी से उभरने के साथ ही बाजार में तेजी आएगी। इसलिए नवरात्र, दीपावली और उसके बाद शुरू होने वाले सावों को लेकर सभी वर्ग इंतजार में है। शहर में कपड़ा दुकानदारों ने पहले से नया स्टॉक मंगवा लिया है। इस बार कपड़ों की कई नई वैरायटियां देखने को मिलेगी। इससे कपड़ों की खरीदारी जोर पकड़ने की उम्मीद है।

सोना और चांदी भी बिखरेंगे चमक
कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने के दाम करीब 51 हजार रुपए के आसपास आ गए हैं। इसी तरह चांदी के दामों में भी 7 से 8 हजार रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आई है। वर्तमान में चांदी के दाम 57 हजार रुपए प्रति किलो तक हो गए हैं। सर्राफा व्यवसायी पंकज सोनी का कहना है कि सोने-चांदी के दामों में कमी के चलते सर्राफा व्यापारी काफी खुश है। उन्हें उम्मीद है कि अब नवरात्र शुरू होने के बाद लोग घरों से निकलकर शादी-विवाह के लिए ज्वैलरी खरीदने आएंगे। नवरात्र के बाद शादी-विवाह के आयोजन होंगे। इसके अलावा धनतेरस और दीपावली आने वाली है। लोगों ने नवरात्र में डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग कराना शुरू कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दिखेगा बूम
इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कंपनियां नए फीचर्स के साथ नए मॉडल लाई है। डिस्काउंट ऑफर्स के कारण कीमतें भी अपेक्षाकृत कम है। कारोबारियों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की सबसे ज्यादा डिमांड बढ़ी है। व्यापारियों ने बताया कि घर के लिए एलईडी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके लिए बाहर से मंगवा कर सामान का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। इस समय इलेक्ट्रानिक उत्पादों की नई रेंज चल रही है। इनमें कंपनियों द्वारा विशेष छूट भी दी जा रही है। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही खरीदारी का दौर शुरू हो जाएगा।

दो साल की कोरोना महामारी के बाद इस साल शहर का बाजार काफी तेजी पकड़ेगा। अभी से बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। ग्राहकों के लिए शहर के बाजार सज चुके हैं। पिछली बार बाजार में 500 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस साल फसल अच्छी होने और कोचिंग छात्रों की तादात बढ़ने से बम्पर ग्राहकी होगी। बाजारा का कारोबार 800 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।
- क्रांति जैन, अध्यक्ष कोटा व्यापार महासंघ

बैंड, बाजा, बारात बूम पर, बाजार में छाई रौनक
सुल्तानपुर। अबूझ सावे को देखते हुए रविवार को नगर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। शादी की खरीददारी का असर बाजार में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार इस वर्ष फसलें अच्छी हुई हैं। सरसों की फसल की पैदावार बढ़िया होने के साथ ही भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। जिससे किसानों का मनोबल भी बढ़ा है। लेकिन लहसुन के भाव और पैदावार कम होने के कारण मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। अब तक किसान खेतों में अपनी फसलों को तैयार करने के लिए लगे हुए थे। इसके चलते बाजारों में खामोशी छाई हुई थी।  लेकिन सावों को देखते हुए कस्बे सहित क्षेत्र में सैकड़ों शादियां होंगी। जिसके चलते बाजार में पिछले कुछ दिनों से अच्छी खासी रौनक छाई हुई है। ग्राहकों की चहल पहल से व्यापारियों की बांछें खिल गई हैं। दीपावली के बाद से ही व्यापारी बाजार में खरीदारी नहीं होने से खामोश बैठे हुए थे। लेकिन अबूझ सावे को देखते हुए खरीदारी बढ़ने लगी है। कस्बे के मुख्य बाजार में किराना, रेडीमेड कपड़े, बर्तन, आभूषण, जूते चप्पल एवं रेस्टोरेंट की दुकानों पर काफी रौनक दिखाई दी।

सामूहिक विवाह सम्मेलन की रहेगी धूम
नगर सहित क्षेत्र में सामूहिक विवाह की धूम रहेगी। क्षेत्र में नागर समाज, मीणा समाज, मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रस्तावित हैं। सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। भगवान गणपति को निमंत्रण दिया जा चुका है। साथ ही जोड़ों का प्रवेश भी शुरू हो चुका है। सम्मेलनों के दौरान नाबालिग जोड़ों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। बालिग जोड़ों को ही दस्तावेजों के आधार पर लिया जा रहा है। पंडित विमल आचार्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया का पर्व सबसे बड़ा पर्व होता है। इसे अबूझ सावे  के तौर पर भी देखा जाता है। जिन दूल्हा एवं दुल्हन के सावे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नहीं निकल पाते हैं तो उन्हें अबूझ सावों में शादी कर लेनी चाहिए। इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य करने के लिए किसी भी पंडित की राय लेने की आवश्यकता  नहीं होती है।

ग्रामीण क्षेत्रों के खरीददारों की बढ़ी भीड़
कस्बे के बाजार में अब उत्सवों के चलते ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिल रही है। शादी का सामान खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह से ही आने लगे हैं।
बर्तन व्यवसायी राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप नामा, पंकज नागर का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष बर्तनों की रेट में करीब 30 से 40% का इजाफा होने का असर खरीदारी पर देखने को मिल रहा है। रेडीमेड व्यापारी अमन खंडेलवाल, उमेश शर्मा, बंटी, ऋषि, अश्वनी नामा का कहना है कि युवाओं में रेडीमेड कपड़ों के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है।

मैरिज गार्डन, बैंड बाजे एवं बस मालिकों की मौज...
इस वर्ष कोरोना का प्रभाव नहीं होने के कारण शादियों की धूम रहेगी। जिसके चलते कस्बे में मैरिज गार्डन, बैंड बाजे एवं बस मालिकों की मौज होने की संभावना है। 2 मई एवं 3 मई अक्षय तृतीया का अबूझ सावा होने के चलते मैरिज गार्डन बुक हो चुके हैं। बस संचालक जयप्रकाश शर्मा, अब्दुल कयूम, हमीद अंसारी का कहना है कि 2 और 3 मई का अबूझ सावा होने के कारण मार्च माह में ही बसों की बुकिंग पूर्ण हो चुकी हैं। मैरिज गार्डन संचालक रामदयाल नामा, रामस्वरूप नामा का कहना है कि इस बार सावे खुलने के कारण अच्छी बुकिंग आ रही है।