harassing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईडी बेवजह कर रही राहुल को परेशान, यह लोकतंत्र का मजाक: जोशी
जयपुर। पीसीसी में जनसुनवाई कार्यक्रम पहुंचे जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने ईडी प्रकरण में केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।ईडी की कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने कहा कि ईडी बेवजह राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है,ये लोकतंत्र का मजाक है। मामले में किसी ने कोई एफआईआर नहीं की। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

केन्द्र के रवैये पर कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अपना स्थान है, लेकिन अभी जो केंद्र सरकार कर रही ये तानाशाही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा। कांग्रेस नेताओं को दिल्ली जाने के निर्देश पर महेश जोशी ने कहा कि किसी भी नेता को दिल्ली जाने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। सभी विधायक, मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता खुद चलकर दिल्ली जा रहे हैं, चूँकि वो  पहले पार्टी के कार्यकर्ता हैं। बेरोजगारों के आंदोलन को लेकर मंत्री डॉ महेश जोशी ने कहा कि हरेक व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती। फिर भी सबसे ज्यादा रोजगार गहलोत सरकार में दिए गए।

पेयजल संकट पर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि राजस्थान में जल की उपलब्धता काफी कम है। पेयजल के हालात खतरनाक हैं। अधिकांश ब्लॉक डार्क जोनके हो चुके हैं। पानी को कोई पैदा नहीं कर सकता जितना प्रकृति ने किया है उसमें ही मैनेज करना है। पानी के लिए अच्छे से अच्छा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। पैसे की कमी से कोई काम नहीं रुकेगा। शिकायतों के निस्तारण में महकमा जुटा है।

मुद्दों को उठाकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे राहुल, इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश में सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चीन की घुसपैठ, किसान, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों को उठाकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे है। इसलिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ईडी द्वारा गांधी को दूसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाए जाने से पहले पार्टी मुख्यालय में कहा कि गांधी ने हर मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है और उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है। इसलिए सरकारी एजेंसियों के माध्यम से गांधी को परेशान कर रही है।

दो साल से गांधी चीन की घुसपैठ, किसानों, युवा बेरोजगारों, गरीबों, महंगाई और आदिवासियों के मुद्दे उठा रहे हैं, जिससे तंग आकर सरकार उन्हें परेशान कर रही है। सरकार नहीं चाहती है कि कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाए, इसलिए वह कांग्रेश की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी यह कोशिश सफल नहीं होगी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार जनता के मुद्दे उठाने वाली आवाज को दबाने का षड्यंत्र कर रही । यदि जनता के सवाल उठाना अपराध है, तो कांग्रेस यह अपराध बार बार करेगी और मोदी सरकार के धन्ना सेठों के हित साधने के काम में रोड़ा बनती रहेगी।
कांग्रेस की आवाज दबाने के लिए सरकार ने सोमवार को पूरे दिन षड्यंत्र किया। अपने 40, 50 मंत्रियों को इसी काम में लगाया जो चैनलों के माध्यम से कांग्रेस विरोधी खबरें दिनभर प्रसारित करते रहे। विपक्ष में रहकर जो भी नेता सरकार की नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हैं, उनके खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जैसे ही ये नेता सरकार के इशारे पर काम करते हैं या भाजपा में शामिल हो जाते हैं उनके खिलाफ सारी कार्रवाई खत्म हो जाती है और उनके सारे अपराध मुक्त हो जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड के परेशान पत्रकारों के वेतन का भुगतान किया है और पेंडिंग बिजली के बिलों का भुगतान किया है। यदि यह अपराध  है तो इस तरह के अपराध पूरे देश में हो रहे हैं और सरकार को सभी को कटघरे में खड़ा करना चाहिए।

बीकानेर में सरपंच का दलाल 20 हजार की रिश्वत मांगकर परिवादी को कर रहा था परेशान, 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर इकाई ने सोमवार को सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला, जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड  को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की बीकानेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास निर्माण की तीसरी किस्त जारी करवाने और मस्टरोल भरवाने की एवज में सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड की ओर से 20 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी बीकानेर के पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के सुपरविजन में एसीबी बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर पुलिस निरीक्षक आनन्द मिश्रा मय टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर के दलाल / प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड पुत्र सहीराम निवासी अन्तोदय नगर, बीकानेर हाल निवासी ग्राम कुण्डल, तहसील खाजूवाला जिला बीकानेर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि एसीबी टीम को देखते ही आरोपी ने रिश्वत राशि को ग्राम पंचायत भवन के हॉल में फेंक दी, जिसे मौके से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और उसके आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अन्तर्ग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।