CM Yogi Adityanath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्टी, बोले-सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश सरकार के विकास पर जोर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम चिट्टी लिखकर सरकार की उपलब्धियों, युवाओं-महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को प्रमुखता से रखा है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने पत्र में कहा, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बीते वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय रच चुका है और सुशासन व समावेशी नीति के बल पर प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और अन्नदाताओं को प्रदेश की बदलती तस्वीर का आधार बताया।

पत्र में युवाओं के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्टस, एक्सीलेंस सेंटर, टेक युवा-समर्थ युवा योजना और एआई मिशन जैसी पहलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब बेटियों को यूनिफॉर्म, बैग, जूते, स्वेटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना और महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजनाओं के जरिए माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। श्रमजीवी महिला छात्रावासों की स्थापना से छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायता राशि बढ़ाने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले बिजली कटौती की समस्या व्यापक थी, लेकिन अब लाखों किसानों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था को भी सरकार की प्राथमिकता बताया गया है। पत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं व स्मारकों के विकास के लिए बजट प्रावधान का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में हर प्रदेशवासी की भागीदारी आवश्यक है।

यह संदेश उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश को तकनीक, शिक्षा, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का पहला दिन सफल: 6,650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू किए हस्ताक्षर, रोजगार के अवसर होंगे सृजित
सिंगापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन प्रदेश को बड़ी निवेश उपलब्धि हासिल हुई है। सिंगापुर स्थित युनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ कुल 6,650 करोड़ रुपये के तीन समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। अधियाकारियों के अनुसार ये निवेश ग्रुप हाउंंसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में प्रस्तावित हैं।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इन परियोजनाओं के माध्यम से 20 हजार से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को राज्य सरकार की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे की जानकारी दी तथा हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।

पहले एमओयू के तहत यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निकट 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित ग्रुप हाउसिंग टाउनशिप विकसित की जाएगी। इस परियोजना में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 12,000 रोजगार सृजित होने का अनुमान है। परियोजना को वर्ष 2027 में शुरू करने की योजना है।

दूसरे समझौते के अंतर्गत कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जाएगा। 650 करोड़ रुपये के निवेश से प्रस्तावित इस परियोजना से करीब 7,500 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसे भी वर्ष 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे प्रदेश की औद्योगिक और निर्यात गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

तीसरे एमओयू के तहत नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि पर 40 मेगावाट आईटी पावर क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जाएगा। 2,500 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से लगभग 1,500 रोजगार सृजित होंगे। इसे वर्ष 2028 में शुरू किए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश को देश के अग्रणी डेटा सेंटर हब तथा औद्योगिक निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

सिंगापुर दौरे के पहले दिन हुए ये समझौते प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, शहरी विकास को नई दिशा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माने जा रहे हैं।

भाजपा ने देर रात जारी की 14 जिलाध्यक्षों की सूची, पांच लोगों को मिला दोबारा मौका
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले बुधवार की देर रात प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कल रात 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने 16 मार्च को 70 जिलाध्यक्षों का एलान किया था। प्रदेश में भाजपा के कुल 98 संगठनात्मक जिले हैं। इस लिहाज से अभी 14 की घोषणा होना बाकी है। बताया जा रहा है कि, इनमें से पांच को दोबारा मौका दिया गया है।

संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार, बहुत लंबी कवायद के बाद घोषित किए गए जिलाध्यक्षों में पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने का भी पूरा प्रयास किया है। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को सर्वाधिक तरजीह देते हुए सात जिलाध्यक्ष इसी वर्ग से बनाए हैं। जबकि सामान्य वर्ग के छह और अनुसूचित वर्ग से एक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल, अभी तक घोषित किए गए जिलाध्यक्षों में जातिगत गुणा-गणित देखें तो 84 में से सामान्य वर्ग से 45, पिछड़ा वर्ग से 32 और अनुसूचित वर्ग से सात जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

बुधवार देर रात घोषित की गई 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची में बृज क्षेत्र में अलीगढ़ जिला एवं महानगर के अलावा फिरोजाबाद जिले में पुराने चेहरों को ही फिर मौका दिया गया है। सूची में तीन जिलों में महिलाओं को जिलाध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया है। इनमें हापुड़ में खटीक जाति से आने वाली कविता माधरे को अध्यक्ष बनाया गया है। हमीरपुर में शकुंतला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जालौन में उर्विजा दीक्षित को रिपीट किया गया है। पहले घोषित 70 जिलाध्यक्षों की सूची में पांच महिलाओं को जगह मिली थी। इस प्रकार कुल आठ जिलाध्यक्ष महिला बनाई गई हैं।

कांग्रेस करोड़ों सनातनियों से मांगे माफी : योगी बोले- 'भगवा आतंकवाद' शब्द गढ़कर संतों की छवि कलंकित की गई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माले गांव विस्फोट में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए माफी मांगने की मांग की है। योगी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा “ मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना 'सत्यमेव जयते' की सजीव उद्घोषणा है। यह निर्णय कांग्रेस के भारत विरोधी, न्याय विरोधी और सनातन विरोधी चरित्र को पुनः उजागर करता है, जिसने 'भगवा आतंकवाद' जैसा मिथ्या शब्द गढ़कर करोड़ों सनातन आस्थावानों, साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों की छवि को कलंकित करने का अपराध किया है। कांग्रेस को अपने अक्षम्य कुकृत्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपियों को बरी कर दिया है। इस केस में सात मुख्य आरोपी थे। इनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी शामिल थे।

आतंकी हमले पर सपा नेताओं का बयान शर्मनाक : योगी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के काफी शर्मनाक बयान सामने आए हैं। उनके बयान से यह पता लगाने में काफी मुश्किल हो रही है कि वह सपा के नेता का बयान है या फिर पाक का प्रवक्ता बयान दे रहा है। योगी ने कहा कि मुंबई में सपा के एक पदाधिकारी ने शर्मनाक बयान दिया। आतंकवादियों ने कानपुर के शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी। इस पर जब पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष से उनके घर पर न जाने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब दिया कि वह हमारी पार्टी का नहीं था। यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पूरा देश पार्टी लाइन से ऊपर उकर घटना की निंदा कर रहा है और सपा के नेता दुर्भाग्यपूर्ण बयान दे रहे हैं। सपा का एक राष्ट्रीय महासचिव बयान देता है कि हिंदू ने ही हिंदू को मारा है यानी पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कुत्सित चेष्टा की जा रहा है।

सपा और कांग्रेस के नेता जातिवाद, विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। यह लोग ही आप सबकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। योगी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूरा देश एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देवरिया में वर्ष 2017 से पहले बीमारी, गुंडागर्दी, अराजकता, अव्यवस्था का माहौल था। उस दौरान त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मनाए जा सकते थे। उस समय नौजवान पलायन और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होता था। यहां पर मुसहर, वनटांगिया जैसी तमाम जातियां भूखमरी का शिकार थीं। वहीं उस दौरान जो सत्ता में थे, वह चैन की बंसी बजा रहे थे क्योंकि वह स्वयं के परिवार तक ही सीमित रह गए थे।

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर देवरिया में 676 करोड़ की 501 परियोजनाओं में से 341 परियोजनाओं का लोकार्पण और 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण की चेक, स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 7 करोड़ 87 लाख 50 हजार धनराशि का चेक, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की चाबी, ट्रैक्टर की चाबी, पट्टा योजना के तहत 37 लाभार्थियों को पट्टा, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन की चेक सौंपी। वहीं हाईस्कूल में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रीति कुशवाहा और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता प्रसाद को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित, योगी ने कहा- हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्ग
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपना मार्ग संघर्षों से प्रशस्त किया था। स्वर्गीय बहुगुणा की पुण्यतिथि पर योजना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ देश के वरिष्ठ राजनेता थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान सार्वजनिक जीवन की शुचिता व पारदर्शिता के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अगाध निष्ठा थी।

योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए बहुगुणा जी ने जो संकल्प और जो कार्ययोजना 1973 से 1975 के बीच तय की थी, वह आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्हें अलग-अलग दायित्वों के निर्वहन का अवसर प्राप्त हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज उनकी कर्मसाधना की स्थली के साथ-साथ देश की स्वाधीनता आंदोलन की लौ को प्रखरता के साथ आगे बढ़ाने के लिए उनकी संघर्षस्थली के रूप में भी जानी जाती है। 17 मार्च 1989 को अपने नश्वर देह को विसर्जित करते हुए वे हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी समाज जीवन से जुड़े अलग-अलग पक्षों को नई दिशा प्रदान कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

महाकुंभ में सीएम योगी के लिए बन रहा महाराजा टेंट
प्रयागराज। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाराजा टेंट सुर्खियों में आ गया है। महाराजा टेंट को सबसे आखिरी में तैयार किया जा रहा है। यह टेंट 8 बीघे में तैयार हो रहा है, जो कि नाथ संप्रदाय का सबसे विशाल टेंट होगा।

महाराजा टेंट में देशभर से आने वाले नाथ संप्रदाय के संत रुकेंगे
महाकुंभ में 8 बीघे में फैला नाथ संप्रदाय का टेंट सबके आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि इस टेंट को चार बड़े-बड़े जर्मन हैंगर बना रहे हैं। महाराजा टेंट में 56- 57 टेंट होंगे। जिसमें देशभर से आने वाले नाथ संप्रदाय के संत रहेंगे। 2019 के कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट ने यहां भोजन किया था। वहीं, इस बार भी यह 21 जनवरी को यह प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में नाथ संप्रदाय का यहां विशाल टेंट बन रहा है इसलिए मंत्रियों के भोजन की व्यवस्था यहीं पर होगी।

अभी तक तैयार नहीं हो पाया है टेंट
अभी तक महाराजा टेंट को तैयार नहीं किया जा सका है। अभी सिर्फ लोहे के पाइप का ढांचा ही बन पाया है। यानी मुख्यमंत्री का अपना निवास जो इस महाकुंभ में तैयार हो रहा है उसका काम सबसे पीछे चल रहा है। नाथ सांप्रदायिक के महासचिव मैतेई महाराज और इलाके के कॉरपोरेटर दोनों इस टेंट का काम देख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द एक सप्ताह के अंदर इस टेंट को तैयार कर लिया जाएगा। इस टेंट में सुरक्षा के सभी इंतजाम होंगे। साथ ही रुकने की उत्तम व्यवस्था भी होगी।

किसानों की समृद्धि के लिये लगातार हो रहे हैं काम : योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की समृद्धि के लिये अन्नदाता किसान को समृद्ध हो जरुरी है, और इसे ध्यान में रखते हुये डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानो के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये योगी ने कहा चौधरी साहब कहा करते थे कि किसान गरीब होगा तो भारत अमीर नहीं हो सकता। भारत को समृद्ध बनाने के लिए अन्नदाता किसान को समृद्ध बनाना पड़ेगा। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों के लिए 2014 से जो प्रयास प्रारंभ हुआ दुनिया उसे मॉडल के रूप में ले रही है। मुख्यमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती किसान सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत 11कृषकों को ट्रैक्टर की चाबी दी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होने कहा कि आजादी के बाद किसानों के मुद्दों को लेकर चौधरी चरण सिंह का कांग्रेस के साथ मतभेद हुआ था, लेकिन श्री मोदी ने पहली बार किसानों को भारत के राजनीतिक एजेंडे व सरकार की प्राथमिकता बनाने का कार्य किया।स्वॉयल हेल्थ कॉर्ड, उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने, खेती को तकनीक से जोडऩे, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से किसानों की उन्नति के लिए कार्य किए जा रहे हैं। योगी ने कहा कि 2014 में पीएम ने कहा था कि हमें किसानों की आमदनी को दोगुना करना है। प्रदेश में 1996 से 2017 तक (22 वर्ष) में कुल 95 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खाते में गया था, लेकिन 2017 से अब तक 2 लाख 61 हजार करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है। पीएम मोदी का जोर है कि लागत को कम करना व उत्पादन को बढ़ाना है और इसी के माध्यम से किसान को समृद्ध व खुशहाल कर सकते हैं। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने साढ़े सात वर्ष में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दी। 14 लाख निजी नलकूपों को प्रदेश सरकार द्वारा फ्री में विद्युत उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके एवज में दो से ढाई हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष सरकार अपने पास से पैसा दे रही है। पहले से लगे ट्यूबवेल को सोलर पैनल से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकें, इसके लिए भी केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से कई पहल की गई है।

योगी ने सम्मानित होने वाले किसानों के कार्यों की तारीफ की और कहा कि इन किसानों का पुरुषार्थ प्रेरणादायी है। खेती घाटे का सौदा नहीं है, बल्कि ईमानदारी से कार्य करने पर इसके सुखद परिणाम आएंगे। सीएम ने एक हेक्टेयर में उच्चतम फसल उगाने वाले सफल किसानों की कहानी बताई। गोरखपुर के किसान श्याम दुलारे यादव ने एक हेक्टेयर खेती में 79 कुंतल गेहूं, रायबरेली के फूलचंद ने 44.12 कुंतल का उत्पादन किया है। जालौन के हेमंत कुमार ने 45 कुंतल मटर, सिगार सिंह (पीलीभीत) ने 28.40 कुंतल, राजीव कुमार (औरैया) ने 44.40 कुंतल सरसो, नंदलाल (पीलीभीत) ने 90.20 कुंतल धान, श्रीरामबचन (बहराइच) ने एक हेक्टेयर में 80.64 कुंतल मक्का, श्रीरामलगन (आजमगढ़) ने 28.40 कुंतल उड़द, मथुरा के महेश चंद ने 32.20 कुंतल उत्पादन किया है। चरण सिंह (फिरोजाबाद) ने 13 कुंतल तिल, काशी प्रसाद (जालौन) ने 13 कुंतल का उत्पादन किया है। उन्होने उद्यमिता की तरफ कदम बढ़ाने वाले किसानों को बधाई दी और कृषि विभाग से कहा कि इनकी पद्धति को कृषि विज्ञान केंद्रों तक पहुंचाइए। इनके कार्यों को जानने का अवसर अन्य किसानों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लागत को कम करने के लिए विषमुक्त खेती की तरफ जाने की आवश्यकता है। धरती को मां कहते हैं, लेकिन इसकी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। हमें इसके लिए तकनीक अपनानी चाहिए प्रशिक्षण व जानकारी लेनी चाहिए। प्रदेश में लगभग सवा लाख एकड़ क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती हो रही है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य़ उज्ज्वल व सुरक्षित कर पाएंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, जय देवी, देवेंद्र निम, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सनातन धर्म सुरक्षित तो दुनिया सुरक्षित : योगी आदित्यनाथ
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् का आवाहन करने वाले सनातन धर्म की सुरक्षा में पूरी दुनिया की सुरक्षा निहित है। योगी ने रामनगरी अयोध्या के अशर्फी भवन आश्रम में आयोजित भव्य अष्टोत्तरशत 108 श्रीमछ्वागवत पाठ और पंच नारायण महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की। उन्होने कहा कि अगर विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म का सम्मान करना होगा। यह धर्म सभी के कल्याण की बात करता है। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम् का संदर्भ देते हुए कहा कि यह केवल सनातन धर्म है, जिसने हर जाति और मजहब के लोगों को विपत्ति के समय शरण दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है, और इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। धर्म और संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और शांति का प्रसार होता है। ऐतिहासिक मंदिरों पर आक्रमण की घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग इन पवित्र स्थलों को नष्ट करने का काम करते थे, उनका कुल और वंश नष्ट हो गया।

योगी ने कहा कि औरंगजेब के परिवार के लोग आज रिक्शा चला रहे हैं। यह उनकी दुर्गति है। अगर उन्होंने पुण्य किए होते और मंदिरों को न तोड़ा होता, तो क्या उनकी ऐसी स्थिति होती। विश्व शांति की स्थापना केवल सनातन धर्म के माध्यम से हो सकती है। यह शाश्वत धर्म है, जो सृष्टि के आरंभ से ही चला आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत और विकास के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने संतों के मार्गदर्शन में अयोध्या के वैभव को पुन: स्थापित करने का कार्य किया है। रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास इसका जीवंत उदाहरण है। योगी ने कहा कि यह यज्ञ न केवल आत्मशुद्धि और पर्यावरण शुद्धि का माध्यम है, बल्कि यह सनातन धर्म की रक्षा और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार भी करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मां सरयू के पवित्र अंचल और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हो रहा है, जो इस यज्ञ को और भी विशेष बनाता है।
उन्होने कहा कि जिन गलतियों की वजह से भारत को गुलामी की बेड़यिां झेलनी पड़ीं और हमारे धर्म स्थलों का अपमान हुआ, उन्हें दोबारा नहीं दोहराया जाना चाहिए। उन्होंने भारतवासियों से सनातन धर्म की रक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तब तक भारत है जब तक यहां सनातन धर्म सुरक्षित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि युगों-युगों से सनातन धर्म ने सृष्टि के साथ तालमेल बनाकर खुद को जीवंत बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे किसी भी प्रकार की विकृतियों या विसंगतियों से बचाने के लिए हमें सतर्क रहना होगा। भारत तब तक भारत है जब तक भारत के अंदर सनातन धर्म सुरक्षित है। इसकी रक्षा के लिए इसके संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर के कार्य करना होगा। यह एक शाश्वत धर्म है, सृष्टि के साथ चला हुआ धर्म है हो सकता है कि किसी कालखंड में कुछ विसंगतिया आई हो लेकिन, विसंगती का परिमार्जन भी हमारे ऋषि मुनि संतो के माध्यम से समय-समय परमहापुरुषों के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए हम करेंगे। कहीं भी हम आपसी उन फूट का, आपसी बंटवारे का, आपसी विभाजन की गलतियों को पूरे देश और पूरे धर्म को नहीं भुगतने देंगे, इस संकल्प के साथ हमें आगे बढऩा होगा।

योगी ने कहा '' आज बांग्लादेश में क्या हो रहा है, पाकिस्तान में क्या हुआ था, इससे पहले अफगानिस्तान में क्या हुआ। मैं पूछना चाहता हूं उन लोगों से वह कौन लोग थे जिन्होंने देश के अंदर सनातन धर्म से जुड़े हुए उन मान बिंदुओं को नष्ट करने का काम किया था, और क्यों किया था, उसके पीछे की नियत क्या थी। उसके पीछे की नियति थी अपने कुकृत्यों को अंजाम दे करके पूरी धरती को नर्क बनाने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, संभल में कल्की अवतार की हरिहर भूमि, भोज में ज्ञान के अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पावन मंदिर जैसे पवित्र स्थलों को अपवित्र करने वालों का आज कोई अस्तित्व नहीं है। यह उनके पापों का परिणाम है। उन्होंने कहा '' हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी स्थितियां उत्पन्न न हो, जिनसे हमारे धर्म स्थलों को अपमानित होना पड़े। मुख्यमंत्री ने पंचनारायण महायज्ञ के आयोजन के लिए जगद्गुरु रामानुजाचार्य पूज्य स्वामी शंकराचार्य महाराज और उनकी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टीकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस यज्ञ का पुण्य पूरे भारतवासियों को प्राप्त होगा। इस महायज्ञ में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, धर्म-अध्यात्म से जुड़े कई प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल : योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्हे सुशासन का प्रतीक माना जाता है। उन्होने कहा ''राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में बदलना, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना, देश के अंदर अंत्योदय की योजना, हर गरीब-वंचित को अधिकार मिले, अंत्योदय कार्ड-राशन उपलब्ध कराने की कार्रवाई हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति या पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के साथ ही स्वर्णिम चतुर्भुज, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व हाईवे अटल जी की देन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगीत नाटक अकादमी में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होने श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ व अवलोकन किया। वाजपेयी के जन्मदिवस की 100वीं वर्षगांठ पर 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मां के महान सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज से पूरे देश-प्रदेश में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हो रहा है। अटल जी की पैतृक जन्मभूमि उत्तर प्रदेश है। उन्होंने अपनी कर्मभूमि के रूप में भी उत्तर प्रदेश को ही चुना। बलरामपुर व लखनऊ से कई बार उन्होंने संसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश को सक्षम नेतृत्व प्रदान किया। अटल जी कवि, पत्रकार, साहित्यकार व राजनेता थे। वे समन्वय के साथ सबको लेकर चलने का सामथ्र्य रखते थे। वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाते थे। अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन बिना किसी कलंक के रहा। योगी ने कहा कि आज से हर जनपद में कार्यक्रम प्रारंभ हुए है, जो सप्ताह भर चलेंगे। स्कूली बच्चों के लिए सुशासन पर निबंध लेखन, उच्च शिक्षा स्तर पर भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता, ग्रामीण क्षेत्र में संगोष्ठी के आयोजन हो रहे हैं। इसके साथ ही पूरे वर्ष भर भी आयोजन होंगे। विजेताओं को 25 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। इस दिन शाम को अटल जी की कविताओं पर आधारित काव्य संध्या भी हर जनपद, स्कूलों-कॉलेजों में होगी। इसमें नवोदित कवियों को मंच प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की सेवाएं व कृतित्व देशवासियों के लिए प्रेरणा है। सुशासन सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के हर स्कूल-कॉलेज, संस्थान में इससे संबंधित कार्यक्रम होंगे। श्रद्धेय अटल जी के आदर्शों से प्रेरणा हम सभी का मार्गदर्शन होगा। अटल जी ने सुशासन के जिन लक्ष्यों को देखा और सोचा था, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश इसे प्रभावी ढंग से लागू भी कर रहा है। यह लक्ष्य प्रदेश भी प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

महाकुंभ में 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होंगे इंतजाम : सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ के 45 दिन (13 जनवरी से 26 फरवरी) में 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, लेकिन तैयारी 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होगी। उन्होने कहा कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर मुख्य मुहूर्त में प्रयागराज में छह करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे, लेकिन तैयारी 10 करोड़ की होगी। 12 किमी. के घाट तैयार किए जा रहे हैं। 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में कुम्भ का विस्तार किया गया है। यहां चार धाम के भी दर्शन होंगे। द्वादश ज्योतिर्लिंग व अन्य प्रमुख ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन होंगे। प्रयागराज कुम्भ, खोया-पाया के बारे में एआई टूल, भाषिणी ऐप के माध्यम से भारत की 11 भाषाओं को समाहित करते हुए हर व्यक्ति अपनी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकेगा। कुम्भ में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की काउंटिंग भी सरकार के पास होगी। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, 1.50 लाख शौचालय, सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कुम्भ होगा। महाकुम्भ यूपी के आर्थिक समृद्धि के रोडमैप को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक होगा।

योगी ने एक समाचार पत्र समूह की तरफ से आयोजित दिव्य महाकुम्भ-2025 कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी और मुद्दा संभल का उठ रहा था। इन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले संभल में जिस मंदिर को बंद कर दिया गया, वह मंदिर फिर से सबके सामने आ गया और इनकी वास्तविकता को सबके सामने प्रस्तुत कर दिया। संभल में इतना प्राचीन मंदिर, बजरंग बली की प्राचीन मूर्ति व ज्योतिर्लिंग रातों रात तो नहीं आई। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया था, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली। संभल में जिनकी निर्मम हत्या हुई, उन निर्दोषों का क्या कसूर था। जो भी सच बोलेगा, उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा। यह लोग कुम्भ के बारे में भी दुष्प्रचार का कुत्सित प्रयास करेंगे।

राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री की पहल, महाकुंभ में राजस्थान पैवेलियन के लिए भूखंड आवंटन का अनुरोध
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की जनता की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा के संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आस्था धामों के विकास और वरिष्ठ जनों को तीर्थ यात्रा करवाने जैसे कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने वाले महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्थक पहल की है।

शर्मा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कुंभ मेला स्थल के निकट राजस्थान का एक पैवेलियन स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित करने का आग्रह किया है। ये पैवेलियन स्थापित होने से राजस्थान के लाखों श्रद्धालुओं के विश्राम, जलपान तथा चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की कि उत्तरप्रदेश सरकार का सहयोग राजस्थान के श्रद्धालुओं के महाकुंभ के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।