sewerage chambers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 19 पार्षद द्वारा वार्ड में विकास के कार्य करवाए गए, जिसमें वार्ड में पिछले दिनों कॉम्पलेक्स का निर्माण किया गया। सीसी रोड तथा नालियों का निर्माण किया गया। वार्डवासी मंगलेश व हरिओम ने बताया कि हमारे वार्ड में सीसी रोड बनाने के दौरान सीवरेज लाइन डाली गई, जिसके चैंबर अब हमारे लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। चैंबर का लेवल सही नहीं होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही ठेकेदार ने कई जगहों पर चैंबर का लेवल सही करने के लिए उनके ऊपर डामर कर पेचवर्क कर दिया। वहीं वार्ड की कुछ गलियों में पिछले दिनों सीसी रोड का निर्माण किया गया। वार्डवासी हरीश कुमार व अभिषेक ने बताया कि वार्ड में स्थित पार्कों में बच्चों के लिए खेल- खिलौने नहीं होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें अन्य वार्डों के पार्कों में जाना पड़ता है।

वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से आसपास के वार्डों के सामुदायिक भवन में मांगलिक कार्यों के लिए जाना पड़ता है। वार्डवासी हरीश कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन यदि वार्ड में हो तो वार्डवासियों को सस्ती दर पर भवन मिल सकता है, जिससे काफी खर्च बच सकता है। वहीं वार्ड की कुछ नालियों की सफाई तो प्रतिदिन होती है, लेकिन कुछ नालियां गंदी पड़ी रहती हैं।

खाली भूखंड बने परेशानी
वार्डवासी नितेश कुमार व बंटी ने बताया कि घरों के सामने स्थित खाली भूखंड में भरा गंदा पानी हमारे लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। गंदे पानी से दिनभर बदबू आती है। साथ ही इनमें से कई बार जलीय जानवर बाहर निकल आते हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमने इन समस्याओं के लिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

घरों के पास से गुजरती विद्युत लाइनें
वार्डवासी विपुल व गोलू कुमार ने बताया कि घरों के पास से और जमीन से महज कुछ ऊँचाई पर ही विद्युत लाइनें गुजर रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के समय इन लाइनों से हादसा होने का डर और बढ़ जाता है। वहीं जमीन से कम ऊँचाई पर गुजरती इन विद्युत लाइनों से कभी भी कोई वाहन इनके संपर्क में आने का खतरा बना रहता है। इस समस्या का समाधान अनिवार्य है।

पार्कों का विकास होना बाकी
वार्ड में स्थित पार्कों में पहले बच्चों के खेलने के साधन लगाए गए थे, पर टूटने की वजह से अब उन्हें दुबारा लगाया जाएगा।राजेंद्र कुमार व प्रकाश कुमार ने बताया कि वार्ड के पार्कों का अभी तक विकास नहीं होने से बच्चों को खेलने के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता है और मॉर्निंग वॉक के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी तक केवल पार्कों में चारदीवारी का निर्माण कर उनमें सुरक्षा के लिए गेट लगाए गए हैं।

वार्ड का क्षेत्र
श्रीराम विहार, ग्रीन पाम, लैंडमार्क पैराडाइज, बजरंग नगर, कृष्णा नगर, न्यू गोपाल विहार, त्रिवेणी आवास, अटवाल नगर, आदित्य आवास इत्यादि क्षेत्र।

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है, सफाई भी होती है, पर खाली प्लॉट की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-अभिषेक

वार्ड में कॉम्पलेक्स केवल एक ही है, जो काफी दूर है। यदि एक से अधिक कॉम्पलेक्स हों तो परेशानी नहीं होगी।
-रामराज

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है, पर खाली प्लॉट हमारे लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
- महेंद्र दाधीच

पार्कों के जीर्णोद्वार के लिए टेंडर हो चुके हैं, उनका कार्य प्रारंभ होना बाकी है। साथ ही सड़कों के लिए दोबारा टेंडर होंगे। सीवरेज चैंबर के लेवल के लिए ठेकेदार ने काम किया था, पर वह अधूरा छोड़कर चला गया।
- विजयलक्ष्मी प्रजापति, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 18 : सीवरेज चैंबरों का गलत लेवल, रोड क्षतिग्रस्त, नालों पर ढकान नहीं होने से नालियों में गंदा पानी जमा
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 18 में पार्षद द्वारा  पार्षद निधि के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए । इनमें सीसी नालियों का निर्माण, कॉलोनियों में सीसी सड़कें बनवाना सहित अन्य कई कार्य शामिल हैं। इसके बावजूद वार्ड में कई समस्याएं बनी हुई हैं। वार्डवासी दिनेश कुमार और सी.पी. सिंह ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है और सफाई भी नियमित होती है। पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर अब वार्डवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। ठेकेदार ने इन चैंबरों का लेवल सड़क के स्तर से नहीं मिलाया, जिससे बाइक सवारों सहित राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय चैंबरों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। वहीं सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, गिट्टियाँ निकल रही हैं और कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा दीवार नहीं, दुर्घटना का खतरा
वार्ड में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा दीवार नहीं है। वार्डवासी बताते हैं कि इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था न होने से बच्चों और राहगीरों के लिए यह हमेशा जोखिमपूर्ण बना रहता है।नाले पर ढकान नहीं, बारिश में दिक्कतों का सामना करना पड़ता वार्ड में स्थित कई नालों पर ढकान नहीं है। बारिश के मौसम में इन नालों से जलीय जानवर बाहर निकलकर घरों की चौखट तक पहुँच जाते हैं, जिससे भय का माहौल बन जाता है। वार्डवासी इस समस्या से लंबे समय से परेशान हैं।

सामुदायिक भवन का अभाव—कार्यक्रमों के लिए दूसरी जगह निर्भरता
वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को मांगलिक कार्यों के लिए अन्य जगह महँगे किराए पर भवन लेकर कार्यक्रम करने पड़ते हैं। अंकुश कुमार व शिव कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन की कमी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे वार्डवासियों को हर बार अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।

खाली प्लॉट परेशानी का कारण
वार्डवासी विपुल कुमार और अनिता बाई ने बताया कि घरों और आबादी के बीच कई खाली प्लॉट पड़े हुए हैं। इनसे जहरीले जानवर निकलकर घरों तक पहुँच जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है। कुछ लोग इन प्लॉटों में रात्रि के समय कचरा भी डालते हैं, जिससे आवारा पशु इन प्लॉटों में मुंह मारते रहते हैं और कचरा चारों ओर फैल जाता है। इसके कारण बदबू और गंदगी का माहौल बना रहता है।

नालियों का ढलान सही नहीं
रामप्रताप और रूकमणी बाई ने बताया कि नालियों का ढलान सही नहीं होने से इनमें गंदा पानी जमा रहता है। नालियों की गहराई कम होने से कई बार गंदा पानी बाहर बहने लगता है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और बदबू की समस्या भी रहती है।

कुछ जगहों पर रोड लाइटें बंद
गोपाल विहार द्वितीय के निवासी रघुनंदन ने बताया कि गली में आधे हिस्से में रोड लाइटें जलती हैं, जबकि कुछ जगहों पर बंद रहती हैं। इससे रात्रि के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

वार्ड का एरिया
गोपाल विहार प्रथम, द्वितीय, केसर बाग, वैभव नगर, सिटी पुलिस लाइन एवं नयागांव इत्यादि क्षेत्र वार्ड में आते हैं।

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है। कुछ जगहों पर रोड लाइटें बंद रहती हैं, जिससे परेशानी होती है।
- पंकज कुमार, वार्डवासी

हमारी तरफ तो कचरा गाड़ी आती है, पर नियमित नहीं आती। इसकी वजह से कचरा डालने में परेशानी होती है। फिर दूसरे दिन डाल पाते हैं।
- वी.एस. माथुर, वार्डवासी

विहार प्रथम में नालियों का ढलान नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता है। इससे बीमारियों का डर रहता है।
- रामप्रताप, वार्डवासी

सीवरेज लाइन डालने के बाद रोड में गड्ढे हो गए। नालियों की गहराई बढ़नी चाहिए और ढलान भी सही होना चाहिए।
- अनिता बाई, गृहिणी

सीवरेज के चैंबर सही करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। वार्ड में कहीं भी जमीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो पाया।
- जियाउद्दीन, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 74 - सीवरेज चैंबर, खाली प्लॉट, अव्यवस्थित यातायात, झूलते विद्युत तार व नाला बन रहा मुसीबत
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 74 में पार्षद द्वारा विकास के विभिन्न कार्य करवाएं गए। जिनमें वार्ड की विभिन्न गलियों में नालियों का ढकान करवाना, सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न कार्य करवाएं गए हैं। साथ ही अभी वार्ड की गलियों में नालियों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। वहीं पिछले दिन वार्ड में सीवरेज लाइन डाली गइ थी। जिसके चलते रोड की खुदाई की थी। पर लाइन डालने के बाद सीवरेज के चैंबर सही ढ़ग से नहीं लगाएं जिसके चलते अब राहगीरों व बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहाहै। साथ ही आबादी के बीच खाली पड़े प्लोट आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए।

दिनेश कुमार व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे खाली प्लॉटों में बारिश के समय पर जलीय जीव निकलते है जिससे खतरा बना रहता हैं। मैन रोड पर दुकान लगाने वालों ने बताया कि  यातायात व्यवस्थित नहीं होने के कारण जाम लगने की स्थिति बनी रहती हैं। वहीं वार्ड में पार्क की भी जरूरत हैं। यूं तो वार्ड में साफ - सफाई प्रतिदिन होती है पर कुछ लोगों ने नाले के आसपास अपनी इच्छा से कचरा पात्र बना दिया। वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है। वार्ड में आगामी दिनों में रोड निर्माण करके सीवरेज के चैंबर सही कर दिए जाएंगे।

विद्युत लाइन से हादसे की आशंका
जवाहर नगर स्थित तंग गलियों में विद्युत के तार घरों के नजदीक से गुजर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं।  मुकेश व दिलीप ने बताया कि हमारे घर के पास से विद्युत लाइन गुजर रही है। कई बार हमने संबंधित अधिकारियों को लिखित में दिया पर समस्या जस की तस बनीं हुई हैं।

रात में डाल रहे कचरा
हंसराज व मनीष कुमार ने बताया कि हमारे वार्ड में मैन रोड पर स्थित नाले में लोगों द्वारा रात्रि के समय पर कचरा डाला जाता है। जिससे नाले से दुर्गंध आती रहती है। बारिश के दिनों में कई बार नाले से निकलने वाले जलीय जीव घर की चौखट तक आ जाते है। जिससे परेशानी होती है। यदि नाले की सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ा दी जाएं तो इस समस्या से समाधान मिल सकता हैं।

वार्ड का एरिया
दादाबाड़ी संपूर्ण जवाहर नगर, डिस्ट्रीक सेंटर, तलवंडी सी आशिंक इत्यादी।

कम गहराई की नालियां बनी मुसीबत
वार्ड की गलियों में कम गहराई की नालियां लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई। वार्ड में निवास करने वाले रामबिलास व जगदीश कुमार ने बताया कि नालियों की गहराई कम होने के कारण गंदा पानी जल्दी जमा हो जाता हैं और नालियों से गंदा पानी बाहर आ जाता है जिससे दिनभर दुर्गंध आती रहती हैं।

वार्ड में कचरा गाड़ी आती है। पर कुछ लोगों ने नाले के नजदीक ही कचरा डालना शुरू कर दिया। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
- प्रितम कुमार

वार्ड में डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए। साथ ही वार्ड में साफ-सफाई होती हैं।
- गुड्ड कुमार

आगामी दिनों में नाले पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएंगी। अभी वार्ड में नालियों का निर्माण किया जा रहा हैं। उसके बाद रोड निर्माण करके सीवरेज के चैंबर सही करवाएं जाएंगे। वार्ड के चारों प्रमुख चौराहे पर सीसीटीवी लगाएं जा चुके हैं।
- सुदशर््न गौतम, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 38 - सीवरेज के चैंबर व क्षतिग्रस्त रोड बना परेशानी, वार्ड में अभी चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 38 में पार्षद ने वार्ड में विकास करने के लिए बोर्ड की बैठक में अपनी आवाज मुखर की पर वार्ड की गलियों में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर वार्डवासियो के लिए परेशानी का सबब बनेहुए हैं। साथ ही वार्ड के सेक्टर 5 में स्थित आधा खुले नाले में बहता गंदे पानी से आती बदबू राहगीरों व वार्डवासियें के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।  वहीं वार्ड के मुख्य रोड पर रोड क्षतिग्रस्त हो रहा है जिसके आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही वार्ड की सड़के जगह -जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है जिनकी मरम्मत नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं वार्ड के लोगों ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है ।

क्षतिग्रस्त सड़के बनी परेशानी
पिछले दिनों वार्ड में सीवरेज लाइन डालने के दौरान सड़के खोदी गई थी। अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। साथ ही सीवरेज के चैंबर का लेवल सही नहीं होने के कारण कई बार अंधेरे में सड़के के गड्डे नहीं दिखाई नहीं देने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

घरों के पास से गुजरती विद्युत लाइनें
वार्ड के एरिया में कुछ गलियों में से विद्युत लाइन घरों के नजदीक से गुजर रही है। विजय कुमार व रघुवीर ने बताया कि बारिश के दिनों में घर के पास से गुजरती विद्युत लाइनें हमारे लिए मुसीबत का कारण बना सकती हैं।

वार्ड का एरिया
इंद्रा कॉलोनी कच्ची बस्ती, विज्ञान नगर सेक्टर-5, अंबेड़कर बस्ती, इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र, डकनिया स्टेशन व आईएल फैक्ट्री इत्यादी एरिया।

मनमर्जी के स्पीड़ ब्रेकर बने परेशानी
वार्ड में रहने वाले दिनेश व सुनील और अब्दुल ने बताया कि वार्ड की गलियों में कुछ लोगों ने घरों के सामने ही सीसी के डिवाइडर बना लिए है। जो कि अब राहगीरों व बाइक सवारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है।

सीवरेज व सड़कों का लेवल सही नहीं होने से राहगीर परेशान
वार्ड में कचरा गाड़ी आती व साफ -सफाई भी होती है। समय-समय पर पार्षद द्वारा वार्ड का निरीक्षण किया जाता हैं।
- विनय कुमार

वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण कई बार नालियों से निकलकर कीड़े घर के दरवाजे तक आ जाते हैं। साथ ही नालियों की गहराई कम होने के कारण परेशानी का आ रही हैं।
- विजय सिंह

वार्ड में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डाली गई थी। जिसके बाद रोड की सहीं ढ़ग से मरम्मत नहीं करने के कारण अब आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं।
- शंभू दयाल शर्मा

हमारा कार्यकाल खत्म हो चुका है। अभी वार्ड में श्मशान में विभिन्न कार्य किए जा रहो हैं, सीसी रोड व नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। वहीं वार्ड की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
- योगेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 71- रोड क्षतिग्रस्त, सीवरेज के चैंबर दे रहे लोगों को दर्द, पार्क में लगे फव्वारे भी बंद
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 71 में पार्षद ने समय-समय पर वार्ड में सीसी रोड निर्माण, सीसी नालियों का निर्माण, नालियों का ढकान सहित अन्य विभिन्न कार्य करवाएं। वार्डवासी दिनेश व सतीश कुमार सहित अन्य ने बताया कि हम तलवंडी सेक्टर 02 व 03 में रहते हैं। पार्षद द्वारा वार्ड में विकास विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रहे है। परंतु पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन की वजह से रोड की हालात खस्ता हो रही वहीं सीवरेज के चैंबर सही से नहीं लगाने के कारण इनसे आए दिन वाहन चालक चोटिल रहे है। यह हमारे लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वहीं वार्डवासी प्रेमचंद व राकेश कुमार व हेमंत सहित अन्य ने बताया कि हमारे वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान किया जाता हैं। वार्ड की तंग गलियों में फैला तार मकानों के पास से गुजरने के कारण बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवराज गर्ग ने बताया कि मेरे मकान के पास से तार गुजर रहे कई बार जिम्मेदार अधिकारियों समस्या बताई पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पार्क में घूमने वाली गृहिणी श्वेता गर्ग व प्रमिला ने बताया कि पार्क में लगे फव्वारे बंद होने व मुख्य गेट पर कचरा पड़ा होने के कारण पार्क में घूमने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

वार्ड का एरिया
तलवंडी सेक्टर 02 व 03, आधा  इंद्राविहार (जवाहर नगर थाने के पीछे) का क्षेत्र

क्षतिग्रस्त रोड बना परेशानी
वार्ड की तलवंडी में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के कारण रोड जगह - जगह से क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सीवरेज के चैंबर का लेवल सही नहीं होने  के कारण बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

सफाई व रोशनी व्यवस्था बताई बेहतर
वार्ड में निवास करने वाले धर्मेंद्र व विनीत कुमार ने बताया कि वार्ड में सुबह प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है। साथ ही झाडू निकलने वाले भी प्रतिदिन आते है। कई बार बारिश के समय पर रोड लाइट बंद हो जाने पर पार्षद को कॉल करने पर तुरंत समस्या का समाधान किया जाता हैं।

वार्ड में प्रतिदिन सफाई होती है। बारिश के समय पर रोड खराब हो जाता है जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों रोड का पेचवर्क होने के बाद अब जाकर राहत मिली।
-जय कुमार, वार्डवासी

वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक है। हमारे पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता हैं। वार्ड में रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
- गिरिराज कुमार, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड में लगे फव्वारों की मोटर चोरी हो जाने के कारण बंद हैं। सीवरेज वालों ने सही ढ़ग से रोड़ की मरम्मत नहीं की जिस कारण से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड का अभी पेचवर्क किया गया हैं। जिससे अब परेशानी कम हुई हैं।
- विवेक राजवंशी, वार्ड पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड 16- सड़कें व सीवरेज चैम्बर का लेवल सही नहीं, नालियां चौक, कई जगह ढकान के कारण नहीं हो पा रही सफाई
कोटा। शहर के उत्तर क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 की तस्वीर कुछ मिली-जुली नजर आती है। एक ओर जहां वार्ड में सामुदायिक भवन और पार्क जैसे विकास कार्य कराए गए हैं, वहीं दूसरी ओर गंदगी, नालियों की सफाई और सड़कों की हालत ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड की कई गलियों में नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई, जिसके चलते गंदगी जमा है और बदबू फैल रही है। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, कई इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई देता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हालांकि, पार्षद का कहना है कि वार्ड में करीब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इनमें सामुदायिक भवन, पार्क और कुछ सड़कों का निर्माण प्रमुख है। पार्षद ने बताया कि वार्ड में कई वर्षों से रुके हुए काम पूरे किए गए हैं। जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी शेष कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

वार्ड का एरिया
चन्दू चाय वाला, जैन पान भण्डार के पीछे वाला क्षेत्र, प्रेमनगर तृतीय आंशिक, आरएसईबी, संतोष अग्रवाल कम्पनी के पीछे का क्षेत्र, देव पब्लिक स्कूल के पीछे का क्षेत्र, श्रीराम नगर कच्ची बस्ती, कहारों की बस्ती, श्रीराम नगर कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।

क्षतिग्रस्त सड़कों को सही करवाएं
वार्ड की सड़कों की हालत भी चिंताजनक है। जगह-जगह बने गड्ढों और ऊंचे-नीचे चैंबरों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर शिवराज नगर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों का लेवल असमान होने से वाहन चालकों को झटके खाने पड़ते हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से इन सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
- पूजा, वार्डवासी

मूलभूत सुविधाओं का अभाव
सफाई व्यवस्था पर अभी और ध्यान देने की जरूरत है। नालियों की नियमित सफाई, सड़कों की मरम्मत वार्ड की सबसे बड़ी मांग है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में प्रशासन और पार्षद मिलकर इन मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगे, ताकि वार्ड 16 भी उन क्षेत्रों में शामिल हो सके जिन्हें वास्तव में विकसित वार्ड कहा जा सके।
- धर्मराज, वार्डवासी

इनका कहना है
अधिकारियों द्वारा वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी कर देने से वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नही हो पाती, मेरे द्वारा वार्ड में विकास कार्य भी करवाए गए है।
- हेमलता खीचीं, पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 68 - सीवरेज चैंबर कर रहे राहगीरों को परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 68 में समय-समय पर पार्षद द्वारा विकास कार्य करवाए जाते हैं और समस्याओं का निस्तारण भी किया जाता है। इसके बावजूद वार्डवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों बनी सीसी रोड पर नालियों का ढकान बरसात के मौसम में लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं गलियों में डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर राहगीरों और बाइक सवारों के लिए बाधा साबित हो रहे हैं। वार्ड के पार्क में बैठे बुजुर्ग रामलाल व दिनेश ने बताया कि पार्क में कई दिनों से घास-फूंस इकट्ठा करके रखी हुई है। इसके चलते बदबू फैल रही है और बड़ी-बड़ी घास जलीय जीवों के आने का खतरा बढ़ा रही है। संकरी गलियों में वार्डवासी घरों के सामने ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इसके अलावा वार्ड से गुजरने वाला नाला भी स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। नाले की गहराई कम होने और दोनों ओर दीवारें नहीं होने से लोग इसमें कचरा डाल देते हैं, जिससे नाला जाम हो जाता है। वार्डवासियों का कहना है कि नाले को छोटा और व्यवस्थित किया जाना चाहिए।

मनमर्जी की पार्किंग बनीं परेशानी
वार्ड की गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग वार्डवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गलियों की चौड़ाई मात्र 15 फीट होने के बावजूद लोग अपने घरों के सामने चौपहिया वाहन खड़ा कर देते है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर गलियों में आमने-सामने से वाहन आ जाने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

सीवरेज के ऊंचे नीचे चैंबर से परेशान रहवासी
वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के बाद खोदे गए रोड की सही ढंग से मरम्मत नहीं करने के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडे से ऊपर सीवरेज लाइन के चैंबर ऊपर निकलने के कारण बाइक सवारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है।

वार्ड का एरिया
महावीर नगर तृतीय सेक्टर 06, 07, 08, 09 का क्षेत्र।

वार्ड में कचरा गाड़ी समय पर आती है पर वार्ड के सेक्टर 7 की गली में सफाई रोज नहीं होती है, सड़कों पर कचरा पड़ा रहता है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- रमाकांत शर्मा

वार्ड में रोड की खुदाई कर सीवरेज लाइन डाली गई थी। सीवरेज के चैंबर रोड से ऊपर निकल रहे हैं जिससे बाइक सवारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- योगेश कुमार

इनका कहना है
नाले को छोटा करवाकर सीमेंटेड कर दिया जाएगा व हरितिमा पट्टी पर पर लोग गायों को घास डाल देते है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सीवरेज डालने के बाद करीब चार- पांच गलियों में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। और बाकी में पेचवर्क करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- सुनील गौतम, पार्षद बीजेपी

कोटा दक्षिण वार्ड 42 - सामुदायिक भवन की दरकार, सीवरेज चैंबर दे रहे पीड़ा
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 42 में बारिश से वार्ड की सड़कों में जगह-जगह गड्डे हो रहे और सड़क उखड़ी हुई है जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्डवासी तेज सिंह व भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से जगह-जगह पर मलबा पड़ा हुआ हैं। सड़क में गड्डे हो रखे है तथा क्षतिग्रस्त सड़कों से डामर भी नदारद है। सड़क पर कंक्रीट व गिट्टी होने से राहगीरों व वाहनचालकों को गिरने का डर बना रहता है। पिछले दिनों नालियों पर किए गए ढकान पर भी बारिश का पानी जमा हुआ है जिससे बीमारी होने का अंदेशा बना रहता हैं। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती हैं और सफाई भी प्रतिदिन होती हैं। वार्ड में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डाली गई थी जिसके चैंबर जगह-जगह से ऊबड़-खबड़ हो रहे है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना व रात्रि में दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता हैं। राजपूत कॉलोनी में स्थित खाली प्लांट पर वार्डवासियों द्वारा कचरा डाला जाता हैं। जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को कचरे की बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

ऊंचे डिवाइडर से राहगीर परेशान
नाले पर ऊंचे-ऊंचे डिवाइडर बनवाएं गए है। जो कि बाइक सवारों के परेशानी का कारण बने हुए। सड़क पर डिवाइडर बड़े होने के कारण वाहन चालकों को चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

नई सड़क बनाई, पर काम नहीं आई
वार्ड में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डालने के दौरान सड़क खोदी गई थी, लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत व लेवल सही नहीं हो पाया है। सड़क व सीवरेज पर लगे चैंबर काफी उपर नीचे होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। वही रात्रि में दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है।

खेलने के लिए नहीं कोई पार्क
वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं होने के कारण बच्चों को अन्य वार्ड के पार्क  में जाना पड़ता हैं।  जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिससे समय का नुकसान तो होता ही है, साथ ही आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।  सामुदायिक भवन नहीं होने वार्ड के मांगलिक कार्य व अन्य कार्य के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता हैं जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

बारिश से रोड की हालत खराब
बारिश की वजह से वार्ड की गलियों के रोड में जगह-जगह गड्डे हो गए जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। गड्डे की वजह से कई बार इनमें बारिश का पानी भरा होने से बाइक सवार को रात्रि में दिखाई नहीं देने के कारण कभी बड़ा हादसा हो सकता हैं।

वार्ड में ये हुए विकास के कार्य
पार्षद ने बताया कि मेरे कार्यकाल में पुरानी पानी की लाइन को हटवाकर नई लाइन डलवाई। नहर के आसपास के क्षेत्र मे रोड लाइट लगाई गई।  स्कूल में बालिकाओं के लिए कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया। वहीं सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। वार्ड में सार्वजनिक ट्यूबवैल भी लगाई गई।

वार्ड का एरिया
राजपूत कॉलोनी, गर्ल्स स्कूल के पीछे वाला, वीर हनुमान मंदिर, गोले वाली मस्जिद, शिव आश्रम इत्यादि क्षेत्र वार्ड में आता हैं।

इनका कहना
वार्ड में कचरा संग्रहण गाड़ी नियमित रूप से आती है और सफाई भी रोजाना होती हैं। वहीं कभी कभार रोड लाइट भी बंद हो जाती हैं।
- भोजराज

वार्ड की कुछ कॉलोनियों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। कचरा गाड़ी भी एक दिन छोड़कर एक दिन आती हैं।
- ओमप्रकाश

पिछली सरकार की ओर से जो वार्ड में जो बजट स्वीकृत किया गया था।  वह बजट लेप्स हो गया। अभी हमने वार्ड में विकास के कार्य करवाने के लिए धरना -प्रदर्शन भी किया था।
- ऐश्वर्य श्रृंगी, पार्षद 42 कांग्रेस

गड्ढ़े और सीवरेज चैम्बर बन रहे हादसों का कारण
कोटा। शहर में भले ही हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। चौराहों का सौन्दर्यीकरण  किया गया हो लेकिन सड़कों के गड्ढ़े और सीवरेज के चैम्बरों की जिस तरह की हालत है उससे ये हादसों के कारण बन रहे हैं। सड़क के गड्ढ़े किसी एक दो जगह पर ही नहीं वरन् पूरे शहर में देखे जा सकते हैं। गली मौहल्लों में तो अधिकतर जगह पर सड़कों को इस तरह से खोदा हुआ है कि वहां से वाहन निकलना तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं मुख्य मार्गों तक पर गड्ढ़े और सीवरेज के चैम्बरों की हालत खराब होने से यह लोगों के लिए परेशानी का कारण होने के साथ ही हादसों का भी कारण बन रहे हैं।

यहां है ऐसी हालत
शहर के सभी क्षेत्रों की हालत एक जैसी है। छावनी चौराहे से रामचंद्रपुरा की सड़क हो या नई धानमंडी के सामने की। नयापुरा की सड़क हो या न्यू कॉलोनी की। स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया की सड़क हो या विज्ञान नगर की। इन जगहों पर मेन रोड पर जगह-गह गड्ढ़े होने से वहां से निकलने वाले दो पहिया वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। छावनी स्लिप लेन और एरोड्राम चौराहे पर गड्ढ़े ऐसे हैं जो सड़क ऊंची है और गड्ढ़े नीचे है। जिससे अचानक से आने वाले वाहन उनमें से होकर गुजर रहे हैं। जिससे वाहनों का संतलन बिगड़ने से दिनभर में कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

सीवरेज चैम्बर हर क्षेत्र की समस्या
आरयूआईडीपी द्वारा शहर में सीवरेज लाइन डाली गई है। यह काम पिछले कई सालों से चल रहा है लेकिन अभी तक भी पूरा नहीं हुआ है। हालत यह है कि सीवरेज का काम होने के बाद जो चैम्बर बनाए गए हैं। वह कहीं तो सड़क से ऊंचे हैं और कहीं सड़क से नीचे। तीन बत्ती सर्किल से सुभाष सर्किल, केशवपुरा से तलवंडी चौराहा, स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया और एरोड्राम से धानमंडी स्लीप लेन की हालत यह है कि यहां सीवरेज के चैम्बर कहीं ऊचे तो कहीं नीचे हैं। जिससे इनके कारण दिनभर में कई वाहनों को मजबूरन इनके होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे वाहनों के असंतुलित होकर गिरने के  मामले भी हो रहे हैं। दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति नदी पार बालिता रोड तक है।

इनका कहना है
आरयूआईडीपी ने तो सीवरेज का अधिकतर काम  पूरा कर लिया है। कुछ ही जगह पर कनेक् शन का काम बाकी है।  विभाग ने तो सभी चैम्बरों को एक समान बनाया थो। लेकिन बाद में सड़क बनने से ऊंचे-नीचे हो गए हैं। फिर भी जहां शिकायत मिलती है वहां सही भी करवा रहे हैं।
- राकेश गर्ग, एसई आरयूआईडीपी

जनता के लिए सड़क सही होना जरूरी
शहर में विकास हो रहा है अच्छा है। लेकिन जनता के लिए सबसे जरूरी सड़क का सही होना है। सड़क सही होगी तभी सुरक्षित वाहन चल सकेंगे। वरना हादसे होने पर जान का खतरा बना रहता है। शहर में सीवरेज चैम्बरों का सड़क से  ऊचा नीचा होना काफी खतरनाक है। इसे सही करना चाहिए।
- महिपाल सिंह, डीसीएम

सड़कों की दशा सुधारना प्राथमिकता हो
शहर शिक्षा नगरी है। पर्यटन नगरी बनने जा रहा है। लेकिन सड़कों की हालत व सीवरेज की समस्या से ही निजात नहीं मिलेगी तो विकास का फायदा नहीं है। आम आदमी को चलने के लिए सही सड़क की जरूरत है। लेकिन शहर में अभी भी सड़कों की खराब हालत हादसों का कारण बन रही है।
- लालचंद टांक, नयापुरा

सीवरेज समस्या का समाधान नहीं
शहर में सीवरेज की समस्या काफी समय से है। जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। हर क्षेत्र में यह समस्या है। बजरंग नगर में तो सड़क की हालत काफी समय से खराब है। गड्ढ़ों में वाहन निकलने पर गिरने का खतरा बना रहता है। नगर निगम व नगर विकास न्यास अधिकारियों को चाहिए कि इन्हें जल्दी सही करवाए।
- संजय साहू, बजरंग नगर

सीवरेज के चैम्बर बन रहे दुर्घटना के कारण
कोटा। दृश्य एक- इंद्रप्रस्त औद्योगिक क्षेत्र में पहले सीवरेज लाइन डालने के कारण सड़क खुदी हुई थी। जिससे काफी समय तक लोग परेशान होते रहे।
लाइन डलने के बाद सीेसी रोड बना दी गई। जिससे लगा कि राहत मिलेगी लेकिन अब सड़क के बीच में ऊपर निकल रहे चैम्बर हादसों का कारण बन रहे हैं।

दृश्य दो- बारां रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी में भी पहले तो चारों तरफ की गलियों में रहने वाले सीवरेज लाइन डालने के कारण खुदी सड़कों से परेशानी झेल रहे थे। महीनों तक उस समस्या को झेलने के बाद सड़क बनने से राहत की उम्मीद थी। लेकिन राहत मिलना तो दूर अब नई परेशानी सड़क के बीच चैम्बर का नीचे होने से हादसे होने के खतरे के रूप में पैदा हो गई है।

दृश्य तीन- स्टेशन मेन रोड सबसे व्यस्त सड़क है। जिससे दिनभर वाहनों का आवागमन रहता है। उस सड़क की हालत यह है कि वहां सड़क के बीच सीवरेज के नीचे चैम्बर बार-बार वाहनों के दचके लगने से हादसों का कारण बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है सड़क। यहां गत दिनों कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।

ये तो उदाहरण मात्र हैं शहर की उस समस्या को बताने के लिए जिससे शहर के अधिकतर लोगों को रोजाना दोचार होना पड़ रहा है। शहर में सीवरेज लाइन डालने का काम पिछले कई सालों से किया जा रहा है। रात से पहले और बरसात के समय में सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदी सड़कों से परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन दीपावली से पहले नगर विकास न्यास ने शहर के अधिकतर हिस्सों की सड़कों को तो सही कर दिया। लेकिन उसके बाद भी सड़क के बीच के चैम्बर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कहीं ऊंचे तो कहीं नीचे चैम्बरों के कारण वाहन चालकों का सड़क पर सुरक्षित चल पाना तक मुश्किल हो रहा है।

कमर दर्द व वाहनों में खराबी
लोगों ने बताया कि सड़क के बीच कहीं नीचे तो कहीं ऊंचे चैम्बरों के कारण अचानक से वाहनों का उनमें जाकर झटका लगने व टकराने से लोगों को सबसे अधिक कमर दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दो पहिया वाहनों में खराबी की अधिक शिकायतें आ रही हैं।  मोटर मार्केट में मिस्त्रियों की दुकानों पर आने वाले अधिकतर वाहन इसी समस्या के कारण आ रहे हैं।

हर जगह इसी तरह की परेशानी
शहर में सीवरेज लाइन डालने से लेकर उन लाइनों का काम पूरा होने के बाद तक परेशानी ही परेशानी हो रही है। शहर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां इस तरह की परेशानी नहीं हो। फिर चाहे वह काम नगर विकास न्यास का रहा हो या आरयूआईडीपी का। वैसे शहर में सीवरेज लाइनें डालने का अधिकतर काम आरयूआईडीपी ने ही किया है। जबकि न्यास द्वारा कुछ सीमित जगहों पर ही यह काम कराया जा रहा है। नए कोटा क्षेत्र में कॉमर्स कॉलेज चौराहे से तलवंडी चौराहा, तीन बत्ती सर्किल से सुभाष सर्किल तक डामर सड़क बनी हुई है। लेकिन उसके बीच में सीवरेज के चैम्बर नीचे होने से वाहन अचानक उनमें दचके के साथ झटके खा रहे हैं। जिससे दिनभर में कई वाहन हादसों के शिकार हो रहे हैं। स्टेशन रोड पर भी यही हालत है। जबकि डीसीएम रोड पर कहीं चैम्बर सड़क के ऊपर हैं तो कहीं नीचे। सड़क के बीचों बीच होने से वाहनों को निकलने का रास्ता ही बहुत कम बच रहा है। जिससे  दो पहिया वाहनों के लिए तो ये खतरा बने हुए हैं। साथ ही चार पहिया वाहन भी इससे सुरक्षित नहीं हैं। कोटड़ी चौराहे पर सेवन वंडर्स के सामने से ’वाला तोप तक डामर की सड़क के बीच में चैम्बर नीचे होने से परेशानी का कारण बने हुए हैं। सरस्वती कॉलोनी में तो गलियां वैसे ही काफी छोटी हैं। उन गलियों के बीच में चैम्बर नीबे होने से अचानक आने वाले वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने से ऐसे लोग अधिक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

शहर में सीवरेज लाइन डालने का पूरा काम आरयूआईडीपी नहीं कर रही है। कुछ काम नर विकास न्यास भी करवा रहा है। आरयूआईडीपी अपने नियमानुसार सीवरेज के चैम्बर नाप के हिसाब से निर्धारित लेबल तक डाल रहे हैं। जबकि सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क बनाई गई है। जिसमें कहीं डामर तो कहीं सीसी रोड। उस समय पर लेबल का ध्यान नहीं रखने से करीब 90 फीसदी समस्या हो रही है। हालांकि उनमें से 80 फीसदी जिनमें कुन्हाड़ी, बोरखेड़ा व काला तालाब में सही करवा दिया है। फिर भी यदि कहीं इस तरह की परेशानी हो रही है और कम्पनी के क्षेत्राधिकार में है तो उसे भी सही करवा दिया जाएगा।
- मनोज कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर आरयूआईडीपी

प्री मानसून में ही उफने सीवरेज चेंबर
कोटा। प्री मानसून की बारिश ने शहर की सड़कों की दशा बिगाड़ दी है। सड़के खोदकर सीवरेज लाइन के लिए डाले गए चेंबर अब परेशानी का सबब बनने लगे हैं। रविवार को प्री मानसून की बारिश काफी तेज हुई थी । इस कारण सीवरेज लाइन के चेंबर में से सोमवार को पानी बाहर निकल कर सड़कों पर फैलने लग गया । इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

छावनी रामचंद्रपुरा में रायपुरा मार्ग पर स्थित सड़क पर कुछ समय पहले सीवरेज लाइन का चेंबर डाला गया था । सोमवार को उस चेंबर से पानी उफान के बाहर निकल रहा था जो सड़क पर फैलता जा रहा था। इस पानी की वजह से कई दुपहिया वाहन सवार फिसलते फिसलते बचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश होने के बाद सीवरेज के चेंबर से पानी बाहर निकल कर सड़क पर बहने लगा। अब गंदा पानी सड़क पर चारों तरफ फैल रहा है। इसी तरह सेवन वंडर के सामने भी सीवरेज का चेंबर राहगीरों को पीड़ा दे रहा है चेंबर के आसपास बने गड्ढे में सोमवार को काफी पानी भरा हुआ था । इससे लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है ।  पानी का भराव होने से चेंबर नजर नहीं आ रहा है इससे भी दुपहिया वाहन सवार वहां से निकलते समय दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

इसी तरह की स्थिति शहर की कई कॉलोनियों में नजर आ रही है। सीवरेज लाइन डालने के कार्य की धीमी गति के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक गहरा सकती है। इस संबंध में प्रोजेक्ट प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सीवरेज चेंबर के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

सड़क बनाई लेकिन सीवरेज चेंबर नहीं किए ठीक
कोटा । शहर में हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन विभागों में आपसी तालमेल की कमी से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसका एक उदाहरण है सेवन वंडर्स के सामने वाली सड़क । कोटडी चौराहे के पास से ज्वाला तो तक सेवन वंडर्स के सामने नगर विकास न्यास की ओर से दोनों तरफ सड़क बनाई गई है  । लेकिन उससे पहले आरयूआईडीपी की ओर से यहां पर सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था । आरयूआईडीपी द्वारा काम पूरा होने के बाद नगर विकास न्यास ने यहां सड़क बनाई लेकिन सीवरेज के चेंबरों को सही ढंग से नहीं ढका । जिससे कई जगह पर सड़क के बीच में सीवरेज के चेंबर खुले हुए हैं जिन्हें पत्थर से ढका गया है जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है । वहीं कई जगह पर सड़क ऊंची और सीवरेज के चेंबर नीचे होने से उनके होने का पता भी नहीं चल पा रहा जिससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। इस रोड पर डामर की सड़क बनने से वाहन तो फरार्टे से निकल रहे हैं लेकिन इनसे हादसे का भी खतरा बना हुआ है।

लोगों ने बताया कि आरयूआईडीपी और नगर विकास न्यास के बीच आपसी तालमेल की कमी के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरयूआईडीपी ने सीवरेज लाइन डाली लेकिन चेंबर का ढक्कन सही ढंग से नहीं ढका। वहीं नगर विकास न्यास ने सड़क बनाई लेकिन चेंबरों की जगह को सही नहीं किया जिससे वहां सड़क के बीच में कई जगह पर गड्ढे हो रहे हैं जिससे हादसों का भी खतरा बना हुआ है । वहीं कई जगह पर तो चेंबर पूरी तरह से खुले हुए हैं जहां पर कुछ लोगों ने पत्थर डाल रखे हैं जिससे हादसे का अधिक खतरा है ।
सोमवार को भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए इसी तरह से शहर में कई अन्य जगहों पर नगर विकास न्यास व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने का काम किया जा रहा है लेकिन कहीं ऊंची और कहीं नीचे सड़क बनाई जा रही है। जिससे भी आमजन को वाहनों के झटके लगने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर नगर विकास न्यास द्वारा डीसीएम रोड से झालावाड़ रोड तक पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से लिंक रोड को चौड़ा करने का काम किया गया है। वहां 60 फीट चौड़ा रोड बनाया गया है । डीसीएम रोड पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से आधी सड़क पर डामर किया गया है और डिवाइडर भी आधा ही बनाया गया है जबकि लायंस क्लब के सामने वाले हिस्से की सड़क भी खराब हो रही है उस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं और वहां वन वे ट्रैफिक चल रहा है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।